UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 10 Displacing Indigenous Peoples

UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 10 Displacing Indigenous Peoples (मूल निवासियों का विस्थापन)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 11 History . Here we have given UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 10 Displacing Indigenous Peoples

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
संक्षेप में उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों के बीच के फर्को से सम्बन्धित किसी भी बिन्दु पर टिप्पणी करिए।
उत्तर :
दक्षिणी अमेरिका के मूल निवासी बड़े पैमाने पर कृषि कार्य करते थे। इसलिए परिवार पर होने वाले व्यय के पश्चात् अधिशेष होता था। इस अधिशेष के कारण वहाँ राजशाही और साम्राज्य का विकास हुआ। इसके विपरीत उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी कृषि कार्य नहीं करते थे। और न ही वे ऐसा उत्पादन करते थे जिनका अधिशेष रहता हो। इसलिए वहाँ राजशाही व साम्राज्य का विकास नहीं हुआ।

प्रश्न 2.
आप 19वीं सदी के संयुक्त राज्य अमेरिका में अंग्रेजी के उपयोग के अतिरिक्त अंग्रेजों के आर्थिक और सामाजिक जीवन की कौन-सी विशेषताएँ देखते हैं?
उत्तर :
ये विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. वे कुशल कारीगर थे और आकर्षक कपड़े बनाते थे।
  2. लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था। संयुक्त रज्य अमेरिका के लोगों ने कृषि क्षेत्र में पर्याप्त विस्तार किया। उन्होंने दूसरे देशों में भी भूमि खरीदी।
  3. वहाँ खनन उद्योग और कारखानों का विकास किया गया।
  4.  वे मछली तथा मांस खाते थे।
  5.  खेतों में सब्जियाँ ओर मकई उगाते थे।
  6. सत्रहवीं सदी में उन्होंने घुड़सवारी आरम्भ कर दी थी।

प्रश्न 3.
अमेरिकियों के लिए फ्रण्टियर के क्या मायने थे?
उत्तर :
अमेरिकियों के लिए ‘फ्रण्टियर’ के मायने उनकी पश्चिमी सीमा से थे। यह सीमा सेटलरों के कारण पीछे खिसकती रहती थी। जैसे-जैसे ये आगे बढ़ती थी मूल निवासी भी पीछे खिसकने के लिए बाध्य किए जाते थे।

प्रश्न 4.
इतिहास की किताबों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को शामिल क्यों नहीं किया गया था?
उत्तर :
इतिहास की किताबों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को इसलिए शामिल नहीं किया गया क्योंकि वे जन्म से यहाँ नहीं थे। वे ऑस्ट्रेलिया के साथ जुड़े एक लम्बे पुल से न्यू गुयाना से आए थे। प्रारम्भिक लोग इन्हें ऐबॉरिजिनीज कंहते थे। देशी लोगों का एक और विशाल समूह उत्तर में निवास करता है। ऐसा माना जाता है कि वे किसी और स्थान से आए थे संक्षेप में निबन्ध लिखिए

प्रश्न 5.
लोगों की संस्कृति को समझने में संग्रहालय की गैलरी में प्रदर्शित चीजें कितनी कामयाब रहती हैं? किसी संग्रहालय को देखने के अपने अनुभव के आधार पर सोदाहरण विचार कीजिए।
उत्तर :
अध्यापक की सहायता से छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 6.
कैलिफोर्निया में चार लोगों के बीच 1880 में हुई किसी मुलाकात की कल्पना करिए। ये चार लोग हैं एक अफ्रीकी गुलाम, एक चीनी मजदूर, गोल्ड रश के चक्कर में आया हुआ एक जर्मन और होपी कबीले का एक मूल निवासी। उनकी बातचीत का वर्णन करिए।
उत्तर :
अध्यापक की सहायता से छात्र स्वयं करें।

परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों ने अपना इतिहास लेखन कब प्रारम्भ किया?
(क) सन् 1740 में
(ख) सन् 1761 में
(ग) सन् 1760 में
(घ) सन् 1861 में
उत्तर :
(क) सन् 1740 में

प्रश्न 2.
कैबॉट न्यूफाउण्डलैण्ड कब पहुँचा?
(क) सन् 1497 में
(ख) सन् 1498 में
(ग) सन् 1530 में
(घ) सन् 1860 में
उत्तर :
(क) सन् 1497 में

प्रश्न 3.
क्यूबेल एक्ट कब पास हुआ?
(क) सन् 1774 में
(ख) सन् 1773 में
(ग) सन् 1781 में
(घ) सन् 1782 में
उत्तर :
(क) सन् 1774 में

प्रश्न 4.
सिडनी कहाँ है?
(क) अमेरिका में
(ख) कनाडा में
(ग) रूस में
(घ) ऑस्ट्रेलिया में
उत्तर :
(घ) ऑस्ट्रेलिया में

प्रश्न 5.
संयुक्त राज्य अमेरिका की कौन-सी सरहद खिसकती रहती थी?
(क) पूर्वी
(ख) पश्चिमी
(ग) उत्तरी
(घ) दक्षिणी
उत्तर :
(ख) पश्चिमी

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सेटलर या आबादकार को क्या अर्थ है?
उत्तर :
सेटलर या आबादकार उपनिवेश स्थापित करने वाले को कहा जाता है। यह शब्द दक्षिण अफ्रीका में डच के लिए, आयरलैण्ड, न्यूजीलैण्ड और ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश के लिए और अमेरिका में यूरोपीय लोगों के लिए प्रयुक्त होता था। इन उपनिवेशों की राजभाषा अंग्रेजी थी।

