UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 दक्षिण का पठार

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 दक्षिण का पठार

मानचित्र में देखकर लिखो-यह पश्चिम में राजस्थान राज्य से पूर्व में बिहार राज्य तक फैला हुआ है।

प्रश्न.
इस भाग का ढाल उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग की ओर है। मानचित्र देखकर बताओ कौन-कौन सी नदियाँ यमुना नदी में मिल रही हैं
उत्तर:
(१) चंबल,
(२) बेतवा,
(३) केन।

दक्षिण का पठार अभ्यास

प्रश्न १.
दक्षिण के पठारी भाग की बनावट के विषय में लिखो।
उत्तर:
गंगा के मैदान के दक्षिण में उत्तर प्रदेश का पठारी भाग है। जमीन से ऊपर उठा हुआ समतल पथरीला मैदान पठार कहलाता है। यहाँ छोटी-छोटी पथरीली पहाड़ियाँ हैं। हवा, पानी व धूप से ये टूट-फूट गई हैं। ऊबड़-खाबड़ क्षेत्रों के साथ कहीं-कहीं समतल मैदान भी है। इस भाग का ढाल उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग की ओर है। इस भाग में लाल और काली मिट्टी की बहुतायत है।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 दक्षिण का पठार

प्रश्न २.
दक्षिण के पठारी भाग के वनों में पाए जाने वाले वृक्षों की सूची बनाओ।
उत्तर:
दक्षिण के पठारी भाग के वनों में पाए जाने वाले वृक्ष तेंदु, खैर, पलाश, बाँस और काँस हैं।

प्रश्न ३.
दक्षिण के पठारी भाग में अधिक गर्मी क्यों पड़ती है?
उत्तर:
गर्मी में चट्टानें पथरीली होने के कारण अधिक गर्म हो जाती हैं। इस कारण यहाँ मैदानों से ज़्यादा गर्मी होती है।

प्रश्न-४.
निम्नलिखित को सोचो और लिखो-
(क) यमुना नदी में मिलने वाली नदियों के नाम
उत्तर:
यमुना नदी में चंबल, सिंध, बेतवा तथा केन नदियाँ मिलती हैं।

(ख) इस भाग की प्रमुख फसलों के नाम
उत्तर:
गेहूँ, चना, राई, अलसी, ज्वार, बाजरा, तिल तथा दालों की फसलें होती हैं।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 दक्षिण का पठार

प्रश्न ५.
निम्नलिखित को पूरा करो (पूर्ति करके)
उत्तर:
गर्मियों में चट्टानें पथरीली होने के कारण बहुत गर्म हो जाती हैं। इस कारण मैदानी भाग की अपेक्षा इस भाग में अधिक गर्मी पड़ती है। इन दिनों ताल, पोखर और कुएँ सूख जाते हैं। पीने के पानी की कमी हो जाती है।

प्रश्न ६.
तुम्हारे अनुसार इस क्षेत्र के लोगों की क्या समस्याएँ होंगी?
उत्तर:
इस क्षेत्र के लोगों की समस्याएँ खेती के विकास के लिए सिंचाई सुविधाओं का अधिक उपलब्ध नहीं होना, जीविका के लिए अधिक उद्योग धंधों का विकास न होना, शिक्षा और परिवहन नहीं होना आदि हो सकती हैं।

प्रश्न ७.
इस क्षेत्र में कौन से दर्शनीय स्थल हैं, पता करके लिखो।
उत्तर:
इस क्षेत्र में झाँसी, महोबा, चित्रकूट, बाँदा, सोनभद्र, मिर्जापुर आदि दर्शनीय स्थल हैं। कुछ स्थान, जैसे-झाँसी, महोबा, चित्रकूट ऐतिहासिक महत्त्व वाले हैं। रिहंद बाँध और कारखाना मिर्जापुर में दर्शनीय हैं।

प्रश्न ८.
खेल के मैदान में उत्तर प्रदेश का नक्शा बनाओ। उसमें मिट्टी, रेत, कंकड़ आदि जमाकर प्रदेश के प्राकृतिक भागों को दर्शाओ। उसमें पहाड़ और नदियाँ आदि भी बनाओ।

