UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 रानी दुर्गावती (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 रानी दुर्गावती (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 रानी दुर्गावती (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

दुर्गावती गोंडवाना के राजा दलपतिशाह की रानी थी। इनका जन्म 1530 ई० के लगभग महोबा में हुआ। दुर्गावती सुन्दर, सुशील, विनम्र, योग्य व साहसी महिला थीं। पढ़ाई के साथ-साथ इसने घुड़सवारी, तलवार चलाना, पिता के साथ शिकार खेलना आदि सीख लिये। विवाह योग्य होने पर दलपति शाह ने इनके पिता को युद्ध में हराकर इनसे विवाह कर लिया। दुर्गावती के पिता की मृत्यु हो जाने पर अकबर ने महोबा और कालिंजर पर अधिकार कर लिया। (UPBoardSolutions.com)
विवाह के एक वर्ष पश्चात् दुर्गावती को एक पुत्र हुआ, जिसका नाम वीरनारायण रखा गया। उसके जन्म के तीन वर्ष बाद दलपतिशाह की मृत्यु हो गई। वीरनारायण के गद्दी पर बैठने पर दुर्गावती उसकी संरक्षिका बनीं। इन्होंने योग्यता से शासन चलाकर गोंडवाना की उन्नति की। गोंडवाना शक्ति सम्पन्न राज्य बन गया। इससे दुर्गावती की ख्याति फैल गई।
दुर्गावती की योग्यता और वीरता की प्रशंसा अकबर ने सुनी। उसने आसफ खाँ नामक सरदार को | गोंडवाना पर चढ़ाई करने की सलाह दी। दुर्गावती ने दो बार आसफ खाँ को सैनिक वेश में युद्ध करके परास्त किया। दो बार हारकर आसफ खाँ ग्लानि से भर गया। (UPBoardSolutions.com) उसने तीसरी बार हमला किया। रानी ने अपने पुत्र के नेतृत्व में सेना भेजकर स्वयं एक टुकड़ी को सँभाला। इसका पुत्र वीरनारायण घोड़े से गिरकर घायल हो गया। रानी ने मरते पुत्र के दर्शन न करके दोगुने उत्साह से लंड़ना शुरू कर दिया। रानी ने अपने वीर पुत्र से स्वर्गलोक में मिलने की बात कही। आँख और गर्दन में तीर लगने से उन्होंने अपनी मृत्यु निकट जानकर अपनी छाती में तलवार भोंक ली और अपने प्राण की बलि दे दी। रानी दुर्गावती ने सोलह वर्षों तक गोंडवाना की संरक्षिका बनकर शासन किया। भारतीय इतिहास में रानी दुर्गावती और चाँदबीबी इन दो महिलाओं ने मुगल सेना के दाँत खट्टे किए। रानी दुर्गावती वीर और साहसी होने के साथ-साथ त्याग और ममता की मूर्ति थीं। इनका जीवन सरल, सीधा-सादा था। राजकाज देखने के बाद यह अपना समय पूजा-पाठ और धर्म-कर्म में लगाती थीं। इनकी वीरता और बलिदान की यह घटना अमर रहेगी।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) दुर्गावती को बचपन में कैसी कहानियाँ सुनने का शौक था?
उत्तर:
रानी दुर्गावती को बचपन में वीरतापूर्ण एवं साहसभरी (UPBoardSolutions.com) कहानियाँ सुनने व पढ़ने में अच्छा लगता था।

(ख) दुर्गावती के पुत्र का क्या नाम था?
उत्तर:
दुर्गावती के पुत्र का नाम वीरनारायण था।

UP Board Solutions

(ग) आसफ खाँ ने गढ़मण्डल पर आक्रमण क्यों किया?
उत्तर:
आसफ खाँ ने गढ़मण्डल पर आक्रमण इसलिए किया; ताकि गोंडवाना को जीतकर अकबर के राज्य में मिला दिया जाए।

(घ) पुत्र के अन्तिम दर्शन के लिए रानी ने (UPBoardSolutions.com) क्या उत्तर दिया?
उत्तर:
पुत्र के अन्तिम दर्शन के लिए रानी ने उत्तर दिया, “यह मिलने का समय नहीं है। मैं पुत्र से देवलोक में ही मिलूंगी।”

