UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता

UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Maths. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता.

अभ्यास 15

प्रश्न 1.
अंग्रेजी वर्णमाला के बड़े (Capital) अक्षरों को लिखकर देखें। उनमें से जो सममित हैं। उनके सममिति अक्षों को पहचानों।
उत्तर-
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नांकित आकृतियों के सभी सममित अक्षों की पहचान कर उन्हें लिखिए:
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता 2
हल:
(i) सममित अक्ष = EF
(ii) सममित अक्ष = EF तथा GH
(iii) सममित अक्ष = AD

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में कितने सममित अक्ष होंगे ?
उत्तर-
(i) समबाहु त्रिभुज में सममित अक्ष की संख्या = तीन
(ii) समद्विबाहु त्रिभुज में सममित अक्ष की संख्या = एक
(iii) वर्ग में सममित अक्ष की संख्या = चार
(iv) समचतुर्भुज में सममित अक्ष की संख्या = दो
(v) वृत्त में सममित अक्ष की संख्या = अपरमित

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नांकित की रचना कीजिए।
हल:
(i) एक त्रिभुज जिसमें एक सममित अक्ष हो-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता 4.1
(ii) एक त्रिभुज जिसमें तीन सममित अक्ष हों-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता 4
(iii) एक त्रिभुज जिसमें एक भी सममित अक्ष न हो-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता 4.2

प्रश्न 5.
एक समषट्भुज खींचकर उसकी सभी सममित रेखाओं को खींचिए।
उत्तर-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता 5

प्रश्न 6.
अपने आस-पास के पर्यावरण का निरीक्षण करके सममित वस्तुओं की पहचान कर उनकी सूची बनाइए।
उत्तर-
विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
निम्नलिखित तालिका को पूरा कीजिए (पूरा करके)-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता 7

प्रश्न 8.
निम्न तालिका को पूरा कीजिए (पूरा करके)-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता 8

प्रश्न 9.
अपने घर व विद्यालय की ऐसी दस वस्तुओं की सूची बनाइये जो समिमित हो।
उत्तर-
विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
दी गई सममित आकृतियों को पूरा करिए (पूरा करके)-
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता 10

प्रश्न 11.
निम्न आकृतियों में सममित रेखा खींचकर सममित रेखाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता 11
उत्तर-
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Maths Chapter 15 सममितता, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 1 मृदा

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 1 मृदा

These Solutions are part of UP Board Solutions for 6 Agricultural Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 1 मृदा

अभ्यास

प्रश्न 1.
सही उत्तर पर सही (✓) का निशान लगायें

(i) मिट्टी है –

(क) पृथ्वी की ऊपरी सतह ✓
(ख) कच्चे मकान का फर्श
(ग) नदी का निचला भाग
(घ) कुएँ का फर्श

UP Board Solutions 

(ii) फसलें खड़ी रहती हैं –

(क) हवा में
(ख) पानी में
(ग) पत्थर पर
(घ) मिट्टी में ✓

(iii) मृदा माध्यम है –

(क) मनुष्यों के रहने का
(ख) पशुओं के ठहरने का
(ग) पौधों के उगने का ✓
(घ) यंत्रों के बनने का

(iv) चट्टानों एवं खनिजों के टूटने से बनती है –

(क) बालू ✓
(ख) सिल्ट
(ग) मृत्तिका
(घ) कार्बनिक पदार्थ

(v) नालों की निचली सतह में जमा होता है

(क) चट्टानें
(ख) बालू
(ग) सिल्ट ✓
(घ) मृत्तिका

UP Board Solutions

(vi) बोलू का आकार होता है –

(क) 4.00-3.00 मिमी 0
(ख) 3.0-2.0 मिमी 0
(ग) 2.0-1.0 मिमी 0
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं ✓

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) पृथ्वी के ऊपरी सतह को मृदा कहते हैं। (जल, मृदा)
(ख) आदिमानव ने मृदा की जानकारी भोजन के अभाव में कीं। (मिठाई, भोजन)
(ग) मृदा में मुख्य रूप से चार घटक पाए जाते हैं। (तीन, चार)
(घ) बलुई मृदा में बालू अधिक मात्रा में होती है। (सिल्ट, बालु)
(ङ) काली मृदा में मृतिका की मात्रा अधिक होती है। (मृतिका, बालु)
(च) कृषि के आधार पर मृदा को चार वर्गों में बाँटते हैं। दो, चार)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗) का निशान लगाएँ –