प्रश्न ६.
(क) मिट्टी से पठार का मॉडल बनाओ-
(ख) अपनी कॉपी में पठार का एक चित्र बनाओ और रंग भरो।
नोट-विद्यार्थी प्रश्न ८ एवं ६ स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 गंगा-यमुना का मैदान

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 गंगा-यमुना का मैदान

नक्शे में देखकर बताओ-

प्रश्न १.
उत्तर की ओर से कौन-सी नदियाँ बहकर इस मैदान में आती हैं?
उत्तर:
उत्तर की ओर से गंगा, यमुना, घाघरा, गोमती, शारदा, राप्ती नदियाँ बहकर इस मैदान में आती हैं।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 गंगा-यमुना का मैदान

प्रश्न.
दक्षिण की ओर से कौन-सी नदियाँ बहकर इस मैदान में आती हैं?
उत्तर:
दक्षिण की ओर से चंबल, बेतवा, केन नदियाँ बहकर इस मैदान में आती हैं।

प्रश्न.
नीचे मैदानी भाग के कुछ पेड़ों के नाम दिए गए हैं। तुम इनमें कितने नाम और जोड़ सकते हो?
उत्तर:
बबूल, बेर, आम, जामुन, नीम, पीपल, बरगद, अमरूद, शीशम आदि।

गंगा-यमुना का मैदान अभ्यास

प्रश्न १.
मैदानी भाग की विशेषताएँ बताओ।
उत्तर:
मैदानी भाग की निम्न विशेषताएँ हैं-यह मैदान समतल है और नदियों द्वारा लाई गई मटियार, दोमट व रेतीली दोमट मिट्टी के कारण उपजाऊ बना है। इसमें सभी नदियाँ पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं। मैदानी भाग में पेड़ बबूल, बेर, आम, जामुन, नीम, शीशम आदि के पेड़ होते हैं। यहाँ वर्षा पर्याप्त होती है। जाड़ों में अधिक जाड़ा और गर्मियों में अधिक गर्मी होती है। यहाँ वन कम है। इनमें साल, साखू, शीशम व पलाश आदि के पेड़ होते हैं। इन्हें पतझड़ वन कहते हैं।

प्रश्न २.
मैदानी भाग के वृक्षों एवं पशुओं की सूची अलग-अलग बनाओ।
उत्तर:
मैदानी भाग के वृक्ष-बबूल, बेर, आम, जामुन, शीशम, अमरूद आदि।
मैदानी भाग के पशु-गाय, भैंस, भेड़, बकरी, घोड़ा, खच्चर, ऊँट, हाथी, भेड़िया, तेंदुआ, सूअर, हिरन, नीलगाय, लोमड़ी आदि।

प्रश्न ३.
मैदानी भाग में पैदावार अधिक होने के क्या कारण हैं?
उत्तर:
मैदानी भाग में पैदावार अधिक होने के कारण-
(१) जमीन उपजाऊ दोमट मिट्टी से बनी होती है।
(२) सिंचाई की अच्छी सुविधाएँ हैं। नलकूप और नहरों से समुचित सिंचाई होती है।
(३) कृषि में अच्छे खाद/उर्वरक, बीज़ और तकनीकी ज्ञान का प्रयोग होता है।
(४) मैदानी भाग में लोग परिश्रमी हैं। उत्तर प्रदेश में लोगों ने परिश्रम से उत्पादन बढ़ाया है।

प्रश्न ४.
निम्नलिखित को सोचो और लिखो-
(क) समतल मैदान के प्रमुख सिंचाई के साधनों के नाम
उत्तर:
नहरें और नलकूप।

(ख) मैदानी भाग की फसलों के नाम
उत्तर:
गेहूँ, धान, गन्ना, तिल, दालें, मक्का, ज्वार, बाजरा, खरबूजा, तरबूज, ककड़ी खीरा व सब्जियाँ मैदानी भाग की फसलें हैं।

(ग) मैदानी भाग में बोली जाने वाली बोलियाँ।
उत्तर:
खड़ी बोली, ब्रज भाषा, अवधी और भोजपुरी मैदानी भाग में बोली जाने वाली बोलियाँ हैं।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 गंगा-यमुना का मैदान

प्रश्न ५.
खाली स्थानों को भरकर पूरा करो (पूरा करके)
उत्तर:
यह मैदान पश्चिम की ओर ऊँचा तथा पूर्व की ओर नीचा है। इसका ढाल दक्षिण-पूर्व की ओर होने के कारण सभी नदियाँ प्रदेश की पूर्वी दिशा की ओर बहती हैं। इस क्षेत्र में मटियार, दोमट व रेतीली मिट्टी भी पाई जाती है।

प्रश्न ६.
अपने गाँव-घर में बोली जाने वाली भाषा में चार वाक्य लिखो।
नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना

UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना

तुम भी करो
हलः
(क)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 1

(ख)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 2

(ग)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 3

(घ) 1, 2, 3, 4 व 0 से बनने वाली सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या लिखिए। इन दोनों संख्याओं में अंतर ज्ञात करो।
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 4

तुम भी करो

प्रश्न 1.
रोहित के पास 48490 रुपये हैं और राजू के पास 29360 रुपये हैं। किसके पास अधिक रुपये हैं और कितने अधिक हैं?
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 5

प्रश्न 2.
पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या क्या है? उसमें से चार अंकों की सबसे छोटी संख्या को घटाओ।
हल:
पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 99999
चार अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1000
अन्तर = 99999 – 1000 = 98999

प्रश्न 3.
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 6

UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 7

UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 8

अभ्यास

प्रश्न 1.
घटाओ-
(क) 35476 में से 21349
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 9

(ख) 63926 में से 30004
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 10

(ग) 91009 में से89999
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 11

(घ) 50000 में से 48478
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 12

प्रश्न 2.
हल करो-
हल:
(क)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 13

(ख)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 14

(ग)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 15

प्रश्न 3.
पाँच अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का अन्तर ज्ञात करो।
हल:
पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 99999
पाँच अंकों की सबसे छोटो संख्या = 10000
अन्तर = 99999 – 10000 = 89999

प्रश्न 4.
एक शहर की कुल जनसंख्या 95687 है। इनमें 45490 पुरुष, 43289 महिलाएँ तथा शेष बच्चे हो। शहर में कितने बच्चे हैं?
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 16

प्रश्न 5.
73150 में कितना जोड़ें कि योगफल 93756 हो जाए?
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 17
अतः 73150 में 20606 जोड़ें।

प्रश्न 6.
मोहन के पास 25490 रुपये थे। उसने 14760 रुपये की एक भैंस और 6775 रुपये की एक गाय खरीद ली। उसके पास कितने रुपये बचे?
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 18

प्रश्न 7.
खाली स्थान पूरा करो (खाली स्थान पूरा करके)-
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 4 घटाना 19

अपने आप -1
स्वाध्याय पाठ
सोचो और बताओ
नोट-विद्यार्थी इस तरह के और सवाल बनाएँ, जिसमें 1 से 9 तक के सभी अंक प्रयोग हुए हों।

UP Board Solutions for Class 4 Maths Gintara

UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़

UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़

तुम भी करो

(क)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 1

(ख)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 2

(ग)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 3

तुम भी करो

(क)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 4

(ख)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 5

(ग)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 6

तुम भी करो

प्रश्न 1.
खाली स्थान भरो (खाली स्थान भरके)-
(क) 3670 + [latex]\boxed { 0 } [/latex] = 3670
(ख) 2350 + 35654 = 35654 + [latex]\boxed { 2350 } [/latex]
(ग) 1563 + 2715 + 2116 = 2116 + [latex]\boxed { 2715 } [/latex] + 1563
(घ) 2698 + [latex]\boxed { 1564 } [/latex] + 1895 =2698 + 156 + [latex]\boxed { 1895 } [/latex]

तुम भी करो

प्रश्न 1.
राहुल ने बाजार से 4590 रुपये के कपड़े, 3156 रुपये का अनाज तथा 14660 रुपये का टेलीविजन खरीदा। उसने कुल कितने रुपये खर्च किए?
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 7

अभ्यास

प्रश्न 1.
जोड़ो-
हल:
(क)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 8

(ख)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 9

(ग)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 10

(घ)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 11

(ङ)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 12

(च)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 13

(छ)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 14

(ज)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 15

प्रश्न 2.
खाली स्थान में उचित अंक लिखो (उचित अंक लिखकर)-
(क)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 16

(ख)
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 17

प्रश्न 3.
पाँच अंकों की सबसे बड़ी व सबसे छोटी संख्या का योगफल ज्ञात करो।
हल:
पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 99999
पाँच अंकों की सबसे छोटी संख्या = 10000
योगफल = 99999 + 10000 = 109999

प्रश्न 4.
एक न्याय पंचायत में कुल 23670 पुरुष, 22890 महिलाएँ व 4072 बच्चे रहते हैं। न्याय पंचायत की कुल जनसंख्या कितनी है?
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 18

प्रश्न 5.
एक परीक्षा में 81790 छात्र और 75896 छात्राएँ सम्मिलित हुईं। कुल कितने परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी?
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 19

प्रश्न 6.
दीपक के पास 49453 रुपये और सईदा के पास 65290 रुपये हैं। दोनों के पास कुल कितने रुपये हैं?
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 20

प्रश्न 7.
प्रकाश ने घर बनवाने के लिए 21430 रुपये की सरिया, 12560 रुपये का सीमेंट और 11437 रुपये की गिट्टी खरीदी। उसने कुल कितना खर्च किया?
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 21

प्रश्न 8.
चार अंकों की सबसे बड़ी व पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या का जोड कितना होगा?
हल:
चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9999
पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 99999
योग = 9999 + 99999 = 109998

प्रश्न 9.
चुनाव में 24590 महिलाओं और 22376 पुरुषों ने मतदान किया। बताओ कुल कितने मत पडे?
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 22

प्रश्न 10.
इन संख्याओं के आधार पर इबारती प्रश्न बनाओ-
(क) 64591 मोटर साइकिलें, 78320 स्कूटर
हल:
एक कंपनी में 64591 मोटर साइकिलों और 78320 स्कूटरों का एक वर्ष में निर्माण होता है। उस कंपनी का वार्षिक निर्माण कितना है?

(ख) 76590 पुरुष, 74243 महिलाएँ
हल:
एक रैली में 76590 पुरुष व 74243 महिलाएँ सम्मिलित हुए। रैली में कुल उपस्थिति कितनी थी?

(ग) 92750 रुपये, 45476 रुपये
हल:
मनोज ने 92750 रुपये का कंप्यूटर तथा 45476 रुपये की मोटर साइकिल खरीदी। मनोज ने, कुल कितना खर्च किया?

कितना सीखा-1

प्रश्न 1.
कितना होगा?
(क) 9999 में 1 जोड़ने पर
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 23

(ख) 100000 में 1 से घटाने पर
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 24

प्रश्न 2.
बताओ-
(क) चार अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या
हल:
चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9999
चार अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1000

(ख) पाँच अंकों की सबसे बड़ी व छह अंकों की सबसे छोटी संख्या
हल:
पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 99999
छः अंकों की सबसे छोटी संख्या = 100000

प्रश्न 3.
नीचे लिखी संख्याओं को शब्दों में लिखो-
(क) 10001 = दस हजार एक
(ख) 40002 = चालीस हजार दो
(ग) 8573 = आठ हजार पाँच सौ तिहत्तर
(घ) 9999 = नौ हजार नौ सौ निन्यानबे
(ङ) 15979 = पंद्रह हजार नौ सौ उन्नासी
(च) 76856 – छिहत्तर हजार आठ सौ छप्पन

प्रश्न 4.
नीचे लिखी संख्याओं को अंकों में लिखोप्रश्न :
(क) सात हजार तीन सौ तेरह
उत्तर:
7313

(ख) सैंतीस हजार इक्कीस
उत्तर:
37021

(ग) नौ हजार पाँच
उत्तर:
9005

(घ) तिरपन हजार चार सौ एक
उत्तर:
53401

प्रश्न 5.
आगे बढ़ाओ (बढ़ाकर)-
हल:
(क) 2901, 3901, 4901, 5901, 6901, 7901, 8901
(ख) 51219, 52319, 53419, 54519, 55619, 56719, 57819

प्रश्न 6.
नीचे लिखी संख्याओं में 9 का स्थानीय मान लिखो (लिखकर)-
(क) 32926 में 9 का स्थानीय मान = 9 × 100 = 900
(ख) 65298 में 9 का स्थानीय मान = 9 × 10 = 90
(ग) 94004 में 9 का स्थानीय मान = 9 × 10000 = 90000
(घ) 31879 में 9 का स्थानीय मान = 9 × 1 = 9

प्रश्न 7.
बाढ़ राहत कोष में किसी जिले से पचासी हजार तीन सौ उनहत्तर रुपये जुटाए गए। दूसरे जिले में पहले जिले से उनतीस हजार चार सौ छः रुपये इकट्ठा हो पाया। दोनों जिलों से कुल कितना धन एकत्रित हुआ?
हल:
पहले जिले में धन एकत्रित हुआ = 85369
रुपये दूसरे जिले में धन एकत्रित हुआ = 85369 – 29406
= 55963
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 25

प्रश्न 8.
खाली जगह में उचित संख्याएँ लिखो (उचित संख्या लिखकर)-
(क) [latex]\boxed { 10 } [/latex] सैकड़ा = 1 हजार
(ख) [latex]\boxed { 100 } [/latex] हजार = 1 लाख
(ग) [latex]\boxed { 1000 } [/latex] सैकड़े = 1 लाख
(घ) [latex]\boxed { 100 } [/latex] दहाई = एक हजार
(ङ) [latex]\boxed { 100000 } [/latex] इकाई = एक लाख
(च) दस हजार = [latex]\boxed { 1000 } [/latex] दहाई

प्रश्न 9.
खाली स्थान में उचित चिह्न (<, =, > ) लगाओ (उचित चिह्न लगाकर)-
(क) 3828 = 3828
(ख) 69349 = 69349
(ख) 6001 < 60010
(ग) 39517 > 38516

प्रश्न 10.
3, 5, 8, 7 और 0 से बनने वाली पाँच अंकों की-
(क) सबसे बड़ी संख्या कौन सी है?
हल:
87530

(ख) सबसे छोटी संख्या कौन सी है?
हल:
30578

(ग) दोनों संख्याओं का योगफल कितना होगा?
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 26

(घ) दोनों संख्याओं में 3 का स्थानीय मान बताओ?
हल:
87530 में 3 का स्थानीय मान = 3 × 10 = 30
30578 में 3 का स्थानीय मान = 3 × 10000 = 30000

(ङ) दोनों संख्याओं में 5 के स्थानीय मानों का योग कितना होगा?
हल:
87530 में 5 का स्थानीय मान = 5 × 100 = 500
30578 में 5 का स्थानीय मान = 5 × 100 = 500
दोनों स्थानीय मानो का योग = 500 + 500 = 1000

प्रश्न 11.
संख्या बताओ-
(क) एक लाख से 1 कम
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 27

(ख) दस हजार से 1 कम
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 28

प्रश्न 12.
जोड़ो तथा योगफल को शब्दों में लिखो।
(क) 34755 + 45230
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 29
उन्नासी हजार नौ सौ पचासी

(ख) 37390 + 30049
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 30
सड़सठ हजार चार सौ उनतालीस

(ग) 65311 + 13999
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 31
उन्नासी हजार तीन सौ दस

(घ) 67699 + 15489
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 32
तिरासी हजार एक सौ अट्ठासी

(ङ) 21490 + 45369 + 64679
हल:
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 33
एक लाख इकतीस हजार पाँच सौ अड़तीस

प्रश्न 13.
पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या में चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या को जोड़ो और योगफल को शब्दों में लिखो।
हल:
पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 99999
चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9999
योगफल = 99999 + +9999 = 109998
एक लाख नौ हजार नौ सौ अट्ठानबे

प्रश्न 14.
विधान सभा के चुनाव में विभिन्न प्रत्याशियों को मिले मतों का ब्योरा नीचे दिया गया है-
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 34
यदि 876 मत अवैध पाए गए तो कुल कितने लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया?
हल:
पहले प्रत्याशी को मत मिले = 45673
दूसरे प्रत्याशी को मत मिले = 39188
तीसरे प्रत्याशी को मत मिले = 8739
UP Board Solutions for Class 4 Maths गिनतारा Chapter 3 संख्याओं का जोड़ 35

UP Board Solutions for Class 4 Maths Gintara

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 2 उत्तर प्रदेश-प्राकृतिक बनावट व रहन-सहत

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 2 उत्तर प्रदेश-प्राकृतिक बनावट व रहन-सहत

प्रश्न.
तुम्हारे इलाके में किन-किन साधनों से सिंचाई होती है?
उत्तर:
हमारे यहाँ नलकूपों व नहरों से सिंचाई होती है।

उत्तर प्रदेश-प्राकृतिक बनावट व रहन-सहतपता करो और लिखो अभ्यास

प्रश्न १.
भाबर की विशेषताएँ लिखो।
उत्तर:
हिमालय से नीचे व मैदानों से ऊपर भाबर और तराई वाला भाग है। इस भाग में नदियों का बहाव धीमा हो जाता है। ये नदियाँ यहाँ रोड़े तथा पत्थरों को जमा कर देती हैं। रोड़े-पत्थर व मोटे कणों से बना यह मिट्टी वाला भाग भाबर कहलाता है। इसका निचला भाग तराई भाग कहलाता है।

प्रश्न २.
भाबर-तराई में पाए जाने वाले वृक्षों एवं पशुओं की सूची बनाओ।
उत्तर:
भाबर-तराई में घने जंगल हैं। इनमें शीशम, साल, साखू व खैर की चौड़ी पत्ती वाले वृक्ष पाए जाते हैं। हाथी, बाघ, तेंदुआ, सूअर, नीलगाय, हिरन, आदि जन्तु पाए जाते हैं।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 2 उत्तर प्रदेश-प्राकृतिक बनावट व रहन-सहत

प्रश्न ३.
निम्नलिखित की सूची बनाओ-
(क) तराई भाग में बोयी जाने वाली प्रमुख फसलें।
उत्तर:
गन्ना, धान तथा गेहूँ प्रमुख फसलें हैं।

(ख) सराई भाग के लोगों का प्रमुख व्यवसाय।
उत्तर;
लोग खेती करते हैं। सिंचाई व्यवस्था अच्छी है। नलकूप और नहरों से पानी मिलता है। लोग कागज, फर्नीचर, चीनी और दस्तकारी उद्योगों में लगे हैं।

(ग) तराई क्षेत्र में रहने वाले पुराने निवासी।
उत्तर:
‘थारु’ और ‘बोक्सा’ लोग यहाँ के पुराने निवासी हैं। अब पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से भी लोग यहाँ आने लगे हैं।

(घ) तराई क्षेत्र में बोली जाने वाली बोलियाँ।
उत्तर:
कुमाऊँनी, गढ़वाली भोजपुरी, पंजाबी और बांग्ला आदि हैं।

(ङ) तराई क्षेत्र के लोगों का प्रमुख भोजन।
उत्तर:
चावल, गेहूँ, शाक-सब्जी और पशुओं से प्राप्त दूध एवं अन्य सामग्री से निर्मित यहाँ का भोजन मैदानों के निवासियों जैसा ही है।

प्रश्न ४.
खाली स्थान भरो (भरकर)
उत्तर:
दुधवा नेशनल पार्क लखीमपुर खीरी जिले में है। यहाँ हिरन, बाघ, बारहसिंगा आदि जानवर पाए जाते हैं।

प्रश्न ५.
यदि वनों की कटान अधिक होती है, तो आस-पास के क्षेत्र में उसका क्या प्रभाव पड़ेगा? लिखो।
उत्तर:
वनों के कटान अधिक होने से आस-पास के क्षेत्र की भूमि कटकर, तराई का मैदान बन जाएगा।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 2 उत्तर प्रदेश-प्राकृतिक बनावट व रहन-सहत

प्रश्न ६.
तुम्हारे अनुसार यहाँ के लोगों की क्या समस्याएँ होंगी?
उत्तर:
यहाँ के लोगों की शिक्षा, सिंचाई, आवागमन-परिवहन और व्यवसाय आदि संबंधित समस्याएँ होंगी।

प्रश्न ७.
पता करो-शीशम, बेंत और खैर से क्या-क्या बनता है?
उत्तर:
शीशम – तख्ते, शहतीर और दरवाजे
बेंत – डलिया, फर्नीचर
खैर – कत्था निकाला जाता है

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh