UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 1 जागो जीवन के प्रभात (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 1 जागो जीवन के प्रभात (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 1 जागो जीवन के प्रभात (मंजरी).

समस्त पद्यांशों की व्याख्या

अब जागो ……………………………….. के प्रभात!
शब्दार्थ:
प्रभात = सवेरा,
वसुधा = पृथ्वी,
हिम-कन = बर्फ के कण,
ओस, क्षोभ = दुख,
अरुणागात = लालिमायुक्त शरीर वाली।

UP Board Solutions

संदर्भ:
प्रस्तुत पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘जागो जीवन के प्रभात’ नामक कविता से लिया गया है। इसके कवि जयशंकर प्रसाद हैं।

प्रसंग:
कवि ने प्रभात के माध्यम से जीवन में नई (UPBoardSolutions.com) आशा का संचार करने के लिए और जागरण के लिए सन्देश दिया है।

व्याख्या:
कवि नवजीवन के प्रभात में जागने का आवाहन करता है। इस प्रात:काल (प्रभात) में ओस और बर्फ रूपी दुख के जो कारण दिखाई देते थे, वे समाप्त हो गए हैं। लालिमायुक्त शरीर वाली उषा प्रकट हो चुकी है। अतः प्रभात में जाग उठो, इस नवजीवन में सक्रिय हो जाओ। (UPBoardSolutions.com)

तम-नयनों……………………… के प्रभात!
शब्दार्थ:
तम-नयनों = अन्धकार रूपी नेत्रों,
ताराएँ = आँखों की पुतलियाँ,
किरण-दल = किरणों (UPBoardSolutions.com) का समूह,
मलय-वात = शीतल, मन्द एवं सुगन्धित हवा।

UP Board Solutions

संदर्भ:
पूर्ववत्।

प्रसंग:
कवि ने रात्रि बीत जाने पर नवजीवन के प्रभात का वर्णन किया है।

व्याख्या:
रात्रि के तारे, आँखों को अन्धकार विलुप्त होकर (UPBoardSolutions.com) प्रकाश की किरणों के समूह में मुँद गए हैं और प्रातः की शीतल, मन्द और सुगन्ध वाली मलय समीर चल रही है। इस प्रभात बेला में जाग उठो और नवजीवन में सक्रिय हो जाओ।

रजनी की ……………….. के प्रभात।
शब्दार्थ:

रजनी = रात,
कलरव = पक्षियों का चहचहाना,
अरुणांचल = पूर्व दिशा,
चल रही बात = चर्चा हो रही है।

UP Board Solutions

संदर्भ: पूर्ववत्।

प्रसंग:
कवि ने प्रात:काल में पक्षियों के चहकने (UPBoardSolutions.com) और शीतल वायु के चलने और नवजीवन के प्रभात का वर्णन किया है।

व्याख्या:
प्रभात होने से रात्रिकालीन साज-सज्जा (अन्धकार) की कालावधि बीत गई है। प्रातः पक्षियों का जो मधुर कलरव (गान) हो रहा है, उससे उठकर (जागकर) मिलो, उसका अभिनन्दन करो। पूर्व दिशा से जागृति की हवा चलने लगी है। अतः इस प्रात:काल की बेला में जाग जाओ। नवजीवन में सक्रिय हो जाओ।

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को:

(i) सुबह सूर्योदय से थोड़ा पहले अपने घर के (UPBoardSolutions.com) बाहर अथवा छत पर खड़े होकर पूर्व दिशा के एक-एक दृश्य को बारीकी से देखिए और

(क) देखे गये दृश्यों के बारे में अपनी पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:
रात्रि का अंधकार ढलं चुका था। पूरब से लाल थालीनुमा सुरज धीरे-धीरे उदित हो रहा था। हर तरफ उसकी लालिमा बिखरी पड़ी थी। कुछ तारे लुप्त हो गए थे। कुछ अभी भी दिखाई दे रहे थे। चिड़ियों की चहचहाट से सारी दिशाएँ पूँज रही थी। किसान अपने बैलों को लेकर कंधों पर हल उठाए खेतों की तरफ निकल चुके थे। बैलों के गले में बजती घंटियाँ और मंदिर से आती शंख और घंटे की ध्वनि पूरे वातावरण में मधुर संगीत घोल रहे थे। दूब (UPBoardSolutions.com) और पेड़-पौधों के पत्तों पर ओस के मोती अभी भी बिखरे पड़े थे।

UP Board Solutions

(ख) देखे गये दृश्यों का चित्र बनाइए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

(ii) प्रातः काल वर्णन संबंधी कम से कम दो कविताओं का संकलन कीजिए।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 1 जागो जीवन के प्रभात (मंजरी) image - 1

UP Board Solutions

विचार और कल्पना

प्रश्न 1:
यह कविता उस समय लिखी गई थी जब देश (UPBoardSolutions.com) आजादी की लड़ाई लड़ रहा था। हम गुलामी के अंधकार से आजादी के सुनहरे सवेरे की ओर बढ़ रहे थे। बताइए, उस समय देश की स्थिति क्या रही होगी?
उत्तर:
उस समय पूरे देशवासियों की नसों में आजादी की लहर दौड़ रही थी। बड़े-बूढे, जवानबच्चे, महिला-पुरुष सब, आजाद होने के लिए आंदोलन कर रहे थे। अंग्रेजों की लाठियाँ, गोलियाँ भी उन्हें रोकने में नाकाम थीं। अंग्रेजी सामानों का बहिष्कार किया जा रहा था। भारत छोड़ो के नारों से पूरा देश पूँज रहा था। आए दिन लोग जुलूस निकालते थे बड़े नेताओं के नेतृत्व में अंग्रेजों का अत्याचार भी अपनी चरम सीमा पर था। बेगुनाहों मासूमों सहित देश के बड़े-बड़े नेताओं की गिरफ्तारियाँ होती रहती । थीं। क्रांतिकारियों को आए दिन फाँसी की सजा दी जा रही थी। भारतवासी स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रहे थे और अंग्रेज उन्हें गुलाम बनाए रखने के (UPBoardSolutions.com) लिए प्रताड़ित किए जा रहे थे।

UP Board Solutions

प्रश्न 2:
प्रातः काल पशुपालक अपने पशुओं को चारा खिलाते हैं। इसी तरह निम्नांकित के द्वारा प्रातः काल किये जाने वाले कार्यों के विषय में लिखिए

(क) विदयार्थी – विदयार्थी विद्यालय जाने की तैयारी करते हैं।
(ख) माँ – माँ घरवालों के लिए नाश्ता और लंच तैयार करने में जुट जाती है।
(ग) दुकानदार – दुकानदार अपनी दुकान खोलता है।
(घ) पक्षी – पक्षी अपना घोंसला छोड़कर भोजन की तलाश में निकल पड़ते हैं।
(ङ) आप – मैं भी विद्यालय जाने की तैयारी में लग जाती हैं।

कविता से

प्रश्न 1:
कविता में जीवन का जो सन्देश (UPBoardSolutions.com) छिपा हुआ है, दिये गये विकल्पों में से उसे छाँटिए
(क) सूर्योदय के लिए।
(ख) जीवन में नयी आशा का संचार करने के लिए।
(ग) मलय-वात का आनन्द लेने के लिए।
उत्तर:
जीवन में नयी आशा का संचार करने के लिए।