प्रश्न 2.
टेरा न्यूलिअस क्या है?
उत्तर :
टेरो न्यूलिअस (Terra Nullius) का अर्थ है जो किसी की नहीं है।’ यूरोपीय लोगों की । सरकार की ऑस्ट्रेलिया के प्रति यह नीति मूल निवासियों के लिए बनी थी।

प्रश्न 3.
कनाडा की खोज किसने की थी?
उत्तर :
जाक कार्टियर ने सन् 1535 ई० में कनाडा की खोज की थी। कनाडा शब्द की उत्पत्ति ‘कनाटा’ से हुई है, स्थानीय भाषा में जिसका तात्पर्य गाँव से था।

प्रश्न 4.
मूल बाशिन्दा (Native) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
मूल बाशिन्दा वह व्यक्ति होता है जो अपने मौजूदा निवास स्थल में ही जन्मा हो। 20वीं सदी के आरम्भिक वर्षों तक यह यूरोपीय लोगों द्वारा अपने उपनिवेशों के बाशिन्दों के लिए प्रयुक्त होता था।

प्रश्न 5.
उत्तरी अमेरिका में बाहर से आने वाले व्यापारी किन वस्तुओं के व्यापार में रुचि रखते थे?
उत्तर :
ये लोगं वहाँ सोना प्राप्त करना चाहते थे, क्योंकि उत्तरी अमेरिका में सोने के भण्डार अधिक थे। ये लोग मछली और रोएँदार खाल के व्यापार के लिए आए थे।

प्रश्न 6.
अमेरिका के मूल निवासियों का यूरोपीयों के प्रति क्या दृष्टिकोण था?
उत्तर :
ये लोग यूरोपियों से घृणा करते थे। उनकी अनेक लोककथाओं में यूरोपीय का मजाक उड़ाया गया है। उनका वर्णन लालची और धूर्त के रूप में किया गया है।

प्रश्न 7.
1934 का रजिस्ट्रेशन एक्ट क्या था?
उत्तर :
यह एक युगान्तकारी एक्ट था जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के मूल निवासियों को नागरिक अधिकार प्रदान किए गए थे। इसी के द्वारा उन्हें भूमि क्रय करने और ऋण लेने का अधिकार प्राप्त हुआ।

प्रश्न 8.
हेनरी रेनॉल्ड्स कौन था?
उत्तर :
हेनरी रेनॉल्ड्स एक प्रभावशाली इतिहासकार था। उसने ऑस्ट्रेलियाई इतिहास लेखन की नई पद्धति को जन्म दिया। उसकी प्रसिद्ध पुस्तक का नाम ‘why we were not told’ था।

प्रश्न 9.
बहुसंस्कृतिवाद से क्या आशय है?
उत्तर :
बहुसंस्कृतिवाद वह विचारधारा है जिसमें अनेक संस्कृतियों को एक साथ रहने पर जोर दिया जाता है। यह सहिष्णुता की नीति वाली संस्कृति है।

प्रश्न 10.
ज्यूडिथ राइट के विषय में आप क्या जानते हैं?
उत्तर :
ज्यूडिथ राइट ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध लेखिका थी उन्होंने अपनी पुस्तक ‘दो समय’ में मूल निवासियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्तरी अमेरिका की भौगोलिक स्थिति का परिचय दीजिए।
उत्तर :
उत्तरी अमेरिका का महाद्वीप उत्तर ध्रुवीय वृत्त से लेकर कर्क रेखा तक और प्रशान्त महासागर से अटलांटिक महासागर तक विस्तृत है। पथरीले पहाड़ों की श्रृंखला के पश्चिम में अरिजोना और नेवादा की मरुभूमि है। थोड़ा और पश्चिम में सिएरा नेवाडा पर्वत है। पूरब में विस्तृत मैदानी क्षेत्र, विस्तृत झीलें, मिसीसिपी और ओहियो पर्वतों की घाटियाँ हैं। दक्षिण की ओर मेक्सिको है। कनाडा का 40 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है। कई क्षेत्रों में तेल, गैस और खनिज संसाधन पाए जाते हैं जिनके कारण इस क्षेत्र में अनेक बड़े उद्योगों का विकास हुआ है।

प्रश्न 2.
उत्तरी अमेरिका के सबसे पहले मूल निवासियों के विषय में आप क्या जानते हैं?
उत्तर :
उत्तरी अमेरिका के सबसे पहले मूल निवासी 30,000 साल पहले बोरिंग स्ट्रेट्स के आर-पार फैले भूमि सेतु के मार्ग से एशिया से आए और 10,000 वर्ष पूर्व अन्तिम हिम युग के दौरान वे कुछ . दक्षिण की ओर बढ़े। अमेरिका में मिलने वाली सबसे प्राचीन मानव द्वारा बनाई गई आकृति–एक तीर की नोक-11,000 वर्ष पुरानी है। लगभग 5,000 वर्ष पूर्व जब जलवायु में अधिक स्थिरता आई, तब जनसंख्या बढ़ना प्रारम्भ हुई। ये लोग नदी घाटी के साथ-साथ बने गाँवों में समूह बनाकर निवास करते थे। ये मछली और मांस खाते थे तथा सब्जियाँ और मकई उगाते थे। वे अक्सर मांस की खोज में लम्बी यात्राओं पर जाया करते थे। मुख्य रूप से उन्हें बाइसौन’ नामक जंगली भैंसों की तलाश रहती थी, जो घास के मैदानों में घूमते थे। लेकिन वे उतने ही जानवर मारते थे जितनी कि उन्हें भोजन के लिए आवश्यकता होती थी।

प्रश्न 3.
चिरोकी कबीले का विस्थापन किस प्रकार हुआ?
उत्तर :
संयुक्त राज्य अमेरिका के मूल निवासियों को यूरोपीय प्रवासियों द्वारा तेजी से हटाया जा रहा था। उसमें वहाँ के उच्चाधिकारी भी सहयोग दे रहे थे। चिरोकी कबीला संयुक्त राज्य अमेरिका के एक नगर जॉर्जिया के कानून से शासित था, उन्हें नागरिक अधिकारों का उपयोग नहीं करने दिया जाता था। अधिकारी इसे सही मानते थे। मूल निवासियों में चिरोकी ही ऐसे थे जिन्होंने अंग्रेजी सीखने और अमेरिकी जीवन शैली को समझने का प्रयास किया, फिर भी उन्हें नागरिक अधिकार प्रदान नहीं किए गए। सन् 1832 में संयुक्त राज्य के मुख्य न्यायाधीश ने एक महत्त्वपूर्ण फैसला दिया–“चिरोकी कबीला एक विशिष्ट समुदाय है और उसके स्वत्त्वाधिकार वाले क्षेत्र में जॉर्जिया का कानून लागू नहीं होता और वे कुछ मामलों में सम्प्रभुता सम्पन्न हैं।” संयुक्त राज्य के तत्कालीन राष्ट्रपति एंड्रिड जैक्सन ने न्यायाधीश जॉन मार्शल की बात नहीं मानी और चिरोकियों को हटाने के लिए एक विशाल फौज भेज दी। 15,000 लोगों को उनके क्षेत्रों से हटा दिया गया।

प्रश्न 4.
बस्तियों के आरक्षण से आप क्या समझते हैं? मूल निवासियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर :
संयुक्त राज्य अमेरिका के मूल निवासियों को स्थायी रूप से पश्चिम में जमीन दे दी गई फिर भी यदि उनकी जमीन में तेल या सोने जैसी किसी चीज के होने का पता चलता तो उन्हें इसी में साझा करना पड़ता। ऐसे में उनके बीच झगड़े उत्पन्न हो जाते थे। मूल निवासी एक छोटे क्षेत्र में कैद कर दिए गए जिन्हें ‘आरक्षित क्षेत्र कहा जाता था। मूल निवासी अपनी जमीन के लिए जीवन भर लड़ते रहे, परन्तु आप्रवासियों ने उनके विद्रोह का दमन कर दिया। संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने 1865 से 1890 के मध्य विद्रोह की एक पूरी श्रृंखला का दमन किया था। कनाडा में 1869 से 1885 के बीच मेटिसों के विद्रोह हुए किन्तु उन्हें पराजय का मुँह देखना पड़ा।

प्रश्न 5.
ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की विशेषताएँ ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. प्रारम्भ में यहाँ के निवासियों को ऐबॉरीजिनीज कहा जाता था। कई भिन्न-भिन्न समाजों के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला एक सामान्य नाम है। ये लोगे ऑस्ट्रेलिया में 40,000 वर्ष पूर्व आने प्रारम्भ हुए थे।
  2.  ये लोग ऑस्ट्रेलिया के साथ एक लम्बे पुल से जुड़े न्यू गुयाना से आए थे। मूल निवासियों की अपनी परम्परा के अनुसार वे बाहर से नहीं आए थे बल्कि हमेशा से यहीं थे।
  3.  18वीं सदी के अन्त में मूल निवासियों के 350 से 750 समुदाय थे।
  4.  प्रत्येक समुदाय की अपनी भाषा थी। इनमें से 200 भाषाएँ आज भी व्यवहार में हैं।
  5.  मूल निवासियों का एक और समूह उत्तर में रहता है। इसे टॉरस स्ट्रेट कहते हैं। वे ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान जनसंख्या का 2.4 प्रतिशत भाग हैं।
  6. ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या विरल है। अधिकांश नगर समुद्रतट के साथ-साथ बसे हैं। बीच का , क्षेत्र शुष्क मरुभूमि है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
गोल्ड रश से आप क्या समझते हैं? हजारों लोग क्यों कैलीफोर्निया की ओर दौड़ने लगे थे? इस क्षेत्र में रेलवे लाइनों के पीछे कौन-सा तर्क था?
उत्तर :
यह आशा हमेशा से की जाती रही कि उत्तरी अमेरिका में धरती के नीचे सोना है। 1840 ई० में संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलीफोर्निया में सोने के कुछ चिह्न प्राप्त हुए। इसने ‘गोल्ड रश’ को जन्म दिया। यह उस आपाधापी का नाम है जिसमें हजारों की संख्या में आतुर यूरोपीय लोग अपनी किस्मत सँवारने के लिए अमेरिका पहुँचे। इसके चलते पूरे महाद्वीप में रेलवे लाइनों का निर्माण हुआ। संयुक्त राज्य अमेरिका की रेलवे का काम सन् 1870 ई० में पूरा हुआ और कनाडा की रेलवे का 1885 ई० औद्योगिक क्रान्ति के बाद उत्तरी अमेरिका में भी उद्योग कई प्रकार के अलग कारणों से विकसित हुए—एक उद्योग रेलवे के साज-सम्मान बनाने को विकसित हुआ ताकि दूर-दूर के स्थानों को तीव्र परिवहन द्वारा जोड़ा जा सके। संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा दोनों स्थानों पर औद्योगिक नगरों का विकास हुआ और कारखानों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। सन् 1860 में संयुक्त राज्य अमेरिका का । अर्थतन्त्र अविकसित अवस्था में था। 1890 में वह विश्व की नेतृत्वकारी औद्योगिक शक्ति बन चुका था। वृहद् स्तर पर खेती का भी विस्तार हुआ। बहुत-सा क्षेत्र साफ किया गया और टुकड़ों के रूप में खेत बनाए गए। 1892 में संयुक्त राज्य अमेरिका का महाद्वीप विस्तार पूरा हो चुका था। प्रशान्त महासागर और अटलांटिक महासागर के बीच का क्षेत्र राज्यों में विभाजित किया जा चुका था। कुछ ही वर्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका ने हवाई और फिलीपीन्स में अपने उपनिवेश स्थापित कर लिए।

प्रश्न 2.
इतिहास की पुस्तकों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को क्यों नहीं शामिल किया गया है?
उत्तर :
18वीं सदी के अन्तिम दौर में ऑस्ट्रेलिया में मूल निवासियों के समुदाय 350 से 750 के बीच थे। प्रत्येक समुदाय की अपनी भाषा थी। देशी लोगों का एक विशाल समूह उत्तर में रहता था। यह क्षेत्र टॉरस स्ट्रेट आइलैण्ड कहलाता है। ये लोग ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान जनसंख्या का 2.4 प्रतिशत हैं।
UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 10 Displacing Indigenous Peoples image 1
ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या बहुत विरल है। आज भी यहाँ के अधिकांश नगर समुद्र तट के साथ-साथ बसे हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के बीच का क्षेत्र शुष्क मरुभूमि है। ऑस्ट्रेलिया में यूरोप आबादकारों, मूल निवासियों और जमीन के बीच आपसी रिश्ते का किस्सा, अमेरिका के किस्से से मिलता-जुलता है, हालाँकि इसका प्रारम्भ 300 वर्षों के बाद हुआ था। मूल निवासियों के साथ हुई भेंट को लेकर कैप्टन कुक और उसके साथियों की प्रारम्भिक रिपोर्ट अत्यन्त उत्साहपूर्ण है और उसमें मूल निवासियों के मित्रवत् व्यवहार का उल्लेख है। लेकिन जब एक मूल निवासी ने कुक की हत्या कर दी यह घटना हवाई में हुई, ऑस्ट्रेलिया में नहीं-तब ब्रिटिशों का व्यवहार पूर्णतः परिवर्तित हो गया। इस कारण इतिहास की पुस्तकों में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को स्थान नहीं दिया गया।

प्रश्न 3.
संयुक्त रज्य अमेरिका और कनाड़ा में यूरोपीय आबादकारों के विरुद्ध मूल निवासियों ने अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए किस प्रकार संघर्ष किया?
उत्तर :
संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाड़ा के मूल निवासियों ने अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए निम्नलिखित प्रकार से संघर्ष किया

  1. यूरोपीय आबादकारों द्वारा मूल निवासियों को संस्कृति की रक्षा और नागरिकता के उपभोग से रोका जाता था। इसके विरुद्ध अनेक संघर्ष हुए। यूरोपीय आबादकारों के मन में कुछ सहानुभूति जागी और इसने संयुक्त राज्य में क्रान्तिकारी कानून को जन्म दिया। 1934 के रजिस्ट्रेशन एक्ट के द्वारा आरक्षण पर मूल निवासियों को भूमि क्रय करने और ऋण लेने का अधिकार प्राप्त हुआ।
  2. 1950 और 1960 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सरकारों ने मूल निवासियों के लिए बनाए गए, विशेष अधिनियमों को समाप्त करने का प्रयास किया जिससे उन्हें मुख्य धारा में सम्मिलित किया जाए। मूल निवासियों ने इसका कड़ा विरोध किया।
  3. सन् 1954 में मूल निवासियों ने स्व-रचित ‘अधिकार घोषणा पत्र में इस शर्त के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता स्वीकार की कि उनके आरक्षण वापस नहीं लिए जाएँगे और उनकी परम्पराओं में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार की कार्यवाही कनाडा में भी हुई।
  4.  सन् 1969 में सरकार ने घोषणा की कि वह आदिवासी अधिकारों को मान्यता नहीं देगी। परिणामस्वरूप मूल निवासियों ने संगठित होकर इसका विरोध किया, धरना-प्रदर्शन किया।
  5.  सन् 1982 में एक संवैधानिक धारा के अन्तर्गत मूल निवासियों के वर्तमान आदिवासी अधिकारों और समझौता आधारित अधिकारों को स्वीकृति प्रदान की गई। 18वीं सदी की अपेक्षा वर्तमान में मूल निवासियों की संख्या बहुत कम हो गई है, किन्तु वे अपने अधिकारों के लिए आज भी संघर्षरत हैं।

We hope the UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 10 Displacing Indigenous Peoples help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 10 Displacing Indigenous Peoples , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 24 बाल गंगाधर तिलक (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 24 बाल गंगाधर तिलक (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 24 बाल गंगाधर तिलक (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

सन् 1857 ई० की क्रान्ति भारतीय इतिहास में विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण है। इस क्रान्ति के फलस्वरूप देश स्वाधीन तो नहीं हो सका; किन्तु इससे स्वाधीनता प्राप्ति के प्रयासों को बल मिला। बाल गंगाधर तिलक एक आदर्श शिक्षक और सफल पत्रकार थे। 1881 में तिलक की सामाजिक सेवा का दूसरा दौर चला। इन्होंने मराठी भाषा में ‘केसरी’ समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारम्भ किया। अँग्रेज़ी भाषा में ‘मराठा’ पत्र भी साथ ही निकलने लगा। ‘मराठा’ और (UPBoardSolutions.com) ‘केसरी’ समाचार पत्रों में अँग्रजों की अनुचित नीतियों और अत्याचारी का खुलकर विरोध किया जाता था।

UP Board Solutions

कलकत्ता में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन के अवसर पर एक सार्वजनिक सभा में गीता पर इनका भाषण सुनकर छात्रों ने इन्हें मानपत्र दिया तथा इनका निर्देशक प्राप्त करना चाहा। तब से वे ‘लोकमान्य’ कहे जाने लगे। इन्होंने धार्मिक  उत्सव का आधार लेकर राजनीति की जड़ें मजबूत कीं। इस प्रकार तिलक को स्वदेशी आन्दोलन का सच्चा जन्मदाता कहा जा सकता है।
तिलक में असीम सहिष्णुता थी। देश के लिए इन्होंने बहुत यातना भोगी। जेल से छूटने के बाद ये । पुनः देश सेवा में लग गए। इन्होंने जनता को स्वशासन की प्रेरणा दी और होमरूल लीग की स्थापना की। वे देश में अपना शासन और (UPBoardSolutions.com) अपनी व्यवस्था चाहते थे। कांग्रेस में तिलक को प्रभुत्व जम रहा था। तिलक पूर्ण स्वराज्य हेतु निरन्तर संघर्ष करते रहे। 1 अगस्त, 1920 को भारतीयों को पूर्ण स्वराज्य हेतु उत्प्रेरित कर भारत-माता के ये सपूते सदा के लिए सो गए। इनकी मृत्यु के अवसर पर जन समूह की बाढ़ को देखकर विट्ठलभाई पटेल ने कहा था- “राजनीति को आराम कुर्सी वाले राजनीतिज्ञों से जनता तक ले आने का श्रेय लोकमान्य तिलक को ही है।” इनकी उँगली राष्ट्र की नाड़ी पर थी। ये जानते थे कि स्वाधीनता संग्राम में त्याग और कष्ट झेलने की (UPBoardSolutions.com) क्षमता जनता में कितनी है; इसीलिए इन्होंने राष्ट्रीय आन्दोलन को आगे बढ़ाया। वे सच्चे अर्थों में भारत के निर्माता थे।”

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
बाल गंगाधर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर:
बाल गंगाधर का जन्म 23 जुलाई, 1856 ई० को (UPBoardSolutions.com) भारत के पश्चिमी समुद्र तट पर स्थित रत्नागिरि गाँव में हुआ था।

प्रश्न 2:
“बाल गंगाधर तिलक स्वराज के मन्त्रदाता थे’, इस कथन की पुष्टि करिए।
उत्तर:
जेल में तिलक ने ‘गीता-रहस्य’ नामक विश्वविख्यात (UPBoardSolutions.com) पुस्तक लिखी। इस पुस्तक ने देश की राजनीति को स्वराज्य की ओर उत्प्रेरित किया। तिलक ने जनता को बताया कि कर्म का राष्ट्रीय फल ‘स्वराज्य’ है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
बाल गंगाधर तिलक ने किन पत्रों का सम्पादन किया?
उत्तर:
बाल गंगाधर तिलक ने मराठी भाषा में ‘केसरी’ समाचार पत्र तथा अँग्रेजी भाषा में ‘मराठा’ पत्र का भी सम्पादन किया।

UP Board Solutions

प्रश्न 4:
भारत की स्वाधीनता के लिए तिलक के योगदान का वर्णन करिए।
उत्तर:
राजनीति को आराम कुर्सीवाले राजनीतिज्ञों से जनता तक ले जाने का श्रेय लोकमान्य तिलक को ही है। इनकी उँगली राष्ट्र की नाड़ी पर थी; इसलिए ये जानते थे कि स्वतन्त्रता संग्राम में त्याग और कष्ट झेलने की क्षमता जनता में कितनी है; (UPBoardSolutions.com) इसलिए इन्होंने राष्ट्रीय आन्दोलन को आगे बढ़ाया। वे सच्चे अर्थों में भारत के निर्माता थे।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 24 बाल गंगाधर तिलक (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 24 बाल गंगाधर तिलक (महान व्यक्तित्व) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 6 पौधों में पोषण

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 6 पौधों में पोषण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 6 पौधों में पोषण.

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के चार विकल्प दिये हैं। सही उत्तर चुन कर लिखिए-
(क) परपोषी पौधा है-
(i) अमरबेल (✓)
(ii) नीम
(iii) गुलाब,
(iv) सहजन

UP Board Solutions

(ख) कीटभक्षी पौधे सामान्यतः उन (UPBoardSolutions.com) स्थानों पर मिलते हैं जहाँ की भूमि में कमी होती है-
(i) आक्सीजन की
(ii) जल की
(iii) नाइट्रोजन की (✓)
(iv) कार्बन की

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) हरे पौधे अपना भोजन स्वयं बनाने के कारण स्वपोषी कहलाते हैं।
(ख) सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा का एकमात्र स्रोत है।
(ग) हरे पौधों द्वारा भोजन बनाने (UPBoardSolutions.com) की प्रक्रिया प्रकाश संश्लेषण कहलाती है।
(घ) ऐसे पौधे जो सड़े गले पदार्थों से भोजन प्राप्त करते हैं, मृतोपजीवी कहलाते हैं।
(ङ) ड्रॉसेरा एक कीटभक्षी पौधा है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
कॉलम क के शब्दों का मिलान कॉलम ख से कीजिए-
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 6 पौधों में पोषण 3

प्रश्न 4.
संक्षिप्त उत्तर दीजिए-
(क) पत्तियों में पाये जाने वाले हरे वर्णक को क्या कहते है ?
उत्तर-
पत्तियों में पाए जाने वाले हरे वर्णक को पर्ण हरित कहते हैं।

(ख) अपना भोजन स्वयं न बनाने वाले जीव क्या कहलाते हैं ?
उत्तर-
अपना भोजन स्वयं न बनानेवाले जीव (UPBoardSolutions.com) परपोषी कहलाते हैं।

(ग) उस सम्बन्ध को क्या कहते हैं जिसमें दो जीव आपस में एक दूसरे को सहयोग करते हैं। और दोनों लाभान्वित होते हैं ?
उत्तर-
जिसमें दो जीव आपस में एक दूसरे को सहयोग करते हैं और लाभान्वित होते हैं, उस संबंध को सहजीविता कहते हैं।

UP Board Solutions

(घ) पूर्ण परजीवी पौधे अपने किस अंग के द्वारा पोषक से जल तथा खनिज लवण प्राप्त करते हैं?
उत्तर-
पूर्ण परजीवी पौधों में चूषकांग पाए जाते हैं जिनकी (UPBoardSolutions.com) सहायता से ये पोषक से ही भोजन जल तथा खनिज लवण प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 5.
हरे पौधे में प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया का वर्णन करो।
उत्तर-
पौधों की पत्तियों में पर्णहरित नामक वर्णक पाया जाता है जो सौर ऊर्जा (सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा) को ग्रहण करता है। पर्णहरित की उपस्थिति के कारण ही पत्तियाँ हरी होती हैं। मिट्टी से जल अवशोषित होकर पत्तियों तक पहुँचता है (UPBoardSolutions.com) और इस प्रकार पत्तियों में जल उपलब्ध हो जाता है। साथ ही वायुमण्डल की कार्बन डाइऑक्साइड सूक्ष्म पर्णरन्ध्रों द्वारा पत्तियों के अन्दर पहुँचती हैं। जब सूर्य का प्रकाश पत्तियों पर पड़ता है तो पत्तियों में उपस्थित पर्णहरित इन प्रकाश रश्मियों को अवशोषित करके जल तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस से मिलकर ग्लूकोज (भोजन) का निर्माण करते हैं, और साथ ही प्राणदायिनी ऑक्सीजन गैस बनती है जो पर्णरन्ध्रों द्वारा वायुमण्डल में निकाल दी जाती हैं। पौधों द्वारा भोजन (ग्लूकोज) बनाने की यह प्रक्रिया प्रकाश-संश्लेषण कहलाती है। इस क्रिया को निम्नलिखित समीकरण द्वारा प्रदर्शित करते हैं-
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 6 पौधों में पोषण 5

प्रश्न 6.
किस प्रयोग द्वारा दिखायेंगे कि प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में सूर्य का प्रकाश आवश्यक है।
उत्तर-
प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में सूर्य का प्रकाश आवश्यक है, इसे नीचे दिए गए प्रयोग द्वारा दिखाया जा सकता है-

प्रयोग- दो चौडे मुंह वाला काँच का गिलास लेंगे। दोनों में पानी भर के हाइडूिला पौधे की बराबर-बराबर लंबाई की एक-एक शाखा डाल देंगे।
एक गिलास को खुला रखेंगे ताकि उसपर सूर्य का पर्याप्त प्रकाश मिले। एक गिलास को काले कागज से इस तरह ढंक देंगे कि इस पर सूर्य का प्रकाश न पड़े। दोनों गिलासों को लगभग एक घंटे के लिए खुले स्थान में रखेंगे। लगभग एक घंटे (UPBoardSolutions.com) के बाद निरीक्षण करने पर हम पाते हैं कि वह गिलास जिस पर सूर्य का पर्याप्त प्रकाश पड़ रहा है, उसमें ऑक्सीजन गैस के बुलबुले निकल रहे हैं जो हाइड्रिला की शाखा द्वारा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के फलस्वरूप बनती है। दूसरे गिलास के काले तरफ से थोड़ा हटाकर देखने पर हम पाएँगे कि इसमें गैस के बुलबुले नहीं दिखाई दे रहे। इसका कारण यह है कि दूसरा गिलास काले कागज से ढका है। इसमें रखी हाइड्रिला पौधे की शाखा को जल में घुलित कार्बन-डाइऑक्साइड तो मिल रहा है लेकिन सूर्य का प्रकाश नहीं मिल रहा है, फलस्वरूप इसमें प्रकाश संश्लेषण की क्रिया नहीं हो पा रही और इस कारण बुलबुले भी नहीं बन रहे।
अत: स्पष्ट है कि प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के लिए जल तथा कार्बन डाइऑक्साइड के साथ-साथ सूर्य का प्रकाश भी अति आवश्यक है।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
किसी कीटभक्षी पौधे का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर-
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 6 पौधों में पोषण 7
घटपर्णी एक कीटभक्षी पौधा होता है। यह मुख्यतः दलदली या अधिक नम स्थानों में उगता है। पौधे तंतुओं के सहारे ऊपर चढ़ते हैं। तंतुओं के सिरेवाला भाग घड़े के आकार जैसा हो जाता है। घड़े के मुख के ऊपर एक और ढक्कन होता है। (UPBoardSolutions.com) घड़े का किनारा अंदर मुड़ा होता है और मुखद्वार पर बहुत सी मधुग्रंथियाँ होती हैं। यह पौधा अपने रंगीन चमकदार ढक्कन तथा मधुग्रंथियों द्वारा कीटों को अपनी और । आकर्षित करता है। आकर्षित कीट घड़े की चिकनी सतह से फिसलते हुए अंदर चले जाते हैं और घड़े का ढक्कन बंद हो जाता है। ये कीट अंदर पाए जाने वाले पाचक रसों द्वारा पचा लिए जाते हैं।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 6 पौधों में पोषण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 6 पौधों में पोषण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 8 जीवों में श्वसन