(क) पशु अपना भोजन प्रायः पेड़-पौधों से लेता है। (✓)
(ख) दोमट मृदा कृषि के लिए सर्वोत्तम नहीं होती है। (✗)
(ग) चिकनी मिट्टी के सूखने पर दरारें नहीं पड़तीं। (✗)
(घ) रेतील मृदा अधिक उपजाऊ होती है। (✗)
(ङ) ऊबड़-खाबड़ मृदा कृषि के लिए अयोग्य होती है। (✓)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में स्तम्भ ‘क’ को स्तम्भ ‘ख’ से सुमेल कीजिए – (सुमेल करके)
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 1 मृदा 1

प्रश्न 5.

(क) मृदा की परिभाषा लिखिए।
(ख) मृदा में पाए जाने वाले घटक व उनकी प्रतिशत मात्रा लिखिए।
(ग) मृदा कणों के आकार तालिका में लिखिए।
(घ) चिकनी मृदा के प्रमुख गुण लिखिए।
(ङ) उत्तर प्रदेश की प्रमुख मृदाओं के नाम लिखिए।

उत्तर :

(क) मृदा पृथ्वी का सबसे ऊपरी भाग है, जो चट्टानों एवं खनिजों के टूटने-फूटने व स्थानांतरित होकर एकत्रित होने से बनी है।
(ख) मृदा में खनिज 45 प्रतिशत, जैविक पदार्थ 5 प्रतिशत, मृदा जल 25 प्रतिशत, मृदा वायु 25 प्रतिशत हैं।
(ग) मोटी बालू 2.0-0.2, महीन बालू 0.2-0.02, सिल्ट 0.02-0.002, मृत्तिका (क्ले) 0.002 से कम।
(घ) चिकनी मिट्टी मृत्तिका की अधिकता से बनती है। इसे धनखर मिट्टी कहते हैं। इसमें धान की फसल अच्छी होती है।
(ङ) उत्तर प्रदेश की मृदाओं को दो भागों में विभाजित किया गया है – 1. कायँ मिट्टी 2. मिश्रित लाल और काली मिट्टी।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.

(क) मृदा घटक का वर्णन चित्र सहित कीजिए।
(ख) कणों के आधार पर मृदा का वर्गीकरण कीजिए।
(ग) मुख्य कणाकार गठन के आधार पर मृदा का वर्गीकरण कीजिए एवं उनका वर्णन कीजिए।
(घ) कृषि के दृष्टिकोण से मृदा का वर्गीकरण एवं विभिन्न मृदाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर :
(क) मृदा घटक –

  1. मृदा खनिज 45%
  2. जैविक पदार्थ 5%
  3. मृदा जल 25%
  4. मृदा वायु 25%

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 1 मृदा 2
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 1 मृदा 3

जिस मिट्टी में बालू की अधिकता होती है, उसे बलुई मिट्टी कहते हैं। दूसरी प्रकार की बलुई दोमट मिट्टी में बालू कुछ कम होती है। तीसरी प्रकार की दोमट मिट्टी कृषि के लिए सर्वोत्तम होती है। इसमें सिल्ट व बालू की मात्रा बराबर होती है। चौथी मिट्टी सिल्ट या गाद कही जाती है। इसकी जल धारण क्षमता अधिक होती है। पाँचवीं मिट्टी चिकनी मृत्तिका होती है। यह मिट्टी सबसे कठोर होती है। इसके कण बहुत बारीक होते हैं। सूखने पर इस प्रकार की मिट्टी में दरारें पड़ जाती हैं।

(घ) कृषि के आधार पर मृदा को चार भागों में बाँटते हैं –

  1. अधिक उपजाऊ
  2. सामान्य उपजाऊ
  3. कम उपजाऊ
  4. अनुपजाऊ

सबसे अधिक उपजाऊ मृदा काली, काली-भूरी या भूरी होती है। इसमें जल और वायु का संचार अच्छा होता है। बलुई दोमट मिट्टी सामान्य उपजाऊ होती है। बलुई, रेतीली, ऊबड़-खाबड़ मिट्टी कम उपजाऊ होती है। ऊसर, बंजर तथा जलमग्न मृदाएँ अनुपजाऊ होती हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
मृदा में रंधावकाश की जानकारी कैसे प्राप्त करेंगे लिखिए।

(क) काली मृदा के गुण-दोष लिखिए।
उत्तर :
काली मृदा के गुण व दोष

  1. यह मृदा गहरे भूरे, काले रंग की होती है।
  2. इस मृदा में लोहा, चूना, कैल्सियम, मैग्नीशियम तथा मृत्तिका की प्रचुरता होती है।
  3. इस मृदा में नवजन, फॉस्फोरस तथा कार्बनिक पदार्थ की न्यूनता पाई जाती है।
  4. यह मृदा स्वभाव में चिपचिपी एवं सुघट्य होती है।
  5. इस मृदा में सिकुड़ने एवं फूलने का गुण पाया जाता है तथा सूखने पर दरारें पड़ जाती हैं।
  6. यह मृदा काली, कपासी मृदा एवं रेगुर के नाम से भी प्रचलिीत है।

(ख) खादर या कछारीय मृदा का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
ये नवीन जलोढ़ मृदाएँ हैं ये हल्के भूरे रंग की छिद्रयुक्त महीन कणों वाली होती हैं। चूना, पोटाश व मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

(ग) तराई मृदा के गुण-दोष लिखिए।
उत्तर :
ये मृदाएँ हिमालयी नदियों के भारी निक्षेपों से निर्मित होने के कारण इनमें कंकड़, पत्थर एवं बालू की अधिकता होती है। मृदाएँ उथली तथा इनकी जल धारण क्षमता कम होती है। गन्ना, धान, इन मृदा क्षेत्रों की प्रमुख फसलें हैं।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य –
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 1 मृदा help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 1 मृदा , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 9 Hindi गद्य की अन्य विधाएँ

UP Board Solutions for Class 9 Hindi गद्य की अन्य विधाएँ

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 9 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 9 Hindi गद्य की अन्य विधाएँ.

प्रश्न 1.
अच्छी जीवनी की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उत्तर :

  • प्रामाणिकता
  • तथ्यपूर्ण साहित्यिक विवरण
  • आत्मीयता
  • प्रेरणादायक स्थलों पर बल
  • रोचकता।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
जीवनी-साहित्य को समृद्ध बनाने वाले किन्हीं दो प्रसिद्ध लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर :

  • बाबू गुलाबराय
  • रामनाथ सुमन।

प्रश्न 3.
आत्मकथा से आप क्या समझते हैं? किन्हीं दो आत्मकथा लेखकों और उनकी रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
लेखक जब स्वयं अपने जीवन की कथा को पाठकों के समक्ष पूर्ण आत्मीयता के साथ प्रस्तुत करता है तो उसे आत्मकथा कहते हैं। गुलाबराय और पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ हिन्दी के प्रसिद्ध आत्मकथा लेखक हैं और उनकी आत्मकथा का नाम क्रमशः ‘मेरी असफलताएँ’ और ‘अपनी खबर है।

प्रश्न 4.
आत्मकथा की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :

  • मार्गदर्शक और प्रेरक
  • अन्तरंग जीवन का पूर्ण आत्मीयता के साथ रोचक शैली में प्रस्तुतीकरण।

प्रश्न 5.
हिन्दी के प्रमुख आत्मकथा लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर :
डॉ० श्यामसुन्दर दास, वियोगी हरि, डॉ० राजेन्द्र प्रसाद, बाबू गुलाबराय, पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’, डॉ० हरिवंशराय बच्चन आदि श्रेष्ठ आत्मकथा लेखक हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
हिन्दी की किसी प्रेरणाप्रद आत्मकथा का नाम लिखिए।
उत्तर :
डॉ० राजेन्द्र प्रसाद द्वारा लिखित आत्मकथा प्रेरणाप्रद आत्मकथा है।

प्रश्न 7.
‘क्या भूलें क्या याद करूं’ और ‘अपनी खबर’ आत्मकथाओं के लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर :
क्या भूलें क्या याद करूँ’-डॉ० हरिवंशराय बच्चन, ‘अपनी खबर’-पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’।।

प्रश्न 8.
हिंदी के प्रमुख संस्मरण लेखकों के नाम बताइए।
उत्तर :
बनारसीदास चतुर्वेदी, पद्मसिंह शर्मा, श्रीनारायण चतुर्वेदी आदि हिन्दी के प्रमुख संस्मरण लेखक हैं।

प्रश्न 9.
रेखाचित्र की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :

  • रेखाचित्र में शब्दों की कलात्मक रेखाओं द्वारा किसी व्यक्ति, वस्तु या घटना को आन्तरिक एवं बाह्य चित्र प्रस्तुत किया जाता है।
  • रेखाचित्र में चित्रकला तथा साहित्य का सामंजस्य होता है।

प्रश्न 10.
प्रमुख रेखाचित्र लेखकों के नाम लिखिए। (V. Imp.)
उत्तर :
श्रीमती महादेवी वर्मा, बनारसीदास चतुर्वेदी, डॉ० नागेन्द्र, विष्णु प्रभाकर, रामवृक्ष बेनीपुरी, कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ आदि प्रमुख रेखाचित्र-लेखक हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 11.
रेखाचित्र और संस्मरण विधाओं में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
रेखाचित्र में स्मृति-चित्र अधूरा भी हो सकता है, पर संस्मरण में वह पूर्ण होता है। रेखाचित्र में कल्पना का महत्त्व होता है, जबकि संस्मरण में यथार्थ का।

प्रश्न 12.
रेखाचित्र तथा संस्मरण के लिए प्रसिद्ध एक-एक रचनाकार का नाम लिखिए।
उत्तर :
रेखाचित्र–श्रीमती महादेवी वर्मा, संस्मरण-कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’।

प्रश्न 13.
यात्रा-साहित्य का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर :
यात्रा-साहित्य का मुख्य उद्देश्य किसी यात्रा के अनुभव को सरल और रोचक ढंग से र्जीवन्त रूप में प्रस्तुत करना है।

प्रश्न 14.
यात्रा-साहित्य और रिपोर्ताज के एक-एक लेखक का नामोल्लेख कीजिए।
अथवा यात्रा-साहित्य के लेखकों में से किन्हीं दो के नाम लिखिए।
अथवा हिन्दी में यात्रा-साहित्य के किसी एक लेखक का नाम बताइए।
उत्तर :

  • यात्रा-साहित्य के लेखक – राहुल सांकृत्यायन तथा देवेन्द्र सत्यार्थी।
  • रिपोर्ताज के लेखक – विष्णु प्रभाकर तथा डॉ० प्रभाकर माचवे।

प्रश्न 15.
रिपोर्ताज की विशेषताओं का संक्षेप में उल्लेख कीजिए और दो रिपोर्ताज-लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर :
विशेषताएँ-

  • रिपोर्ताज आँखों-देखा वर्णन जैसा प्रतीत होता है।
  • इसमें समसामयिक घटनाओं को वास्तविक रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
  • इसमें निजी सूक्ष्म निरीक्षण के आधार पर मनोवैज्ञानिक विश्लेषण होता है।
  • इसकी शैली विवरणात्मक तथा वर्णनात्मक होती है।
  • यह पत्रकारिता के गुणों से सम्पन्न होता है।

रिपोर्ताज-लेखक-

  • विष्णु प्रभाकर
  • डॉ० प्रभाकर माचवे।

UP Board Solutions

प्रश्न 16.
हिन्दी के शिकार साहित्य के सुप्रसिद्ध लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर :
श्रीराम शर्मा।

प्रश्न 17.
शिकार साहित्य से सम्बद्ध एक रचना का नाम लिखिए।
उत्तर :
‘शिकारं’।’

प्रश्न 18.
गद्य काव्य का अर्थ स्पष्ट कीजिए। अथवा गद्य कार्य की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :

  • गद्य काव्य, गद्य तथा काव्य के बीच की विधा है।
  • इसमें गद्य के माध्यम से किसी भावपूर्ण विषय की काव्यात्मक अभिव्यक्ति होती है।

We hope the UP Board Solutions for Class 9 Hindi गद्य की अन्य विधाएँ help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 9 Hindi गद्य की अन्य विधाएँ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 8 कढ़ाई कला

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 8 कढ़ाई कला

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Home Craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 8 कढ़ाई कला.

कढ़ाई कला

अभ्यास

प्रश्न 1.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-
(क) कढ़ाई करने के लिए पक्के धागों का प्रयोग करना चाहिए।
(ख) फ्रेम वस्त्र तानने के काम आती है।
(ग) कार्बन पेपर से नमूना उतारा जाता है।
(घ) रुमालों पर लेजी-डेजी कढ़ाई के नमूने सुंदर लगते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) वस्त्र पर नमूना छापने की विधियों के नाम लिखिए।
उत्तर
नमूना छापने की दो विधियाँ निम्नलिखित हैं –

  1. कार्बन पेपर द्वारा
  2. लकड़ी के ठप्पों द्वारा

(ख) कढ़ाई करने वाले टाँकों के नाम लिखिए।
उत्तर

  1. लेजी-डेजी कढ़ाई- इसे कढ़ाई से छोटे-बड़े फूल तथा पत्ती बना सकते हैं। इसका टाँका भी चेन स्टिच की तरह लेते हैं। यह कढ़ाई चादर, मेजपोश, तकिया का गिलाफ, रूमाल आदि पर कर सकते हैं।
  2. बटन होल स्टिच- इसका टॉका काज स्टिच की तरह लेते हैं। एक ही बिन्दु पर बार-बार सूई घुसाकर सूई के आगे धागा करके गोलाई से बनाते हैं। इससे छोटे-छोटे फूल और फूलों का गुच्छा बन सकता है।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) कढ़ाई कला के लाभ लिखिए।
उत्तर
कढ़ाई कला के निम्नलिखित लाभ हैं –

  1. घर के विभिन्न कमरों में प्रयुक्त होने वाले वस्त्रों की सजावट कढ़ाई कला से करते हैं।
  2. पहनने वाले वस्त्रों- सलवार, सूट, साड़ी, ब्लाउज, बच्चों के वस्त्र आदि पर कढ़ाई किए। जाने से वे सुन्दर लगते हैं।
  3. खाली समय का उपयोग होता है (UPBoardSolutions.com) और आर्थिक लाभ भी होता है।
  4. मनचाहे वस्त्र पर मनचाही डिजाइन काढ़ सकते हैं।
  5. वस्त्रों को सुन्दर व आकर्षक बनाने के लिए कढ़ाई कला उत्तम साधन है।

UP Board Solutions

(ख) कढ़ाई करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर
कढ़ाई करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए

  1. नमूना वस्त्र के अनुकूल हो, छोटे वस्त्र पर छोटा और बड़े पर बड़ा।
  2. धागों के रंगों का उचित चुनाव करना चाहिए।
  3. रंग पक्के और चमकदार होने चाहिए।
  4. धागे की गाँठ को कढ़ाई में छिपा देना चाहिए।
  5. टाँके मजबूत हों जिससे कढ़ाई न खुल सके।
  6. साफ हाथों से कढ़ाई करनी चाहिए।
  7. सूई में छोटा धागा डालें क्योंकि बड़ा धागा उलझ जाता है।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) कढ़ाई कला में उपयोगी उपकरणों के नाम एवं उनके प्रयोग लिखिए।
उत्तर
कढाई कला में उपयोगी उपकरणों के नाम एवं उनके प्रयोग:

  1. ट्रेसिंग पेपर- यह पतला कागज होता है। चित्र पर रखने से चित्र दिखाई देता है। इसलिए इसे नमूने के ऊपर रखकर नमूना उतारते हैं।
  2. कार्बन पेपर- इससे भी कपड़े पर नमूना छापते हैं। कार्बन पेपर कई रंग के होते हैं- लाल, नीला, काला, सफेद आदि। गहरे नीले, (UPBoardSolutions.com) काले वस्त्र पर लाल या सफेद कार्बन पेपर से छापते हैं। हल्के रंग के वस्त्र . पर काले नीले कार्बन पेपर से छापते हैं।
  3. पेंसिल- यह नमूना उतारने और छापने के काम आती है।
  4. सुई- सुई कई प्रकार की होती है- पतली, मोटी,, मैटी एवं मशीन की सुई। साधारण वस्त्र पर कढ़ाई करने के लिए पतली सुई का प्रयोग करते हैं। मैटी के लिये मैटी की सुई प्रयोग करते हैं।
  5. धागा- विभिन्न प्रकार के रंगीन धागे कढ़ाई करने के काम आते हैं।
  6. फ्रेम- यह लकड़ी या प्लास्टिक का गोलाकार होता है जिसे फ्रेम कहते हैं। इसमें लगाकर कपड़े को तान देते हैं जिससे कढ़ाई करने में सुविधा होती है।
  7. छोटी कैंची- धागा काटने के काम आती है।
  8. कढ़ाई किट- इसमें कढ़ाई का सभी सामान एकत्रित रखते हैं ताकि सामान सुरक्षित और साफ रहे।

(ख) कढ़ाई करने के किन्हीं एक टाँके बनाने की प्रक्रिया लिखिए।
उत्तर
कढ़ाई करने के लिए अनेक टाँकों या स्टिच का प्रयोग करते हैं जैसे- कच्चा टाँका, काथा स्टिच, स्टेम स्टिच (उल्टी बखिया) चेन स्टिच, बटन होल स्टिच, लेजी डेजी, (UPBoardSolutions.com) कश्मीरी स्टिच, साटन स्टिच, क्रास स्टिच आदि। इनमें से चेन स्टिच टाँका बनाने की प्रक्रिया निम्नलिखित है|

चैन स्टिच- इसे जंजीरा केढ़ाई भी कहते हैं। इससे फूल पत्ती का बाहरी किनारा (आउट लाइन) और फूल पत्ती को भरकर भी बनाते हैं। इसमें एक ही बिंदु पर दुबारा सुई घुसाकर आगे की ओर सुई को धागे के ऊपर से निकालते हैं। यही क्रिया दोहराने से चेन स्टिच बन जाएगी। यह ध्यान रहे कि टांके एक बराबर ही हों।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य :              मोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 8 कढ़ाई कला help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 8 कढ़ाई कला, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Home Craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला.

सिलाई कला

अभ्यास

प्रश्न 1.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न निम्नलिखित कथनों में सत्य के सामने (✓) तथा असत्य के सामने (✗)का चिह्न लगाइए-
(क) शरीर के विभिन्न भागों के नाप लेने की दो विधियाँ हैं।        (✓)
(ख) झबला बड़े बच्चों को पहनाने का ढीला वस्त्र है।                (✗)
(ग) बखिया के टाँके हाथ से भी डाले जाते हैं।                            (✓)

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) शरीर के विभिन्न भागों के नाप लेने की विधियों के नाम लिखिए।
उत्तर

  1. प्रत्यक्ष नाप तथा
  2. वक्ष या सीट की नाप से नाप निकालना।

(ख) सिलाई में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों के नाम लिखिए।
उत्तर
कैंची, फीता, इंचीटेप, अंगुलिस्ताना, खड़िया अथवा मिल्टन चॉक, मशीन-सुई व हाथ की सुईयाँ, धागा, स्केल, सिलाई मशीन, बाँस पेपर अथवा अखबार, गुनिया, प्रेस आदि।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) सिलाई कला का अर्थ लिखिए।
उत्तर
किसी कपड़े को नाप के अनुसार काट कर उसे सुई धागे द्वारा हाथ अथवा मशीन से जोड़ना ही सिलाई कला है।

UP Board Solutions

(ख) सिलाई की आवश्यकता क्यों पड़ती है ?
उत्तर
घर में कभी भी सिलाई का काम निकल आता है, जैसे- वस्त्र का (UPBoardSolutions.com) कहीं से कट जाना, सिलाई खुल जाना, चूहों द्वारा काटा जाना आदि। ऐसे कपड़ों को ठीक करने के लिए सिलाई की आवश्यकता पड़ती है।

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) काज बनाने की प्रक्रिया लिखिए।
उत्तर
जिस कपड़े में काज बनाना हो, उस कपड़े में आवश्यकतानुसार उचित स्थान पर कैंची से कपड़ा मोड़कर बटन के हिसाब से काटते हैं। काटने के बाद उस स्थान से थोड़ी दूरी पर सबसे पहले किनारे-किनारे कच्चा कर लेते हैं।

काज बनाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि एक किनारा गोल और दूसरा नोंकदार हो। काज भरने के लिये सुई में दोहरा धागा डाल कर कच्ची की गई लाइन से थोड़ी सुई निकाल (UPBoardSolutions.com) कर धागे को सुई की नोंक के आगे से घुमा कर पूरी सुई निकाल लेंगे।

UP Board Solutions

(ख) पैबंद कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर
पैबंद कई प्रकार के होते हैं-गोल, तिकोन, चौकोर आदि।

प्रोजेक्ट कार्य :                  नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 7 सिलाई कला, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.