UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम

प्रश्न 1.
व्यायाम से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
मनुष्य की ऐसी क्रियाएँ, जिनसे शरीर की मांसपेशियाँ अच्छी तरह विकसित और मजबूत हो जाती हैं तथा शरीर निरोग हो जाता है, व्यायाम कहलाता है। खेलकूद व विभिन्न आसन इसके अन्तर्गत आते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
व्यायाम का क्या महत्त्व है?
उत्तर :
व्यायाम का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। व्यायाम करने से शरीरिक अंग में गति आती है, जिससे रक्त संचार बढ़ता है और शरीर की सक्रियता में वृद्धि हो जाती है। व्यायाम करने से साँस की गति तेज हो जाती है और फेफड़ों में शुद्ध वायु अधिक मात्रा में पहुँचती है। रक्त को अधिक ऑक्सीजन (UPBoardSolutions.com) मिलता है और कार्बन डाई-ऑक्साइड शीघ्र बाहर निकल जाती है पसीने के रूप में शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। हृदय की गति बढ़ जाती है। पाचन ठीक रहता है। व्यायाम से हमारा शरीर स्वस्थ व हृस्ट-पुष्ट बनता है।

प्रश्न 3.
व्यायाम करते समय कौन-कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर :
व्यायाम करते समय निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए –

  1. शुद्ध हवा प्राप्त करने हेतु व्यायाम सदैव खुले स्थान में करना चाहिए।
  2. व्यायाम के तुरन्त पहले अथवा तुरन्त बाद भोजन नहीं करना चाहिए।
  3. व्यायाम के तुरन्त पहले अथवा तुरन्त बाद स्नान नहीं करना चाहिए।
  4. हमें अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए। शक्ति से अधिक व्यायाम करना हानिकारक है। हम कितना व्यायाम करें, यह हमारी आयु, कार्य, भोजन और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।

प्रश्न 4.
किन्हीं दो व्यायाम के विभिन्न चरणों को लिखिए?
उत्तर :
प्रथम व्यायाम के चरण –

  1. सावधान अवस्था में दोनों हाथ सामने तानें, हथेलियाँ नीचे की ओर रखें।
  2. हाथ पीछे ले जाएँ, हथेलियाँ (UPBoardSolutions.com) ऊपर की ओर हों।
  3. एड़ी उठाकर हाथ सामने से लाकर ऊपर तानें, हथेलियाँ सामने की ओर रखें।
  4. हाथ आगे की ओर से नीचे लाकर सावधान अवस्था में आ जाएँ।

द्वितीय व्यायाम के चरण –

  1. सावधान अवस्था में उछल कर दोनों पैरों को थोड़ा दूर रखें व सामने ताली बजाएँ।
  2. कन्धे की सीध में चुटकी बजाएँ, कुहनियाँ कन्धों की सीध में रखें।
  3. पुनः सामने ताली बजाएँ।
  4. उछल कर सावधान अवस्था में आ जाएँ।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
उत्तर :

(क) व्यायाम करने से हमारा शरीर फुर्तीला, नीरोग होता है।
(ख) शुद्ध वायु प्राप्त करने हेतु व्यायाम सदैव खुले स्थान में करना चाहिए।
(ग) लेजिम में वृत्ताकार चकतियाँ लगी होती हैं।
(घ) डम्बल द्वारा अभ्यास करने से कलाइयाँ पंजे एवं हाथों की मांसपेशियाँ मजबूत होती है।

प्रतिज्ञा :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 14 अब्दुर्रहीम खानखाना (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 14 अब्दुर्रहीम खानखाना (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 14 अब्दुर्रहीम खानखाना (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

रहीम का जन्म लाहौर में सन् 1556 ई० में हुआ। जब ये पाँच वर्ष के ही थे, तभी इनके पिता बैरमखाँ की हत्या कर दी गई। अकबर ने इनकी देखभाल राजकुमारों की तरह की और इन्हें मिर्जा खाँ की उपाधि दी। रहीम ने अरबी, फारसी, तुर्की, गणित, तर्कशास्त्र और संस्कृत का अध्ययन किया। अकबर इन्हें अत्यधिक पसन्द करते थे। ये अकबर के नवरत्नों में से एक थे। अकबर के संरक्षण से रहीम में उदारता और दानशीलता के गुण आ गए। (UPBoardSolutions.com) कविता करना इनका पैतृक गुण था। इसके अलावा राज्य संचालन, वीरता और दूरदर्शिता भी इन्हें पैतृक रूप में मिली।
सन् 1576 ई० में अकबर ने इन्हें गुजरात का सूबेदार बनाया। अकबर ने रहीम को अट्ठाईस वर्ष की उम्र में खानखाना की उपाधि दी। अब रहीम का पूरा नाम मिर्जा खाँ अब्दुर्रहीम खानखाना हो गया। सेनापति और राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ रहीम उच्चकोटि के कवि भी थे। यह काल हिन्दी साहित्य का स्वर्णयुग था। रहीम ने ब्रजभाषा, अवधी तथी खड़ी बोली में रचनाएँ कीं। इनकी प्रमुख रचनाएँ रहीम सतसई, बरवै नायिका भेद, राम पंचाध्यायी, श्रृंगार सोरठ, मदनाष्टक तथा खेल कौतुक हैं। रहीम की कविता नीति और ज्ञान से परिपूर्ण है। इनके नीतिपूरक दोहों में जीवन के अनुभवों को प्रस्तुत किया गया है। (UPBoardSolutions.com)
रहीम ने सामाजिक कुरीतियों और आडम्बरों की आलोचना की। इन्होंने राम, रहीम को एक माना। धर्म, सम्प्रदाय के चक्कर से दूर इन्होंने मानवधर्म को परमधर्म माना। इन्होंने राम, सरस्वती, गणेश, कृष्ण, सूर्य, शिव-पार्वती, हनुमान और गंगा की स्तुति की। सन् 1605 ई० में अकबर की मृत्यु के बाद जहाँगीर ने इन पर राजद्रोह का अभियोग लगाकर इनकी सम्पत्ति जब्त कर ली। दुखी होकर ये चित्रकूट आ गए। इनके अन्तिम दिन संघर्षपूर्ण रहे। सन् 1628 ई० में इनकी मृत्यु हो गई।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
रहीम का जन्म कब हुआ था?
उत्तर:
रहीम का जन्म सन् 1556 ई० में हुआ।

प्रश्न 2:
रहीम की प्रमुख रचनाओं के (UPBoardSolutions.com) नाम लिखिए।
उत्तर:
रहीम की प्रमुख रचनाओं के नाम रहीम सतसई, बरवै नायिका भेद, राम पंचाध्यायी, श्रृंगार सोरठ, मदनाष्टक तथा खेल कौतुक हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
रहीम को किन गुणों के कारण याद किया (UPBoardSolutions.com) जाता है?
उत्तर:
रहीम का कलम और तलवार पर समान अधिकार था। उन्होंने सर्वधर्म समभाव का आदर्श प्रस्तुत किया। उदारता, दानशीलता, कवित्व, राज्य संचालन, वीरता, दूरदर्शिता उनके पैतृक गुण थे।

प्रश्न 4:
रहीम को कौन-कौन सी उपाधियाँ प्राप्त थीं?
उत्तर:
रहीम को मिर्जा खाँ, खानखाना (UPBoardSolutions.com) तथा वकील की उपाधियाँ प्राप्त थीं।

UP Board Solutions

प्रश्न 5:
सही विकल्प चुनिए ( सही विकल्प चुनकर), रहीम

(क) उच्चकोटि के चित्रकार थे।
(ख) उच्चकोटि के इतिहासकार थे।
(ग) उच्चकोटि के राजनीतिज्ञ और कवि थे।
(घ) एक सूफी संत थे।
उत्तर:
(ग) उच्चकोटि के राजनीतिज्ञ और कवि थे।

UP Board Solutions

प्रश्न 6:
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
(क) अकबर ने रहीम को मिर्जा खाँ नामक उपाधि प्रदान की।
(ख) रहीम ने ब्रजभाषा, अवधी (UPBoardSolutions.com) तथा खड़ी बोली में रचनाएँ की।
(ग) रहीम ने समाज के सामने सर्वधर्म समभाव का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया।

योग्यता विस्तार:
नोट- विद्यार्थी अपने शिक्षक/शिक्षिका की सहायता से स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 14 अब्दुर्रहीम खानखाना (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 14 अब्दुर्रहीम खानखाना (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 9 Hindi कहानी

UP Board Solutions for Class 9 Hindi कहानी

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 9 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 9 Hindi कहानी.

प्रश्न 1.
कहानी किसे कहते हैं?
उत्तर :
कहानी गद्य की वह विधा है, जो छोटी होती हुई भी बड़े-बड़े भावों की व्यंजना करने में समर्थ होती है। इसको आरम्भ तथा अन्त कलात्मक व प्रभावपूर्ण होता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
आधुनिक साहित्य की सबसे अधिक लोकप्रिय विधा का नाम लिखिए।
उत्तर :
आधुनिक साहित्य की सबसे अधिक लोकप्रिय विधा का नाम ‘कहानी’ है।

प्रश्न 3.
आधुनिक कहानी किस उद्देश्य से लिखी जाती है?
उत्तर :
आधुनिक कहानी का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के अतिरिक्त किसी पात्र, घटना, भाव या संवेदना की मार्मिक अभिव्यंजना करना है।

प्रश्न 4.
हिन्दी-कथा-साहित्य में युगान्तर उपस्थित करनेवाले कथाकार कौन थे?
उत्तर :
मुंशी प्रेमचन्द।

प्रश्न 5.
‘मानसरोवर’ में किसकी रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं?
उत्तर :
मुंशी प्रेमचन्द की।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
मुंशी प्रेमचन्द ने अपनी रचनाओं में किनके प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है?
उत्तर :
मुंशी प्रेमचन्द ने अपनी रचनाओं में किसानों की दशा, सामाजिक बन्धनों में तड़पती नारियों की वेदना, वर्ण व्यवस्था की कठोरता के भीतर संत्रस्त हरिजनों की पीड़ा, दलित जनता तथा मजदूरों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।

प्रश्न 7.
विषय की प्रधानता के आधार पर कहानी कितने प्रकार की होती है?
उत्तर :
विषय की प्रधानता के आधार पर कहानी चार प्रकार की होती है

  • घटना प्रधान
  • चरित्र प्रधान
  • भाव प्रधान
  • वातावरण प्रधान

प्रश्न 8.
विषयवस्तु के आधार पर कहानी कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर :
विषयवस्तु के आधार पर कहानी निम्नलिखित प्रकार की होती है

  • ऐतिहासिक
  • सामाजिक
  • यथार्थवादी
  • दार्शनिक
  • मनोवैज्ञानिक
  • हास्य-व्यंग्य प्रधान
  • प्रतीकवादी आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
द्विवेदी युग के चार प्रसिद्ध कहानीकारों के नाम लिखिए। अथवा द्विवेदी युग के दो कहानीकारों के नाम लिखिए।
उत्तर :

  • मुंशी प्रेमचन्द
  • चन्द्रधरशर्मा ‘गुलेरी’
  • जयशंकर प्रसाद
  • विश्वम्भरनाथ शर्मा ‘कौशिक’।

प्रश्न 10.
मुंशी प्रेमचन्द की प्रमुख कहानियों के नाम लिखिए।
उत्तर :
ईदगाह, पूस की रात, शतरंज के खिलाड़ी, बड़े भाई साहब, कफन, मन्त्र, पंच परमेश्वर आदि मुंशी प्रेमचन्द की प्रमुख कहानियाँ हैं।

प्रश्न 11.
मुंशी प्रेमचन्द के समकालीन दो कहानीकारों के नाम लिखिए। (V. Imp.)
अथवा हिन्दी के दो प्रसिद्ध कहानीकारों के नाम बताइए।
उत्तर :

  • जयशंकर प्रसाद
  • सुदर्शन।

प्रश्न 12.
प्रेमचन्दोत्तर हिन्दी के दो कहानीकारों के नाम लिखिए।
उत्तर :

  • जैनेन्द्रकुमार
  • यशपाल

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 9 Hindi कहानी help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 9 Hindi कहानी, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव.

पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(क) जल प्रदूषित कैसे होता है ?
उत्तर
जल प्रदूषित होने के निम्नलिखित कारण हैं-

  1. उद्योगों द्वारा विभिन्न उद्योगों एवं घरेलू उपयोगों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ नदियों, झीलों व तालाबों आदि में जाकर उसके जल को प्रदूषित कर देते हैं। (UPBoardSolutions.com)
  2.  मानव की दैनिक क्रियाएँ- नदी, तालाबों आदि में कपड़े धोने, पशुओं को नहलाने, सीवेज लाइन को गंदा पानी इसमें प्रवाहित करने के कारण भी जल प्रदूषित होता है।
  3.  कृषि एवं कीटनाशक दवाएँ- फसलों के अत्यधिक उत्पादन के लिए उपयोग किए जा रहे विभिन्न प्रकार की रासायनिक खादं एवं कीटनाशक दवाएँ वर्षा के जल के साथ नदियों तालाबों में पहुँचकर जल को प्रदूषित कर देते हैं।

UP Board Solutions 

(ख) वायु को प्रदूषित करने वाली गैसों का नाम लिखिए ?
उत्तर
कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, हाईड्रोकार्बन, क्लोरीन, अमोनिया, मिथेन आदि वायु को प्रदूषित करने वाली गैसें हैं।

(ग) ध्वनि प्रदूषण से आप क्या समझते हैं ? इसके प्रमुख कारणों को लिखिए।
उत्तर
जब ध्वनि का कानों व मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगे तो उसे शोर कहते हैं। और यही ध्वनि प्रदूषण है। ध्वनि-प्रदूषण निम्नलिखित कारणों से होता है-

  1. यातायात के साधनों की तेज ध्वनि भी ध्वनि प्रदूषण का कारण बनती है।
  2. टी०वी०, रेडियो, डीजे० आदि को तेज ध्वनि में बजाने पर भी ध्वनि प्रदूषण होता है।
  3. पटाखों की तीव्र आवाज से भी ध्वनि प्रदूषण होता है। (UPBoardSolutions.com)
  4. उद्योगों में प्रयोग की जाने वाली मशीनें, सायरन व जनरेटर आदि भी ध्वनि प्रदूषण के कारण बनते हैं।
  5. प्रकृति में घटने वाली कुछ प्राकृतिक क्रियाएँ जैसे- बिजली कड़कना, तूफानी हवाएँ व ज्वालामुखी विस्फोट से भी ध्वनि प्रदूषण होता है, किंतु ये घटनाएँ बहुत कम समय के लिए होती हैं।

(घ) मृदा प्रदूषण के नियंत्रण हेतु क्या करना चाहिए ?
उत्तर
मृदा प्रदूषण के नियंत्रण हेतु निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं-

  1. फसलों पर कम से कम रासायनिक खादों व कीटनाशकों का प्रयोग किया जाए।
  2. जैविक खाद को बढ़ावा दिया जाए।
  3. गाँवे तथा नगरों से निकलने वाले मल एवं गंदगी का उचित निस्तारण किया जाए।
  4. वनों के विनाश पर रोक लगाना और अधिक से अधिक पौधरोपण करना।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(कूड़ेदान, पीलिया, वायु, पेड़-पौधे)
उत्तर
(क) प्रदूषित जल पीने से पीलिया रोग हो जाता है।
(ख) दमा, खसरा आदि बीमारियाँ वायु प्रदूषण का परिणाम हैं।
(ग) ध्वनि प्रदूषण को पेड़-पौधे भी कम करते हैं।
(घ) ठोस अपशिष्ट पदार्थों को कूड़ेदान में फेंकना चाहिए।

प्रश्न 3.
सही कथन के सामने (✓) और गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर
(क) जल प्रदूषण से पागलपन रोग होता है।                                                                       (✗)
(ख) वाहनों के धुएँ से जल प्रदूषित होता है।                                                                          (✗)
(ग) मानव व अन्य जीवधारियों के भोजन तथा आवास पर मृदा प्रदूषण का दुष्प्रभाव पड़ता है। (✓)
(घ) घरों से निकलने वाले गंदे जल का उचित निस्तारण करना चाहिए।                                   (✓)

प्रश्न 4.
मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव img-1

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 गीतामृतम् (अनिवार्य संस्कृत)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 गीतामृतम् (अनिवार्य संस्कृत)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 गीतामृतम् (अनिवार्य संस्कृत).

यद् यदाचरति ………………………………………… लोकस्तदनुवर्तते ॥1॥

हिन्दी अनुवाद:
जैसा श्रेष्ठ लोग आचरण करते हैं, वैसा ही और दूसरे लोग (UPBoardSolutions.com) करते हैं। वह जो प्रमाण प्रस्तुत करते हैं, लोग उनका अनुकरण करते हैं।

UP Board Solutions

चञ्चलं …………………………………. सुदुष्करम् ॥2॥

हिन्दी अनुवाद:
हे कृष्ण! मन चंचल, मन्थन करने वाला और दृढ़ है। इसका निग्रह करना वायु को निग्रह करने के समान कठिन कार्य है।

काम एष क्रोध …………………………… वैरिणम् ॥3॥

हिन्दी अनुवाद:
रजोगुण से उत्पन्न काम और क्रोध महान शत्रु और पापात्मा है। (UPBoardSolutions.com) इसको ही संसार का वैरी जानो।

त्रिविधं …………………….. त्रयं त्यजेत् ॥4॥

हिन्दी अनुवाद:
आत्मा का नाश करने वाले नरक के तीन द्वार काम, (UPBoardSolutions.com) क्रोध और लोभ हैं। इसलिए इन तीनों को छोड़ देना चाहिए।

UP Board Solutions

सर्वधर्मान् …………………………….. मा शुचः ॥5॥

हिन्दी अनुवाद:
हे अर्जुन! सारे धर्मों को छोड़कर मुझ एक ईश्वर की शरण में आ जाओ। मैं तुझे सब पापों से मुक्ति दे दूंगा। इसलिए शोक मत करो।

UP Board Solutions

अभ्यास

प्रश्न 1:
उच्चारण करें।
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2:
एक पद में उत्तर दें।
(क) लोकः किम् अनुवर्तते?                                                                              प्रमाणं।
(ख) कस्य निग्रहः सुदुष्करः?                                                                            मनः।
(ग) कामः क्रोधस्तथा लोभः कस्य वारम्?                                                      नरकस्य।
(घ) अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि” इति कः अकथयत्?                   श्री कृष्णः।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
मजूषा से उचित पदों को चुनकर वाक्य पूरा करें (UPBoardSolutions.com) (वाक्य पूरा करके)

(क) श्रेष्ठः जनः यथा आचरति तथैव इतरः जनः आचरति।
(ख) हे कृष्ण! मन: चञ्चलम् भवति।
(ग) कामः क्रोधः लोभः च त्रिविधम् नरकस्य द्वारम् अस्ति।
(घ) कृष्णः अवदत्- हे अर्जुन! मामेकम् शरणम् व्रज।।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 गीतामृतम् (अनिवार्य संस्कृत) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 गीतामृतम् (अनिवार्य संस्कृत), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.