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 8 जीवों में श्वसन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 8 जीवों में श्वसन.

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में सही विकल्प (UPBoardSolutions.com) छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) कॉकरोच में श्वसन होता है-
(अ) फेफड़ों द्वारा
(ब) श्वासरन्ध्रों द्वारा (✓)
(स) गिल्स द्वारा
(द) त्वचा द्वारा

UP Board Solutions

(ख) श्वासोच्छ्वास में किसकी भूमिका नहीं होती है-
(अ) पसलियाँ (✓)
(ब) फेफड़े
(स) डायाफ्राम
(द) नासाद्वार

(ग) ‘π’ के आकार (UPBoardSolutions.com) के छल्ले जैसी संरचना होती हैं-
(अ) श्वासनली में (✓)
(ब) मुख गुहा में
(स) ग्रसनी में
(द) फेफड़े में

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-
(क) नासिका की गुहा को नासागुहा कहते हैं।
(ख) नासागुहा की दीवार पर श्लेष्म ग्रन्थियाँ होती हैं।
(ग) व्यायाम करते समय श्वसन दर बढ़ जाती है।
(घ) कॉकरोच श्वासरंध्र द्वारा (UPBoardSolutions.com) श्वसन करता है।
(ङ) श्वसन क्रिया में ऊर्जा खर्च होती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए-
(क) अत्यधिक व्यायाम करते समय व्यक्ति की श्वसन दर धीमी हो जाती है। (✗)
(ख) अंतः श्वसन में ऑक्सीजन (UPBoardSolutions.com) युक्त वायु ग्रहण की जाती है। (✓)
(ग) मेंढ़क, त्वचा एवं फेफड़े दोनों के माध्यम से श्वसन करते हैं। (✓)
(घ) उच्छ्वासन को निःश्वसन भी कहते हैं। (✓)
(ङ) पेड़ – पौधे रन्ध्रों द्वारा श्वसन करते हैं। (✓)

प्रश्न 4.
सही मिलान करिए-
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 8 जीवों में श्वसन 4

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) श्वसन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
वातावरण की ऑक्सीजनयुक्त वायु (UPBoardSolutions.com) को नाक से फेफड़ों तक पहुँचाने और फेफड़ों की कार्बन डाइऑक्साइड युक्त वायु को नाक द्वारा शरीर से बाहर निकालने की पूरी प्रक्रिया को श्वसन कहते हैं।

(ख) श्वासोच्छवास से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
वातावरण की ऑक्सीजनयुक्त वायु को नाक से फेफड़ों तक पहुँचाने की क्रिया अंत:श्वसन या श्वसन कहलाती है। इसके विपरीत फेफड़ों की कार्बन डाइऑक्साइड युक्त वायु को नाक द्वारा शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उच्छवसन या नि:श्वसन कहते हैं। (UPBoardSolutions.com) अंत:श्वसन एवं उच्छवसन की क्रिया संयुक्त रूप से श्वासोच्छवास कहलाती है।

(ग) श्वासोच्छवास एवं श्वसन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
श्वासोच्छवास में अंत:श्वसन एवं उच्छवसन की सम्मिलित क्रिया होती है। जिसमें ऑक्सीजन को नाक से फेफड़ों तक पहुँचाया जाता है और फेफड़ों की कार्बन डाइऑक्साइड को नाक द्वारा बाहर निकाला जाता है। यह प्रक्रिया श्वसन क्रिया का अंगमात्र है। (UPBoardSolutions.com) श्वसन क्रिया में अंतः श्वसन द्वारा ली गई ऑक्सीजन रक्त के माध्यम से प्रत्येक जीवित कोशिका में पहुँचकर उसमें उपस्थित भोज्य पदार्थ को विखंडित करती है। इसके परिणामस्वरूप ऊर्जा बनने के साथ-साथ कार्बन डाइऑक्साइड बनते हैं जो नि:श्वसन द्वारा शरीर से बाहर निकलती है। यह संपूर्ण प्रक्रिया ही श्वसन है।

UP Board Solutions

(घ) मानव के श्वसन अंगों का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर-
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

(ङ) पौधे किस प्रकार श्वसन करते हैं ?
उत्तर-
पौधों की पत्तियों में सूक्ष्म छिद्र होते है, जिन्हें रंध्र कहते हैं। (UPBoardSolutions.com) रंध्रों से ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैसों का आदान-प्रदान होता है।

प्रश्न 6.
रात्रि में वृक्षों के नीचे क्यों नहीं सोना चाहिए?
उत्तर-
पेड़-पौधे दिन में सूर्य के प्रकाश में प्रकाश-संश्लेषण करते हैं। इस क्रिया में वे ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं। रात्रि में जब प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया नहीं हती है तो ऑक्सीजन की मात्रा वातावरण में कम हो जाती है (UPBoardSolutions.com) तथा कार्बन डाइऑक्साइड का वृक्ष द्वारा उपयोग नहीं होने से इसकी मात्रा वातावरण में बढ़ जाती है। कार्बनडाइऑक्साइड एक दूषित गैस है। इसके कारण मनुष्य बीमार हो सकता है या उसकी दम घुटने से मृत्यु भी हो सकती है। इसी कारण रात्रि में पेड़ के नीचे नहीं सोना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
मछली किस प्रकार श्वसन करती है, सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर-
मछली एक जलीय जीव है जिसमें श्वसन के लिए। एक विशेष (UPBoardSolutions.com) अंग क्लोम/गलफड़े होते हैं। इन्हीं गलफड़ों से मछलियाँ। श्वसन करती हैं।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 8 जीवों में श्वसन 7

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 8 जीवों में श्वसन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 8 जीवों में श्वसन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 4 रोग और उनसे बचाव

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 4 रोग और उनसे बचाव

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Home Craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 4 रोग और उनसे बचाव.

रोग और उनसे बचाव

अभ्यास

प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्नसही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए-
(1) संक्रामक रोग होते हैं-
(क) बैक्टीरिया, वायरस आदि से ●
(ख) पोषण की कमी से ◯
(ग) वंशानुगत रोग से ◯
(घ) इनमें से कोई नहीं ◯

UP Board Solutions

(2) हैजा रोग होता है-
(क) कृमि से ◯
(ख) विटामिन की कमी से ◯
(ग) दूषित खाने-पीने की वस्तुओं से ●
(घ) छुआछूत से ◯

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न-
(क) किसी एक वंशानुगत रोग का नाम लिखिए।
उत्तर
वर्णान्धता।।

(ख) विटामिन ‘A’ की कमी से कौन सा रोग होता है ?
उत्तर
रतौंधी।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न-
(क) नियमित व्यायाम करने से क्या लाभ है ?
उत्तर
नियमित रूप से व्यायाम करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है जो हमारे शरीर को विभिन्न रोगों से बचाती है।

(ख) असंक्रामक रोग क्या होते हैं ?
उत्तर
असंक्रामक रोग- वे रोग हैं जो छुआछूत से नहीं फैलते। ये पोषण की कमी से होते हैं। जैसेविटामिन ‘ए’ की कमी से रतौंधी हो जाना। कुछ असंक्रामक रोग वंशानुगत भी होते हैं, जैसे- वर्णान्धता।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
(क) रोग कितने प्रकार के होते हैं? संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों के बारे में संक्षेप में बताइए।
उत्तर
रोग मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं-संक्रामक एवं असंक्रामक रोग। संक्रामक रोग वे रोग होते हैं जो बैक्टीरिया, वाइरस, कृमि जैसे सूक्ष्म अतिसूक्ष्म जीवों से होते हैं। ये रोग सूक्ष्म (UPBoardSolutions.com) जीव, दूषित खाद्य या पेय पदार्थ, संक्रमित मिट्टी, वायु में उपस्थित सूक्ष्म जीवाणुओं, मच्छर तथा मनुष्य के स्पर्श के कारण फैलते हैं। हैजा, टायफॉइड, उल्टी, दस्त, जुकाम इन्फ्लुएन्जा, तपेदिक, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू तथा दाद-खाज जैसे चर्म रोग संक्रमक रोग के उदाहरण हैं।

असंक्रामक रोग वे रोग होते हैं जो छुआछूत से नहीं फैलते। ये पोषण की कमी से होते हैं। जैसे–विटामिन ए की कमी से रतौधी का होना। कुछ असंक्रामक रोग वंशानुगत भी होते हैं जो बच्चों में अपने पूर्वजों या माता-पिता से आते हैं। वर्णान्धता एक ऐसा ही वंशानुगत रोग है।

UP Board Solutions

(ख) हमें अपने शरीर को रोगों से बचाने के लिए किन-किन सावधानियों को ध्यान में रखना चाहिए ?।
उत्तर
हम रोगों से अपना बचाव निम्नलिखित तरीके से कर सकते हैं

हमें अपने शरीर के साथ-साथ अपने आस-पास के परिवेश को भी साफ रखना चाहिए। नियमित : रूप से पौष्टिक आहार लेना चाहिए व व्यायाम करना चाहिए। प्रतिरोधक टीके तथा दवा लेनी चाहिए। अपने खाने की वस्तुओं को मक्खी, धूल आदि से बचाना चाहिए। कुओं में लाल दवा डालकर पानी (UPBoardSolutions.com) को शुद्ध करना चाहिए। सड़ी-गली तथा अशुद्ध चीजें व अशुद्ध पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। घर में शौचालयों को स्वच्छ रखना चाहिए।

प्रोजेक्ट कार्य :                     नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 4 रोग और उनसे बचाव help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 4 रोग और उनसे बचाव, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.