UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 17 हमारे सहयोगी

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 17 हमारे सहयोगी

हमारे सहयोगी शब्दार्थ

खाकी = मटमैला
चिट्ठी = पत्र
माटी = मिट्टी दो

बैलों की …………………..…………. वह आराम।

अर्थ – दो बैलों की जोड़ी लेकर वह खेतों में काम करता है। वह चाहे गर्मी हो, जाड़ा हो या बरसात, सभी मौसमों में कष्ट सहता है और कभी भी आराम नहीं करता है।
उत्तर:
किसान

सिर पर …………………………………. लाता।

अर्थ – सिर पर टोपी लगाए और कन्धे पर थैला लटका खाकी रंग की पोशाक पहनकर मुसकराते हुए चिट्ठी और मनीऑर्डर लाता है।
उत्तर:
डाकिया

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 17 हमारे सहयोगी

माटी की वह चीज …………………………….… उसका नाम।

अर्थ – मिट्टी की सुन्दर चीज बनाकर उसकी सजावट करता है। वह अपना कार्य चाक घुमाकर पूरा करता है। बच्चो! उसका नाम बताओ।
उत्तर:
कुम्हार

हसिया …………………………………… उसका नाम।

अर्थ – जो कोई भी लोहा लेकर उसकी दुकान पर आता है, वह हँसिया, काँटा और तवा बना देता है। वह हथौड़े से कार्य करता है। बच्चो! उसका नाम बोलो या बताओ।
उत्तर:
लुहार

लड्डू, पेड़ा …………………………………..….. खूब मिठाई।

अर्थ – वह प्रतिदिन खोया, चीनी और दूध मिलाकर लड्डू, पेड़ा, रसमलाई, दही, जलेबी, बालूशाही और अन्य मिठाइयाँ बनाता है। बच्चो! उसका नाम बताओ।
उत्तर:
हलवाई

कुर्सी, मेज, तखत ………………………………………. उसका नाम।

अर्थ – वह लकड़ी से सामान बनाता है। वह कुर्सी, मेज, तखत, दरवाजा, तख्ती, चारपाई आदि बनाता है। काम करके फिर वह अपना पारिश्रमिक (मेहनताना) लेता है। बच्चो! उसका नाम बताओ।
उत्तर:
बढ़ई

हमारे सहयोगी  अभ्यास

प्रश्न १.
(क) इनमें जो वस्तुएँ तुम्हारे घर हों, उन पर गोला लगाओ। (गोला लगाकर)
नोट – विद्यार्थी पाठ्यपुस्तक में स्वयं गोला लगाएँ।

कुर्ता घड़ा कुर्सी
फावड़ा टेलीफोन डलिया
मिठाई रेलगाड़ी चारपाई
कड़ाही हल हाँडी

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 17 हमारे सहयोगी

(ख) जिन चीजों पर गोला लगा हो, उनके नामों के सामने लिखो कि उन्हें कौन बनाता है?
उत्तर:
कुर्ता – दर्जी
फावड़ा – लुहार
चारपाई – बढ़ई
हाँडी – कुम्हार
घड़ा – कुम्हार
डलिया – कहार
कड़ाही – लुहार
टेलीफोन- इंजीनियर
कुर्सी – बढ़ई
मिठाई – हलवाई
हल – बढ़ई
रेलगाड़ी – इंजीनियर

(ग) वे इन चीजों के बनाने में जिन औजारों का प्रयोग करते हैं, उनका नाम अपनी कॉपी में लिखो।
उत्तर:
औजारों के नाम
दर्जी – सिलाई-मशीन, कैंची, सूई।
कुम्हार – चाक, डण्डा।
बढ़ई – आरी, रंदा, बसूला, हथौड़ा, निहानी, रेगमाल।
लुहार – घन, छेनी, कुल्हाड़ी, हथौड़ा, रेगमाल।
हलवाई – कड़ाही, भट्ठी, दोना, कलछी, चाकू।

प्रश्न २.
देखोः आस-पास
(क) अपने आस-पास बन रही किसी चीज को देखो। फिर अपनी कॉपी में लिखो कि उसे कैसे बनाते हैं।
उत्तर:
हमारे आस-पास गुड़ व शक्कर बनती है। कोल्हू में गन्ना पेरने का काम होता है। गन्ने का रस बड़े कड़ाह में पकाया जाता है। पक जाने और चाशनी बनने पर मिट्टी के चाक में उसे एकत्रित कर लेते हैं। कुछ देर बाद उसको इधर-उधर चलाकर ठण्डा कर लेते हैं। यह गुड़ गर्म होता है, जो पाँच किलो या ढाई किलो के भेलों में तौलकर बोरे आदि पर सूखने के लिए रख दिया जाता है।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 17 हमारे सहयोगी

(ख) इनमें से कौन-कौन से काम तुम्हारे आस-पास के लोग करते हैं? अपनी कॉपी में लिखो
सिलना, चटाई बनाना, बर्तन बनाना, बुनना, टोकरी बनाना, टीका लगाना, मकान बनाना, पढ़ाना, मिठाई बनाना, बाल काटना, आँगनबाड़ी केन्द्र चलाना, जूता बनाना, कुर्सी बनाना।
उत्तर:
हमारे आस-पास निम्न कार्य होते हैं- सिलाई, बर्तन बनाना, टीका लगाना, मकान बनाना, पढ़ाना, मिठाई बनाना, बाल काटना व कुर्सी बनाना।

कितना सीखा?

प्रश्न १.
पानी हमारे किस-किस काम आता है?
उत्तर:
(क) पानी पीते हैं।
(ख) पानी से शरबत बनाते हैं।
(ग) पानी से नहाते हैं।
(घ) पानी से कपड़े धोते हैं।
(ङ) पानी से सिंचाई करते हैं।

प्रश्न २.
अपनी कॉपी पर उत्तर लिखो
(क) तुमने कौन-कौन से पक्षी देखे हैं?
उत्तर:
हमने तोता, मैना, कोयल, हंस, बतख, मुर्गी, कबूतर, कौआ, शुतुरमुर्ग, गौरैया आदि पक्षियों को देखा है।

(ख) तुम स्वस्थ रहने के लिए क्या-क्या करते हो?
उत्तर:
हम स्वस्थ रहने के लिए घर और आस-पास की सफाई के अलावा अपनी शारीरिक सफाई करते हैं तथा पौष्टिक तथा संतुलित भोजन करते हैं।

(ग) चाँद पर क्यों नहीं रहा जा सकता?
उत्तर:
चाँद पर इसलिए नहीं रहा जा सकता क्योंकि वहाँ पानी तथा हवा नहीं हैं।

प्रश्न ३.
बताओ, क्या हो अगर
(क) हमारे आस-पास गन्दगी फैल जाए?
उत्तर:
हम बीमार हो जाएँगे।

(ख) सूरज धरती को प्रकाश न दे?
उत्तर:
सृष्टि मिट जाएगी।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 17 हमारे सहयोगी

(ग) हम एक-दूसरे का सहयोग न करें?
उत्तर:
हमारा विकास नहीं हो पाएगा।

(घ) पानी न हो?
उत्तर:
जीवन सम्भव नहीं होगा।

प्रश्न ४.
कौन क्या बनाता है, मिलाओ (मिलाकर)
उत्तर:
कमीज – दर्जी

कुल्हाड़ी – लोहार
मिठाई – हलवाई
कुल्हड़ – कुम्हार
मेज़ – बढ़ई

प्रश्न ५.
नीचे दी गई चीजें खाने में कैसी लगती हैं? लिखो
उत्तर:
गुड़ – मीठा
नींबू – खट्टा
मिर्च – तीखी
हलवा – मीठा
गाजर – मीठी
इमली – खट्टी
संतरा – खट-मिट्ठा
पकौड़ी – नमकीन

प्रश्न ६.
चींटी की कहानी आगे बढ़ाओ
उत्तर:
एक दिन की बात है। चींटी घर से निकली ही थी कि बारिश होने लगी। उसने पानी से बचने के लिए घास के एक तिनके का सहारा लिया। वहाँ एक मोटी चींटी पहले से ही थी। उसने इस चींटी का स्वागत मुस्कराते हुए किया। उन दोनों को भोजन की चिंता थी। लेकिन बारिश तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। अन्त में, दोनों ने भोजन की आशा त्याग दी और घर जाने का निश्चय किया।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 17 हमारे सहयोगी

प्रश्न ७.
अपनी याद की हुई कोई कविता सुनाओ।
नोट – विद्यार्थी कविता स्वयं सुनाएँ।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 16 गाँव

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 16 गाँव

गाँव शब्दार्थ

चिट्ठी = पत्र
सुन्दर = अच्छा
पेराई = कोल्हू में डालकर रस निकालना
ताजा = स्वच्छ
लौटना = वापस होना, आना

गाँव  पाठ का सार (सारांश)

दिनेश चाचा और उनके बेटे कृष्ण को घर लाने के लिए प्रकाश और दादा जी बैलगाड़ी लेकर बस अड्डे गए। दिनेश चाचा शहर में कारखाने में काम करते हैं। प्रकाश ने बताया कि उसके पिता जी गाँव में खेती करते हैं। दूसरे दिन दोनों बच्चे खेतों की ओर गए। वहाँ कृष्ण ने बिजलीवाला पम्प, ट्रैक्टरों से खेत की जुताई और सरसों के फूल देखे। शाम को कृष्ण और प्रकाश गाँव के अन्य लोगों के साथ घर लौट आए।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 16 गाँव

गाँव  अभ्यास

प्रश्न १.
बताओ
(क) तुम्हारे गाँव में सड़कें कैसी हैं?
उत्तर:
हमारे गाँव में सड़कें पक्की हैं।

(ख) कृष्ण ने गाँव में खेती की कौन-कौन सी मशीनें देखीं?
उत्तर:
कृष्ण ने गाँव में बिजली से चलनेवाले पम्प और ट्रैक्टर देखा।

(ग) तुमने खेतों में कौन-कौन सी फसलें देखी हैं?
उत्तर:
हमने खेतों में गेहूँ, मटर, चना, गन्ना, अरहर, गोभी, धान आदि की फसलें देखी हैं।

(घ) गुड़ और चीनी किससे बनती हैं और कैसे?
उत्तर:
गुड़ और चीनी गन्ने से बनती है। गन्ने का रस निकालकर पकाया जाता है। पकने पर गुड़ व चीनी बनती हैं।

प्रश्न २.
अपने माता-पिताजी से पूछकर लिखो
(क) रोटी किस-किस अनाज की बनती है?
उत्तर:
रोटी गेहूँ, चने, मटर, जौ, मक्के, ज्वार, बाजरे आदि के आटे से बनती है।

(ख) हरी सब्जियाँ कौन-कौन सी होती हैं?
उत्तर:
कद्, भिंडी, तोरई, मेथी, पालक, टिंडा, मटर, गोभी, करेला आदि हरी सब्जियाँ हैं।

(ग) खेतों की सिंचाई क्यों करते हैं?
उत्तर:
खेतों की फसलों को हरा-भरा रखने के लिए सिंचाई की जाती है।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 16 गाँव

प्रश्न ३.
पढ़कर और उदाहरण के अनुसार खाली स्थान में विलोम शब्द भरो (शब्द भरकर)
उत्तर:
(क) मैंने सोचा गेंद पास आएगी लेकिन चली गई दूर
(ख) मैंने सोचा आम पका है, लेकिन वह था कच्चा
(ग) मैं सुबह स्कूल गया, लेकिन घर आया तो हो गई शाम
(घ) मैंने सोचा पेड़ मोटा होगा लेकिन वह था पतला

प्रश्न ४.
छात्र स्वयं पढ़ें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 15 कद्दू जी की बारात

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 15 कद्दू जी की बारात

कद्दू जी की बारात शब्दार्थ

कद् = काशीफल, सीताफल, पेठा
बारात = वर पक्ष के लोग
खूब = बहुत
प्रातः = सुबह

कद्दू जी ………………………………………….बाजा।

अर्थ – जब कद्दू जी की बारात चली, तब खूब बताशे बाँटे गए। कद्दू राजा बैंगन की गाड़ी में बैठे थे। इस बारात में शलजम और प्याज ने मिलकर खूब बाजा बजाया।

मेथी, पालक ……………………………………….. टमाटर।

अर्थ – कदद दल्हे की बारात में मेथी, पालक, भिंडी, तोरई, टिंडा, मूली, गाजर, आलू, मटर और टमाटर बाराती बनकर नाच रहे थे।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 15 कद्दू जी की बारात

कद्दू जी ……………………………….………….. यह रात।

अर्थ – हँसते और मुसकराते हुए दूल्हे कदू जी लौकी दुल्हन लेकर आ गए। इस बारात में कटहल और करेला दोनों ने चाट और पकौड़े खाए लेकिन सवेरा होने पर पता चला कि यह सब कुछ सपना था।

कद्दू जी की बारात अभ्यास

प्रश्न १.
बताओ
(क) कदू जी की बारात में किसने क्या किया?
उत्तर:
कदू जी की बारात में शलजम और प्याज ने खूब बाजे बजाए; मेथी, पालक, भिंडी, तोरई, टिंडा, मूली, गाजर, आलू, मटर, टमाटर आदि बाराती बने थे तो कटहल और करेले ने चाट-पकौड़े खाए।।

(ख) क्या तुमने कभी कोई बारात जाते हुए देखी है?
उत्तर:
हाँ, हमने बारात जाते हुए देखी है।।

(ग) जब बारात जाती है, तब क्या-क्या होता है?
उत्तर:
जब बारात जाती है, तब बाजा बजता है, नाच होता है और घुड़चढ़ी होती है।

(घ) बारात में कौन-कौन से बाजे बजते हैं?
उत्तर:
बारात में बैंड बाजा, ढोल, बाँसुरी, नगाड़ा, नफीरी, तुरही, शहनाई .आदि बाजे बजते हैं।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 15 कद्दू जी की बारात

(ङ) क्या तुमने पिछली रात कोई सपना देखा? क्या देखा?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न २.
नीचे दिए गए शब्दों को सही जगह पर भरो
बारात, बताशे, कद्दू, प्याज, शलजम, बैंगन
उत्तर:
एक था कद्। उसकी बारात चली। उसकी बारात में बताशे की बरसात हुई। बैंगन की गाड़ी के ऊपर कद्दू राजा बैठे। शलजम और प्याज ने मिलकर बाजा बजाया।

प्रश्न ३.
नए शब्द बनाओ (बनाकर)
उत्तर:
चला – चली
खाता – खाती
पीता – पीती
हँसता – हँसती
चलता- चलती
बोलता – बोलती
नाचता – नाचती
पढ़ता – पढ़ती

प्रश्न ४.
तुम क्या-क्या करते हो? उस बात पर गोला लगाओ
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 15 कद्दू जी की बारात 1

प्रश्न ५.
क्या तुम्हें भी गाना और नाचना अच्छा लगता है? तुम्हें कौन-सा गाना याद है-उसे अपनी कॉपी में लिखो।।
उत्तर:
हाँ हमें भी गाना और नाचना अच्छा लगता है।
नोट – विद्यार्थी गाना स्वयं लिखें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 15 कद्दू जी की बारात

प्रश्न ६.
तुम्हें कौन-कौन सी सब्जियाँ खाने में अच्छी लगती हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं लिखें।

प्रश्न ७.
टोकरी में रखी सब्जियों को देखो, कौन कहाँ उगती है? नीचे दिए गए खानों में छाँटकर लिखो
उत्तर:
जमीन के ऊपर पैदा होने वाली सब्जियाँ – गोभी, मेथी, पालक, भिंडी, तोरई, टिंडा, मटर, टमाटर, कटहल, करेला, लौकी, परवल। 

जमीन के अन्दर पैदा होने वाली सब्जियाँ – शलजम, आलू, प्याज, मूली, गाजर आदि।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 14 मैं कौन हूँ?

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 14 मैं कौन हूँ?

मैं कौन हूँ? शब्दार्थ

स्रोतों से = नदियों के निकलने के स्थानों से
सींचते हैं = जड़ में पानी देते हैं
स्वस्थ = नीरोग, रोगरहित

मैं कौन हूँ? पाठ का सार (सारांश)

मैं बादलों में रहता हूँ। बरसकर धरती पर आता हूँ। बच्चे कागज की नाव मुझमें तैराते हैं। मैं स्रोतों से निकलता हूँ। तालाबों व झीलों में जमा होता हूँ। नदियों में बहकर समुद्र में पहुँचता हूँ। वहाँ से भाप बनकर उड़ता हूँ और बादल बनकर बरसता हूँ। मैं नलों, कुओं और बाँधों में जमा होता हूँ। तुम मुझसे ही हाथ-मुँह धोते और नहाते हो, कपड़े धोते हो, मुझे पीते हो, मुझसे खाना बनाते हो। पशु-पक्षी मुझे पीते हैं। फसलों को मुझसे ही सींचा जाता है। मछलियों का आश्रय-स्थल मैं ही हूँ। मेरे स्वच्छ रहने से तुम स्वस्थ रहते हो, नहीं तो बीमार हो जाते हो। सबको मेरी जरूरत है। इस कारण मुझे साफ रखो और बरबाद न करो, बताओ, मैं कौन हूँ?
उत्तर:
पानी

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 14 मैं कौन हूँ?

मैं कौन हूँ? अभ्यास

प्रश्न १.
उत्तर लिखो- हमें पानी कहाँ-कहाँ से मिलता है?
उत्तर:
हमें पानी- स्रोतों, तालाबों, झीलों, नदियों, नलों, कुओं, बाँधों और नहरों से मिलता है।

प्रश्न २.
आठ ऐसे शब्द लिखो जिनके बाद में ‘नी’ आता है, जैसेपानी, कहानी।
उत्तर:
रानी, चीनी, निशानी, हैरानी, जानी, 
परेशानी, नानी, शैतानी

प्रश्न ३.
कौन से काम में पानी जरूरी नहीं, गोला बनाओ (गोला बनाकर)
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 14 मैं कौन हूँ 1

प्रश्न ४.
पानी नीचे की ओर बहता है। ऐसे तीन चीजों के नाम लिखो, जो नीचे की ओर बहती हैं।
उत्तर:
दूध, मिट्टी का तेल, गन्ने का रस। प्रश्न ५. तुम पानी की बरबादी कैसे रोक सकते हो? उत्तर-पानी के उचित प्रयोग से उसकी बरबादी रोकी जा सकती है।

प्रश्न ६.
पानी में रहने वाले पाँच जीवों के नाम लिखो।
उत्तर:
मछली, मगरमच्छ, मेंढक, कछुआ, घड़ियाल।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 14 मैं कौन हूँ?

प्रश्न ७.
पानी के बारे में पाँच वाक्य लिखो।
उत्तर:
१. पानी पीने, नहाने व कपड़े धोने के काम आता है।
२. पानी से सिंचाई होती है।
३. पानी से बिजली बनाई जाती है।
४. पानी में मछली उत्पन्न होती है।
५. पानी बिना जीवन असम्भव है।

प्रश्न ८.
पानी पर कोई कविता अपनी सहेली/मित्रों को सुनाओ।
उत्तर:
रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरे, मोती, मानस, चून।।

प्रश्न ९.
देखो जानोकिसी गड्ढे में ठहरे हुए पानी और नदी में बहते हुए पानी को देखो। दोनों तरह के पानी में क्या अन्तर है? जो अन्तर तुम्हें लगे यहाँ लिखो।
उत्तर:
गड्ढे और नदी के पानी में बहुत अन्तर होता है। गड्ढे में ठहरे हुए पानी में कीचड़, कंकड़, पत्थर मिले होते हैं और वह मटमैला तथा बदबूदार होता है। जबकि नदी का पानी स्वच्छ और पवित्र होता है।

प्रश्न १०.
छात्र स्वयं पढ़ें और समझें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 13 किसान की चतुराई

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 13 किसान की चतुराई

किसान की चतुराई शब्दार्थ

झपटना = लपकना, मारने दौड़ना
जमीन = धरती
बोना = उगाना
मजा चखाना = बदला लेना
सिर चकराना = कुछ न सूझना, अक्ल काम न करना

किसान की चतुराई पाठ का सार (सारांश)

किसान अपना खेत जोत रहा था। कहीं से भालू आया और किसान पर झपटा। किसान ने भालू से वादा किया कि फसल आने पर मनचाही चीज खिलाऊँगा। तब भालू ने जमीन के ऊपर की फसल अपनी और नीचे की फसल किसान की तय कर ली। किसान ने आलू बोया। इससे भालू को हानि हुई, पत्ते खाने को मिले। दूसरी बार भालू ने अपने लिए जमीन के अन्दर की फसल निश्चित की, तब किसान ने गेहूँ बो दिये। इससे भालू फिर परेशान हुआ क्योंकि उसे जड़ें मिली। तीसरी बार उसने अपने लिए ऊपर की और जमीन के अन्दर की फसल निश्चित की। इस बार किसान ने गन्ना बोया। भालू को गन्ने के ऊपर के पत्ते और नीचे गन्ने की जड़ें प्राप्त हुईं। इससे उसका सिर चकरा गया।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 13 किसान की चतुराई

किसान की चतुराई अभ्यास

प्रश्न १.
किस ऋतु में फसल बोयी जाती है?
उत्तर:
(क) गेहूँ की – शरद ऋतु में (नवम्बर में)
(ख) गन्ने की – गर्मी के शुरू में (फरवरी-मार्च में)
(ग) आलू की – शरद ऋतु में (अक्टूबर में)
(घ) धान की – वर्षा ऋतु में (जुलाई में)

प्रश्न २.
उत्तर लिखो- किसान ने भालू से अपनी जान कैसे बचायी?
उत्तर:
किसान ने फसल आने पर मनचाही चीज खिलाने का वादा करके भालू से अपनी जान बचायी।

प्रश्न ३.
क्या खाना अच्छा लगता है?
उत्तर:
(क) भालू को – शहद, फल आदि।
(ख) तोते को – हरी मिर्च, स्वादिष्ट मीठे फल आदि।
(ग) गाय को – हरा चारा, खली, भूसी।
(घ) बन्दर को – फल और शाकाहारी भोजन।
(ङ) बिल्ली को – दूध, मलाई और मछली।
(च) तुमको – पौष्टिक और सन्तुलित भोजन।

प्रश्न ४.
जमीन के भीतर खाने की कौन-कौन-सी चीजें पैदा होती हैं?
उत्तर:
आलू, शकरकंद, मूंगफली, अरवी

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 13 किसान की चतुराई

प्रश्न ५.
सोचो और लिखो- अगली बार भालू आकर कौन-सी शर्त लगाता?
उत्तर:
अगली बार भालू आकर ऊपर और नीचे की फसल न लेकर बीच की फसल माँगता और शर्त लगाता।

कितना सीखा?

प्रश्न १.
इन कथनों को सही करो (सही करके)
उत्तर:
सूरज रात में चमकता है – चाँद रात में चमकता है।
चाँद दिन में निकलता है – सूरज दिन में निकलता है।
पृथ्वी चाँद का चक्कर लगाती है – चाँद पृथ्वी का चक्कर लगाता है।
तारे पृथ्वी के बहुत पास हैं – तारे पृथ्वी से बहुत दूर हैं।

प्रश्न २.
बताओ
(क) तुम अपने दोस्तों के साथ मिलकर क्या-क्या करते हो?
उत्तर:
हम अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेल खेलते हैं; पढ़ाई-लिखाई और सार्वजनिक हित के काम करते हैं।

(ख) चाँद को प्रकाश कहाँ से मिलता है?
उत्तर:
चाँद को प्रकाश सूरज से मिलता है।

(ग) छींक आने पर हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
छींक आने पर हमें मुँह पर रूमाल या हाथ रखना चाहिए।

(घ) जगतपुर गाँव के बच्चों ने क्या किया?
उत्तर:
जगतपुर गाँव के बच्चों ने गाँव की सफाई की।

(ङ) किसान ने भालू से अपनी जान कैसे बचायी?
उत्तर:
किसान ने फसल आने पर मनचाही चीजें खिलाने का वादा करके भालू से अपनी जान बचायी।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 13 किसान की चतुराई

प्रश्न ३.
इन शब्दों को तुक और आवाज के हिसाब से लिखो
थाली ओर शोर जोर कुदाली
नाली मोर डोर डाली माली
उत्तर:
थाली, कुदाली, नाली, डाली, माली
ओर, शोर, जोर, मोर, डोर

प्रश्न ४.
नाम के साथ काम जोड़कर वाक्य पूरे करो (वाक्य पूरे करके)
उत्तर:
खेत – लहलहाए
घोड़े – हिनहिनाए
बच्चे – नहाए
दीए – टिमटिमाए
गाड़ी – चली
पतंग – उड़ी

प्रश्न ५.
किससे क्या बनता है आगे की कड़ी बनाओ (कड़ी बनाकर)
जैसे – 
UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 13 किसान की होशियारी 1
उत्तर:
गन्ना → रस → गुड़, चीनी, मिश्री
सरसों → तेल, खली
आलू → आलू के चिप्स, सब्जी
गाजर → हलवा, अचार
चना → दाल → बेसन

प्रश्न ६.
शुद्ध उच्चारण करो और कॉपी में लिखो
ईश्वर, शीश, स्वास्थ्य, सब्जी, अँधेरा, फ्रॉक, ट्रॉली, सर्कस, टर्र-टर्र, चट्टान, इकट्ठा, प्यास, कृष्ण
नोट – विद्यार्थी स्वयं शुद्ध उच्चारण करें और लिखें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav