UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा

प्रश्न 1.
शारीरिक शिक्षा किसे कहते हैं?
उत्तर :
शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जो सीख, ज्ञान और क्रियाएँ करायी जाती हैं, वही शारीरिक शिक्षा कहलाती हैं। शरीर को मजबूत बनाने के लिए जो व्यायाम किए जाते हैं, वे भी शारीरिक शिक्षा के अन्तर्गत आते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
शारीरिक शिक्षा क्यों आवश्यक है?
उत्तर :
शारीरिक शिक्षा शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के साथ-साथ बालक के मानसिक, सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों के विकास के लिए आवश्यक है। यह शिक्षा शारीरिक अंगों के (UPBoardSolutions.com) विकास के साथ, खेल व तैराकी सिखाने, अपनी रक्षा करने, शरीर को स्वस्थ रखने, फुर्तीला बनाने तथा मनोरंजन हेतु आवश्यक है।

प्रश्न 3.
शारीरिक शिक्षा से क्या लाभ है?
उत्तर :
शारीरिक शिक्षा से निम्नलिखित लाभ हैं –

  1. यह शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ व मजबूत बनाती है।
  2. इसके द्वारा स्फूर्ति, आनन्द व ऊर्जा प्राप्त होती है।
  3. हार-जीत के द्वारा अपने पर नियन्त्रण व अनुशासन का गुण उत्पन्न होता है।
  4. नैतिक मूल्यों, जैसे- सहयोग, दृढ़ता, संयम आदि का विकास होता है।
  5. शारीरिक शिक्षा से समय के सदुपयोग की प्रेरणा मिलती है।

प्रश्न 4.
शारीरिक शिक्षा द्वारा किन-किन नैतिक मूल्यों का विकास होता है?
उत्तर :
शारीरिक शिक्षा से अनेक नैतिक मूल्यों का विकास होता है, जैसे – सहयोग की भावना, विचारशीलता, दृढ़ता, संयम, आत्म-नियन्त्रण व अनुशासन आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
आपको कौन-कौन से खेल पसंद हैं?
उत्तर :
हमें क्रिकेट, टेबिल-टेनिस, हॉकी, फुटबाल तथा बास्केटबॉल पसन्द है।

प्रश्न 6.
अपनी पसंद के खेलों में आप कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
उत्तर :
विद्यार्थी अपनी पसंद अनुसार स्वयं लिखें।

प्रश्न 7.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
उत्तर :

  1. पढ़ना और ज्ञान प्राप्त करना मानसिक कार्य के अन्तर्गत आते हैं।
  2. शारीरिक क्रियाओं द्वारा शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।
  3. अपनी रक्षा हेतु कुश्ती, जूडो कराटे, बॉक्सिंग आदि खेल आते हैं।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः

UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः

शब्दार्थाः

न्यसेत् = रखे
कदर्यम् = कृपाणता को
अनुतम् = झूठ को
पिपीलिकः = नर चींटी
वैनतेयः = गरुड़ (तेज उड़ने वाला पक्षी, विनता का पुत्र)
कः = नर
दिनान्ते = दिन के अन्त में (सायं काल)
निशान्ते = रात के अन्त में
पयः = जल
तक्रम् = मट्ठा
हातव्या = छोड़ देना चाहिए
भू. तिमिच्छता = सम्पत्ति ऐश्वर्य चाहते वाले
तन्द्रा = जागते हुए सोना
दीर्घसूत्रता = धीरे-धीरे कार्य करना
आलस्यम् = शिथिलता
समाविशतु = आये
यथेष्टम् = इच्छानुसार
अद्यैव = आज ही
अस्तु = होवे। (हो जाय)
युगान्तरे = युगों के बाद
वा = अथवा
प्रविचलन्ति = विचलित होते हैं
धीराः = धैर्यवान लोग।

UP Board Solutions

अक्रोधेन ……………………………….. चानृतम् ।।1।।

हिन्दी अनुवाद – क्रोध को अक्रोध (शान्ति) से से जीतना चाहिए। दुष्टता को सज्जनता से जीतना चाहिए। कंजूसी को दान से जीतना चाहिए। और झूठ को सत्य से जीतना चाहिए।

गच्छन् ……………………………………….. गच्छति ।।2।।

हिन्दी अनुवाद – जाता हुआ नर चींटी सौ योजन भी जाता है। न जाता हुआ गरुड़ (तेज उड़ने वाला पक्षी) एक कदम भी नहीं जाता। (अर्थातू चींटी की तरह कार्य करने की लगन होनी चाहिए।)

दिनान्ते ………………………………….प्रयोजनम् ।।3।।

हिन्दी अनुवाद – दिन के अन्त में दूध पीना चाहिए। भोजन के अन्त में मट्ठा पीना चाहिए। वैद्य का क्या प्रयोजन है? (अर्थात् वैद्य की आवश्यकता ही नहीं है, यदि उपर्युक्त बातों का ध्यान रखा जाए।)

पडूदोषाः ……………………………दीर्घसूत्रता ।।4।।

हिन्दी अनुवाद – सम्पति/ऐश्वर्य चाहने वाले पुरुष के द्वारा ये- नींद, तन्द्रा (ऊँघना), डर, क्रोध, आलस्य, दीर्घसूत्रता (किसी भी कार्य को धीरे-धीरे करने की आदत) छः दोष त्याग दिये जाने चाहिये।

UP Board Solutions

निन्दन्तु ……………………………………. धीरा ।।5।।

हिन्दी अनुवाद – नीति में कुशल (व्यक्ति) निन्दा करें या प्रशंसा करें, लक्ष्मी (धन) आये या इच्छानुसार ५ जाये। आज ही मृत्यु हो या युर्गों के बाद हो, धैर्यवान (व्यक्ति) न्याय के पथ से कदम नहीं डगमगाते।

अभ्यासः

प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत पुस्तिकायां च लिखत –
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
एकपदेन उत्तरत –

(क) अनृतं केन जयेत?
उत्तर :
सत्येन

UP Board Solutions

(ख) पिपीलकः कति दूरं गच्छन याति?
उत्तर :
भोजनानांशतानि

(ग) भोजनान्ते किं पिबेतू?
उत्तर :
तक्रम्

(घ) न्याय्यात् पथः पदं के न प्रविचलन्ति?
उत्तर :
धीरा

प्रश्न 3.
‘क’ स्तम्भं ‘ख’ स्तम्भेन योजयत (मिलान करके) –
UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः 1

प्रश्न 4.
पाठे आगतानि विधिलिङ्/लोट्लकारस्य रूपाणि चित्वा लिखत (लिखकर) –
यथा – जयेत्, पिबेत्, सामाविशतु, गच्छतु।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
संस्कृतभाषायाम् अनुवादं कुरुत –
UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः 2

प्रश्न 6.
पाठातू वाक्यानि पूरयत –

(क) गच्छन् पिपीलिको याति योजनानां शतान्यपि।
अगच्छन् वैनतेयपि पदमेकं न गच्छति।

(ख) निन्दन्तु नीतिनिपुणा यदि वा स्तुवन्तु।
लक्ष्मीः समाविशतु गच्छतु वा यथेष्टम् ।
अद्यैव वा मरणमस्तु युगान्तरे वा
न्याय्यातू पथः प्रविचलन्ति पदं न धीराः ।।

प्रश्न 7.
विलोम-पदानि लिखत (लिखकर) –
यथा

  • क्रोधेन – अक्रोधेन,
  • साधु – असाधु,
  • सत्यम् – असत्यम्
  • भयम् – अभयम्
  • दिनान्ते – निशान्ते

UP Board Solutions

नोट – विद्यार्थी शिक्षण-सङ्केतः स्वयं करें और ‘एतदपि जानीत’ ध्यान से पढ़ें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 15 नीतिश्लोकाः, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें.

पर्यावरण को जानें

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
जल, वायु, प्रकाश, मिट्टी, पेड़-पौधे आदि जिनसे हम चारों ओर से घिरे हैं, ये सभी एक साथ मिलकर हमारा पर्यावरण कहलाते हैं।

UP Board Solutions

(ख) प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण में क्या अंन्तर है ?
उत्तर
वह पर्यावरण जो प्रकृति हमें प्रदान करती है। प्राकृतिक पर्यावरण कहलाता है। हवा, जल, मिट्टी, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, सूर्य, नदी, पहाड़ आदि प्राकृतिक पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं क्योंकि इनको हम स्वयं नहीं बना सकते। मानव समाज द्वारा निर्मित पर्यावरण को सामाजिक पर्यावरण कहते हैं। जैसे (UPBoardSolutions.com) मकान, सड़क, बाजार, गाँव, शहर, रेल, मोटर, वायुयान आदि सामाजिक पर्यावरण के अंग हैं। सामाजिक पर्यावरण का निर्माण प्राकृतिक पर्यावरण की सहायता से किया जाता है।

(ग) अपने पर्यावरण के दस अजैविक घटकों के नाम लिखिए।
उत्तर
नदी, झील, सागर, महासागर, पहाड़, पठार, रेगिस्तान मैदान, हवा, धूप आदि अजैविक घटक हैं।

(घ) अपने विद्यालय परिसर में पाए जाने वाले जैविक घटकों की सूची बनाइए।
उत्तर
पौधे, पेड़, लताएँ, गिलहरी, चिड़ियाँ, बच्चे, शिक्षक, आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर
(क) प्रकृति, जल, स्थल, वायु, पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं से मिलकर बनी है।
(ख) पृथ्वी के जल वाले भाग को जलमण्डल कहते हैं।
(ग) जैविक एवं अजैविक घटक एक दूसरे के पूरक हैं।
(घ) टिड्डा एक शाकाहारी जीव है।
(ङ) विद्यालय सामाजिक पर्यावरण का हिस्सा है।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 11 पर्यावरण को जानें, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 10 भारत : मृदा, वनस्पति एवं वन्य-जीव

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 10 भारत : मृदा, वनस्पति एवं वन्य-जीव

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 10 भारत : मृदा, वनस्पति एवं वन्य-जीव.

भारत : मृदा, वनस्पति एवं वन्य-जीव

● आप अपनी अभ्यास-पुस्तिका पर अपने आस-पास पाए जाने वाले पेड़-पौधों की सूची बनाइए।
उत्तर
विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

● आपने भारत में पाए जाने वाले वनों के बारे में जाना। क्या आप बता सकते हैं कि वनों, पेड़-पौधों से हमें क्या लाभ हैं?
उत्तर
वनों और पेड़-पौधों से हमें अनेक लाभ हैं। पेड़ों की कटाई रोकनी चाहिए, साथ ही और पेड़ लगाने चाहिए, जिससे पृथ्वी को हरा-भरा रखा जा सके। ऐसा करने से हम (UPBoardSolutions.com) सभी स्वस्थ रह सकेंगे।

  • अनेक उद्योग चलाने हेतु (कागज, दियासलाई, साबुन, बूट पॉलिश आदि)
  • वायु को शीतल एवं मिट्टी को नम रखने में सहायता करते हैं।
  • वर्षा कराने में सहायता करते हैं।
  • बाढ़ को रोकते हैं।

● चित्र 10.9 देखिए और पेड़-पौधों से प्राप्त होने वाली वस्तुओं की सूची अभ्यास-पुस्तिका पर बनाइए।
उत्तर
विद्यार्थी स्वयं करें।

● चित्र (10.10) को देखकर अपनी अभ्यास-पुस्तिका में पालतू जानवरों एवं जंगली जानवरों की सूची बनाइए (सूची बनकर)-
उत्तर
पालतू जानवर – कुत्ता, गाय, भैंस, घोड़ा एवं बकरी ।
जंगली जानवर – बन्दर, गैंडा, चीता, खरगोश, बाघ एवं हाथी

UP Board Solutions

● मानचित्र ( 10.10 ) को देखकर हमारे देश भारत में स्थित राष्ट्रीय उद्यानों, पक्षी-विहारों तथा अभयारण्यों की सूची अपनी अभ्यास-पुस्तिका पर बनाइए। इनके सामने सम्बन्धित प्रदेश का नाम भी लिखिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 10 भारत मृदा, वनस्पति एवं वन्य-जीव img-1

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-
(क) भारत में पाई जाने वाली मिट्टियों के नाम लिखिए।
उत्तर
जलोढ़ मृदा, काली मृदा, लाल-पीली मृदा, लेटराइट मृदा, मरुस्थलीय या शुष्क मृदा, पर्वतीय मृदा।।

(ख) सदाबहार वनों एवं मानसूनी वनों में क्या अन्तर है?
उत्तर
सदाबहार वन एवं मानसूनी वन में निम्नलिखित अन्तर हैं-
UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 10 भारत मृदा, वनस्पति एवं वन्य-जीव img-2

(ग) आपके क्षेत्र में किस प्रकार की वनस्पति पाई जाती है? मुख्य वृक्षों के नाम भी लिखिए।
उत्तर
हमारे क्षेत्र में मानसूनी वनस्पतियाँ पाई जाती है। यहाँ के मुख्य वृक्ष हैं- सागवान, साल, आबनूस, पीपल, नीम, बरगद, शीशम, शहतूत आदि।

UP Board Solutions

(घ) आँगन में लगा आम का पेड़ आपके लिए किस-किस रूप में उपयोगी हो सकता है?
उत्तर
आँगन में लगा आम का पेड़ हमारे लिए निम्नलिखित रूप से उपयोगी हो सकते हैंइनसे पके फल-मिलते हैं तथा कच्चे फल से अचार एवं चटनियाँ बनती हैं। सूखी लकड़ियों का (UPBoardSolutions.com) उपयोग हवन में तथा ईंधन के रूप में करते हैं। इनके पत्तों (पल्लवों) का उपयोग पूजा-पाठ में होता है। इनके आँगन में होने से आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रहता है।

(ङ) किन्हीं पाँच पालतू पशुओं से होने वाले लाभों को लिखिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 10 भारत मृदा, वनस्पति एवं वन्य-जीव img-3

(च) राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य में क्या अन्तर है?
उत्तर
राष्ट्रीय उद्यान – वह क्षेत्र जहाँ शिकार और चराई पूर्णतया बन्द होता है, राष्ट्रीय उद्यान । कहलाता है। जैसे– जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान आदि।
अभयारण्य – वह क्षेत्र जहाँ अनुमति के आधार पर नियंत्रित चराई की जा सके अभयारण्य कहलाता है। जैसे- सरिस्का, चन्द्रप्रभा आदि।

(छ) वन्य-जीव हमारे लिए किस तरह उपयोगी हैं? लिखिए।
उत्तर
वन्य जीव हमारे लिए निम्नलिखित रूप से उपयोगी हैं
(1) वन्य जीव खाद्य श्रृंखला की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी हैं। ये अपने से कमजोर जीवों को खाकर प्राकृतिक सन्तुलन बनाए रखते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही विकल्प के सामने ✓ का चिह्न लगाएँ|
(क) कपास के लिए उपयुक्त मृदा है
जलोढ़।
काली 
लेटराइट

(ख) रबड़ किस प्रकार के वनों का मुख्य वृक्ष है?
मानसूनी
सदाबहार
मरुस्थलीय
ज्वारीय

(ग) उत्तर प्रदेश में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं ?
सदाबहार
ज्वारीय
मानसूनी
मरुस्थलीय

UP Board Solutions

(घ) मरुस्थलीय वन की वनस्पति है
चीड़
सुन्दरी
चन्दन
कैक्टस

(घ) उत्तर प्रदेश में स्थित राष्ट्रीय उद्यान
सिमलीपाल
गिर
दुधवा
राजाजी

भौगोलिक कुशलताएँ                                 नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य (Project work)              नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 10 भारत : मृदा, वनस्पति एवं वन्य-जीव help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 10 भारत : मृदा, वनस्पति एवं वन्य-जीव, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 9 Hindi प्रमुख रचनाएँ एवं पत्रिकाएँ

UP Board Solutions for Class 9 Hindi प्रमुख रचनाएँ एवं पत्रिकाएँ

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 9 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 9 Hindi प्रमुख रचनाएँ एवं पत्रिकाएँ.

UP Board Solutions for Class 9 Hindi प्रमुख रचनाएँ एवं पत्रिकाएँ
UP Board Solutions for Class 9 Hindi प्रमुख रचनाएँ एवं पत्रिकाएँ
UP Board Solutions for Class 9 Hindi प्रमुख रचनाएँ एवं पत्रिकाएँ
UP Board Solutions for Class 9 Hindi प्रमुख रचनाएँ एवं पत्रिकाएँ
UP Board Solutions for Class 9 Hindi प्रमुख रचनाएँ एवं पत्रिकाएँ
UP Board Solutions for Class 9 Hindi प्रमुख रचनाएँ एवं पत्रिकाएँ
UP Board Solutions for Class 9 Hindi प्रमुख रचनाएँ एवं पत्रिकाएँ

We hope the UP Board Solutions for Class 9 Hindi प्रमुख रचनाएँ एवं पत्रिकाएँ help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 9 Hindi प्रमुख रचनाएँ एवं पत्रिकाएँ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.