UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम

प्रश्न 1.
प्राण किसे कहते हैं?
उत्तर :
श्वास को जीवन-शक्ति या प्राण कहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
मनुष्य एक मिनट में कितनी बार श्वास लेता है?
उत्तर :
मनुष्य एक मिनट में सोलह से अट्ठारह बार साँस लेता है।

प्रश्न 3.
प्राणायाम किसे कहते हैं? प्राणायाम के पाँच लाभ बताएँ।
उत्तर :
प्राण-शक्ति या श्वास अन्दर लेने और बाहर छोड़ने की क्रिया पर नियन्त्रण करना ही प्राणायाम कहलाता है।
प्राणायाम के पाँच लाभ निम्नलिखित हैं –

  1. प्राणायाम करने से मस्तिष्क का तनाव कम होता है।
  2. प्राणायाम करने से शरीर नीरोग रहता है।
  3. नियमित प्राणायाम करने से पाचन शक्ति और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
  4. प्राणायाम से दीर्घ श्वसन का अभ्यास स्वतः होने लगता है। इससे हमारी आयु बढ़ती है।
  5. प्राणायाम करने से क्रोध, चिन्ता, निराशा और भय जैसे विकार दूर होते हैं।

प्रश्न 4.
भस्त्रिका प्राणायाम कैसे किया जाता है, इसके चरण बताएँ।
उत्तर :
भस्त्रिका प्राणायाम 3 से 5 मिनट तक किया जाता है। इसे करने के लिए सर्वप्रथम वज्रासन में बैठ जाएँ, दोनों नासिकाओं से साँस अन्दर खींचे तथा बिना अन्दर रोके पूरी ताकत से बाहर निकालें।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
प्राणायाम करने के सामान्य नियम क्या हैं? किन्हीं पाँच नियमों को बताएँ।
उत्तर :
प्राणायाम करने के सामान्य नियम निम्नलिखित हैं –

(क) प्राणायाम के लिए सिद्धासन या पद्मासन में बैठना ठीक होता है। यदि इन आसनों में बैठने में कष्ट हो तो सुखासन में बैठ कर प्राणायाम (UPBoardSolutions.com) करें।
(ख) बैठने के लिए दरी या कंबल का प्रयोग करें।
(ग) साँस सदैव नासिका से ही लें। मुँह से कदापि साँस न लें।
(घ) भोजन के तुरन्त बाद प्राणायाम कभी भी नहीं करना चाहिए। भोजन के 4-5 घंटे बाद ही प्राणायाम करना ठीक होता है।
(ङ) प्राणायाम स्वच्छ एवं खुली जगह पर करें।

प्रश्न 6.
रिक्त स्थान की पूर्ति करो (पूर्ति करके)
उत्तर :

(क) नियमित प्राणायाम करने से पाचन शक्ति और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
(ख) प्राणायाम के द्वारा फेफड़े मजबूत होते हैं और रक्तसंचार तेज हो जाता है।
(ग) प्राणायाम स्वच्छ एवं खुली जगह पर करें।
(घ) प्राणायाम के लिए सिद्धासन या पद्मासन में बैठना ही ठीक होता है।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 6 प्राणायाम, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा.

पृथ्वी और चन्द्रमा

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए|
(क) चन्द्रमा हमें तारों से बड़ा क्यों दिखाई देता है?
उत्तर
सभी ग्रहों एवं उपग्रह में चन्द्रमा हमारे सबसे नजदीक है। इस कारण चन्द्रमा तारों से बड़ा दिखाई देता है।

UP Board Solutions 

(ख) हमें चन्द्रमा का एक ही भाग क्यों देख पाते हैं?
उत्तर
चन्द्रमा पृथ्वी का उपग्रह है और इसके चारों ओर चक्कर लगाता है। चन्द्रमा एक परिक्रमण 27 दिन और 8 घंटे में पूरा करता है। अपने अक्ष पर एक घूर्णन करने में भी (UPBoardSolutions.com) चन्द्रमा को इतना ही समय लगता है। यही कारण है कि हम चन्द्रमा को एक ही भाग देखते हैं जबकि दूसरा भाग हर समय हमसे छिपा रहता है।

(ग) चाँदनी किसे कहते है?
उत्तर
रात के आकाश में सबसे तेज चमकने वाले चन्द्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं होता है। यह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है। यह सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है, जो हमारी पृथ्वी पर लगभग 1.25 सेकेण्ड में पहुँचता है। इस प्रकाश को चाँदनी (Moon Light) कहते हैं।

(घ) भारत के प्रथम अन्तरिक्ष यात्री कौन थे?
उत्तर
भारतीय वायुसेना के पूर्व पायलट राकेश शर्मा अन्तरिक्ष में यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय थे।

(ङ) सूर्यग्रहण के समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
उत्तर
वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्यग्रहण के समय सूर्य से खतरनाक किरणें निकलती हैं। ये किरणे हमारी आँखों के लिए हानिकारक हैं और हमें अन्धा भी बना सकती हैं। (UPBoardSolutions.com) इसलिए सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से नहीं देखना चाहिए। बल्कि इसे वैज्ञानिकों द्वारा निर्धारित विशेष चश्मे से ही देखना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर
(क) रात के आकाश में सर्वाधिक चमकीला आकाशीय पिण्ड चंद्रमा है।
(ख) चन्द्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का एक-चौथाई है।
(ग) चन्द्रमा अपनी धुरी पर 27 दिन 7 घण्टा 43 मिनट में एक चक्कर पूरा करता है।
(घ) चन्द्रमा पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति नील आर्म स्ट्रॉग था।।
(ङ) सूर्यग्रहण के समय पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।
(च) अन्तरिक्ष की यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय राकेश शर्मा हैं।

प्रश्न 3.
सही कथन के सामने ✓ तथा गलत कथन के सामने ✗ का निशान लगाइए।
उत्तर
(क) चन्द्रग्रहण के समय पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है।                  (✓)
(ख) चन्द्रमा का पृथ्वी के चारों ओर घूमना परिभ्रमण कहलाता है।       (✓)
(ग) सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से देखना चाहिए।                                  (✗)
(घ) आर्यभट्ट ने सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण की वैज्ञानिक व्याख्या की थी।      (✓)

प्रश्न 4.
स्तम्भों का सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा img-1

UP Board Solutions

भौगोलिक कुशलताएँ –                          नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य (Project work)             नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 2 पृथ्वी और चन्द्रमा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 10 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद.

हिन्दी-संस्कृत अनुवाद

अनुवाद के लिए जानने योग्य बातें

हिन्दी से संस्कृत में अनुवाद करते समय वाक्य में आये हुए शब्दों तथा धातुओं के रूपों का वचन, पुरुष, लिङ्ग, लकार तथा कारक के अनुसार प्रयोग करना चाहिए।

1. कर्ता, क्रिया और धातु 
कर्ता—क्रिया के करने वाले को कर्ता कहते हैं; जैसे—राम: पठति। इस वाक्य में ‘राम:’ कर्ता है।
क्रिया-जिसमें किसी काम को करना या होना पाया जाता है, उसे क्रिया कहते हैं; जैसे-रामः, पठति। इस वाक्य में ‘पठति’ क्रिया है।
धातु–क्रिया के मूल रूप को धातु (UPBoardSolutions.com) कहते हैं; जैसे-‘पठति’ क्रिया का मूल रूप ‘पद् (धातु) है।

2. संस्कृत में तीन वचन होते हैं
(1) एकवचन-जिससे किसी एक (वस्तु अथवा व्यक्ति) का बोध होता है; जैसे-वह, राम, बालक, पुस्तक आदि।
(2) द्विवचन-जिससे दो (वस्तुओं अथवा व्यक्तियों) का ज्ञान होता है; जैसे—वे दोनों, दो बालक, दो पुस्तकें आदि।
(3) बहुवचन-जिससे दो से अधिक (वस्तुओं अथवा व्यक्तियों) का बोध होता है; जैसे-वे सब, लड़के, पुस्तकें आदि।

3. संस्कृत में तीन पुरुष होते हैं

(1) प्रथम पुरुष–जिसके सम्बन्ध में बात की जाती है; जैसे—वह (सः), वे दोनों (तौ), वे सब (ते)।
(2) मध्यम पुरुष–जिससे बात की जाती है; जैसे-तुम (त्वम्), तुम दोनों (युवाम्), तुम सब (यूयम्)।
(3) उत्तम पुरुष-स्वयं बात करने वाला; जैसे—मैं (अहम्), हम दोनों (आवाम्), हम सब (वयम्)।
त्वम्, युवाम्, यूयम्, अहम्, आवाम्, वयम्-इन छ: कर्ताओं को छोड़कर अन्य सभी कर्ता प्रथम पुरुष में आते हैं।

4. संस्कृत में लिङ्ग तीन प्रकार के होते हैं
(1) पुंल्लिङ्ग–जिससे पुरुष जाति का बोध होता है; जैसे—स:, रामः, रविः, भानुः आदि।
(2) स्त्रीलिङ्ग–जिससे स्त्री जाति का बोध होता है; जैसे—सा, रमा, मति, धेनु, नदी आदि।
(3) नपुंसकलिङ्ग–जिससे न पुरुष जाति का और (UPBoardSolutions.com) न स्त्री जाति का बोध होता है; जैसे-फल, मधु, वारि, जगत्, मनस् आदि।

5. संस्कृत में मुख्य लकार पाँच होते हैं
(1) लट् लकार (वर्तमानकाल)।
(2) लङ् लकार (भूतकाल)।
(3) लृट् लकार ( भविष्यत्काल)।
(4) लोट् लकार (आज्ञार्थ)।
(5) विधिलिङ् लकार (विध्यर्थ, चाहिए अर्थ में)।

UP Board Solutions

6. संस्कृत में कारक छः होते हैं और विभक्तियाँ सात
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-10

अनुवाद के सामान्य नियम

हिन्दी से संस्कृत में अनुवाद करते समय सर्वप्रथम कर्ता पर ध्यान देना चाहिए कि कर्ता किस वचन तथा किस पुरुष में है। संस्कृत में तीन पुरुष और तीन वचन होते हैं। मध्यम पुरुष और उत्तम पुरुष के कर्ता निश्चित होते हैं, अर्थात् ये कभी नहीं बदलते। शेष समस्त कर्ता प्रथम पुरुष के अन्तर्गत आते हैं। निम्नलिखित तालिका को ध्यानपूर्वक पढ़ें—
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-11
कर्ता जिस पुरुष का होगा, क्रिया भी उसी पुरुष की होगी। कर्ता जिस वचन का होगा, क्रिया भी उसी वचन की होगी। संस्कृत में प्रायः पाँच लकारों का प्रयोग किया जाता है। प्रत्येक लकार की क्रिया के पुरुष और वचन के अनुसार 9 रूप होते हैं, (UPBoardSolutions.com) जिनका प्रयोग कर्ता की स्थिति के अनुसार करते हैं-

पठ् धातु (लट् लकार, वर्तमानकाल)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-12

उदाहरण (निम्नलिखित वाक्यों में तीनों वचनों के कर्ता को लिया गया है)—

  1. राम पढ़ता है। रामः पठति।
  2. वे दोनों जाते हैं। तौ गच्छतः।।
  3. वे सब बोलते हैं। ते वदन्ति।
  4. तुम लिखते हो। त्वं लिखसि।
  5. तुम दोनों देखते हो। युवां पश्यथः।
  6. तुम सब पकाते हो। यूयं पचथ।
  7. मैं जाता हूँ। (2012) अहं गच्छामि।
  8. हम दोनों खेलते हैं। आवां क्रीडावः।
  9. हम सब पीते हैं। वयं पिबाम:।
    तुम खाते हो। त्वं खादसि।

UP Board Solutions

अभ्यास 1

संस्कृत में अनुवाद कीजिए-

  1. सीता बोलती है।
  2. वे दोनों खेलते हैं।
  3. वन्दना पढ़ती है।
  4. हरि पूछता है।
  5. वे सब जाते। हैं।
  6. तुम पढ़ते हो।
  7. वह गिरता है।
  8. राम खाता है।
  9. रमा लिखती है।
  10. तुम दोनों लिखते हो।

गम् धातु (लङ् लकार, भूतकाल)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-13
उदाहरण—

  1. वे सब पढ़े। ते अपठन्।
  2. उसने लिखा। सः अलिखत्।
  3. मैं हँसा। अहम् अहसम्।। |
  4. तुम गिरे। त्वम् अपतः।
  5. तुम दोनों ने पूछा। युवाम् अपृच्छतम्।
  6. हम सबने देखा। वयम् अपश्याम।

अभ्यास 2

संस्कृत में अनुवाद कीजिए

  1. तुमने लिखा।
  2. दो लड़कों ने पढ़ा।
  3. छात्र खेलते थे।
  4. हम दोनों गिरे।
  5. तुम गये।
  6. वह हँसा।
  7. तुम सब आये।
  8. लड़के गये।
  9. दो लड़कियाँ हँसीं।
  10. उसने देखा।

हस् धातु (नृट् लकार, भविष्यत्काल)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-1
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-14

UP Board Solutions

अभ्यास 3

संस्कृत में अनुवाद कीजिए

  1. वे दोनों लिखेंगे।
  2. तुम खेलोगे।
  3. मैं आऊँगा।
  4. वे सब देखेंगे।
  5. राम हँसेगा।
  6. हम सब जाएँगे।
  7. आप पढ़ेगी।
  8. तुम दोनों लिखोगे।
  9. बालक पकाएँगे।
  10. तुम देखोगे।।

दृश् धातु (लोट् लकार, आज्ञार्थ)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-15
उदाहरण-
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-2

अभ्यास 4

संस्कृत में अनुवाद कीजिए

  1. रमेश जाए।
  2. वे दोनों हँसे।
  3. सब बालक देखें।
  4. मैं देखें।
  5. हम दोनों पकाएँ।
  6. तुम खेलो।
  7. वे सब कहें।
  8. सीता पकाए।
  9. हम सब लिखें।
  10.  छात्र पुस्तक पढ़े।

कृ धातु (विधिलिङ् लकार, ‘चाहिए’ अर्थ में)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-16
उदाहरण–
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-17

UP Board Solutions

अभ्यास 5

संस्कृत में अनुवाद कीजिए

  1. छात्र को पढ़ना चाहिए।
  2. लड़की को जाना चाहिए।
  3. शिष्यों को नमस्कार करना चाहिए।
  4. तुम्हें हँसना चाहिए।
  5. उसे याद करना चाहिए।
  6. तुम्हें खेलना चाहिए।
  7. हमें जाना चाहिए।
  8. लड़कों को जाना चाहिए।
  9. उसे रहना चाहिए।
  10. मुझे देखना चाहिए।

विभक्ति के अनुसार हिन्दी-संस्कृत अनुवाद

प्रथमा विभक्ति (कर्ता कारक)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-18

अभ्यास 6

संस्कृत में अनुवाद कीजिए|

  1. लड़की पढ़ती है।
  2. मोर नाचता है।
  3. सूर्य निकलता है।
  4. फूल खिलते हैं।
  5. लड़के दौड़ते हैं।
  6. बादल गरजते हैं।
  7. मोहन! तुम घर जाओ।
  8. हे राम! यहाँ रुको।
  9. वे दोनों हँसते हैं।
  10. वह, तुम दोनों और मैं जाते हैं।

द्वितीया विभक्ति (कर्म कारक)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-19

अभ्यास 7

संस्कृत में अनुवाद कीजिए

  1. सीता सच बोलती है।
  2. मोहन फल खाता है।
  3. बालक पाठशाला जाते हैं।
  4. अध्यापक प्रश्न पूछता है।
  5. उसने चिट्ठी लिखी।
  6. राम को दूध पीना चाहिए।
  7. उनको काम करना चाहिए।
  8. बालक मोहन से सौ रुपये जीतता है।
  9. गुरु ने प्रश्न पूछा।
  10. तुम दोनों पुस्तक पढ़ो।

तृतीया विभक्ति (करण कारक)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-20

UP Board Solutions

अभ्यास 8

संस्कृत में अनुवाद कीजिए–

  1. हाथी सँड़ से पानी पीता है।
  2. हम सब आँखों से देखते हैं।
  3. शिष्य ने मस्तक से नमस्कार किया।
  4. लड़का गेंद से खेला।
  5. तुम कलम से लिखो।
  6. मैं मुख से बोलू।
  7. वे बाण से मृग को मारेंगे।
  8. लड़के कानों से सुनेंगे।
  9. माली फूलों से माला बनाएगा।
  10. सीता हाथों से काम करे।

चतुर्थी विभक्ति (सम्प्रदान कारक)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-21

अभ्यास 9

संस्कृत में अनुवाद कीजिए

  1. राम कृष्ण को पुस्तक देता है।
  2. ध्यापक छात्रों को पारितोषिक देता है।
  3. विद्या विनय के लिए होती है।
  4. तुम मेरे लिए फल लाते हो।
  5. तुम मोहन को मिठाई दो।
  6. विद्या ज्ञान के लिए होती है।
  7. हम सब याचक को भोजन देते हैं।
  8. तुम सब भोजन के लिए आओ।
  9. शिव को नमस्कार।
  10. राम को नमस्कार।

पञ्चमी विभक्ति (अपादान कारक)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-22

अभ्यास 10

संस्कृत में अनुवाद कीजिए

  1. मैं विद्यालय से आता हूँ।
  2. किसान खेत से आया।
  3. हम घर से आएँगे।
  4. मोर साँप से डरता है।
  5. रमेश मन्दिर से आया।
  6. उसे घर से विद्यालय जाना चाहिए।
  7. वे सब गाँव से गये।
  8. उन्हें नगर से गाँव को जाना चाहिए।
  9. तुम्हें घर से आना चाहिए।
  10. चूहा बिल से निकलता है।

UP Board Solutions

षष्ठी विभक्ति (सम्बन्ध कारक)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-23

अभ्यास 11

संस्कृत में अनुवाद कीजिए

  1. राम का भाई पढ़ता है।
  2. हाथी की सँड़ मोटी है।
  3. कमल का फूल लाल है।
  4. राम दशरथ के पुत्र थे।
  5. ये दो आम के वृक्ष हैं।
  6. यह सीता की पुस्तक है।
  7. मेरी माताजी आती हैं।
  8. वह रामायण की कथा कहता है।
  9. उसका घर कहाँ है ?
  10. तुम्हारा क्या नाम है ?

सप्तमी विभक्ति (अधिकरण कारक)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-3

UP Board Solutions

अभ्यास 12

संस्कृत में अनुवाद कीजिए

  1. मैं विद्यालय में पढ़ता हूँ।
  2. मुनि प्रयाग में रहता है।
  3. किसान खेत में काम करते हैं।
  4. तुम कक्षा में पढ़ती हो।
  5. वह नगर में रहता है।
  6. भेरा घर नगर में है।
  7. उपवन में पेड़ हैं।
  8. लड़के मैदान में खेलते हैं।
  9. माता पुत्र पर स्नेह करती है।
  10. जल में मछली रहती है।

महत्त्वपूर्ण वाक्य और उनके संस्कृत अनुवाद

UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-4
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-24
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-25

UP Board Solutions
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-26
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-27
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-28
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-29
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-30

UP Board Solutions
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-31
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-5
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-32

UP Board Solutions
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-33
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-34
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-35
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-36

UP Board Solutions
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-6
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-37
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-38
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-39
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-40

UP Board Solutions
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-41
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-7
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-8

UP Board Solutions
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-9
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-42
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-43
UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद img-44

We hope the UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 10 Hindi हिन्दी-संस्कृत अनुवाद, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

 

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु.

मिट्टी और वायु

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) मिट्टी किसे कहते हैं ?
उत्तर
भूमि की सबसे ऊपरी परत मिट्टी कहलाती है।

UP Board Solutions 

(ख) मिट्टी कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर
मिट्टी मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है- काली मिट्टी, लाल मिट्टी तथा लैटराइट मिट्टी।

(ग) मृदा प्रदूषण किन कारणों से होता है ?
उत्तर
मृदा प्रदूषण रासायनिक खादों तथा कीटनाशक दवाओं के अत्यधिक प्रयोग, परमाणु कचरे, पेड़-पौधों की अन्धाधुंध कटाई आदि के कारण होता है।

(घ) वायुमण्डल क्यों है? हमारे वायुमण्डल का संतुलन कैसे बिगड़ रहा है?
उत्तर
पृथ्वी के चारों ओर स्थित वायु की मोटी परत ही वायुमण्डल कहलाती है। हमारे वायुमण्डल का सम्तुलन निम्नलिखित कारणों से बिगड़ रहा है-

  1. कल-कारखानों से निकलने वाले धुएँ तथा विषैली गैसों से।
  2. ईंधन जलाने पर निकलने (UPBoardSolutions.com) वाले धुएँ एवं गैसों से।
  3. अन्तरिक्ष से कृत्रिम उपग्रह में प्रयुक्त प्रक्षेपण यानों से निकलने वाले धुएँ से।
  4. कूड़े-करकट तथा मरे हुए जीव-जन्तुओं के शवों, कृषि अपशिष्ट आदि के सड़ने से उत्पन्न गैसों से।
  5. वायुयान, स्वचालित वाहनों जैसेबस, कार, रेलगाड़ी आदि के साधनों से निकलने वाले धुएँ एवं गैसों से।
  6. प्रशीतकों में शीतलन के लिए प्रयुक्त गैसों के रिसने से।।

UP Board Solutions

(ङ) ऑक्सीजन का जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर
ऑक्सीजन का जीवन में बहुत अधिक महत्त्व है। किसी भी प्राणी को जीवित रखने के लिए ऑक्सीजन अनिवार्य है इसलिए इसे प्राण वायु भी कहा जाता है। यह आग जलाने के लिए भी आवश्यक है।

(च) गैसीय अपशिष्ट क्या है? इसका सुरक्षित निष्कासन किस प्रकार से किया जा , सकता है?
उत्तर
वह गैसीय पदार्थ जो वायु में मिलकर इसे दूषित करता है, गैसीय अपशिष्ट कहलाता है। कार्बन मोनोक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, (UPBoardSolutions.com) सल्फर डाइऑक्साइड, मिथेन तथा क्लोरो-फ्लोरो कार्बन आदि गैसें गैसीय अपशिष्ट हैं। गैसीय अपशिष्टों की निष्कासन निम्नलिखित विधियों द्वारा किया जा सकता है-

  1. कारखानों तथा भट्ठों आदि की चिमनियों। को ऊँचा बनाकर।
  2. चिमनियों में धूम्र अवक्षेपक लगाकर।
  3. कारखानों को आबादी वाले क्षेत्रों से बहुत दूरं लगाकर।
  4. कारखानों तथा बस्तियों के आस-पास अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाकर।।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) भूमि की ऊपरी परत को मिट्टी कहते हैं।
(ख) मिट्टी पेड़-पौधों को पोषक तत्व प्रदान करती है जो उनकी वृद्धि में सहायक हैं।
(ग) पेड़-पौधों को स्वस्थ रखने के लिए रासायनिक उर्वरक की जगह प्राकृतिक खाद का प्रयोग करना चाहिए।
(घ) गैसों के अलावा वायुमण्डल में जलवाष्प एवं धूलकण आदि पाए जाते हैं।
(ङ) मानव के हस्तक्षेप से वायुमण्डल का सन्तुलन बिगड़ रहा है।
(च) पेड़-पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड गैस को लेकर अपना भोजन बनाते हैं।
(छ) कारखानों की चिमनियों में धूम्र अवक्षेप लगाकर प्रदूषण रोका जा सकता है।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 6 मिट्टी और वायु, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 19 मैं कवि कैसे बना (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 19 मैं कवि कैसे बना (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 19 मैं कवि कैसे बना (मंजरी).

महत्त्वपूर्ण गद्यांश की व्याख्या

मेरे साथी ………………… उत्पन्न होने लगी।

संदर्भ:
प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘मैं कवि कैसे (UPBoardSolutions.com) बना’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक गोपालप्रसाद व्यास जी हैं।

प्रसंग:
कवि द्वारा कविता करने के बाद तालियों  की गूंज को देखकर लेखक के मन में भी कविता सुनाने की इच्छा पैदा हुई।

UP Board Solutions

व्याख्या:
लेखक अकसर समारोह में संगीत सुनने जाता था। उसने देखा कि लोग संगीत से ज्यादा कह्ण कविता की प्रशंसा करते हैं। उसके साथी मित्र भी संगीत सुनने के लिए नहीं बल्कि कविताएँ सुनने के लिए अकसर सम्मेलन में जाते थे। अधयापक संगीत में थोड़ी बहुत रुचि जरूर ले लेते थे, परन्तु उसके साथी मित्रों को संगीत पसन्द नहीं था। लोगों की कविता में रुचि का पता कविता सुनने के बाद बादल की गर्जना के समान तालियों की आवाज से चलता था, जो संगीत सुनने के बाद बहुत कम होती थी। इसी दृश्य को देखकर मेरे मन में भी कविता सुनाने की इच्छा जाग्रत् हुई।

पाठ का सार (सारांश)

सन् 1924 में मैं मथुरा के अग्रवाल विद्यालय में तीसरे दर्जे में पढ़ता था। मुझे विद्यालय में होने वाले उत्सव-आयोजन में सबसे आगे बैठने में बड़ा आनन्द आता था। संगीत मेरे परिवार में रची-बसी थी। नाना जी एवं पिताजी को संगीत का अच्छा ज्ञान था तथा जीजी को भी संगीत से लगाव था। इसलिए संगीत मुझे भी विरासत में मिली, जिसके कारण मुझे संगीत के घंटे का मॉनीटर बनाया जाता था। लेकिन यह संगीत ज्ञान विद्यालय में होने (UPBoardSolutions.com) वाले समारोहों में कोई स्थान नहीं दिला पाया, जबकि कविता सुनाने वाले छात्रों को आमंत्रित किया जाता है। तब मैंने अपने पड़ोसी रामलाल जी से अपने नाम की कविता लिखवाकर समारोहों में बड़े गर्व से सुनाना शुरू किया। कुछ ही समय बाद शहर में होने वाले कवि-सम्मेलन में हमारे विद्यालय की तरफ से मेरा नाम दिया गया। जिसे सुनकर मैं स्तब्ध हो गया। फिर अपने क्लास टीचर के पास जाकर सारी बात बताई। क्लास टीचर ने धैर्य बँधाते हुए कहा कि कविता बनाना तो कोई मुश्किल नहीं क्योंकि एक कविता में चार पंक्तियाँ होती है और हर पंक्ति में  31 अक्षर होते हैं। जब तुम्हें समस्या दी जाएगी, तो समस्या के अन्तिम शब्द के चार तुकांत शब्द जमा लेना। जैसे- आई है, रहे तो छाई है, खाई है, भाई है। और उसे अपनी कविता के अन्त में जमा देना, कविता तैयार हो जाएगी। जिससे मेर उत्साह बढ़ गया और मैं ठीक समय पर कवि सम्मेलन पहुँच गया। | वहाँ पर जो समस्या दी गई उसके लिए 1 घंटे का समय दिया गया जिसे मैंने 20 मिनट में ही कर दिया। जब सम्मेलन की तरफ से मेरा नाम पुकारा गया और जब मैंने उसे सुनाया तो चारों तरफ से तालियाँ बजने लगी। हेडमास्टर जी ने मंच पर आकर मुझे गोद में उठा लिया और जनता ने मेरी पहली कविता से ही मुझे कवि बना दिया।

UP Board Solutions

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को

प्रश्न 1:
किसी समस्या के आधार पर भी कविता लिखी जा सकती है। (UPBoardSolutions.com) यहाँ कविता की । एक पंक्ति दी गई है। इसे आगे बढ़ाएँ (आगे बढ़ाकर )
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 19 मैं कवि कैसे बना (मंजरी) image - 1

UP Board Solutions

प्रश्न 2:
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 3:
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

विचार और कल्पना से
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

आत्मकथा से

प्रश्न 1:
बालक गोपालप्रसाद को संगीत के घंटे का मॉनीटर क्यों बनाया जाता था?
उत्तर:
बालक गोपालप्रसाद को संगीत का ज्ञान अपने परिवार से (UPBoardSolutions.com) विरासत में मिला था। इसलिए उसे संगीत के घंटे का मॉनिटर बनाया जाता था।

प्रश्न 2:
लेखक के मन में कविताएँ सुनाने की इच्छा क्यों होने लगी?
उत्तर:
विद्यालय में होने वाले संगीत समारोह में लेखक को न बुलाकर इनके साथी लडकों को कविता सुनाने के लिए बुलाया जाता था। संगीत सुनाने पर तालियों की तड़तड़ाहट बहुत क्षीण होती जबकि कविता सुनाने के बाद तालियों की खूब तड़तड़ाहट होती थी। इसी कारण लेखक के मन में भी कविता सुनाने की इच्छा होने लगी।

प्रश्न 3:
कक्षाध्यापक द्वारा नुमाइश में नाम भेजने पर बालक गोपालप्रसाद को क्यों धक्का लगा?
उत्तर:
गोपाल प्रसाद जी स्क्यं कविता नहीं बनाया करते थे, बल्कि अपने एक पड़ोसी रामलाल जी से अपने नाम की कविता लिखवाकर स्कूलों में सुनाते थे। चूँकि नुमाइश में होने वाले कवि सम्मेलन में वाक्य दिए जाते हैं, जिस पर कविता बनानी होती है। (UPBoardSolutions.com) यही सोचकर गोपालप्रसाद जी को धक्का लगा।

UP Board Solutions

प्रश्न 4:
बालक गोपाल प्रसाद द्वारा ‘दूसरों की लिखी कविताओं को अपना बताकर सुनाने की चोरी’ स्वीकार करने से क्या लाभ हुआ?
उत्तर:
बालक गोपाल प्रसाद अपने अध्यापक की मदद से कविता की रचना करना सीख गए।(UPBoardSolutions.com)  जिससे वे कवि सम्मेलन में पहली बार अपनी लिखी कविताएँ सुना सके और अपनी पहली ही कविता
से कवि बन गए।

प्रश्न 5:
कक्षाध्यापक ने अपने छात्र को कविता बनाने के क्या गुर सिखाये?
उत्तर:
कक्षाध्यापक ने छात्र को बतलाया कि कविता में चार पंक्तियाँ होती हैं और प्रत्येक पंक्ति में .31 अक्षर होते हैं। कविता के लिए जो भी समस्या दी जाए उस वाक्य (समस्या) के अन्तिम अक्षर के चार तुकें जैसे-आई है रहे तो भाई है, छाई है, खाई है इस प्रकार (UPBoardSolutions.com) के जमा लेना और उसे प्रत्येक वाक्य के अन्त में लगा देना, कविता तैयार हो जाएगी।

प्रश्न 6:
बालक गोपालप्रसाद की समस्या-पूर्ति’ को सुनकर श्रोताओं में क्या प्रतिक्रिया हुई?
उत्तर:
सभी श्रोता प्रशंसा और आश्चर्य से बालक गोपालप्रसाद को देखने लगे। (UPBoardSolutions.com) हेडमास्टर मुकुल बिहारी लाल जी ने बालक को दौड़ कर गोदी में उठा लिया और जनता ने उनके कवि होने की घोषणा कर दी।

UP Board Solutions

भाषा की बात

प्रश्न 1:
‘समाज-सुधार’ शब्द ‘समाज’ व ‘सुधार’ दो शब्दों से मिलकर बना है। समाज-सुधार शब्द में सामासिक चिह्न (-) के स्थान पर ‘का’ छिपा हुआ है। ऐसे शब्द तत्पुरुष समास कहलाते हैं। तत्पुरुष समास के ऐसे ही पाँच उदाहरण पाठ में से छाँटकर लिखिए।
उत्तर:
तत्पुरुष समास- रासलीला, क्लासटीचर, वसन्तोत्सव, प्रधानाध्यापक, शिष्यमण्डली, शिक्षण-संस्थाएँ।

प्रश्न 2:
नीचे दिये गये मुहावरों के अर्थ लिखिए और इनका प्रयोग अपने वाक्यों में कीजिए (प्रयोग करके)
उत्तर:
मँड़ मुड़ाते ही ओले पड़ना (प्रारम्भ में ही बाधा आना):
राम का मकान अभी बना भी नहीं कि भूकम्प आ गया, बेचारे के मूड मुड़ाते ही ओले पड़ गए।

काठ मार जाना (हतप्रभ हो जाना):
दंगे से पीड़ित लोग कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं, जैसे उन्हें काठ मारे गया हो। (UPBoardSolutions.com)

चोर से साहूकार होना (एकाएक तरक्की करना):
गोपाल प्रसाद की पहली कविता ने ही उसे कवि बना दिया अर्थात् वह चोर से साहूकार बन गया।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
निम्नलिखित पंक्तियों में पर शब्द के तीन प्रकार के प्रयोग हुए हैं
(क) मैं मंच पर कविता पढ़ने (UPBoardSolutions.com) पहुँचा।
(ख) पर वहाँ बहुत बड़े-बड़े कवि विद्यमान थे।
(ग) मैं कविता के पर लगाकर आसमान में उड़ने लगा।
तीनों पर का प्रयोग क्रमशः ‘ऊपर’ ‘लेकिन’ तथा ‘पंख’ के अर्थ में हुआ है। इसी प्रकार आप भी पर शब्द का प्रयोग अपने वाक्यों में करते हुए तीन वाक्य बनाइए (वाक्य बनाकर)
उत्तर:
(क) चिड़ियाँ छत पर बैठी हैं।
(ख) पर बच्चों के वहाँ पहुँचने से पहले उड़ गईं।
(ग) मैं भी चिड़ियों की तरह पर लगाकर आसमान में उड़ना चाहती हूँ।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 19 मैं कवि कैसे बना (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 19 मैं कवि कैसे बना (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.