प्रश्न 2:
सही विकल्प चुनिए (सही विकल्प चुनकर)

(क) रानी दुर्गावती दलपतिशाह से विवाह करना चाहती थी, क्योंकि

  1.  वे बड़े देश के राजा थे।
  2. वे बड़े वीर थे।
  3.  वे बड़े सुंदर थे।

UP Board Solutions

(ख) युद्ध भूमि में रानी ने तलवार अपनी छाती में भोंक ली क्योंकि

  1.  उनके पुत्र की मृत्यु हो गई थी।
  2.  वह जीते जी शत्रु के हाथ में पड़ना (UPBoardSolutions.com) नहीं चाहती थीं।
  3.  वह युद्ध नहीं करना चाहती थीं।

योग्यता विस्तार: नोट- विद्यार्थी अपने शिक्षक/शिक्षिका की सहायता से स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 रानी दुर्गावती (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 13 रानी दुर्गावती (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 4 सिंचाई एवं सिंचाई के यन्त्र

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 4 सिंचाई एवं सिंचाई के यन्त्र

These Solutions are part of UP Board Solutions for 6 Agricultural Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 4 सिंचाई एवं सिंचाई के यन्त्र

अभ्यास

प्रश्न 1.
सही उत्तर पर सही का (✓) निशान लगाइए-

(i) सिंचाई कब करनी चाहिए?

(क) जब पौधे हरे भरे दिखाई पड़े।
(ख) जब फसल को कीड़ों से बचानी हो।
(ग) जब पौधों की पत्तियाँ तेज धूप में मुरझाने लगे। ✓ 
(घ) जब पानी बरसने की सम्भावना हो।

UP Board Solutions 

(ii) फसलों को सिंचाई की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

(क) पौधों की बढ़वार के लिए ✓
(ख) पौधे की पत्तियों की बढ़वार रोकने के लिए
(ग) मृदा में वायु के संचार को बढ़ाने के लिए।
(घ) मृदा की जल धारण क्षमता की वृद्धि के लिए

(iii) किसी फसल में सिंचाई की आवश्यकता को कम करने में निम्नांकित में से कौन-सा कारक महत्त्वपूर्ण है?

(क) मृदा में उपलब्ध जैव पदार्थ की प्रचुर मात्रा ✓ 
(ख) बलुई मृदा
(ग) फसल में खरपतवार की अधिकता।
(घ) रासायनिक उर्वरकों का अधिक प्रयोग

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का निशान लगाएँ –

(क) पौधों की जड़े जलीय घोल के रूप में अपना भोजन लेती हैं। (✓)
(ख) पौधों का भोजन पत्तियों द्वारा अँधेरे में बनाया जाता है। (✗)
(ग) धान की फसल में गेहूं की अपेक्षा कम सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है। (✗)
(घ) जैव पदार्थ मृदा की जल धारण क्षमता को प्रभावित करता है। (✓)
(ङ) पाताल तोड़ कुएँ से जल उठाने में बिजली द्वारा संचालित पम्प की आवश्यकता पड़ती है। (✗)
(च) चेन पम्प 10 मीटर की गहराई तक सुगमतापूर्वक पानी उठाता है। (✗)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में स्तम्भ ‘क’ को स्तम्भ ‘ख’ से सुमेल कीजिए –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 4 सिंचाई एवं सिंचाई के यन्त्र 1

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित के कारण बताइए –

(क) बलुई व बलुई दोमट मृदा में पानी शीघ्रता से रिसता है।
(ख) गर्मी में मृदा जल का वाष्पीकरण अधिक होता है।
(ग) ऊसर भूमि को सिंचाई द्वारा फसल उगाने योग्य बनाया जा सकता है।

उत्तर :

(क) बलुई व बलुई दोमट में जल धारण क्षमता नहीं के बराबर या कम होने के कारण पानी शीघ्रता से रिसता है।
(ख) गर्मी में पानी भाप बनकर (UPBoardSolutions.com) उड़ता है।
(ग) ऊसर में पानी खड़ा करने (सिंचाई) से उसकी ऊपरी पर्त का खारापन नीचे चला जाता है और धान, वरषम बरसी बोते रहने से जैविक खाद के प्रयोग से वह धीरे-धीरे उपजाऊ होने लगती है।

प्रश्न 5.
फसलों में सिंचाई की जरूरत क्यों पड़ती है? वर्णन कीजिए।
उत्तर :
उपयुक्त समय पर वर्षा न होने से पौधों के उपयुक्त विकास और वृद्धि के लिए कृत्रिम रूप से जल देने की प्रक्रिया की जरूरत होती है, जिसे सिंचाई कहते हैं।

प्रश्न 6.
फसलों के लिए जल की आवश्यकता को प्रभावित करने वाले कौन-कौन से कारक हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर :
जल की आवश्यकता को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं –

  1. गर्मी में मृदा-जल का वाष्पीकरण अधिक होने से फसलों को अधिक जल चाहिए।
  2. बलुई व बलुई दोमट में जल रिसता है, इसलिए फसलों को अधिक जल चाहिए।
  3. धान, गन्ना जैसी फसलों को अधिक जल की जरूरत होती है।
  4. वर्षा की मात्रा व वितरण सिंचाई (UPBoardSolutions.com) को प्रभावित करते हैं।
  5. अधिक जैविक खाद से जल धारण क्षमता बढ़ने से सिंचाई की जरूरत घटती है।
  6. रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से सिंचाई की अधिक जरूरत होती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
बैड़ी तथा रहट का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर :
बेड़ी – यह एक मीटर की गहराई से पानी उठाने का साधन है। इसमें बाँस की दोहरी तथा धनी बुनाई वाली टोकरी का प्रयोग किया जाता है। टोकरी का 7 व्यास 75 सेमी होता है। टोकरी का मध्य 10 सेमी गहरा तथा किनारे पर छिछली हो जाती है। टोकरी के किनारे पर दो मीटर लम्बी चार रस्सियाँ बाँध दी जाती हैं। पानी उठाने के लिए इसमें दो व्यक्तियों की जरूरत होती है।
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 4 सिंचाई एवं सिंचाई के यन्त्र 2

रहट यह यंत्र भी कुओं से पानी निकालने के काम आता है। इसमें बहुत-सी लोहे की बाल्टियाँ माला के रूप में एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं, जो लोहे के पहिए पर घूमती हैं। बाल्टियों (UPBoardSolutions.com) की संख्या कुएँ की गहराई पर निर्भर करती है। रहट चलाने के लिए एक ऊँट या दो बैलों की जरूरत होती है।
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 4 सिंचाई एवं सिंचाई के यन्त्र 3

प्रश्न 8.
सिंचाई की दोन और पेच (इजिप्शियन स्कू) साधनों का तुलनात्मक वर्णन कीजिए।
उत्तर :
दोन – 1 मीटर से कम गहराई से पानी निकालते हैं। दोन 3 मी0 लम्बे टिन से निर्मित नाव जैसी । होती है। एक सिरा चौड़ा तथा मुँह बन्द होता है जबकि दूसरा सिरा सकरा और मुँह खुला होता है। इससे पानी उठाने का काम एक आदमी करता है। पानी स्रोत के समीप दो बल्लियों के बीच लगी घूरी के सहारे 4 मीटर लम्बी बल्ली के एक किनारे पर दोन को बाँधा जाता है दूसरे किनारे पर पत्थर या बोरे में मिट्टी बाँध दी जाती है।

पेच (इजिप्शियन स्क्रू) – यह लकड़ी के ढोल के समान होता है। लम्बाई लगभग 1.5 मीटर तथा व्यास लगभग 40 सेमी० होता है। यह यंत्र 40° से 45° का कोण बनाते हुए लगाया (UPBoardSolutions.com) जाता है। एक सिरा पानी में लकड़ी के कुंदे पर रखा जाता है। यंत्र को घुमाने पर पानी पेच के सहारे ऊपरी सिरे से बाहर आता है। इसे चलाने के लिए दो व्यक्तियों की आवश्यकता होती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
सिंचाई के साधनों का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
किसान जल स्रोतों से अपने खेतों तक जल पहुँचाने हेतु अनेक साधनों का प्रयोग करता है जैसे बेड़ी, ढेकली, दोन, चरसा, रहट, चेन पम्प आदि। इसकी विस्तृत जानकारी निम्नवत है –

1. बेड़ी (दौरी या दोगला) – यह एक मीटर की गहराई से पानी उठाने के लिए प्रचलित साधन है। इसमें बाँस की दोहरी तथा घनी बुनाई द्वारा तैयारी टोकरी प्रयोग में लाई जाती है।

2. ढेकली – इसे 3 से 4 मीटर गहराई से पानी उठाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। ढेकली को चलाने के लिए एक व्यक्ति की आवश्यता होती है। इसमें लकड़ी की थूनी पर धुरी के सहारे 5-6 मीटर लम्बी बल्ली इस तरह लगाते हैं कि पानी के स्रोत की तरफ बल्ली का दो तिहाई से कुछ ज्यादा भाग रहे। बल्ली के दूसरे किनारे पर लोहे या पत्थर का 20-25 किग्रा का वजन बांध दिया जाता है।

3. दोन – इससे लगभग 60 से 90 सेमी की गइराई से पानी निकाला जाती है। यह लगभग 3 मीटर लम्बा टिन द्वारा निर्मित्त नाव के आकार का होता है। इसका एक सिरा थोड़ा चौड़ा तथा मुँह बन्द होता है। दूसरा सिरा सकरा तथा मुँह खुला होता है।

4. चरसा – आपने अपने गाँव या आस-पास देखा होगा कि कुँए से सिंचाई करने के लिए चरसा का प्रयोग होता है। कुँए के ऊपरी भाग पर बल्लियों के सहारे लकड़ी की बड़ी गड़ारी रखी जाती है। इस गड़ारी पर मोटी रस्सी के सहारे चमड़े का बड़ा थैला (मोट) बाँधते हैं जो कुँए से पानी भर कर ऊपर (UPBoardSolutions.com) लाता है। एक जोड़ी बैल ऊँचाई से नीचे की ओर ढालू जमीन पर पानी भरा थैला खींचते हैं। ज्यों ही पानी भरा थैला कुँए पर आता है, एक व्यक्ति जो वहाँ खड़ा रहता है, इसे अपनी ओर खींच कर पानी गिराने के बाद चरसे को वापस कुँए में डाल देता है।

5. चेन पम्प – इसके द्वारा 1.5 मीटर से 3 मीटर की गहराई से पानी उठाया जाता है। इस यन्त्र में लोहे की एक जंजीर में छोटे छोटे गट्टों की माला लोहे के बड़े पहिए पर चढ़ी रहती है। गट्टेदार माला को घुमाने पर लोहे के पाइप के सहारे पानी ऊपर आता है।

6. बल्देव बाल्टी – यह यन्त्र एक मीटर तक की गहराई से पानी निकालने के लिए सर्वोत्तम पाया गया है। इसमें दोन की भाँति दो बल्टॅिया होती है जो गड़ारी पर पड़ी हुई रस्सियों के सहारे बारी-बारी से पानी में जाती है। और पानी भर कर ऊपर आती हैं। इसे चलाने के लिए एक जोडी बैल की आवश्यकता पड़ती है।

7. पेंच (इजिप्शियन स्कू) – इस यन्त्र को पेंच भी कहा जाता है। यह लकड़ी के ढोल के समान होता है। और भीतर से स्क्रू (पेंच) के समान बनावट होती है। इसका एक सिरा पानी के अनदर लकड़ी के कुन्दे पर रखा होता है। यन्त्र को घुमाने पर पानी पेंच के सहारे ऊपरी सिरे से बाहर आता है।

8. यन्त्र चालिक पम्प – अधिक गहराई से भूमिगत जल को (UPBoardSolutions.com) उठाने के लिए इस प्रकार के पम्पों का प्रयोग किया जाता है जिन्हें बिजली की मोटर या डीजल इंजन द्वारा चलाते हैं।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 4 सिंचाई एवं सिंचाई के यन्त्र help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 4 सिंचाई एवं सिंचाई के यन्त्र , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

अकबर का जन्म राणा वीरसाल के महल में 15 अक्टूबर, सन् 1542 ई० में हुआ था। इनके पिता का नाम हुमायूँ और माता का नाम हमीदाबानो था। अकबर का बचपन कड़े संघर्ष के बीच बीता लेकिन बचपन की मुसीबतों ने इसे निर्भीक और साहसी बना दिया। इसका मन पढ़ाई में नहीं; बल्कि अनुभव ज्ञान में अधिक लगता था। जब यह चौदह वर्ष का हुआ तब पिता का देहान्त हो गया था। फिर भी अपने संरक्षक बैरम खाँ तथा (UPBoardSolutions.com) धर्म-शिक्षक अब्दुल लतीफ के सहयोग से इसने यश अर्जित किया। यह उदार मुगल शासक था। इसने एकता और समानता का भाव उत्पन्न करने के लिए हिन्दुओं पर लगा जजिया कर समाप्त कर दिया और सब धर्मों के लोगों को अपना-अपना धर्म पालन करने की स्वतन्त्रता दी। इसने ‘दीन-ए-इलाही’ नामक एक नया धर्म चलाया, जिसमें सब धर्मों की अच्छी बातों को ग्रहण किया गया था। इसके दरबार में विद्वानों, साहित्यक़ारों, संगीतज्ञों, चित्रकारों तथा सुलेखकों का बहुत आदर होता था। वह कठिनाइयों का डटकर सामना करता था। तैमूर और चंगेज खाँ का वंशज होने पर भी उसने अपने को पूरी तरह भारतीय बना लिया था। भारत के इतिहास में इसे अकबर महान के रूप में याद रखा जाएगा।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
अकबर अपनी किन विशेषताओं के लिए याद रखे जाएँगे ?
उत्तर:
अकबर ने सम्राट बनते ही देश की खराब स्थिति सुधारी। उसने अपनी धार्मिक उदारता के कारण ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म चलाया। वह विद्वानों का आदर करती थी। यह काल हिन्दी कविता का स्वर्ण काल था क्योंकि प्रसिद्ध कवि तुलसी, सूर (UPBoardSolutions.com) और रहीम इसी काल में हुए। भारतीय राष्ट्रीय संगीत को जन्म देने वाला अकबर ही था। तानसेन और बैजू बावरा प्रसिद्ध गायक इसी शासन काल में हुए। उसके शासन काल में स्थापत्य कला और चित्रकारी की भी उन्नति हुई। उसे अपनी प्रजा से बहुत सहानुभूति और प्रेम था। अपनी इन्हीं विशेषताओं के लिए अकबर को याद रखा जाएगा। |

प्रश्न 2:
अकबर ने दीन-ए-इलाही’ सम्प्रदाय क्यों चलाया?
उत्तर:
अकबर ने दीन-ए-इलाही’ सम्प्रदाय इसलिए चलाया, क्योंकि यह ईश्वर की एकता परे विश्वास करता था।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
अकबर के दरबार में कौन-कौन से विद्वान रहते थे ? (UPBoardSolutions.com)
उत्तर:
अकबर के दरबार में अबुल फजल, अब्दुर्रहीम खानखाना, रसखान, निजामुद्दीन आदि अनेक कवि रहते थे।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 12 अकबर महान (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्न में सही विकल्प छाँटकर (UPBoardSolutions.com) अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए
(क) ………….. द्वारा मस्तिष्क की जाँच होती है।
(अ) एक्स-रे
(ब) स्कैनर (✓)
(स) अल्ट्रासाउण्ड
(द) इनमें से कोई नहीं

(ख) दैनिक जीवन में उपयोगी है।
(अ) केवल विज्ञान
(ब) केवल प्रौद्योगिकी
(स) विज्ञान और प्रौद्योगिकी (✓)
(द) इनमें से कोई नहीं

(ग) टेलीफोन लाइन की सहायता से जुड़ा नेटवर्क कहलाता है-
(अ) स्मार्ट फोन
(ब) इंटरनेट (✓)
(स) कम्प्यूटर
(द) कोई नहीं।

(घ) मृदा प्रदूषण से कम होती है-
(अ) उर्वरा शक्ति (✓)
(ब) मृदा
(स) खनिज
(द) इनमें से कोई नहीं

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) इन्डोस्कोप द्वारा शरीर के (UPBoardSolutions.com) अन्दर के भागों की जाँच होती है।
(ख) मोबाइल, कम्प्यूटर और वीडियोगेम मनोरंजन के साधन हैं।
(ग) ढेकुली, रहट कृषि के पारम्परिक साधन हैं।
(घ) कृषि उपज में आशातीत वृद्धि को हरित क्रान्ति कहते हैं।
(ङ) विज्ञान के नियमों एवं सिद्धान्तों का अनुप्रयोग प्रौद्योगिकी कहलाता है।

प्रश्न 3.
स्तम्भ (क) में दिए गए वाक्यों को स्तम्भ (ख) के वाक्यों से मिलान कीजिए।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी image - 1

UP Board Solutions
प्रश्न 4.
प्रौद्योगिकी का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
विज्ञान के नियमों एवं सिद्धान्तों के अनुप्रयोग (UPBoardSolutions.com) से मानव हित संसाधनों का निर्माण ही प्रौद्योगिकी कहलाता है।

प्रश्न 5.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी में क्या सम्बन्ध है?
उत्तर-
पेट्रोल और डीजल की खोज के बाद पेट्रोल (UPBoardSolutions.com) एवं डीजल के इंजन का आविष्कार हुआ, जिसका दैनिक जीवन में उपयोग कार, बस, ट्रैक्टर, स्कूटर आदि चलाने में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विद्युत् का आविष्कार हुआ, जिसका उपयोग रेल इंजन, इलेक्ट्रॉनिक (विद्युत्) उपकरणों आदि में किया जा रहा है।
इस प्रकार विज्ञान के आविष्कार से नई प्रौद्योगिकी विकसित होती है तथा प्रौद्योगिकी के उपयोग से नए वैज्ञानिक खोज एवं आविष्कार होते हैं। अतः स्पष्ट है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में घनिष्ठ सम्बन्ध है।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
हरित क्रान्ति क्या है ?
उत्तर-
कृषि उपज में आशातीत वृद्धि को ही हरित क्रान्ति कहते हैं।

प्रश्न 7.
राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का क्या योगदान है?
उत्तर-
राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान है। (UPBoardSolutions.com)  हमारे देश में पृथ्वी, अग्नि, त्रिशूल जैसी मिसाइलों का निर्माण और सफल प्रक्षेपण हो चुका है। इनके प्रयोग से शत्रु देशों के युद्ध अस्त्रों को नष्ट किया जाता है।

प्रश्न 8.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में होने वाली हानियों को संक्षेप में लिखिए।
उत्तर-
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास से मनुष्य को केवल लाभ ही नहीं मिला है वरन इससे अनेक प्रकार की हानियाँ भी हुई हैं। बड़े-बड़े उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्टों को नदियों में अथवा भूमि पर विसर्जित कर दिया जाता है, जिसके कारण नदी का (UPBoardSolutions.com) जल तथा भूमि प्रदूषित हो रही है। कृषि में उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मृदा प्रदूषण हो रहा है। स्वचालित मशीनों का प्रयोग बढ़ने से बेरोजगारी बढ़ रही है। जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है और अनेक वन्य प्राणियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
इंटरनेट क्या है ?
उत्तर-
इन्टरनेट कंप्यूटर की नवीनतम प्रणाली है। विश्व के हजारों छोटे-छोटे (UPBoardSolutions.com) कम्प्यूटर नेटवर्क टेलीफोन लाइन से जोड़ दिए जाते हैं। टेलीफोन लाइन की सहायता से जुड़े कम्प्यूटर नेटवर्क को इन्टरनेट कहते हैं। इसकी सहायता से हम घर बैठे विभिन्न प्रकार की, विभिन्न विषयों से जुड़ी सूचनाएँ पलभर में प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
परिवहन के चार साधनों के नाम लिखिए?
उत्तर-
रेलगाड़ी, जलयान, हवाईजहाज, कार

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 1 मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 6 बीज

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 6 बीज

These Solutions are part of UP Board Solutions for 6 Agricultural Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 6 बीज

अभ्यास

प्रश्न 1.
सही उत्तर पर सही (✓) का चिह्न लगाइए –

(i) साधारण बीज को कहते हैं –

(क) जनक बीज
(ख) आधार बीज
(ग) कृषक बीज ✓
(घ) प्रमाणित बीज

UP Board Solutions

(ii) आधार बीज है –

(क) जनक बीज की सन्तति ✓  
(ख) प्रमाणित बीज की सन्तति
(ग) साधारण बीज की सन्तति
(घ) संकर बीज की सन्तति

(iii) जनक बीज का उत्पादन किया जाता है –

(क) विशेषज्ञों द्वारा ✓
(ख) किसानों द्वारा
(ग) कारखानों द्वारा
(घ) शिक्षकों द्वारा

(iv) संकर बीज का प्रयोग किया जाता है –

(क) केवल एक बार ✓
(ख) दो बार
(ग) तीन बार
(घ) बार-बार

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में स्तम्भ ‘क’ का स्तम्भ ‘ख’ से सुमेल कीजिए – (सुमेल करके)
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 6 बीज 1

प्रश्न 3.

  1. साधारण बीज की परिभाषा लिखिए।
  2. उन्नतिशील बीज को स्पष्ट कीजिए।
  3. गेहूँ की तीन उन्नतशील किस्में लिखिए।
  4. बीज और दाने में क्या अन्तर है?
  5. उन्नतशील बीज कहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं?

उत्तर :

  1. जो बीज किसान स्वयं बनाता है, उसे साधारण बीज कहते हैं।
  2. उन्नतिशील बीज वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों द्वारा बनाए जाते हैं।
  3. गेहूँ की तीन उन्नतिशील किस्में एच डी- 2285, पी0बी0डबलू- 343, मालवीय- 234।
  4. बीज बोने के काम आता है, जबकि दाना अनाज के रूप में खाने के काम आता है।
  5. उन्नतिशील बीज सरकारी गोदामों या लाइसेंसशुदा बीज की दुकानों से प्राप्त किए जाते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.

  1. अनाज से क्या समझते हैं?
  2. बीज को कहाँ से प्राप्त करना चाहिए?
  3. अच्छे बीजों की क्या पहचान हैं?

उत्तर :

  1. जो कृषि उत्पाद खाने के काम आते हैं, उन्हें अनाज कहा जाता है; जैसे – गेहूँ, जौ, चना, मक्का। इनका खाने के लिए भंडारण किया जाता है और आटा बनाकर (UPBoardSolutions.com) (पिसाकर) खाया जाता है।
  2. बीज को सरकारी गोदाम या लाइसेंसशुदा बीज की दुकान से लेना चाहिए।
  3. अच्छे बीज पूर्ण पके व चमकीले होते हैं। ये परिस्थितियों के अनुकूल होते हैं। इनमें खरपतवार के बीज नहीं होते।

प्रश्न 5.
उन्नतिशील बीज कैसे बनाया जाता है? संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर :
इस तरह के बीज वैज्ञानिक विधि से बनाए जाते हैं। इनको बनाने में चार पाँच साल का समय लगता है।

प्रश्न 6.
बीज कितने प्रकार के होते हैं? साधारण बीज व उन्नतशील बीज की तुलना कीजिए।
उत्तर :
बीज दो प्रकार के होते है – साधारण बीज व उन्नतशील बीज।

साधारण बीज –

  1. रंग व आकार में सामान्य होते हैं।
  2. अंकुरण कम होता है।
  3. बीमारी लगने की संभावना होती है।
  4. पैदावार कम होती है।
  5. खरपतवार बहुत होते हैं।
  6. साधारण बीज सस्ते मिलते हैं।

उन्नतिशील बीज –

  1. चमकदार व आकार में कुछ बड़े।
  2. अंकुरण शत-प्रतिशत होता है।
  3. बीमारी लगने की संभावना नहीं होती है।
  4. पैदावार अधिक होती है।
  5. नहीं होते।
  6. महँगे मिलते हैं।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 6 बीज help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 6 बीज , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.