प्रश्न 2:
कवि ने प्रातःकाल पृथ्वी पर फैले ओसकणों को क्या कहा है?
उत्तर:
कवि ने प्रात:काल पृथ्वी पर फैले (UPBoardSolutions.com) ओसकणों को दुख भरे आ है।

प्रश्न 3:
उषा द्वारा ओस बटोरने का क्या आशय है?
उत्तर:
उषा द्वारा, ओस बटोरने से आशय है कि उषा के आने पर दिन की गर्मी से ओस समाप्त हो जाती है। इसी प्रकार जागरण और सक्रियता से कष्ट दूर हो जाते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 4:
भाव स्पष्ट कीजिए
(क) चल रहा सुखद यह मलय-वात।
उत्तर:
भावे- कवि दुखों से भरी रात में हिमकणों को दुख के आँसू कहता है। लेकिन अब प्रभात/ भोर हो चुकी है और शीतल मन्द सुगन्धित हवा अब चल पड़ी है।

(ख) कलरव से उठकर भेंटो तो।
उत्तर:
भाव- कवि कहता है अब दुख भरी रात बीत (UPBoardSolutions.com) चुकी है और पक्षियों की चहचहाहट के साथ सुबह आ रही है।

प्रश्न 5:
‘रजनी की लाज’ को स्पष्ट करने के लिए नीचे चार अर्थ दिए गए हैं, इनमें से सही उत्तर छाँटकर लिखिए
(क) अन्धकार
(ख) शर्म
(ग) अज्ञान
(घ) आलस्य
उत्तर:
(क) अन्धकार

UP Board Solutions

भाषा की बात

प्रश्न 1:
कविता की दो पंक्तियों को पढ़िए
(क) चल रहा सुखद यह मलय-वात
(ख) अरुणांचल में चल रही बात (UPBoardSolutions.com)
उपर्युक्त पंक्तियों में आए शब्द ‘वात’ और ‘बात’ का अर्थ वाक्य प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:        शब्द             अर्थ                                     वाक्य प्रयोग
(क)            वात                हवा                   आज पूर्व दिशा से शीतल वातं चल रही है।
(ख)            बात         बातचीत, चर्चा        आज विद्यालय में 15 अगस्त के बारे में बात हो रही है।

(ग) अरुण+अंचल के योग से ‘अरुणांचल’ शब्द बना है। इसी तरह नीचे लिखे गये शब्दों में ‘अंचल’ शब्द जोड़कर लिखिए

हिम, उत्तर, पूर्व, सोन, कोयला, नीला (UPBoardSolutions.com)
उत्तर:

हिम + अंचल – हिमांचल
उत्तर + अंचल – उत्तरांचल
पूर्व + अंचल – पूर्वांचल
सोन + अंचल – सोनांचल
कोयला + अंचल – कोयलांचल
नीला + अंचल – नीलांचल

UP Board Solutions

पढ़ने के लिए
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 1 जागो जीवन के प्रभात (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 1 जागो जीवन के प्रभात (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 शाप-मुक्ति (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 शाप-मुक्ति (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 शाप-मुक्ति (मंजरी).

महत्वपूर्ण गद्यांश की व्याख्या

दादी का स्वभाव …………………. नहीं हुई।
संदर्भ:
प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘शाप-मुक्ति’ नामक पाठ से लिया गया है। इस कहानी के लेखक रमेश उपाध्याय हैं।

UP Board Solutions

प्रसंग:
दादी को नेत्रों के इलाज के लिए दिल्ली के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक (UPBoardSolutions.com) डॉ० प्रभात के पास ले जाया गया। बातचीत में पता चला कि वह इलाहाबाद के वकील का लड़का मंटू था जिसने बचपन में आक के दूध से तीन पिल्लों की आँखें फोड़ दी थीं।

व्याख्या:
दादी ने निश्चय कर लिया था कि वह डॉ० प्रभात से नेत्र चिकित्सा नहीं कराएँगी। दादी जो ठान लेती थी, बच्चों की तरह हठपूर्वक वही करती थीं। दादी को समझाने की सब कोशिशें बेकार गईं। दादी ने डॉ० प्रभात द्वारा लिखी गई आँखों की दवाई, जो दादी की आँख में डाली जानी थी, मँगाने से साफ इनकार कर दिया। अच्छी तरह से समझाने पर भी दादी ने अपना निश्चय नहीं बदला।

UP Board Solutions

पाठ का सार (सश)

मैं दादी के नेत्रों की चिकित्सा कराने दिल्ली के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सालय में डॉ० प्रभात के पास गया। बात-बात में पता चला कि डॉ० प्रभात इलाहाबाद में पड़ोस में रहने वाला ‘मंटू’ था, जो मेरे (बब्बू का) बचपन का साथी था। दादी भी (UPBoardSolutions.com) यह जानकर प्रसन्न हुई। परंतु साथ ही दादी ने डॉ० प्रभात को यह भी बताया कि इलाहाबाद में एक वकील को बदमाश लड़का भी ‘मंटू’ नाम का था। , दादी ने मुझे बताया कि मंटू ने बचपन में आक के दूध से तीन पिल्लों की आँखें फोड़ दी थीं। उस घटना को यादकर मैं हैरान रह गया। दादी को पैंतीस साल पहले की वह घटना याद थी। दादी ने निश्चय किया कि वह मंटू यानी डॉ० प्रभात से इलाज नहीं कराएँगी। डॉ० प्रभात दादी को समझाने स्वयं घर आया। उसने दादी से कहा, “मैंने बचपन में पिल्लों की आँखें फोड़कर जो पाप किया वह मुझे याद है। उस पाप के प्रायश्चित्त में ही मैं नेत्र चिकित्सक बना। दादी के शाप से अपनी आँखें फूटने से पहले कितनों को आँखें दे जाऊँगा। उसमें दो आँखें दादी की भी होंगी।”

डॉ० प्रभात की बात सुनकर दादी ने उसे गले लगा लिया। उसे आशीर्वाद देते हुए कहा कि
तुम्हारी आँखों की ज्योति हमेशा बनी रहे। इस प्रकार डॉ० प्रभात को दादी के शाप से मुक्ति मिली।

UP Board Solutions

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को

प्रश्न 1:
आक के पौधे से गाढ़ा दूध निकलता है। अन्य किन-किन पेड़-पौधों से गाढ़ा दूध निकलता है, उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
बरगद, धतूरा, कटहल आदि पेड़-पौधों से भी गाढ़ा दूध निकलता है।

प्रश्न 2:
अपने पास के किसी अस्पताल में जाकर किसी (UPBoardSolutions.com) आँख के डॉक्टर से मिलिए और पूछिए कि उन्होंने यह पेशा क्यों चुना।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
किसी दृष्टिहीन व्यक्ति से मिलिए, उससे बातचीत (UPBoardSolutions.com) कीजिए और महसूस कीजिए कि उसकी कल्पना में दुनिया कैसी है।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 4.
यह जानकारी हम …………………. डाल रहा था। उपर्युक्त अनुच्छेद को ध्यान से पढ़िए और अपने सहपाठियों से पूछने के लिए चार प्रश्न बनाइए।
उत्तर:
प्र०1. कुतिया ने तीन पिल्ले कहाँ दिए थे?
प्र०2. पिल्ले कैसे (UPBoardSolutions.com) थे?
प्र०3. मंटू ने कौन-सा प्रयोग किया?
प्र०4. मंटू के प्रयोग का दुष्परिणाम क्या हुआ?

UP Board Solutions

विचार और कल्पना

प्रश्न 1:
और
प्रश्न 3: विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2:
जब उस पिल्ले की आँखें चली गयी होंगी तो उसे क्या-क्या कठिनाइयाँ हुई होंगी। सोचिए और लिखिए।।
उत्तर:
उन्हें कुछ दिखाई नहीं देता होगा, आने-जाने (UPBoardSolutions.com) में कठिनाई होती होगी इत्यादि।

UP Board Solutions

प्रश्न 4:
बचपन में मंटू ने पिल्लों के साथ बहुत खराब काम किया था। इस विषय में आप के मन में जो विचार आ रहे हैं, उन्हें लिखिए।
उत्तर:
बचपन में मंटू ने सच में बहुत खराब काम किए थे। उसने मासूम पिल्लों की आँख में आक का दूध डालकर उन्हें अनजाने में ही सही लेकिन अंधा बना दिया। मंटू को इस तरह का प्रयोग नहीं करना चाहिए था।

कहानी से

प्रश्न 1:
डॉ० प्रभात का चेहरा किसे दुःखदायी स्मृति से काला-सा हो गया?
उत्तर:
डॉ० प्रभात का चेहरा दुखदायी स्मृति से (UPBoardSolutions.com) इसलिए काला पड़ गया, क्योंकि बचपन में डॉ० प्रभात ने आक के दूध से तीन पिल्लों की आँखें फोड़ दी थीं।

प्रश्न 2:
मंटू ने बचपन में क्या पाप किया था और उस पाप का प्रायश्चित उसने किस प्रकार किया?
उत्तर:
मंटू ने बचपन में आक के दूध से तीन पिल्लों की आँखें फोड़ दी थीं। इसका प्रायश्चित्त उसने नेत्र चिकित्सक बनकर किया।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
“पर मैं तो आँखों का डॉक्टर हैं दादी अम्मा! बुढ़ापे का इलाज मेरे पास कहाँ?” डॉ० प्रभात ने यह जवाब दादी के किस बात के उत्तर में दिया था?
उत्तर:
दादी जब लेखक के साथ डॉक्टर प्रभात के क्लीनिक में पहुँची तो उन्होंने मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया, आओ, आओ, दादी अम्मा! कहाँ, क्या तकलीफ है? उसकी इस बात पर दादी बोलीं “कोई तकलीफ नहीं, बेटा। बस बुढ़ापे (UPBoardSolutions.com) में नजर कमजोर हो ही जाती है।” दादी के इसी बात का उत्तर देते हुए डॉ. प्रभात ने उपरोक्त वाक्य कहे।

प्रश्न 4:
दादी डॉ० प्रभात से अपनी आँखों का इलाज क्यों नहीं करवाना चाहती थीं, फिर वह इलाज के लिए कैसे तैयार हुई?
उत्तर:
दादी डॉ० प्रभात से आँखों का इलाज करवाने के लिए इसलिए तैयार नहीं थी क्येंकि डॉ० प्रभात ने बचपन में पिल्लों की आँखें फोड़ दी थीं। लेकिन डॉ० प्रभात ने समझाया कि वह उसी प्रायश्चित्त के कारण ही नेत्र चिकित्सक बना है। उसे दादी का वह शाप भी याद है जिसमें उन्होंने कहा था (UPBoardSolutions.com) कि एक दिन उसकी आँखें भी फूट जाएँगी। इसलिए अपनी आँखें फूटने से पहले वह अधिक से अधिक लोगों को आँखें दे जाना चाहता है। डॉ० प्रभात की यह बात सुनकर दादी इलाज के लिए तैयार हो गईं।

UP Board Solutions

भाषा की बात

नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 1:
निम्नलिखित शब्दों के विलोम लिखिए- नयी, ठंड, पाप, बूढ़ा।
उत्तर:
नयी        – पुरानी
ठण्ड      – गर्म
पाप        – पुण्य
बूढा        – युवा

प्रश्न 2:
निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए टस से मस न होना, हृदय से लगाना, मुस्कान लुप्त होना।
उत्तर:
टस से मस न होना (स्थिर रहना): दादी अपने निर्णय से टस से मस न हुईं।
हृदय से लगाना (प्यार करना): दादी ने डॉ० प्रभात को हृदय से लगा लिया।
मुस्कान लुप्त होना (फिक्र में पड़ जाना): परिचय हो जाने पर डॉ० प्रभात की (UPBoardSolutions.com) मुस्कान लुप्त हो गई, क्योंकि उसे बचपन के पाप का ध्यान आ गया।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
बच्चा’ शब्द में ‘पन’ प्रत्यय लगाकर ‘बचपन’ शब्द बना है जो भाववाचक संज्ञा है। इसी प्रकार नीचे लिखे शब्दों में ‘पन’ प्रत्यय लगाकर भाववाचक संज्ञा बनाइए लड़का, अपना, अनाड़ी, रूखा।
उत्तर:
लड़का           –        लड़कपन
अपना            –        अपनापन
अनाड़ी           –        अनाड़ीपन
रूखा             –        रूखापन

प्रश्न 4:
निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित (UPBoardSolutions.com) पदों के कारक बताइए
(क) मैं तो आँखों का डॉक्टर हूँ। – संबंध कारक
(ख) मैं तुम्हारी दवाई लिख रहा हूँ। – संबंध कारक
(ग) दूध पिल्ले की आँखों में डाल रहा था। – अधिकरण कारक
(घ) सब लोगों ने मंटू को बुरा-भला कहा। – कर्म कारक

UP Board Solutions

यह भी करें:
नोट– विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 शाप-मुक्ति (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 शाप-मुक्ति (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 5 ऊष्मा एवं ताप

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 5 ऊष्मा एवं ताप

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 5 ऊष्मा एवं ताप.

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिये-
(क) द्रव के गैस में बदलने की क्रिया को कहते हैं-
(अ) गलनांक
(ब) हिमांक
(स) वाष्पीकरण (✓)
(द) संघनन

(ख) द्रवों में (UPBoardSolutions.com) ऊष्मा संचरण होता है-
(अ) चालन द्वारा
(ब) संवहन द्वारा (✓)
(स) विकिरण द्वारा
(द) इनमें से कोई नहीं

UP Board Solutions

(ग) जल का क्वथनांक होता है-
(अ) 10°C
(ब) 100°C (✓)
(स) 120°C
(द) 40°C

(घ) ऊष्मीय ऊर्जा का मात्रक है-
(अ) मीटर
(ब) जूले (✓)
(स) न्यूटन
(द) कूलॉम

(ङ) ऊष्मा का कुचालक है-
(अ) लोहा
(ब) ऐलुमिनियम
(स) स्टील
(द) काँच (✓)

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों में सही (UPBoardSolutions.com) कथन पर सही (✓) और गलत कथन पर गलत (✗) का चिन्ह लगायें
(क) किसी वस्तु को गर्म करने पर उसका ताप घटता है। (✗)
(ख) ठोस वस्तुओं में ऊष्मा का संचरण चालन द्वारा होता है। (✓)
(ग) वस्तु द्वारा ली गयी, ऊष्मा वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर करती है। (✓)
(घ) अवस्था परिवर्तन के समय वस्तु का ताप स्थिर रहता है। (✓)
(ङ) पारा ऊष्मा का कुचालक है। (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) ताप का SI मात्रक केल्विन है।
(ख) गलते हुए बर्फ का ताप °C होता है।
(ग) किसी ठोस के द्रव में (UPBoardSolutions.com) बदलने की क्रिया गलनांक कहलाती है।
(घ) विकिरण विधि द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण में माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।
(ङ) बर्तन का हत्था बनाने में कुचालक धातु का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 4.
कॉलम (क) और कॉलम (ख) का मिलान कीजिये-
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 5 ऊष्मा एवं ताप 4

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
समान द्रव्यमान के दो अलग-अलग पदार्थों A तथा B (UPBoardSolutions.com) को समान ताप तक गर्म करने में किसको अधिक ऊष्मा की आवश्यकता होगी, जबकि A की विशिष्ट ऊष्मा B से अधिक है।
उत्तर-
समान द्रव्यमान के दो अलग-अलग पदार्थ A तथा B को समान ताप पर गर्म करने में B को अधिक ऊष्मा की आवश्यकता होगी क्योंकि B की विशिष्ट ऊष्मा A से कम है।

प्रश्न 6.
गैसों के प्रसार को एक क्रियाकलाप द्वारा स्पष्ट कीजिए?
उत्तर-
गैसों के प्रकार को स्पष्ट करने के लिए निम्नांकित क्रियाकलाप को देखेंकाँच की एक खाली तथा स्वच्छ छोटी बोतल के मुँह पर एक बिना फूला हुआ गुब्बारा बाँध देंगे।
अब बोतल को चौड़े मुँह के बर्तन में रखेंगे और इस बर्तन में (UPBoardSolutions.com) गर्म पानी डालेंगे। ऐसा करने पर गुब्बारा फूल जाएगा क्योंकि गर्म जल के करण बोतल के अंदर की हवा गर्म होकर फैलती है और बोतल के मुँह पर लगे गुब्बारे में प्रवेश करती है और गुब्बारा फूल जाता है। बोतल को गर्म जल से निकालकर ठंडा करने पर गुब्बारा पुनः पिचक जाता है। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि गैसों में प्रसार होता है। गर्म करने पर गैसें फैलती हैं और ठंडा करने पर सिकुड़ती हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
रेल की पटरी जोड़ते समय उनके बीच थोड़ी जगह क्यों छोड़ते हैं।
उत्तर-
रेल की पटरियों को जोड़ते समय उनके बीच कुछ (UPBoardSolutions.com) जगह छोड़ी जाती है ताकि गर्म होकर फैलने पर पटरी टेढ़ी न हो जाए।

प्रश्न 8.
सुचालक तथा कुचालक पदार्थों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
जिन पदार्थों से ऊष्मा का संचरण सुगमतापूर्वक होता है, उन्हें ऊष्मा का सुचालक कहते हैं; जैसे- लोहा, ऐलुमिनियम, ताँबा आदि।
जिन पदार्थों में ऊष्मा का संचरण सुगमता से नहीं होता, (UPBoardSolutions.com) उन्हें ऊष्मा का कुचालक कहते हैं। जैसे-लकड़ी, कागज, ऊन, पोर्सिलीन, वायु आदि।

प्रश्न 9.
186°F को डिग्री सेण्टीग्रेट में बदलिये।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 5 ऊष्मा एवं ताप 9

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
गलनांक की परिभाषा लिखिये।
उत्तर-
वह निश्चित ताप जिस पर कोई ठोस गरम करने पर द्रव में बदलता है, (UPBoardSolutions.com) उसे पदार्थ का गलनांक कहते हैं। बर्फ कां गलनांक 0°C है।

प्रश्न 11.
क्वथनांक की परिभाषा लिखिये।
उत्तर-
वह निश्चित ताप जिस पर कोई द्रव उबलता है और गैसीय अवस्था में बदलता है, वह द्रव का क्वथनांक कहलाता है। पानी का क्वथनांक 100°C है।

प्रश्न 12.
5 कैलोरी कितने जूल के बराबर होता है?
उत्तर-
1 कैलोरी = 4.18 जूल
5 कैलोरी = 4.18 x 5 = 20.90 = 20.9 जूल।

UP Board Solutions

प्रश्न 13.
समान पदार्थ के दो टुकड़ों का द्रव्यमान क्रमशः 2 किलोग्राम तथा 4 किलोग्राम है, (UPBoardSolutions.com) समान ऊष्मा देने पर किसका ताप अधिक बढ़ेगा ?
उत्तर-
चूंकि किसी वस्तु के ताप में वृद्धि के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा उस वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर करती है। यदि समान पदार्थ के दो टुकड़ों का द्रव्यमान क्रमश: 2 किलोग्राम तथा 4 किलोग्राम है तो समान ऊष्मा देने पर 2 किलोग्राम द्रव्यमान वाले टुकड़े का ताप अधिक बढ़ेगा।

प्रश्न 14.
0.2 किग्रा द्रव के ताप को 20°C से 70°C तक बढ़ाने के लिये 700 कैलोरी ऊष्मा की आवश्यकता होती है। द्रव की विशिष्ट ऊष्मा ज्ञात कीजिये।
(क) कैलोरी में
(ख) जूल में
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 5 ऊष्मा एवं ताप 14

UP Board Solutions

प्रश्न 15.
0.2 किग्रा द्रव को 135°C से 25°C तक ठंडा करने में द्रव से निकली (UPBoardSolutions.com) ऊष्मीय ऊर्जा ज्ञात कीजिये। जबकि द्रव की विशिष्ट ऊष्मा 750 जूल/किग्रा °C है।
उत्तर-
ऊष्मीय ऊर्जा = पदार्थ का द्रव्यमान x पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा x पदार्थ की तापवृद्धि
उष्मीय ऊर्जा = Q = ?
पदार्थ का द्रव्यमान = 0.2 किग्रा
पदार्थ का विशिष्ट ऊष्मा = 750 जूल/किग्रा.°C = 110°C
Q = m x S x ∆t = 0.2 किग्रा. x 750 जूल x 110°C = 16500 जूल

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें |

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 5 ऊष्मा एवं ताप help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 5 ऊष्मा एवं ताप, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ

UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Maths. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ.

अभ्यास 8 (a)

प्रश्न 1.
निम्नांकित के मान बताइए।
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 1

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
गुणनफल ज्ञात (UPBoardSolutions.com) कीजिए।
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 2

UP Board Solutions
प्रश्न 3.
निम्नांकित के गुणनफल ज्ञात कर (UPBoardSolutions.com) माने ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 3
प्रश्न 4.
एक खेत में 2x क्यारियाँ हैं। प्रत्येक क्यारी में x y (UPBoardSolutions.com) पंक्तियाँ हैं। प्रत्येक पंक्ति में y’ टमाटर के पौधे लगे हैं। ज्ञात कीजिए|
(i) खेत में कुल कितने पौधे लगे हैं?
हल :
खेत में पौधों की कुल संख्या = क्यारियाँ x पंक्तियाँ x पौधों की संख्या
= 2x × xy × xy
= 2 × x1+1 × y1+2 = 2x2y3 पौधे

(ii) यदि x = 3, y = 2, तो पौधों (UPBoardSolutions.com) की संख्या कितनी है?
हल :
पौधों की संख्या = 2x2y3
= 2x (3)2 × (2)3
= 2 x 9 x 8 = 144 पौधे

UP Board Solutions

अभ्यास 8 (b)

प्रश्न 1.
गुणी कीजिए:
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 4

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सरल कीजिए:
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 5

प्रश्न 3.
सरल कीजिए :
(i) 2x (3x + 5y) – 5y (2x – 3y)
हल :
2x (3x + 5y) – 5y × (2x – 3y)
= 6x2 + 10xy – 10xy + 15y2 = 6x2 + 15y2

(ii) x (y – z) + 2y (z-x) + z (x -y)
हल :
x × (y – z) + 2y × (z – x) + z × (x – y)
= xy – xz + 2yz – 2xy + xz – yz = -xy + yz

(iii) y2 (y2 +1) – y3 (y +1) + y (y2 – y)
हल :
y2 × (y2 +1) – y3 × (y +1) + y × (y2 – y)
= y4 +y2 – y– y3 + y3 – y2 = 0

(iv) x (1+x2) – x2 – (x – 1) – (x +x2)
हल :
x (1+x2) – x2 × (x – 1) – (x +x2)
= x + x3 – x3 + x2 – x – x2 = 0

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
एक विद्यालय में 2x कक्षाएँ हैं। प्रत्येक (UPBoardSolutions.com) कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या (x+ 2x +2) है। ज्ञात कीजिए :
(i) विद्यालय में विद्यार्थियों की कुल संख्या कितनी है?
हल :
विद्यालय में कक्षाएँ = 2x
प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थी = (x2 + 2x + 2)
अत: विद्यालय में कुल विद्यार्थियों की संख्या = 2x × (x3 + 2x + 2)
= 2x4 + 4x2 +4x विद्यार्थी

(ii) यदि x = 3, तो विद्यालय में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
हल :
विद्यार्थियों की संख्या = 2x4 + 4x2 +4x
यदि x = 3, तो कुल विद्यार्थियों की संख्या = 2 (3)4 +4 (3)2 +4 x 3
= 2 x 81 + 4 × 9+ 12
= 162 + 36 + 12 = 210

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
एक रेलगाड़ी की चाल (2x2 + x + 4) किमी प्रति घण्टा है। (UPBoardSolutions.com) ज्ञात कीजिए:
(i) वह 3x घण्टे में कितनी दूरी तय करेगी?
हल :
रेलगाड़ी की चाल = (2x2 + x +4) किमी/घण्टा
अत: 3x घण्टे में चली गई दूरी = (2x2 + x + 4) x 3x
= 6x2 + 3x2 + 12x किमी

(ii) यदि x = 5, तो उपर्युक्त समय में रेलगाड़ी की चली गई दूरी ज्ञात कीजिए।
हल :
यदि x = 5 तो रेलगाड़ी द्वारा चली गई दूरी।
= 6x2 + 3x2 + 12x = 6 (5)3 +3 (5)2 + 12 x 5
= 6 × 125 + 3 × 25 + 60 = 750 + 75 + 60 = 885 किमी

प्रश्न 6.
एक न्याय पंचायत में 2x + 3 ग्राम सभाएँ हैं। (UPBoardSolutions.com) प्रत्येक ग्राम सभा में x+5x+6 नलकूप हैं। तो न्याय पंचायत में कुल कितने नलकूप हैं?
हल :
एक ग्राम सभा में नलकूपों की संख्या = x2+ 5x +6
(2x+3) ग्राम सभाओं में नलकूपों की संख्या = (x+ 5x +6) × (2x+3)
= 2x+ 10x2 + 12x + 3x2 + 15x + 18
= 2x2 + 13x2 + 27x + 18

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
एक विकास खण्ड में 5x+3 विद्यालय में स्वच्छता के कारण प्रत्येक विद्यालय में (UPBoardSolutions.com) 5x-3 बालिकाएँ बढ़ जाती हैं। तो विकास खण्ड में कितनी बालिकाएँ बढ़ जाती हैं?
हल :
एक विद्यालय में स्वच्छता के कारण बालिकाएँ बढ़ जाती हैं = (5x – 3)
(5x+3) विद्यालय में स्वच्छता के कारण बालिकाएँ बढ़ जाती हैं = (5x – 3) (5x + 3)
= 25x2 – 15x + 15x – 9
= 25x– 9

प्रश्न 8.
बाल दिवस के अवसर पर x+5 विद्यालयों के बच्चों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। (UPBoardSolutions.com) प्रत्येक विद्यालय के बच्चों ने x-5x+25 वृक्ष लगाए, तो बच्चों द्वारा कितने वृक्ष लगाए गए?
हल :
एक विद्यालय के बच्चों ने वृक्ष लगाए = x2 + 5x + 25
(x+5) विद्यालयों के बच्चों ने वृक्ष लगाए = (x2 – 5x + 25) × (x + 5)
= x3 -5x2 + 25x + 5x2 – 25x + 125
= x+ 125

UP Board Solutions

अभ्यास (c)

गुणनफल ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 1.
(x + 2) (x + 5)
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 6

प्रश्न 2.
(X – 4) (x + 7)
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 7
प्रश्न 3.
(x – 3) (x – 8) (UPBoardSolutions.com)
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 8

UP Board Solutions
प्रश्न 4.
(x2 + 5) (x2 – 7)
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 9
प्रश्न 5.
(3x + 8) (4x – 7)
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 10

प्रश्न 6.
(5x – 3y) (3x + 4y)
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 11

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
(x2 + 2xy + y2) (x – y) (UPBoardSolutions.com)
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 12

प्रश्न 8.
(2x2 + 3x – 7) (5x + 4)
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 13

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
(x2 – xy + y2) (x + y) से गुना (UPBoardSolutions.com) कीजिए उतर की जाँच कीजिए ,यदि x = 3, y= 2
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 14

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
(x2 + xy + y2) (x2 – xy + y2) से गुना कीजिए उतर की (UPBoardSolutions.com) जाँच कीजिए ,यदि x = 2, y= 1
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 15
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 16

UP Board Solutions

प्रश्न 11.
कविता ने पुस्तक विक्रेता से (3x + 7) कॉपियाँ खरीदीं। यदि प्रत्येक कॉपी का मूल्य (2x – 1) हो, तो।
(i) कुल कॉपियों का (UPBoardSolutions.com) मूल्य कितना है?
हल :
कॉपियों की संख्या = (3x +7)
प्रत्येक कॉपी का मूल्य = ₹ (2x – 1)
अतः कॉपियों का कुल मूल्य = (3x + 7) (2x – 1)
= 3x (2x – 1) +7 (2x – 1)
= 6x2 – 3x + 14x -7
= ₹ (6x2 + llx – 7)

(ii) यदि x = 5, तो कविता ने पुस्तक विक्रेता को कितने रुपये दिए?
हल :
यदि x = 5 हो, तो मूल्य = 6x2 + 11x – 7
= 6 (5)2 + 11 (5) -7
= 150 + 55-7
= 205 – 7 = ₹ 198

UP Board Solutions

अभ्यास 8 (d)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में समीकरण तथा सर्वसमिका (UPBoardSolutions.com) छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए।
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 17

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
दिखाइए किः (UPBoardSolutions.com) (i) 3x (x +1) = 3x2 + 3x एक सर्वसमिका है।
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 18

UP Board Solutions

अभ्यास 8 (e)

सर्वसमिका (a + b)2 = a2 + 2ab + b2 की सहायता से मान (UPBoardSolutions.com) ज्ञात कीजिएः
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 19

UP Board Solutions
प्रश्न 7.
एक बाग में (x + 2y) पंक्तियाँ हैं। प्रत्येक पंक्ति में (x + 2y) (UPBoardSolutions.com) पेड़ लगे हैं। ज्ञात कीजिए

(i) बाग में कुल कितने पेड़ हैं?
हल :
बाग में पंक्तियाँ = (x + 2y)
प्रत्येक पंक्ति में पेड़ = (x + 2y)
अतः पेड़ों की कुल संख्या = (x + 2y) (x + 2y) = (x + 2y)2
= x2 + 2 × x × 2y + (2y)2 = x2 + 4xy + 4y2

(ii) यदि x = 3, y = 2, तो बाग में पेड़ों की कुल कितनी संख्या है?
हल :
यदि x = 3. y = 2 है, तो
पेड़ों की कुल संख्या = (x + 2y)2
= (3 + 2 x 2) = (3 +4) = (7)2 = 49

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
एक वर्गाकार खेत की भुजा (3x +y) (UPBoardSolutions.com) मी लम्बी है। खेत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
हल :
वर्गाकार खेत की भुजा = (3x + y)
खेत को क्षेत्रफल = ( भुजा)2
= (3x + y)2
= (3x)2 + 2x 3x Xy + (y)2
= (9x2 + 6xy + y2) मी2

UP Board Solutions

अभ्यास 8 (f)

सर्वसमिका (a-b)2 = a2 – 2ab + b2 की सहायता से मान ज्ञात कीजिए:
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 20

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
एक वर्गाकार खेत की एक भुजा की माप (UPBoardSolutions.com) (3x – y) मी० है। खेत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
हल : वर्गाकार खेत की भुजा = (3x -y)
खेत का क्षेत्रफल = (भुजा)2
= (3x -y)2
= (3x)2 -2 × 3x × y + (y)2
= (9x2 – 6xy + y2) मी2

प्रश्न 8.
एक खेत में (x – 2y) क्यारियाँ हैं। प्रत्येक (UPBoardSolutions.com) क्यारी में (x – 2y) पपीते के पौधे लगे हैं। ज्ञात कीजिए
(i) खेत में कितने पपीते के पौधे हैं?
हल :
क्यारियों की संख्या = (x – 2y)
प्रत्येक क्यारी में पौधों की संख्या = (x – 2y)
अतः खेत में पपीते के पौधों की संख्या = (x – 2y) (x- 2y)
= (x -2y)2
= x2 – 2 × x × 2y + (2y)2
= (x2 – 4xy + 4y2) पौधे ,

(ii) यदि x = 10, y=1, तो कुल पौधों की संख्या कितनी है?
हल :
यदि x = 10, y= 1 है, तो
पौधों की संख्या = x2 – 4xy + 4y2
= (10)2 -4x 10 x 1 +4 (1)2
= 100 -40 +4
= 64 पौधे

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
(i)
एक कलम का मूल्य र (2x – y) है। इसी प्रकार की (2x – y) कलमों का मूल्य ज्ञात कीजिए।
हल :
1 कलम का मूल्य = (2x – y) रु०
(2x – y) कलमों का मूल्य = (2x -y) (2x -y) ,
= (2x -y)
= (2x)2 – 2 × 2x × y + (y)2
= ₹ (4x2 – 4xy + y2)

(ii) यदि x = 6, y = 2, तो (UPBoardSolutions.com) कुल कलमों का कितना मूल्य होगा?
हल :
यदि x = 6, y = 2 है, तो
कलमों का मूल्य = 4x2 – 4xy + y2
= 4 (6)2 – 4 × 6 × 2 + (2)2
= 144 – 48 + 4
= ₹ 100

UP Board Solutions

अभ्यास 8 (g)

सर्वसमिका (a + b) (a – b) = a2 – b2 का प्रयोग करके गुणनफल ज्ञात कीजिएः
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 21

UP Board Solutions
प्रश्न 5.
सर्वसमिका का प्रयोग कर (4x + 2y) (4x – 2y) (UPBoardSolutions.com) का मान ज्ञात कीजिए, उत्तर की जाँच कीजिए, यदि x = 2,y = 1.
हल :
(4x + 2y) (4x – 2y)
= (4x)2 – (2y)2
= 16x– 4y2

उत्तर की जाँच : यदि x = 2, y = 1 तो

L.H.S. (4x + 2y) (4x – 2y)
= (4 × 2 + 2 × 1) (4 × 2 – 2 × 1)
= (8 + 2) (8 – 2) = 10 × 6 = 60

R.H.S. 16x2 – 4y
= 16 (2)2 – 4 (1)2
= 64 – 4 = 60

⇒ L.H.S. = R.H.S.

प्रश्न 6.
एक आयताकार मैदान की लम्बाई (2x + 1) (UPBoardSolutions.com) मी तथा चौड़ाई (2x – 1) मी है। आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
हल :
आयताकार मैदान की लम्बाई = (2x + 1) मी
आयताकार मैदान की चौड़ाई = (2x – 1) मी
आयताकार मैदार का क्षेत्रफल = (2x + 1) (2x – 1)
= (2x)2 – (1)2 = (4x2 – 1) मी2

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
(i)
एक पुस्तक का मूल्य १ (3x + 1) है। इसी प्रकार की (3x – 1) पुस्तकों का मूल्य ज्ञाँत कीजिए।
हल :
एक पुस्तक का मूल्य = र (3x + 1)
(3x – 1) पुस्तकों का मूल्य = १ (3x + 1) (3x – 1)
= (3x)2 – (1)2 = ₹ (9x2 – 1)

(ii) यदि x = 3, तो पुस्तकों की संख्या कितनी होगी?
हल :
यदि x = 3 है, तो
पुस्तकों की संख्या = (3x – 1)
= (3 × 3 – 1) = 9 – 1 = 8

(iii) यदि x = 4, तो पुस्तकें खरीदने में (UPBoardSolutions.com) कुल कितने रुपये लगे?
हल :
यदि x = 4 है, तो
पुस्तकों का कुल मूल्य = 9x2 -1
[9 x (4)2 – 1] = [(9 x 16) – 1]
= 144-1 = ₹ 143

सर्वसमिकाओं का प्रयोग से निम्नलिखितँ के मान ज्ञात कीजिए:
UP Board Solutions
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 22

UP Board Solutions

अभ्यास 8 (h)

सर्वसमिकाओं का प्रयोग करके निम्नांकित (UPBoardSolutions.com) के मान ज्ञात कीजिए:
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 23
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 24

UP Board Solutions
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 25

दक्षता अभ्यास 8

निम्नांकित के गुणनफल ज्ञात कीजिए। (UPBoardSolutions.com)
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 26

UP Board Solutions
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 27
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 28

सर्वसमिकाओं के प्रयोग से निम्नलिखित (UPBoardSolutions.com) के मान ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 29

UP Board Solutions

प्रश्न 19.
निम्नलिखित को सरल कीजिए:
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 30

UP Board Solutions

प्रश्न 20.
यदि (UPBoardSolutions.com) x + [latex]\frac { 1 }{ x }[/latex] = [latex]\frac { 10 }{ 3 }[/latex], तो x2 + [latex]\left( -\frac { 1 }{ x } \right) ^{ 2 }[/latex] का मान ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 31

प्रश्न 21. यदि x – [latex]\frac { 1 }{ x }[/latex] = [latex]\frac { 3 }{ 2 }[/latex] तो x2 + [latex]\left( -\frac { 1 }{ x } \right) ^{ 2 }[/latex] का मन ज्ञात कीजिए
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 32

UP Board Solutions
प्रश्न 22.
दिखाइये।
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 33

(b) (4mn + 3n)2 – (4mn – 3n)2 = 48 mn2
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 34

UP Board Solutions

(c) (a-b) (a + b) + (b-c) (b + c) + (e-a) (c+a) = 0 (UPBoardSolutions.com)
UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ 35

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 8 व्यंजकों का गुणनफल एवं सर्वसमिकाएँ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 बाललीला (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 बाललीला (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 बाललीला (मंजरी).

समस्त गद्याशों की व्याख्या

‘बाललीला’ सूरदास (1)

मैया मोहिं …………………. तू पूत।

संदर्भ:
प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी-7′ के ‘बाललीला और भक्तिपद’ नामक पाठ से ली गई हैं। इसके रचयिता महाकवि सूरदास हैं। कृष्णभक्ति शाखा के प्रमुख कवि सूरदास जी वात्सल्य और श्रृंगार के क्षेत्र में हिंदी साहित्य में सर्वोच्च (UPBoardSolutions.com) स्थान रखते हैं।

UP Board Solutions

प्रसंग:
प्रस्तुत पंक्तियों में बालकृष्ण की लीलाओं का वर्णन है।

व्याख्या:
हे माता (यशोदा), मुझे बलराम भैया बहुत चिढ़ाते हैं। मुझे वह मोल खरीदा हुआ बताते हैं, और कहते हैं कि मुझे तुमने जन्म नहीं दिया है। इस बात को सुनकर मैं क्रोध के मारे खेलने भी नहीं जाता। वह बार-बार पूछते हैं कि मेरे माता-पिता कौन हैं। ये नन्द जी और यशोदा दोनों गोरे वर्ण के हैं। तुम काले शरीर वाले कहाँ से आ गए। सब ग्वाले चुटकी देकर नाचते, हँसते और मुस्कराते हैं। तुम हमेशा मुझे ही पीटना जानती हो, बलराम भैया को कभी नहीं डाँटती हो। बालक श्रीकृष्ण के मुख से क्रोधपूर्ण बातें सुनकर यशोदा मन-ही-मन में खुश होती हैं। वह कहती हैं। कि कृष्ण सुनो, बलराम तो चुगली करने वाला, जन्म से ही धूर्त है। (UPBoardSolutions.com) सूरदास जी कहते हैं कि यशोदा कृष्ण से कहती हैं कि मुझे गायों के धन की सौगन्ध है कि मैं ही तुम्हारी माता हूँ और तुम मेरे ही पुत्र हो।

‘बाललीला’ सूरदास (2)

जसोदा हरि पालनै ………………… नंदभामिनी पावै।

संदर्भ: पूर्ववत्।

UP Board Solutions

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश में सूरदास जी ने माँ यशोदा द्वारी बालक श्री (UPBoardSolutions.com) कृष्ण को पालने में सुलाने का वर्णन किया है।

व्याख्या:
यशोदा जी श्याम को पालने में झुला रही हैं। कभी वे पालना झुलाती हैं, कभी प्यार करके बाल कृष्ण को पुचकारती हैं और चाहे जो कुछ गाती जा रही हैं। (वे गाते हुए कहती हैं)-निद्रा! तू मेरे लाल के पास आ! तू क्यों आकर इसे सुलाती नहीं है। तू झटपट क्यों नहीं आती? तुझे कान्हा बुला रहा है। श्यामसुन्दर कभी पलकें बंद कर लेते हैं, कभी अधर फड़काने लगते हैं। उन्हें सोते समझकर माता चुप हो जाती हैं और दूसरी गोपियों को भी संकेत करके समझाती हैं कि यह सो रहा है, तुम सब भी चुप रहो। इसी बीच में श्याम आकुल होकर जग जाते हैं, यशोदा फिर मधुर स्वर में गाने लगती हैं। सूरदास जी कहते हैं कि (UPBoardSolutions.com) जो सुख देवताओं तथा मुनियों के लिये भी दुर्लभ है, वही श्याम को बालरूप में पाकरे लालन-पालन तथा प्यार करने का सुख श्रीनन्द की पत्नी प्राप्त कर रही हैं।

तुलसीदस (1)

तन की दुति स्याम …………………………….. मन-मंदिर में बिहरैं।

संदर्भ:
प्रस्तुत पद्यांश हमारी हिंदी पाठ्य-पुस्तक मंजरी-7′ से उद्धृत है। (UPBoardSolutions.com) इसके रचयिता कवि शिरोमणि तुलसीदास जी हैं। तुलसीदास जी रामभक्ति शाखा के प्रमुख कवि हैं और हिंदी साहित्य के प्राचीन कवियों में इनका सर्वोच्च स्थान है।

UP Board Solutions

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश में तुलसीदास ने श्रीराम के और महाराजा दशरथ के (UPBoardSolutions.com) अन्य पुत्रों के बाल-रूप का मनोहरी वर्णन किया है।

व्याख्या:
उनके शरीर की आभा नील कमल के समान है तथा नेत्र कमल की शोभा को हरते हैं। धूलि से भरे होने पर भी वे बड़े सुन्दर जान पड़ते हैं और कामदेव की महती छवि को भी दूर कर देते हैं। उनके नन्हें-नन्हें दाँत बिजली की चमक के समान चमकते हैं  (UPBoardSolutions.com) और वे किलक-किलककर मनोहर बाललीलाएँ करते हैं। अयोध्यापति महाराज दशरथ के वे चारों बालक तुलसीदास के मनमन्दिर में सदैव बिहार करें।

तुलसीदस (2)

कबहुँ ससि …………………………… मन-मन्दिर में बिहरैं।

संदर्भ:
पूर्ववत्।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश में तुलसीदास ने श्रीराम के और महाराजा दशरथ के अन्य पुत्रों के बाल-रूप का मनोहरी वर्णन किया है।

व्याख्या:
कभी चन्द्रमा को माँगने की हठ करते हैं, कभी अपनी परछाहीं देखकर डरते हैं, कभी हाथ से ताली बजा-बजाकर नाचते हैं, जिससे सब माताओं के हृदय आनन्द से भर जाते हैं। कभी हठपूर्वक कुछ कहते हैं (माँगते हैं) और जिस वस्तु के लिए अड़ते हैं, (UPBoardSolutions.com) उसे लेकर ही मानते हैं। अयोध्यापति महाराज दशरथ के वे चारों बालक तुलसीदास के मन मंदिर में सदैव विहार करें।

UP Board Solutions

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को

प्रश्न 1:
बचपन में आपने भी माँ या दादी से कई लोरियाँ सुनी होंगी। याद करके एक लोरी लिखिए।
उत्तर:
धीरे से आजा री अँखियन में
निंदिया आजा री आजा,
धीरे से आजा….
यह लोरी उदाहरण के तौर पर दी गई है, बच्चे अपना अनुभव स्वयं लिखें।

प्रश्न 2:
नीचे बच्चों के बढ़ने की कुछ अवस्थायें दी गयी हैं, उन्हें क्रम से लगाइये-
दौड़ कर चलना। – घुटनों के बल चलना। – पालने में लेटना – स्कूल जाना। (UPBoardSolutions.com) – गिरते पड़ते चलाना। – चारपाई/चौकी पकड़ कर चलना।
उत्तर:
पालने में लेटना           –        घुटनों के बल चलना।            –            चारपाई/ चौकी पकड़ कर चलना।
गिरते पड़ते चलाना।   –        दौड़ कर चलना।                   –            स्कूल जाना।

UP Board Solutions

विचार और कल्पना

प्रश्न 1:
अपने छोटे भाई बहन या छोटे बच्चों के क्रियाकलापों को देखकर आपके हृदय में जो भावों के चित्र उभरते हैं, उन्हें अपने शब्दों में लिखिए।
उत्त:
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2:
तुलसी दास ने राम का रूप वर्णन करते हुए उनके किन अंगों की उपमा कमल से दी है और क्यों ?
उत्तर:
तुलसीदास ने राम का रूप वर्णन करते हुए उनके (UPBoardSolutions.com) शरीर के आभा और उनकी आँखों की तुलना कमल से की है।

प्रश्न 3:
बालक राम चन्द्रमा को देखकर उसे खिलौना समझकर पाने का हठ करते हैं। चन्द्रमा को देखकर आपके मन में क्या विचार आता है ? लिखिए।
उत्तर:
चंद्रमा को देखकर मेरे मन में यह विचार आता है कि मैं भी अंतरिक्ष यात्री बनें और चंद्रमा की सैर कर जाऊँ।

UP Board Solutions

कविता से

प्रश्न 1:
यशोदा बालक श्रीकृष्ण को किस प्रकार सुला रही हैं ?
उत्तर:
यशोदा जी बालक कृष्ण को पालने में झुलाती हैं और दुलराते-पुचकारते और सुलाने का प्रयास करती हैं।

प्रश्न 2:
वह कौन सा सुख है जो देवताओं को भी दुर्लभ है ?
उत्तर:
भगवान को बाल रूप में पाकर लालन-पालन तथा प्यार करने का जो सुख नंद की पत्नी यशोदा जी को प्राप्त है वह सुख देवताओं को भी दुर्लभ है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
दाऊ क्या कहकर श्रीकृष्ण को चिढ़ाते हैं और यशोदा उन्हें क्या कहकर समझाती हैं ?
उत्तर:
दाऊ यानी बलराम कृष्ण से कहते हैं कि नन्द और यशोदा, (UPBoardSolutions.com) दोनों गोरे रंग के, तुम काले रंग के कहाँ से आ गए। माँ बलराम को चुगली करने वाला और जन्म से ही धूर्त बताकर कृष्ण को सांत्वना देती हैं।

प्रश्न 4:
माँ यशोदा श्रीकृष्ण के मुख से कौन-कौन सी बातें सुनकर प्रसन्न हो रही हैं ?
उत्तर:
बालक कृष्ण बलराम द्वारा चिढ़ाए जाने की शिकायत माँ यशोदा से करते हैं और कहते हैं कि तुम तो हमेशा मुझे ही डाँटती-पीटती हो, दाऊ को कभी कुछ नहीं कहतीं। बालक कृष्ण के मुख से इस तरह की क्रोधपूर्ण बातें सुनकर यशोदा प्रसन्न हो रही है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5:
निम्नलिखित पंक्तियों को आशय स्पष्ट कीजिए

(क) कबहुँ पलक हरि मुँदि लेत हैं, कबहुँ अधर फरकावै।
उत्तर:
प्रस्तुत पंक्ति में बालक कृष्ण के सोने का वर्णन है। माँ यशोदा दुवारा दुलराए जाने और पालंना झुलाए जाने, लोरी गाने और ऐसे ही कई प्रयास श्रीकृष्ण को सुलाने के लिए किए जा रहे हैं। ऐसे में बालक कृष्ण अपनी आँखें मूंद लेते हैं तो यशोदा उन्हें (UPBoardSolutions.com) सोया जानकर लोरी गाना बंद कर देती हैं। लेकिन नटखट कृष्ण वापस अधर फडुकाते हुए रोने लगते हैं।

(ख) सूर श्याम मोहि गोधन की सौं, हौं माता तू पूत।
उत्तर:
प्रस्तुत पंक्ति में उस समय का वर्णन है जब बालक कृष्ण माँ यशोदा से बलराम द्वारा चिढाए जाने की शिकायत करते हैं और कहते हैं कि बलराम दाऊ कहते हैं कि मैं आपका ! हैं क्योंकि बाबा नंद भी गोरे हैं और आप भी गोरी हैं लेकिन मैं काले शरीर वाला न जाने कहाँ से आ गया। उनकी इस बात को सुनकर सभी ग्वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं। माँ से ये सारी बातें कहते हुए कृष्ण जब आँसे हो जाते हैं कि मुझे गौधन (गायों) की सौगंध है कि मैं ही तुम्हारी माता हूँ और तुम मेरे ही पुत्र हो।

UP Board Solutions

(ग) अवधेस के बालक चारि, सदा तुलसी मन मन्दिर में बिहरैं।
उत्तर:
प्रस्तुत पंक्ति में तुलसीदास बालक राम और उनके अन्य तीन भाइयों के बालरूप और बाल लीला का वर्णन करते हुए भावविभोर होकर कहते हैं कि अवधेश (दशरथ) के ये चारों पुत्र (राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न) मेरे मन-मंदिर में सदा यूँ ही विहार करें। (UPBoardSolutions.com) अर्थात वे उनकी इस सुंदर छवि को अपने मन में सदा के लिए बसा लेना चाहते हैं।

(घ) कबहूँ रिसिआइ कहैं हठि कै, पुनि लेत सोई जेहि लागि अरें।
उत्तर:
प्रस्तुत पंक्ति में कवि तुलसीदास ने राजा दशरथ के चारों पुत्रों की बाल-लीला का वर्णन करते हुए उनकी हठी स्वभाव का चित्रण किया है। वे लिखते हैं कि चारों बालक एक पल कुछ और तो दूसरे पल कछ और माँगने लगते हैं। वे जिस वस्तु के लिए अड़ जाते हैं, उसे लेकर ही मानते हैं। (UPBoardSolutions.com)

UP Board Solutions

भाषा की बात

प्रश्न :
पद में आये निम्नलिखित शब्दों का (UPBoardSolutions.com) तत्सम् रूप लिखिए।
कान्ह, स्याम, दुरलभ, दुति, अवधेस, ससि।
उत्तर:
कान्ह     –  कृष्ण
स्याम     –  श्याम
दुरलभ   –  दुर्लभ
दुति       –  युति
अवधेस  –  अवधेश
ससि      –  शशि

UP Board Solutions

प्रश्न 2:
‘मंजुल’ शब्द में ‘ता’ प्रत्यय लगाकर भाववाचक संज्ञा ‘मंजुलता’ बना है। इसी प्रकार कुछ विशेषण शब्दों को खोज कर उन्हे भाववाचक संज्ञा में बदलिए।
उत्तर:
स्वाभाविक + ता      =     स्वाभविकता
प्रखर + ता              =     प्रखरता
कोमल + ता           =     कोमलता
स्वच्छ + ता             =      स्वच्छता
कठोर + ता            =      कठोरता
वास्तविक + ता       =      वास्तविकता

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
बिम्ब शब्द में ‘प्रति’ उपसर्ग लगाकर ‘प्रतिबिम्ब’ शब्द बना है। (UPBoardSolutions.com) इसी प्रकार प्रति उपसर्ग लगाकर नये शब्द बनाइए।
उत्तर:
प्रति + क्रिया                = प्रतिक्रिया
प्रति + उपकार            = प्रत्युपकार
प्रति + मान                  = प्रतिमान
प्रति + एक                  = प्रत्येक
प्रति + उत्पन्न               = प्रत्युत्पन्न
प्रति + हार                  = प्रतिहार

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi  Chapter 7 बाललीला (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7  बाललीला (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.