UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 12 जगतपुर गाँव के बच्चे

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 12 जगतपुर गाँव के बच्चे

जगतपुर गाँव के बच्चे शब्दार्थ

इकट्ठा = एकत्रित
योजना = युक्ति, उपाय
प्रातः = सुबह
फावड़ा-कुदाल = मिट्टी खोदने के उपकरण, औजार

जगतपुर गाँव के बच्चे पाठ का सार (सारांश)

जगतपुर गाँव में बहुत गन्दगी थी। स्कूल के बच्चों ने मिलकर सफाई की योजना बनाई। हाथों में कुदालें और तख्तियाँ लेकर उन्होंने प्रभात फेरी निकाली और नारे लगाए।

बच्चों को देखकर गाँव के अन्य लोग भी सफाई में लग गए। खेल का मैदान और रास्ते साफ और सुन्दर बना दिए गए। गड्ढे मिट्टी से भरकर पाट दिए गए। ग्राम प्रधान जी ने बच्चों द्वारा दिखाए रास्ते से प्रेरणा लेकर गाँव को सुन्दर बनाने का निश्चय किया। उन्होंने पेड़-पौधे भी लगवाने का वचन दिया, जिससे बच्चे आराम से पढ़ सकें और खेल सकें। .

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 12 जगतपुर गाँव के बच्चे

जगतपुर गाँव के बच्चे अभ्यास

प्रश्न १.
उत्तर लिखो
(क) जगतपुर गाँव के बच्चे क्यों दुखी थे?
उत्तर:
जगतपुर गाँव के बच्चे इसलिए दुखी थे क्योंकि पूरे गाँव में गन्दगी भरी पड़ी थी और उनके खेलने के लिए कहीं जगह नहीं थी।

(ख) “मैं परी से कहूँगा कि रात में आकर जादू की छड़ी से हमारे गाँव को साफ-सुथरा और सुन्दर बना दे।” यह किसने कहा?
उत्तर:
यह लोकेश ने कहा।

(ग) बच्चों ने क्या योजना बनायी?
उत्तर:
बच्चों ने गाँव की सफाई की योजना बनायी।

(घ) ग्राम प्रधान ने बच्चों से क्या कहा?
उत्तर:
ग्राम प्रधान ने बच्चों से कहा, “बच्चो! तुमने हमें रास्ता दिखाया है। हम सब मिलकर गाँव को सुन्दर बनाएँगे और पेड़-पौधे भी लगाएँगे।”

(ङ) तुम्हारे गाँव में ऐसी परेशानी आये तो क्या करोगे?
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 12 जगतपुर गाँव के बच्चे

प्रश्न २.
अपने-अपने घरों में फूल वाले पौधे लगाना, फिर आकर अपने साथियों को बताना।
नोट – विद्यार्थी यह कार्य स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 11 नन्दू का जुकाम

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 11 नन्दू का जुकाम

नन्दू का जुकाम शब्दार्थ

छींका = छींकना
धोखा = भूल से
आँधी = जोर से हवा चलना

बहुत जुकाम …………………………………….…… आँधी का।

अर्थ – एक दिन नन्दू को बहुत जोर का जुकाम हुआ। जुकाम होने के कारण वह इतना छींका कि उसकी छींक से पेड़ के सारे पत्ते गिर गए। सब पत्तों ने धोखे से यह समझ लिया कि आँधी आ गई।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 11 नन्दू का जुकाम

नन्दू का जुकाम अभ्यास

प्रश्न १.
बताओ
(क) तुमने पत्तों को कब-कब गिरते हुए देखा है?
उत्तर:
हमने पत्तों को पतझड़ और आँधी में गिरते हुए देखा है।

(ख) जब तुमको जुकाम होता है तब क्या होता है?
उत्तर:
जब हमें जुकाम होता है तब जोर-जोर से छीकें आती हैं।

(ग) आँधी आने पर क्या-क्या होता है?
उत्तर:
आँधी आने पर बहुत धूल उड़ती है और पेड़ आदि टूटकर गिर पड़ते हैं।

प्रश्न २.
नीचे दिए गए शब्द सही जगह पर भरो (शब्द भरकर) नंदू, लड़का, छींक, जुकाम, पेड़, जोर, पत्ते, आँधी, धोखा।
उत्तर:
एक लड़का था। उसका नाम नंदू था। एक बार नंदू को बहुत जुकाम हो गया। उसे छीकें आने लगीं। वह इतनी जोर से छींका कि पेड़ से सब पत्ते गिर पड़े। पत्तों को धोखा हुआ कि आँधी आ गई है।

प्रश्न ३.
नये शब्द बनाओ (नये शब्द बनाकर)
छींका – छींकी
पीता – पीती
चलता – चलती
नाचता – नाचती
खाता – खाती
हँसता – हँसती
बोलता – बोलती
पढ़ता – पढ़ती

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 11 नन्दू का जुकाम

प्रश्न ४.
तुम क्या-क्या करते हो? सही बात पर गोला लगाओ
UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 11 नन्दू का जुकाम 1

प्रश्न ५.
कहानी पूरी करो (कहानी पूरी करके)
उत्तर:
एक था लड़का। वह बहुत छींकता था। उसका नाम पड़ गया ‘आक् छीं’। एक दिन आक् छीं गया दुकान में। दुकानदार ने पूछा, “क्या चाहिए”? लड़के ने किया ‘आक् छीं।’ दुकानदार ने कहा, “यहाँ आक् छीं नहीं मिलता। यहाँ मिलती है फलूदा लच्छी।”

प्रश्न ६.
क्या तुम भी नन्दू की ही तरह छींकते हो? छींकते समय क्या करना चाहिए?
उत्तर:
हाँ, हम भी नन्दू की ही तरह छींकते हैं। छींकते समय मुँह पर रूमाल या हाथ रख लेना चाहिए।

प्रश्न ७.
पढ़ो, समझो और लिखो
नोट – विद्यार्थी दिए गए शब्दों को स्वयं पढ़ें, समझें और लिखें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 10 नन्हा चाँद

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 10 नन्हा चाँद

नन्हा चाँद शब्दार्थ

आकाश = आसमान
चाँद = चन्द्रमा
धरती = पृथ्वी
रोशनी = प्रकाश, चमक, जगमग
कूदना = उछलना

नन्हा चाँद पाठ का सार (सारांश)

गर्मियों की रात में साबिर और सना ने अपने अब्बू और अम्मी के साथ पूरे चाँद को चमकते देखा। साबिर के पूछने पर सना ने बताया कि चाँद पर जीवन नहीं है क्योंकि वहाँ पानी व हवा नहीं है। चाँद पृथ्वी के चक्कर लगाता है। चाँद को सूरज से प्रकाश मिलता है। सूरज एक तारा है। तारों की अपनी रोशनी होती है। कुछ तारे सूरज से भी बड़े हैं। दूर होने के कारण वे छोटे दिखाई देते हैं।

धरती से कुछ लोग रॉकेट में बैठकर चाँद पर गए। वे वहाँ से मिट्टी और चट्टानों के नमूने लाए।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 10 नन्हा चाँद

नन्हा चाँद अभ्यास

प्रश्न १.
रात में जब चाँद निकले, तो उसे ध्यान से देखो । अपनी किताब में चिह्न लगाओ, किस चित्र जैसा दिखाई देता है (चित्र पाठ्यपुस्तक से देखकर)
नोट – विद्यार्थी चाँद स्वयं देखें और चिह्न लगाएँ।

प्रश्न २.
लिखो
(क) चाँद पर कोई क्यों नहीं रहता है?
उत्तर:
चाँद पर न तो पानी है और न ही हवा है इस कारण वहाँ कोई नहीं रहता है।

(ख) हमारी धरती और चाँद को प्रकाश कहाँ से मिलता है?
उत्तर:
हमारी धरती और चाँद को प्रकाश सूरज से मिलता है।

प्रश्न ३.
जानो और बताओ
(क) शाम को जब सूरज छिपने लगता है, तो चिड़ियाँ क्या करती हैं? लोग क्या करते हैं?
उत्तर:
चिड़ियाँ अपने घोंसलों में पहुँच जाती हैं और लोग भी घर लौट जाते हैं।

(ख) यदि सूरज निकलना बन्द हो जाए तो क्या होगा?
उत्तर:
यदि सूरज निकलना बन्द हो जाए, तो संसार में अन्धकार छा जाएगा और जीवन समाप्त हो जाएगा।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 10 नन्हा चाँद

प्रश्न ४.
बोलकर लिखो
नोट – विद्यार्थी दिए गए शब्दों को स्वयं बोलें एवं लिखें।

नोट – प्रश्न ५ और ६ के उत्तर विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 9 नाव चली

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 9 नाव चली

नाव चली शब्दार्थ

गुबरैला = मिट्टी में रहने वाला एक कीड़ा
झील = बहुत विशाल सरोवर
तरकीब = उपाय
दुनिया = संसार
लौट जाना = वापस जाना
कूदना = उछलना
सरकंडा = एक प्रकार का डंठल 

नाव चली पाठ का सार (सारांश)

मेंढक, चूजा, चूहा, चींटी और गुबरैला सब मिलकर घूमने चले। चलते-चलते वे एक झील के किनारे पहुँचे। मेंढक झील में कूद गया और तैरने लगा। चूहा, चींटी, चूजे और गुबरैला तैरना नहीं जानते थे। मेंढक ने उनकी हँसी उड़ाई और घर लौटने को कहा। चारों मित्रों ने तरकीब सोची। चूहा अखरोट का एक छिलका ले आया। चूजा एक पत्ता और चींटी एक सरकंडा लाई। अन्त में गुबरैला एक लम्बा धागा ले आया । चारों ने मिलकर नाव बनाई। चूहा नाव चलाने लगा और उनकी नावं आगे बढ़ चली।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 9 नाव चली

नाव चली अभ्यास

प्रश्न १.
नीचे लिखे शब्दों के उलटे अर्थ वाले (विलोम) शब्द लिखो
उत्तर:
हँसना – रोना
आगे – पीछे
बुरा – अच्छा
दूर – पास।

प्रश्न २.
सोचो और लिखो
(क) सारे मित्रों ने क्या सोचा?
उत्तर:
सारे मित्रों ने घूमने और दुनिया देखने के बारे में सोचा।

(ख) मेंढक ने क्या किया?
उत्तर:
मेंढक झील में कूदकर तैरने लगा।

(ग) चूहे, चींटी, चूजे और गुबरैले ने झील कैसे पार की?
उत्तर:
चूहे, चींटी, चूजे और गुबरैले ने अपने द्वारा बनाई नाव से झील पार की।

प्रश्न ३.
नाव बनाने के लिए चूजा, चींटी, चूहा और गुबरैला क्या-क्या लाए?
उत्तर:
नाव बनाने के लिए चूजा पत्ता, चींटी सरकंडा, चूहा, अखरोट का छिलका और गुबरैला एक लम्बा धागा लाया।

प्रश्न ४.
क्या तुमने भी कभी इस प्रकार मिल-जुलकर कोई काम किया है? कैसे किया? अपनी कॉपी में लिखो।
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 9 नाव चली

कितना सीखा?

प्रश्न १.
एक जैसी आवाज वाले शब्द लिखो (शब्द लिखकर)
उत्तर:
मगन – गगन
बड़ा – पड़ा
गाना – खाना
पानी – नानी

प्रश्न २.
इन शब्दों को पूरा करो (पूरा करके)
उत्तर:
झोंपड़ी – छप्पर
खिलौना – मेंढक
खेलते – दुकान
मकान – तैरना

प्रश्न ३.
घर में त्योहार के दिन खाने की कौन-कौन सी चीजें बनती हैं? उनके नाम लिखो।
उत्तर:
त्योहार के दिन पूरियाँ, कचौड़ियाँ, हलवा, खीर, मिठाइयाँ आदि बनते हैं।

प्रश्न ४.
दहीबड़ा कविता को पढ़ो और सुन्दर अक्षरों में लिखो- दूसरी, तीसरी, चौथी तथा पाँचवीं पंक्ति।
नोट – उक्त पंक्तियाँ विद्यार्थी स्वयं लिखें और पढ़ें।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 9 नाव चली

प्रश्न ५.
अब, इसे भी सीखो
नोट – विद्यार्थी स्वयं पढ़ें और सीखें।

प्रश्न ६.
तुमने कौन-कौन सी मिठाइयाँ खायी हैं? नाम लिखो।
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

प्रश्न ७.
दिए गए उदाहरण की तरह शब्द बनाओ (शब्द बनाकर)
उत्तर:
मछली – मछलियाँ
लड़की – लड़कियाँ 
तितली – तितलियाँ
बिल्ली – बिल्लियाँ

प्रश्न ८.
सही स्थान पर ‘दौड़ा’, ‘दौड़ी’ को लिखो (लिखकर)
उत्तर:
चूहा – दौड़ा
गाय – दौड़ी
लड़का – दौड़ा
बिल्ली – दौड़ी
हाथी – दौड़ा
लड़की – दौड़ी

प्रश्न ९.
मगन और ममता क्या-क्या काम करते हैं?
उत्तर:
मगन और ममता झूले पर झूलते हैं। वे रोज सवेरे दातुन करने के बाद नहाकर, नाश्ता करते हैं फिर दोनों स्कूल जाते हैं। शाम को दोनों साथ-साथ पढ़ते हैं और रात में दादी जी की कहानी सुनते-सुनते सो जाते हैं।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 9 नाव चली

प्रश्न १०.
मीनू ने मेले में क्या-क्या देखा?
उत्तर:
मीनू ने मेले में खिलौनों व मिठाइयों की दुकानें, सर्कस, झूले और जादूगर के खेल देखे।

प्रश्न ११.
चूजा, चूहा, चींटी और गुबरैले ने झील कैसे पार की?
उत्तर:
चूजा, चूहा, चींटी और गुबरैले ने अपने द्वारा बनाई नाव से झील पार की।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 8 मेला

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 8 मेला

मेला शब्दार्थ

ट्रॉली = एक प्रकार की गाड़ी
बक्सा = सन्दूक
खुशी = प्रसन्नता

मेला पाठ का सार (सारांश)

श्याम, उसकी माँ और पिताजी अब्दुल चाचा की ट्रॉली में शिवपुर का मेला देखने गए। तभी ऊपर से हवाई जहाज उड़ा। मेले में जाने पर सब बच्चों ने एक-दूसरे की अंगुली पकड़ी। मेले में खिलौनों व मिठाइयों की दुकानें, सर्कस, झूला आदि लगे हुए थे। बच्चों ने जलेबी व बर्फी खाई फिर वे झूला झूले। श्यामा ने जहाज, मीनू ने गाड़ी, अम्बर ने जोकर, श्यामा की माँ ने बक्सा और पिताजी ने घण्टी खरीदी। इसके बाद सब घर लौट गए। नेहा को रोज मेला देखने और अम्बर को रोज मिठाई, समोसा खाने की बात अच्छी लगी।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 8 मेला

मेला अभ्यास

प्रश्न १.
बताओ
(क) क्या तुम कभी मेला देखने गए हो? रास्ते में तुमने क्या-क्या देखा और मेले में क्या-क्या देखा?
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

(ख) मेले में कौन-कौन-सी दुकानें होती हैं?
उत्तर:
मेले में खिलौने, मिठाइयों, बरतनों,शृंगार-प्रसाधनों आदि की दुकानें होती हैं।

(ग) मेले में दुकान लगानी हो तो किस चीज की लगाओगे?
उत्तर:
मेले में दुकान लगानी हो, तो हम मिठाई की दुकान लगाएँगे।

(घ) यदि तुम मेले में खो जाते तो क्या करते?
उत्तर:
यदि हम मेले में खो जाते तो माइक पर आवाज लगवा देते।

(ङ) मेले किन-किन त्योहारों पर लगते हैं?
उत्तर:
रामलीला, दशहरे, पूर्णमासी आदि त्योहारों पर मेले लगते हैं।

प्रश्न २.
उत्तर लिखो
(क) श्यामा और उसके साथियों ने क्या-क्या देखा और खरीदा?
उत्तर:
श्यामा और उसके साथियों ने सर्कस देखा, वे झूला झूले। श्यामा ने जहाज, मीनू ने गाड़ी और अम्बर ने जोकर खरीदा।

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 8 मेला

(ख) मीनू के बाबा ने बच्चों को क्या समझाया?
उत्तर:
मीनू के बाबा ने बच्चों को समझाया कि सब एक-दूसरे की उँगली पकड़े रहना; ताकि खो न सको।

प्रश्न ३.
बैलगाड़ी जैसी और चीजों के नाम लिखो, जिनके बाद में गाड़ी शब्द आता है।
उत्तर:
रेलगाड़ी, घोडागाड़ी, खच्चरगाड़ी, मोटरगाड़ी, ऊँटगाड़ी, मालगाड़ी, ट्रामगाड़ी, स्लेजगाड़ी. आदि।

प्रश्न ४.
‘र’ के आधे अक्षरवाले और भी शब्द लिखो; जैसे

(क) सर्कस कर्कश शर्बत शर्तिया कर्मठ
(ख) कॅाक फ्रांस क्रॉस ह्रास ग्रास
(ग) ट्रॉली ट्रॉफी ट्रांजिस्टर ड्रम ट्रक
(घ) बर्फी सर्दी गर्मी नर्मी चर्बी

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav