UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 17 प्रयाण-गीतम्

UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 17 प्रयाण-गीतम्

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 17 प्रयाण-गीतम्

शब्दार्थाः

गुल्म = सैन्यदल
विजेतृ = विजेता
मोद = प्रस नेता
त्रिवर्णिकः = तीन वर्षोंवाला तिरंगा
अदम्य = जिसका दमन न किया जा सके
साहसान्वित = साहसयुक्त साहसी
रोधने = रोकने में
सुवीरसायकः = अच्छे वीरों के बाण
प्रतापवीरता = राणाप्रताप की वीरता
स्वतन्त्रता-सुवर्ण-जन्य-वर्ण-मोद-वर्धकः = स्वतन्त्रता रूपी स्वर्ण से उत्पन्न स्वर्णिम आनन्द को बढ़ाने वाला
प्रवर्धते = आगे बढ़ रहा है
क्षमाः = समर्थ।

UP Board Solutions

पदं पदं …………………………………….. विजेतृगीतगायकः ।।1।।

हिन्दी अनुवाद – जय की कामना से युक्त, विजय के गीत गाने वाले किशोर सैन्यदल सैनिक कदम-कदम बढ़ाते हैं।

स्वतन्त्रता ………………………………… पदं प्रवर्धते ।।2।।

हिन्दी अनुवाद – ये (किशोर सैन्यदल सैनिक) (UPBoardSolutions.com) स्वाधीनता के प्रवर्तक हैं। ये स्वाधीन देश के रक्षक हैं। ये स्वाधीनता के सुवर्ण से उत्पन्न आनन्द बढ़ाने वाले हैं और ये कदम-कदम बढ़ाते हैं।

अशोक ……………………………. पदं प्रवर्धते ।।3।।

हिन्दी अनुवाद – ये (किशोर सैन्यदल सैनिक) अपने हाथों में अशोक चक्र से सुशोभित तिरंगा ध्वज धारण किए हुए हैं। इनके हृदय में राणाप्रताप की वीरता है और ये अदम्य साहस से युक्त हैं। ये कदम-कदम बढ़ाते हैं।

न मार्गोधने …………………………… प्रवर्धते ।।4।।

हिन्दी अनुवाद – ये (किशोर सैन्य दल) ऐसे हैं कि इनका रास्ता रोकने में समुद्र और पर्वत आदि भी सक्षम नहीं। ये सारे शत्रुओं का विनाश करने वाले पराक्रमी धनुर्धर हैं। ये कदम कदम बढ़ाते हैं।

अभ्यासः

प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
एकपदेन उत्तरत

(क) कः पदं-पदं प्रवर्धते?
उत्तर :
किशोरगुल्मसैनिकः

(ख) ध्वजः कीदृशः अस्ति?
उत्तर :
त्रिवर्णिकः।

(ग) के मार्गरोधने क्षमी ने सन्ति?
उत्तर :
समुद्रपर्वतादिकाः

(घ) किशोरगुल्मसैनिकः कः इव समस्त वैरिनाशकः अस्ति?
उत्तर :
यथा सुवीरसायकः

प्रश्न 3.
रिक्तस्थानानां पूर्ति कुरुत (पूर्ति करके) –

(क) किशोरगुल्म – सैनिकः।
(ख) विजेतृगीत – गायकः।
(ग) स्वतन्त्रदेश – रक्षकः।
(घ) वर्णमोद – वर्द्धकः।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
अधोलिखित-पदानां विलोमपदानि लिखत (विलोम लिखकर) –
यथा –

  • स्वतन्त्रता – परतन्त्रता
  • रक्षकः – भक्षकः
  • क्षमाः – क्रोधः
  • वीरता – कायरता

प्रश्न 5.
हिन्दी भाषायाम् अनुवादं कुरुत –

(क) भारतीय ध्वज में अशोकचक्र सुशोभित है।
अनुवाद – भारतीय ध्वजे अशोकचक्रः सुशोभितः अस्ति।

(ख) राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग है।
अनुवाद – राष्ट्रध्वजः त्रिवर्णिकः अस्ति।

(ग) राष्ट्रसैनिकों की जय हो।
अनुवाद – राष्ट्रसैनिकाः जयन्तु।

प्रश्न 6.
अधोलिखित-पदानां विभक्ति वचनें च लिखत (लिखकर) –
UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 17 प्रयाण-गीतम् 1

प्रश्न 7.
अथोलिखित पदानि प्रयुज्य वाक्यरचनां कुरुते
उत्तर :

  • सैनिकः – जयतु
  • गायकः – गायति
  • रक्षकः – राष्ट्र रक्षति
  • ध्वजः – त्रिवार्णिकः असति।

UP Board Solutions

नोट – विद्यार्थी शिक्षण-सङ्केतः’ और ‘एतदपि जानीत’ स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 17 प्रयाण-गीतम् help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 17 प्रयाण-गीतम्, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 5 Nomadic Empires

UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 5 Nomadic Empires (यायावर साम्राज्य)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 11 History . Here we have given UP Board Solutions for Class 11 History Chapter  5 Nomadic Empires

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
संक्षेप में उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
मंगोलों के लिए व्यापार क्यों इतना महत्त्वपूर्ण था?
उत्तर :
स्टैपी प्रदेशों में मूल आवश्यकताओं की वस्तुओं के स्रोतों की कमी के कारण मंगोलों और मध्य एशिया के यायावरों को व्यापार और वस्तुओं के विनिमय के लिए चीनवासियों के पास जाना पड़ता था। यह व्यवस्था दोनों पक्षों के लिए लाभकारी थी। यायावर कबीले खेती से प्राप्त उत्पादों और लोहे के उपकरणों को चीन से लाते थे और घोड़े, फर और शिकार का व्यापार (विनिमय) करते थे। जब मंगोल कबीलों के लोगों के साथ मिलकर व्यापार करते थे तो वे अपने चीनी पड़ोसियों से व्यापार में लाभकारी शर्ते और व्यापारिक सम्बन्ध रखते थे। इन सभी परिस्थितियों के कारण मंगोलों के लिए व्यापार महत्त्वपूर्ण था।

प्रश्न 2.
चंगेज खान ने यह क्यों अनुभव किया कि मंगोल कबीलों को नवीन सामाजिक और सैनिक इकाइयों में विभक्त करने की आवश्यकता है?
उत्तर :
मंगोलों के विभिन्न निकायों में अलग-अलग प्रकार के लोगों का एक विशाल समूह सम्मिलित था जिन्होंने चंगेज खान की सत्ता को स्वेच्छा से स्वीकार कर लिया था। इसमें पराजित लोग भी शामिल थे। चंगेज खान इन विभिन्न जनजातीय समूहों की पहचान को क्रमबद्ध रूप से मिटाकर उन्हें एक नई पहचान देना चाहता था। इसलिए उसे मंगोल कबीलों को नवीन सामाजिक और सैनिक इकाइयों में विभक्त करने की आवश्यकता अनुभव दुई।

प्रश्न 3.
यास के बारे में परवर्ती मंगोलों का चिन्तन किस तरह चंगेज खान की स्मृति के साथ जुड़े | हुए उनके तनावपूर्ण सम्बन्धों को उजागर करता है?
उत्तर :
‘यास’ एक प्रकार की नियम-संहिता है। चंगेज खान ने 1206 ई० में यह संहिता किरिलताई में लागू की थी। अपने प्रारम्भिक स्वरूप में यास को यसाक (Yasaq) लिखा जाता था जिसका अर्थ था विधि, आज्ञप्ति व आदेश। वास्तव में जो थोड़ा-बहुत विवरण यसाक के बारे में हमें मिला है उसका सम्बन्ध प्रशासनिक विनियमों से है; जैसे-आखेट, सैन्य और डाक-प्रणाली का संगठन। 13वीं सदी के मध्य तक, किसी तरह से मंगोलों ने ‘यास’ शब्द का प्रयोग अधिक सामान्य रूप से करना प्रारम्भ कर दिया। इसका मतलब था-चंगेज खान की विधि संहिता। 16वीं शताब्दी के अन्त में चंगेज खान के सबसे बड़े पुत्र जोची का एक दूर का वंशज अब्दुल्लाह खान बुखारा के उत्सव मैदान में गया वहाँ उसने छुट्टी की नमाज अदा की और यास के नियमों का उल्लंघन किया। परवर्ती मंगोलों का चिन्तन यास के विषय में बदल गया था।

प्रश्न 4.
यदि इतिहास नगरों में रहने वाले साहित्यकारों के लिखित विवरणों पर निर्भर करता है तो | यायावर समाजों के बारे में हमेशा प्रतिकूल विचार ही रखे जाएँगे। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? क्या आप इसका कारण बताएँगे कि फारसी इतिवृत्तकारों ने मंगोल अभियानों में मारे गए लोगों की इतनी बढ़ा-चढ़ाकर संख्या क्यों बताई है?
उत्तर :
यह सत्य है कि यदि इतिहास लिखित तथ्यों पर विश्वास रखता है तो नगरों में रहने वाले साहित्यकारों के लिखित विवरणों के यायावरों के समाज के बारे में हमेशा ही प्रतिकूल विचार रखे जाएँगे। इन साहित्यकारों ने यायावरों के समाज सम्बन्धी जो सूचनाएँ प्रस्तुत की हैं, वे पक्षपातपूर्ण और विभिन्न दोषों से परिपूर्ण हैं। फारसी इतिहासकारों ने मंगोल अभियान में मारे गए लोगों की संख्या निम्नलिखित कारणों से
बढ़ा-चढ़ाकर बताई है

  1. इतिहासकारों की सोच मंगोलों के प्रति गलत थी। वह उन्हें लुटेरे और हत्यारों के रूप में ही देखते थे।
  2. मारे गए लोगों की संख्या अनुमान पर आधारित है। यथा-इल्खन के फारसी इतिवृत्ताकार जुबैनी ने कहा कि मर्व में 13,00,000 लोगों का वध किया गया, उसने इस संख्या का अनुमान इस प्रकार लगाया कि तेरह दिन तक 1,00,000 शव प्रतिदिन गिने जाते थे।

संक्षेप में निबन्ध लिखिए

प्रश्न 5.
मंगोल और बेदोइन समाज की यायावरी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए यह बताइए कि आपके विचार में किस तरह उनके ऐतिहासिक अनुभव एक-दूसरे से भिन्न थे? इन भिन्नताओं से जुड़े कारणों को समझाने के लिए आप क्या स्पष्टीकरण देंगे?
उत्तर :
मंगोल और बेदोइन समाज यायावरी समाज था। बेदोइन मंगोलों के समान क्रूर और असभ्य नहीं थे। वे ऊँटों के साथ चारे की तलाश में यहाँ-वहाँ भटकते रहते। कालान्तर में वे शहरों में बस गए। और व्यापार या कृषि कार्य करने लगे, जबकि मंगोल लूटमार कर अपना पोषण करते थे। हालाँकि कालान्तर में ये सभ्य हुए और इन्होंने अपना साम्राज्य स्थापित किया। मंगोलों और बेदोइन की इस भिन्नता का कारण पर्यावरणीय स्थितियाँ और नेतृत्व की विचारधारा को माना जा सकता है।

प्रश्न 6.
तेरहवीं शताब्दी के मध्य में मंगोलिया द्वारा निर्मित ‘पैक्स मंगोलिका’ का निम्नलिखित विवरण उसके चरित्र को किस तरह उजागर करता है?

एक फ्रेन्सिसकन भिक्ष, रूब्रुक निवासी विलियम को फ्रांस के सम्राट लुई IX ने राजदूत बनाकर महान खान मोंके के दरबार में भेजा। वह 1254 में मोंके की राजधानी कराकोरम पहुँचा और वहाँ वह लोरेन, फ्रांस की एक महिला पकेट (Paquette) के सम्पर्क में आया जिसे हंगरी से लाया गया था। यह महिला राजकुमार की पत्नियों में से एक पत्नी की सेवा में नियुक्त थी जो नेस्टोरियन ईसाई थी। वह दरबार में एक फारसी जौहरी ग्वीयोम बूशेर के सम्पर्क में आया, जिसका भाई पेरिस में ग्रेन्ड पोन्ट’ में रहता था। इस व्यक्ति को सर्वप्रथम रानी सोरगकतानी ने और उसके उपरान्त मोंके के छोटे भाई ने अपने पास नौकरी में रखा। विलियम ने यह देखा कि विशाल दरबारी उत्सवों में सर्वप्रथम नेस्टोरियन पुजारियों को उनके चिह्नों के साथ तथा इसके उपरान्त मुसलमान, बौद्ध और ताओ पुजारियों को महान खान को आशीर्वाद देने के लिए आमन्त्रित किया जाता था।…
उत्तर :
तेरहवीं शताब्दी के मध्य में मंगोलिया द्वारा निर्मित ‘पैक्स मंगोलिया’ (मंगोल शान्ति) का । उपर्युक्त विवरण उसकी धर्मसहिष्णुता को प्रकट करता है। मंगोल राजदरबार में किसी प्रकार का जातीय भेदभाव नहीं था। विभिन्न देशों के निवासी राजदरबार में कार्यरत थे। पकेट फ्रांस और हंगरी से सम्बद्ध थी। उसका धर्म ईसाई था। पर्सियन स्वर्णकार भी इस दरबार में था। राजदरबार में शासक सभी धर्मों का सम्मान करता था। वह ईसाई, बौद्ध, इस्लाम, ताओ धर्म के पुजारियों से आशीर्वाद लेता था। इस प्रकार मंगोल राजा का चरित्र धर्मनिरपेक्ष था।

परीक्षोपयोगी अन्य महत्व

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
यायावरी लोगों में कौन-सा गुण नहीं होता?
(क) घुमक्कड़ी
(ख) आखेटक
(ग) संग्रही
(घ) स्थायी निवास
उत्तर :
(घ) स्थायी निवास

प्रश्न 2.
मंगोल मूलतः कहाँ के निवासी थे?
(क) स्टेपी प्रदेश
(ख) भारत
(ग) चीन
(घ) पाकिस्तान
उत्तर :
(क) स्टेपी प्रदेश

प्रश्न 3.
चंगेज खान का प्रारम्भिक नाम था
(क) तेमुजिन
(ख) च्यांग
(ग) बाटू
(घ) ओगोदेई
उत्तर :
(क) तेमुजिन

प्रश्न 4.
मंगोलिया गणराज्य कब बना?
(क) सन् 1921 में
(ख) सन् 1922 में
(ग) सन् 1923 में
(घ) सन् 1924 में
उत्तर :
(क) सन् 1921 में

प्रश्न 5.
चंगेज खान का वंशज था
(क) तैमूर
(ख) अकबर
(ग) जहाँगीर
(घ) औरंगजेब
उत्तर :
(क) तैमूर

प्रश्न 6.
चंगेज खान की मृत्यु कब हुई?
(क) 1224 में
(ख) 1226 में
(ग) 1227 में
(घ) 1238 में
उत्तर :
(ग) 1227 में

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
चंगेज खान कौन था और उसका साम्राज्य किन-किन महाद्वीपों में था?
उत्तर :
चंगेज खान मंगोल साम्राज्य का संस्थापक था। उसका साम्राज्य यूरोप और एशिया महाद्वीप तक विस्तृत था।

प्रश्न 2.
मार्को पोलो कौन था?
उत्तर :
मार्को पोलो इटली का यात्री था। इसने अपने यात्रा वृत्तान्तों में मंगोलों के विषय में बहुत कुछ लिखा है।

प्रश्न 3.
बाटू के विषय में आप क्या जानते हैं?
उत्तर :
बाटू चंगेज खान का पौत्र था जिसने 1236 से 1241 तक शासन किया। उसने अपने अभियान ” में रूस की भूमि को मास्को तक जीत लिया था।

प्रश्न 4.
सुल्तान महमूद कौन था? चंगेज खान उससे क्यों नाराज था?
उत्तर :
सुल्तान महमूद ख्वारिज्म का शासक था। उसने मंगोल दूत की हत्या कर दी थी। इसलिए चंगेज खान उससे नाराज था और उसकी हत्या करने के लिए उसका पीछा करता रहा।

प्रश्न 5.
बाबर का मंगोलों से क्या सम्बन्ध था?
उत्तर :
जहीरुद्दीन बाबर तैमूर और चंगेज खान का वंशज था। उसने तैमूर के राज्य फरगान ओर समरकन्द में सफलता प्राप्त की। वहाँ से उसे निर्वासित किया गया। उसने 1526 ई० में काबुल, दिल्ली और आगरा पर अधिकार कर लिया और भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना की थी।

प्रश्न 6.
उलुस किसे कहते हैं?
उत्तर :
चंगेज खान ने नवविजित प्रदेशों के शासन का कार्य चार पुत्रों में बाँट दिया प्रत्येक को उलुस कहा जाता था।

प्रश्न 7.
तैमूर ने भारत पर आक्रमण कब किया था?
उत्तर :
तैमूर ने सन् 1398 में भारत पर आक्रमण किया था।

प्रश्न 8.
तैमूर के आक्रमण का घातक प्रभाव किस पर पड़ा?
उत्तर :
तैमूर के भारतीय आक्रमण को सबसे घातक प्रभाव तुगलक वंश पर पड़ा। उसकी शक्ति और प्रतिष्ठा धूल में मिल गई।

प्रश्न 9.
मंगोल कौन थे?
उत्तर :
मंगोल का शाब्दिक अर्थ ‘दिलेर’ या ‘बहादुर’ होता है। मंगोल मध्य एशिया की एक असभ्य और बर्बर जाति थी।

प्रश्न 10.
तैमूर के भारत पर आक्रमण के क्या उद्देश्य थे?
उत्तर :
तैमूर के भारत पर आक्रमण के उद्देश्य निम्नलिखित थे

  1.  ख्याति अर्जित करना।
  2.  धन लूटना।
  3.  इस्लाम धर्म का प्रचार करना।

प्रश्न 11.
क्वारिलताई संस्था क्या थी?
उत्तर :
चंगेज खान के परिवार के सदस्यों में राज्य के उत्तरदायित्व का निर्धारण क्वारिलताई नामक परिषद् करती थी। यह मुखियाओं की परिषद् होती थी। उत्तरदायित्व के अन्तर्गत राज्य के भविष्य के निर्णय, अभियान, लूट के माल का बँटवारा, चरागाह भूमि का प्रबन्ध आदि आता था।

प्रश्न 12.
चंगेज खान किस देश का राष्ट्रनायक है?
उत्तर :
चंगेज खान मंगोलिया का राष्ट्रनायक है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
‘बर्बर’ से क्या आशय है?
उत्तर :
बर्बर (अंग्रेजी में बारबेरियन) शब्द यूनानी भाषा के बारबरोस (Barbaros) शब्द से उत्पन्न हुआ है, जिसका आशय गैर-यूनानी लोगों से है जिनकी भाषा यूनानियों को बेतरतीब कोलाहल ‘बर-बर’ के समान लगती थी। यूनानी ग्रन्थों में बर्बरों को बच्चों के समान दिखाया गया है जो सुचारू रूप से बोलने या सोचने में असमर्थ, डरपोक, विलासप्रिय, निष्ठुर, आलसी, लालची और स्वशासन चलाने में असमर्थ थे।

प्रश्न 2.
मंगोलों की सामाजिक दशा के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर :
मंगोलों की सामाजिक दशा

  1. नृजातीय सम्बन्धों और एक भाषा ने मंगोल लोगों को आपस में जोड़े रखा था। समाज अनेक पितृवंशीय पक्षों में विभाजित था।
  2. धनी लोगों के परिवार विशाल होते थे। उनके पास अधिक भू-क्षेत्र था, वे स्थानीय राजनीति में भी पर्याप्त दखल रखते थे।
  3. खाद्य-सामग्री की समाप्ति, अकाल या सूखे की स्थिति में मंगोलों को भोजन की तलाश में यहाँ-वहाँ भटकना पड़ता था।
  4.  लूटपाट करने या आक्रमण करने के लिए मंगोल लोग आपस में परिसंघ भी बना लेते थे।

प्रश्न 3.
चंगेज खान के सैन्य संगठन का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
चंगेज खान का सैन्य संगठन

  1. प्रारम्भ में चंगेज खान की सेना स्टैपी मैदानों की पुरानी दशमलव पद्धति के अनुसार गठित की गई थी 10,100,10000,10000 सैनिकों में विभाजित थी।
  2.  चंगेज खान ने बाद में इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया। उसने नवीन सैन्य इकाइयों की स्थापना की।
  3.  उसकी सेना अनुशासित थी। आज्ञा का उल्लंघन करने पर दण्ड दिया जाता था।
  4. चंगेज खान अपने सैनिकों से पुत्रवत् प्रेम करता था।

प्रश्न 4.
‘यास क्या है? इसकी उपयोगिता का वर्णन कीजिए
उत्तर :
‘यास’ को चंगेज खान की विधिसंहिता कहा जाता है। इस बात की पूरी सम्भावना है कि ‘यास मंगोल जाति की ही प्रथागत परम्पराओं का एक संकलन था। ‘यास मंगोलों को समान आस्था रखने के आधार पर संयुक्त करने में सफल हुआ। यास ने मंगोलों को आत्मविश्वास प्रदान किया। निश्चित रूप से यास एक शक्तिशाली सिद्धान्त था जिसने मंगोल साम्राज्य की संरचना में अहम् भूमिका निभाई थी।

प्रश्न 5.
मंगोलों की पराजय के दो प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर :
मंगोलों की पराजय के क़ई कारण थे, जिनमें से दो प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं

  1. मंगोल सेना की निर्बलताएँ—यद्यपि मंगोल सेना संख्या में अधिक होती थी, परन्तु मंगोल सैनिक संगठित एवं नियोजित रूप में युद्ध करने की कला से अनभिज्ञ थे। उनमें धैर्य एवं सहनशीलता का भी पर्याप्त अंभाव था। यही कारण है कि कई बार दिल्ली के समीप आकर भी बिना युद्ध किए ही वापस लौट गए।
  2. मंगोल सेनापतियों में योग्यता का अभाव–अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में भारत पर मंगोलों के जो भी आक्रमण हुए, उन सबका संचालन करने वाले सेनापतियों में युद्ध संचालन करने की योग्यता का पूर्ण अभाव था। वे अपने कुशल नेतृत्व और कूटनीति द्वारा मंगोल सेनाओं को युद्ध में सफलता प्राप्त कराने की दृष्टि से पूर्णत: अयोग्य सिद्ध हुए।

प्रश्न 6.
तैमूर के भारतीय आक्रमण के प्रभावों को रेखांकित कीजिए।
उत्तर :
तैमून के भारतीय आक्रमण के प्रमुख प्रभाव निम्नलिखित थे

  1. तुगलक वंश पर घातक प्रहार–तैमूर के आक्रमण का सबसे प्रमुख परिणाम यह हुआ कि इससे तुगलक वंश पर घातक प्रहार हुआ और उसका पतन हो गया।
  2. अकाल तथा रोगों का प्रकोप-तैमूर ने लाखों व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया। उनकी लाशों के सड़ने से महामारी फैल गई और हजारों व्यक्ति मारे गए। तैमूर की. लूटमार से अनेक . गाँव तथा नगर उजड़ गए और वहाँ अकाल की स्थिति पैदा हो गई।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए
(अ) चंगेज खान
(ब) तैमूर
उत्तर :
(अ) चंगेज खान : चंगेज खान मंगोल सरदार हलाकू खान का भतीजा था। वह बड़ा ही क्रूर तथा अत्याचारी था। चंगेज खान ने अपनी वीरता व शौर्य से सम्पूर्ण मध्य एशिया को रौंद डाला।
उसे ‘पृथ्वी का प्रकोप’ कहा जाता था। 1221 ई० में उसने भारत पर भी आक्रमण किया था, लेकिन भीषण गर्मी व इल्तुतमिश की दूरदर्शिता के कारण वह वापस लौट गया था।

(ब) तैमूर :
तैमूर बरलास तुर्क शाखा का एक प्रभावशाली नेता था। उसे बचपन से कुरान पढ़ने, तलवार चलाने और घोड़े पर चढ़ने का शौक था। तैमूर लंग शक्ति और तलवार का धनी था। उसने भारत पर 1398 ई० में आक्रमण करते हुए कहा था, “भारत पर आक्रमण करने का हमारा उद्देश्य काफिरों के विरुद्ध लड़ाई करना, पैगम्बर के आदेशानुसार उन्हें इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए बाध्य करना, उस देश को बहुदेववाद और अन्धविश्वास से छुटकारा दिलाना तथा मंदिरों की मूर्तियों को तोड़-फोड़ करना है।” वस्तुतः तैमूर लंग का मूल उद्देश्य भारत की अपार सम्पत्ति एवं धन लूटना भी था। इसलिए तैमूर ने अपने आक्रमणों के अंतर्गत पंजाब एवं दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों को भी जी-भरकर लूटा था। उसने दिल्ली में तीन दिन तक सामूहिक कत्लेआम करवाया था और इस कत्लेआम में एक लाख सैनिकों को भी मरवा दिया था। तैमूर के आक्रमण के परिणामस्वरूप हिन्दू और मुस्लिमों में विनाशकारी द्वेष की भावना जाग्रत हो गई। हिन्दुओं के मंदिरों को बहुत अधिक क्षति पहुँचाई गई और बहुत-से हिंदुओं को मुसलमान बना दिया गया, जिससे हिन्दू जनता की धार्मिक भावना को बहुत अधिक ठेस पहुँची। तैमूर ने भारत को बुरी तरह लूटा और यहाँ के मन्दिरों को लूटकर देश को निर्धन बना दिया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
चंगेज खान का संक्षिप्त जीवन परिचय देते हुए उसके साम्राज्य विस्तार की विवेचना कीजिए।
उत्तर :
चंगेज खान का जन्म 1162 ई० के लगभग आधुनिक मंगोलिया के उत्तरी भाग में ओनोन नदी के निकट हुआ था। उसका प्रारम्भिक नाम तेमुजिन था। उसके पिता कियात कबीले के मुखिया थे। उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। तेमुजिन की माता ने उसका तथा उसके अन्य भाइयों का पालन-पोषण बड़ी कठिनाई से किया था। युवा होने पर तेमुजिन ने कैराइटे लोगों के शासक व अपने पिता के सगे भाई जो वृद्ध थे, तुगरिल ऊर्फ ओंग खान के साथ पुराने रिश्तों को स्थापित किया। 1180 और 1190 के दशकों में तेमुजिन और ओंग खाने में मित्रवत् सम्बन्ध रहे। उसने अपने पिता के हत्यारे शक्तिशाली तातार कैराइट और ओंग खान के विरुद्ध 1203 में युद्ध छेड़ा। 1206 तक तमाम शक्तिशाली लोगों को परास्त करने के बाद तेमुजिन स्टेपी प्रदेश की राजनीति में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में उभरा। उसकी इस प्रतिष्ठा को मंगोल कबीले के सरदार (कुरिलताई) की एक सभा में मान्यता प्राप्त हुई और उसे चंगेज खान’ की उपाधि के साथ मंगोलों का महानायक घोषित किया गया। 1206 ई० में कुरिलताई में मान्यता मिलने से पूर्व चंगेज खान ने मंगोल लोगों को एक बड़ी सैन्य शक्ति के रूप में संगठित कर लिया था। चंगेज खान की पहली इच्छा चीन पर विजय प्राप्त करने की थी। चीन उस समय तीन भागों में विभक्त था। ये थे-उत्तरी-पश्चिमी प्रान्तों के तिब्बती मूल के सी सिआ लोग, जरचेन लोगों का चिन राजवंश और दक्षिण चीन जिसे पर शुंग राजवंश का शासन था।1209 में सी-सिआ परास्त हो गए। 1213 में चीन की महान् दीवार का अतिक्रमण हो गया। 1215 में पेकिंग नगर को लूटा गया। चिन वंश के विरुद्ध 1234 तक लम्बी लड़ाइयाँ चलीं पर चंगेज खान अपने अभियानों की प्रगति से पूरी तरह सन्तुष्ट था। 1218 तक मंगोलों का साम्राज्य अमू दरिया, तुरान और ख्वारज्म राज्यों तक विस्तृत हो गया था।1219 और 1221 ई० तक के अभियानों में बड़े नगरों ओट्रार, बुखारा, समरकन्द, बल्ख, गुरगंज, मर्व, निशापुर और हेरात ने मंगोल सेनाओं के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अपने जीवन का अधिकांश भाग युद्धों में व्यतीत कर देने के बाद 1227 में चंगेज खान की मृत्यु हो गई।

प्रश्न 2.
चंगेज खान और मंगोलों का विश्व इतिहास में क्या स्थान है? संक्षेप में लिखिए।
उत्तर :
तेरहवीं शताब्दी ई० के चीन, ईरान और पूर्वी यूरोप के शहरों के बहुत-से निवासी चंगेज खान द्वारा किए गए स्टैपी के नर-संहारों को भय और घृणा की दृष्टि से देखते थे। फिर भी मंगोलों के लिए चंगेज खान अब तक का सर्वाधिक महान् शासक था। उसने मंगोलों को एकजुट किया। लम्बे समय से चले आ रहे  जनजातीय संघर्षों और चीनियों के शोषण से मुक्ति दिलवाई साथ ही उन्हें समृद्ध बनाया। एक शानदार पार महाद्वीपीय साम्राज्य गठित किया और व्यापार के रास्तों और बाजारों को खोल दिया। मंगोलों और किसी भी घुमक्कड़ शासन प्रणाली से सम्बन्धित जिस तरह के प्रलेख प्राप्त हुए हैं-उनसे यह समझना वास्तव में कठिन है कि वह कौन-सा ऐसा प्रेरणा स्रोत था जिसने व्यक्तियों के विभाजित हुए समूहों को संगठित कर साम्राज्य निर्माण की महत्त्वाकांक्षा को जाग्रत किया। मंगोल साम्राज्य के संस्थापक की प्रेरणा एक प्रभावशाली शक्ति बनी रही। चौदहवीं शताब्दी ई० के अन्त में एक अन्य राजा तैमूर, जो एक विश्वव्यापी राज्य की आकांक्षा रखता था, ने स्वयं को राजा घोषित करने में संकोच का अनुभव किया, क्योंकि वह चंगेज खान का वंशज नहीं था। जब उसने अपने स्वतन्त्र प्रभुत्व की घोषणा की तो स्वयं को चंगेज खान का दामाद बताया। वर्तमान में दो दशकों के रूसी नियन्त्रण के पश्चात् मंगोलिया एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उसने चंगेज खान को एक राष्ट्र-नायक के रूप में लिया है जिसका जनता सम्मान करती है और जिसकी उपलब्धियों का वर्णन अभिमान के साथ किया जाता है। मंगोलिया के इतिहास में इस निर्णायक समय पर चंगेज खान एक बार फिर मंगोलों के लिए एक आराध्य प्रतिमा के रूप में उभरकर सामने आया है, जो महान् अतीत की स्मृतियों को जाग्रत कर राष्ट्र की पहचान बनाने की दिशा में शक्ति प्रदान करेगा।

प्रश्न 3.
तैमूर के आक्रमण का वर्णन करते हुए उसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।
उत्तर :
तैमूर का परिचय तैमूर का जन्म 1336 ई० में ट्रांस ऑक्सियाना प्रदेश के केश नामक स्थान पर हुआ था। उसके पिता का नाम अमीर तुर्गे था जो वरलास शाखा को प्रमुख था। 1369 ई० में तैमूर ने समरकन्द के सिंहासन पर अधिकार कर लिया। सिंहासन पर अधिकार करने के उपरान्त उसने ईरान,  अफगानिस्तान, इराक, ख्वारिज्म आदि देशों को जीत लिया। इसके बाद उसने भारत पर आक्रमण करने की योजना बनाई।

तैमूर के भारत पर आक्रमण के उद्देश्य

तैमूर के भारत पर आक्रमण करने के निम्नलिखित उद्देश्य थे

  1.  ख्याति अर्जित करना : तैमूर अत्यधिक महत्त्वाकांक्षी था। वह भारत पर विजय प्राप्त करके ख्याति प्राप्त करना चाहता था।
  2.  धन लूटना-तैमूर भारत की धन : सम्पदा की ओर भी आकर्षित हुआ था; अत: धन लूटने की | लालसा से प्रेरित होकर भी उसने भारत पर आक्रमण किया।
  3.  इस्लाम धर्म का प्रसार : तैमूर ने स्वयं ही यह घोषित किया था कि भारत पर आक्रमण करने  का उसका उद्देश्य इस्लाम धर्म को प्रचार करना है।

तैमूर का भारत पर आक्रमण

सन् 1398 ई० में तैमूर ने 92,000 सैनिकों सहित भारत पर आक्रमण किया उस समय दिल्ली का सुल्तान मुहम्मद तुगलक था। उसने तैमूर का सामना किया, परन्तु वह तैमूर से परास्त होकर गुजरात की ओर भाग गया। तैमूर ने इस युद्ध से पूर्व एक लाख युद्धबन्दियों को कत्ल करवा दिया। तैमूर 15 दिन तक दिल्ली में रहा, वहाँ उसने खूब लूटमार मचायी। वह फिरोजाबाद, मेरठ, हरिद्वार होता हुआ काँगड़ा तथा जम्मू को लूटता हुआ समरकन्द लौट गया। इस मध्य उसने हजारों व्यक्तियों को दास बना लिया। वह अनेक कलाकारों को भी पकड़कर अपने साथ समरकन्द ले गया। उसने खिज्र खाँ को मुल्तान, लाहौर तथा दिमालपुर का शासक नियुक्त किया।

तैमूर के आक्रमण का प्रभाव

तैमूर के आक्रमण के प्रभाव निम्नलिखित थे

  1. तुगलक वंश का पतन-तैमूर के भारतीय आक्रमण का सबसे घातक प्रभाव तुगलक वंश पर | पड़ा। उसकी शक्ति और प्रतिष्ठा धूल में मिल गई और 1414 ई० में मुहम्मद तुगलक की मृत्यु के पश्चात् तुगलक वंश का अन्त हो गया।
  2. दिल्ली सल्तनत का विघटन तैमूर का आक्रमण दिल्ली सल्तनत के लिए पक्षाघात का रोग सिद्ध हुआ। दिल्ली सल्तनत को ऐसा धक्का लगा कि इसके बाद उसकी स्थिति में सुधार न हो पाया। जौनपुर, मालवा, गुजरात और अन्य प्रान्त स्वतन्त्र हो गए। सम्पूर्ण भारत छोटे-छोटे राज्यों में विभक्त हो गया केन्द्रीय शक्ति पूर्णत: नष्ट हो गई तथा सर्वत्र अव्यवस्था फैल गई।
  3. अकाल तथा रोगों का प्रकोप-तैमूर ने कई नगरों तथा गाँवों को लूटा तथा उन्हें उजाड़ दिया। उसने हजारों लोगों को मार डाला जिससे चारों ओर अकाल तथा रोगों का प्रकोप छा गया।
  4.  कला पर प्रभाव-तैमूर के आक्रमण से भारतीय कला और साहित्य की प्रगति अवरुद्ध हो गई। तैमूर अनेक बहुमूल्य कलाकृतियों और शिल्पियों को अपने साथ समरकन्द ले गया, किन्तु इससे भारतीय कला और शैली का विस्तार मध्य एशिया तक अवश्य हुआ।
  5.  आर्थिक प्रभाव-तैमूर के आक्रमण से उत्तरी भारत की आर्थिक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई, तैमूर अपने साथ भारत का बहुत-सा धन ले गया। तैमूर के आक्रमण से कृषि की व्यवस्था भी बिगड़ गई थी। इस प्रकार, तैमूर का आक्रमण दिल्ली सल्तनत के लिए पक्षाघात का रोग सिद्ध हुआ। डॉ० आशीर्वादीलाल श्रीवास्तव ने तैमूर के आक्रमण के विषय में ठीक ही लिखा है, “भारत को ‘जितनी क्षति और दुःख तैमूर ने पहुँचाया, उतना उससे पहले किसी आक्रमणकारी ने एक आक्रमण में नहीं पहुँचाया।”

प्रश्न 4.
सल्तनत काल में भारत पर मंगोल आक्रमणों तथा उनके परिणामों का वर्णन कीजिए। अथवा अलाउद्दीन खिलजी की मंगोल नीति का परीक्षण कीजिए। अथवा बलबन तथा अलाउद्दीन खिलजी की मंगल नीतियों की तुलना कीजिए।
उत्तर :
मंगोलों का परिचय मंगोल का शाब्दिक अर्थ ‘दिलेर या ‘बहादुर’ होता है। मंगोल मध्य एशिया की एक असभ्य और बर्बर जाति थी। इस जाति के लोग अत्यन्त वीर, लड़ाकू, साहसी, अत्याचारी और निर्दयी होते थे। उन्हें व्यक्तियों के सिरों की मीनार बनाने, नगरों को जलाकर राख करने में बड़ा आनन्द आता था। उनकी आकृति भयानक, रंग पीला, चेहरा चपटा और चौड़ा, बाल काले, आँखे तिरछी, गाल की हड्डियाँ उभरी हुई, कान बड़े और खोपड़ी गोल होती थी। इनका प्रमुख नेता चंगेज खान था जिसके नेतृत्व में  मंगोलों ने कुछ ही वर्षों में बल्ख, बुखारा, समरकन्द चीन तथा मध्य एशिया के अनेक राज्यों को लूटकर और जलाकर पूरी तरह नष्ट-भ्रष्ट कर दिया था।

दिल्ली सुल्तानों की मंगोल नीति

भारत एक दुर्ग के समान है। इसमें प्रवेश करने का एकमात्र स्थल मार्ग उत्तर-पश्चिम से ही है। इसी मार्ग से भारत पर सिकन्दर, महमूद गजनवी तथा मुहम्मद गोरी आदि ने आक्रमण किए थे। सल्तनत काल का आरम्भ होने के समय से ही इस सीमा से प्रविष्ट होने वाले मंगोलों के आक्रमण होने लगे थे। ख्वारिज्म के शाह ने पंजाब को अपने साम्राज्य का अंग बना लिया था। मंगोलों ने अफगानिस्तान, गजनी तथा पेशावर तक अपनी विजय-पताका फहराकर भारत पर सुनियोजित ढंग से आक्रमण करना आरम्भ कर दिया था। अतएव दिल्ली सल्तनत काल के आरम्भ में ही, मंगोलों के आक्रमण से सीमा को सुरक्षित रखने की समस्या सुल्तानों के समक्ष उत्पन्न हुई। इस समस्या को हल करने के लिए विभिन्न राजवंशों के सुल्तानों ने अपनी विभिन्न नीतियों का प्रयोग किया।

(क)
दास वंश
दास वंश के शासकों के समय हुए मंगोल आक्रमणों और इन आक्रमणों को रोकने हेतु दास वंश के शासकों द्वारा किए गए प्रयासों का संक्षिप्त विवरण निम्नवत् है

  1. इल्तुतमिश का शासनकाल : दास वंश का प्रथम शासक कुतुबद्दीन ऐबक था। अल्प आयु में ही मृत्यु हो जाने के कारण वह शासन के कार्यों को भली-भाँति न देख सका। उसके उत्तराधिकारी इल्तुतमिश के शासनकाल (1221 ई०) में मंगोल नेता चंगेज खाने, ख्वारिज्म के शाह जलालुद्दीन मगबर्नी का पीछा करता हुआ भारत की ओर आया था। शाह जलालुद्दीन ने सिन्ध को पार करके दोआब प्रदेश को अपना शरण-स्थल बनाना चाहा था, किन्तु दूरदर्शी इल्तुतमिश ने शाह जलालुद्दीन को सहायता नहीं दी। अत: इल्तुतमिश ने कूटनीति से कार्य करते हुए चंगेज खान से शत्रुता मोल नहीं ली थी। अत: चंगेज खान ने सिन्धु नदी को पार नहीं किया और वह वापस लौट गया। इस प्रकार, मंगोलों की भयंकर आँधी टल गई।
  2.  रजिया के उत्तराधिकारियों का शासनकाल : चंगेज खान के चले जाने के बाद मंगोलों ने अफगानिस्तान को केन्द्र बनाकर भारत पर आक्रमण किया। मंगोलों ने सिन्धु नदी के पार स्थित प्रदेशों पर अनेक आक्रमण किए। इन प्रदेशों ने रजिया से समझौता करना चाहा, किन्तु दूरदर्शी सुल्ताना रजिया ने तटस्थ नीति का पालन किया और अपने साम्राज्य को मंगोलों के आक्रमणों से बचाए रखा।
  3.  रजिया के उत्तराधिकारियों का शासनकाल : रजिया का पतन 1240 ई० में अमीरों की दलबन्दी के कारण हुआ। उसके शासनकाल के उपरान्त 1241 ई० में मंगोल सरदार बहादुर ताहिर’ ने लाहौर को लूटा। 1245 ई० में मुल्तान पर हसन कार्लंग’ ने और सिन्ध पर कबीर खाँ के वंशजों ने अधिकार कर लिया। 1247 ई० में मंगोल नेता सली बहादुर ने मुल्तान को घेरकर लाहौर पर आक्रमण किया। लाहौर के अमीरों ने सली बहादुर के सामने आत्म-समर्पण कर दिया। इस प्रकार, मुल्तान व सिन्ध के प्रदेश दिल्ली सल्तनत से कुछ समय तक कट गए। 1250 ई० में इन पर पुन: दासवंशीय शासकों की विजय पताका फहराने लगी, फिर भी प्रान्तीय सूबेदारों के षड्यन्त्र मंगोलों के साहस में निरन्तर वृद्धि करते रहे।
  4. मंगोल सरदार हलाकू का अभियान  :सुल्तान नासिरुद्दीन के शासनकाल में मंगोल नेता हलाकू ने दिल्ली से मित्रता बनाए रखी, किन्तु बलबन के सुल्तान होते ही मंगोलों ने भारत पर पुनः आक्रमण करने आरम्भ कर दिए। बलबन ने हलाकू आक्रमणों को रोकने के लिए सीमान्त प्रदेशों पर छावनियों की व्यवस्था का कार्य अपने पुत्रों को सौंप दिया। उन्होंने इन प्रदेशों में । मंगोलों की गतिविधियों को रोकने के लिए विशाल दुर्गों का निर्माण कराया।
  5. तैमूर खाँ का आक्रमण : 1285 ई० में मंगोल सरदार तैमूर खाँ ने आक्रमण किया। इस | आक्रमण में बलबन का पुत्र मुहम्मद मारा गया था।

(ख)
खिलजी व अन्य वंश

खिलजी वंश तथा तुगलक वंश के शासकों के समय में होने वाले मंगोल आक्रमणों का उल्लेख अग्रवत् । है

  1. खिलजी का शासनकाल–अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में मंगोलों ने बार-बार आक्रमण किए। 1299 ई० में साल्दी व कुतलुग ख्वाजा, 1303 ई० में तार्गी औरी 1305 ई० में अलीबेग, 1306 ई० में कूबक और 1307 ई० में इकबाल मन्दा के नेतृत्व में मंगोलों ने आक्रमण किए, किन्तु अलाउद्दीन की विशाल सेना के सामने इन मंगोल आक्रमणकारियों का सदैव नतमस्तक होना पड़ा।
  2. निर्बल सुल्तानों का काल- अलाउद्दीन खिलजी के बाद दिल्ली सल्तनत का पतन आरम्भ हो गया। तुगलक शासकों के काल में भी मंगोलों के आक्रमण का ताँता बँधा रहा। इस काल में तरमाशीरीन के नेतृत्व में मंगोलों का आक्रमण महत्त्वपूर्ण रहा। कालान्तर में 1398 ई० में तैमूर लंग ने दिल्ली को तहस-नहस कर डाला और वहाँ भयंकर रक्तपात किया। कई महीनों तक दिल्ली उजाड़ श्मशान-सी दिखाई देती रही। अन्ततः मंगोलों के आक्रमण दिल्ली सल्तनत के विघटन का एक महत्त्वपूर्ण कारण सिद्ध हुए।

मंगोलों के आक्रमण का प्रभाव

मंगोलों के आक्रमण के निम्नलिखित प्रभाव हुए

  1.  मंगोलों के आक्रमणों को रोकने में व्यस्त रहने के कारण सुल्तान प्रशासकीय कार्यों के प्रति
    जागरूक न रह सके।
  2. इन्हीं आक्रमणों के कारण प्रान्तीय सूबेदार स्वतन्त्र रूप से विद्रोह करते रहे, क्योंकि सुल्तान इन
    मंगोल आक्रमणों को दबाने में लगे रहते थे।
  3. सुल्तानों को विवश होकर दमेन नीति का आश्रय लेना पड़ा था, जिसके कारण प्रजा सुल्तानों से अप्रसन्न रही।

कुछ सुल्तानों ने सीमा नीति की उपेक्षा भी की, जिससे मंगोलों के आक्रमण निरन्तर जारी रहे और विद्रोहों की भी अधिकता रही। इतना ही नहीं, एक सुल्तान की मृत्यु पर दूसरे सुल्तान का  सिंहासनारोहण तलवार के द्वारा ही सम्भव था। इन कारणों से मंगोलों को भारतीय आक्रमणों के समय कभी-कभी अपार सफलता मिलती थी, जो उन्हें पूर्वी आक्रमण के लिए प्रेरणा देती थी।

We hope the UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 5 Nomadic Empires help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 5 Nomadic Empires , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 9 Hindi Chapter 5 सुभाषितानि (सुन्दर उक्तियाँ) (संस्कृत-खण्ड)

UP Board Solutions for Class 9 Hindi Chapter 5 सुभाषितानि (सुन्दर उक्तियाँ) (संस्कृत-खण्ड)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 9 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 9 Hindi Chapter 5 सुभाषितानि (सुन्दर उक्तियाँ) (संस्कृत-खण्ड).

[पाठ-परिचय : ‘संस्कृत’ के इस पाठ में जीवनोपयोगी उपदेश निहित हैं, जिनका आचरण करके मनुष्य सुख-शान्ति का जीवन जी सकता है।]

1. वरमेको गुणी ………………………………………………………………………. तारागणैरपि।

शब्दार्थ-वरम् = श्रेष्ठ। गुणी = गुणवान् शतैरपि = सैकड़ों भी। तुम = अन्धकार।

सन्दर्भ – प्रस्तुत श्लोक हमारी पाठ्य-पुस्तक के अन्तर्गत संस्कृत खण्ड के ‘सुभाषितानि’ नामक पाठ से उधृत है।

हिन्दी अनुवाद – सैकड़ों मूर्ख पुत्रों से (भी) एक गुणवान् पुत्र श्रेष्ठ है; (क्योंकि असंख्य) तारागणों और एक चन्द्रमा दोनों में चन्द्रमा अन्धकार को मार देता है; असंख्य तारे नहीं।

UP Board Solutions

2. मनीषिणः सन्ति ………………………………………………………………………. हितं च दुर्लभम्।।

शब्दार्थ – मनीषिणः = विद्वान् हितैषिणः = हित चाहनेवाले। सुहृत् = मित्र नृणाम् = मनुष्यों में। यथौषधम् (यथा + औषधम्) = जैसे ओषधि। हितं = हितकारी।

हिन्दी अनुवाद – जो विद्वान् हैं, वे हितैषी ( भला चाहनेवाले) नहीं हैं। जो हित चाहने वाले हैं, वे विद्वान् नहीं हैं। जो विद्वान् भी हो और हितैषी भी, ऐसा व्यक्ति मनुष्यों में उसी प्रकार से दुर्लभ है, जिस प्रकार स्वादिष्ट और हितकारी ओषधि दुर्लभ होती है।

3. चक्षुषा मनसा ………………………………………………………………………. लोको नु प्रसीदति।।

शब्दार्थ-चक्षुषा = नेत्र से । वाचा = वाणी से। चतुर्विधम् = चार प्रकार से । प्रसादयति = प्रसन्न करता है। लोकं = संसार को। तं = उसके प्रति ।

हिन्दी अनुवाद – जो मनुष्य नेत्र से, मन से, वाणी से और कर्म से-(इन) चारों प्रकार से संसार को प्रसन्न रखता है, संसार उसे प्रसन्न रखता है।

4. अक्रोधेन जयेत् ………………………………………………………………………. सत्येन चानृतम्॥

शब्दार्थ-अक्रोधेन = क्रोध न करने से। असाधुम् = दुर्जन को। जयेत् = जीतना चाहिए। कदर्यम् = कंजूस को। अनृतं = झूठ।।

हिन्दी अनुवाद – क्रोध को क्रोध न करने से (शान्ति से) जीतना चाहिए। दुर्जन को सज्जनता से जीतना चाहिए। कंजूस को दान से जीतना चाहिए। असत्य (झूठ) को सत्य से जीतना चाहिए।

5. अकृत्वा परसन्तापमगत्वा ………………………………………………………………………. स्वल्पमपि तद् बहु॥

शब्दार्थ – अकृत्वा = न करके। परसन्तापम् = दूसरे को दुःख देना। अगत्वा = न जाकर । तद् = वह। खल = दुष्ट । सतां = सज्जनों का।।

हिन्दी अनुवाद – दूसरों को दु:खी न करके, दुष्ट के घर न जाकर, संज्जनों के मार्ग का उल्लंघन न करके, जो थोड़ा भी मिल जाता है, वही बहुत है।

UP Board Solutions

6. सत्याधारस्तपस्तैलं ………………………………………………………………………. यत्नेन वार्यताम्।

शब्दार्थ-सत्याधारः = सत्य ही जिसका आधार है। दयावर्तिः = दयारूपी बत्ती। शिखा = लौ । वार्यताम् = जलाना चाहिए। तपस्तेले = तपरूपी तेल।।

हिन्दी अनुवाद – सत्य का आधार वाले, तपरूपी तेल वाले, दयारूपी बत्ती वाले, (और) क्षमारूपी लौ वाले दीपक को अन्धकार में प्रवेश करते समय प्रयत्न से जलाना चाहिए।

7. त्यज दुर्जन ………………………………………………………………………. नित्यताम्।।

शब्दार्थ-संसर्ग = संगति साथ, समगमम् = मेल-मिलाप अहः = दिन नित्यम् = उचित, ठीक। अनित्यम् = अनुचित भज = अनुकरण करो।

हिन्दी अनुवाद – दुष्टों की संगति त्याग दो। सज्जनों से मेल-मिलाप करो दिन में पुण्य कर्म करो और रात्रि में उचितअनुचित को याद करो अर्थात् हमें दिनभर अच्छे कार्य करने चाहिए और रात्रि में उन पर विचार करना चाहिए कि हमने क्या उचित किया और क्या अनुचित

8. मनसि वचसि ………………………………………………………………………. सन्ति सन्तः कियन्तः।।

शब्दार्थ – काये = शरीर में । पुण्यपीयूषपूर्णाः = पुण्यरूपी अमृत से भरे हुए। परगुण-परमाणून् = दूसरों के अत्यल्प गुणों पर्वतीकृत्य = पर्वत के समान बड़ा।

हिन्दी अनुवाद – मन, वाणी और शरीर में पुण्यरूपी अमृत से भरे हुए, परोपकारों के द्वारा तीन लोकों को प्रसन्न करनेवाले, दूसरों के परमाणु जैसे बहुत छोटे गुणों को भी पर्वत के समान बड़ा देखकर और अपने हृदय से सदा प्रसन्न रहनेवाले सज्जन इस संसार में कितने हैं अर्थात् बिरले ही हैं।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 9 Hindi Chapter 5 सुभाषितानि (सुन्दर उक्तियाँ) (संस्कृत-खण्ड) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 9 Hindi Chapter 5 सुभाषितानि (सुन्दर उक्तियाँ) (संस्कृत-खण्ड), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 17 कम्प्यूटर

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 17 कम्प्यूटर

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 17 कम्प्यूटर.

कम्प्यूटर

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –
(क) 1 किलो बाइट बराबर होता है-
(अ) 1024 बाइट (✓)
(ब) 1024 मेगाबाइट
(स) 1024 मिगाबाइट
(द) 1024 बिट

UP Board Solutions 

(ख) कौन-सा आउटपुट डिवाइस है-
(अ) की-बोर्ड
(ब) माउस
(स) मॉनीटर (✓)
(द) स्कैनर

(ग) 1 बाइट बराबर होता है-
(अ) 8 बिट (✓)
(ब) 4 बिट
(स) 1 मेगाबाइट
(द) 1 टेराबाइट

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों को भरिए –
उत्तर:
(क) सी०पी०यू० हमारे कम्प्यूटर का मस्तिष्क होता है। (मस्तिष्क/पेट)
(ख) कम्प्यूटर निर्देश लेने के लिए इनपुट यंत्र का प्रयोग करता है। (इनपुट/आउटपुट)
(ग) डेस्कटॉप कम्प्यूटर मेज पर रखकर प्रयोग किया जाता है। (मेज/गोद)
(घ) माइक्रो कम्प्यूटर में एक सी०पी०यू० लगता है। (एक/दो)

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर:
(क) प्रिन्टर कम्प्यूटर का इनपुट यन्त्र है।                        (✗)
(ख) विभिन्न प्रोग्राम कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कहलाते हैं।     (✓)
(ग) माउस कम्प्यूटर का इनपुट यंत्र है।                            (✓)
(घ) कम्प्यूटर के वे सभी भाग जिसको हम हाथों से छू सकते हैं हार्डवेयर कहलाते हैं।      (✓)

प्रश्न 4.
खण्ड ‘क’ के अधूरे वाक्यों को खण्ड ‘ख’ की सहायता से सही मिलान करके लिखिए –
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 17 कम्प्यूटर img-1

प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(क) कम्प्यूटर का चित्र बनाकर उसके विभिन्न भागों के नाम लिखिये।
उत्तर:
कम्प्यूटर
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 17 कम्प्यूटर img-2

(ख) सी०पी०यू० का कार्य बताइए।
उत्तर
सी०पी०यू० इनपुट किए गए डेटा की प्रोसेसिंग करके उसका (UPBoardSolutions.com) निष्कर्ष आउटपुट डिवाइस पर देता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
लैपटॉप एवं पामटॉप में अन्तर बताइये।
उत्तर:
लैपटॉप- लैपटॉप कम्प्यूटर वे होते हैं जिनको व्यक्ति अपनी गोद में रखकर कार्य कर सकता . है। यह साईज में बहुत छोटे होते हैं। इन कम्प्यूटर को व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जा सकते हैं।

पामटॉप- ये कम्प्यूटर लैपटॉप कम्प्यूटर से छोटे होते हैं। इनको हथेली पर रखकर चलाया जाता है तथा व्यक्ति अपनी जेब में रख सकता हैं आजकल मोबइल में भी यह सुविधा उपलब्ध होने लगी है। पामटॉप कम्प्यूटर में कैलकुलेटर के समान बटनों वाला की-बोर्ड होता है और एक छोटी स्क्रीन होती है। यह बैटरी से चलाया जाता है।

प्रश्न 7.
RAM एवं ROM का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर:
RAM – रैण्डम एक्सेस मेमोरी ।
ROM – रीड़ ओनली मेमोरी

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
वर्तमान समय में कम्प्यूटर का विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
कम्प्यूटर का उपयोग अब सिर्फ गणना तक सीमित नहीं है। आज (UPBoardSolutions.com) इसका उपयोग, म्यूजिक, ग्राफिक्स, इंटरनेट आदि कई अन्य क्षेत्रों में भी हो रहा है। कम्प्यूटर के उपयोग मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है।

  1. वैज्ञानिक उपयोग,
  2. वाणिज्य एवं व्यापार में
  3. शिक्षा में।।

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 17 कम्प्यूटर help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 17 कम्प्यूटर, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 2 ग्रामीण स्थानीय स्वशासन

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 2 ग्रामीण स्थानीय स्वशासन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 2 ग्रामीण स्थानीय स्वशासन

अभ्यास

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) ग्राम पंचायत का चुनाव 5 वर्ष के लिए होता है।
(ख) पंचायत समिति के सदस्यों को चुनने वाले मतदाता की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
(ग) ग्राम पंचायत के प्रधान को ग्राम प्रधान कहते हैं।
(घ) पंचायत की जिम्मेदारी गाँव की दशा सुधारने की होती है।
(ङ) पंचायत को सरकार द्वारा अनुदान मिलता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
दिए गए कथनों में जो सही हों उनके आगे सही (✓) और जो कथन गलत हों उनके आगे गलत (✗) का चिहून लगाइए –

(क) पंचायत समिति का कार्य ग्राम में रोशनी का प्रबन्ध करना है। (✓)
(ख) हर ग्राम सभा में एक पंचायत समिति होती है। (✓)
(ग) पंचायत समिति के सदस्यों की संख्या निश्चित होती है। (✗)
(घ) मेला, दुकान, मकान आदि पर लगे कर द्वारा गाँव पंचायत की आय होती है। (✓)

प्रश्न 3.
मिलान कीजिए –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 2 ग्रामीण स्थानीय स्वशासन 1

प्रश्न 4.
ध्यान से पढ़िए और बताइए –

(क) ग्राम पंचायत के सदस्यों को चुने जाने के लिए कम से कम कितनी आयु होनी चाहिए ?
उत्तर :
न्यूनतम 18 वर्ष ।

UP Board Solutions

(ख) अपने ग्राम सभा के प्रधान का नाम लिखिए।
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं लिखें।

(ग) आपकी ग्राम सभा की पंचायत समिति में कुल कितने सदस्य हैं ?
उत्तर :
विद्यार्थी अपने गाँव के आधार पर स्वयं लिखें।

(घ) ग्राम पंचायत के कार्य लिखिए।
उत्तर :
पंचायत की जिम्मेदारी गाँव की दशा सुधारने की है। ग्राम पंचायत यह देखती है कि गाँव की जनता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के द्वारा स्वास्थ्य की सुविधा प्राप्त कर रही है या नहीं। यह बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय की निगरानी करती है। गाँव की गलियों में खड़न्जा बिछवाने, सड़क बनवाने, (UPBoardSolutions.com) पानी की निकासी के लिए नाली बनवाने, बिजली, पीने के पानी इत्यादि की व्यवस्था तथा जन्म और मृत्यु का ब्यौरा तैयार करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है। यह जरूरतमन्दों की पहचान करने और कार्यों की प्राथमिकता का निर्णय भी अपनी बैठकों में करती है।

गाँव की सार्वजनिक सम्पत्ति का रख-रखाव एवं इनके खरीदने तथा नीलामी का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा ही होता है। पंचायत अपनी आमदनी तथा खर्च का हिसाब-किताब रखती है। वर्ष में दो बार ग्राम पंचायत की बैठक होती हैं। बैठक में ग्राम पंचायत यह देखती है कि पंचायत समिति अपने कार्य ठीक ढंग से कर रही है या नहीं।

UP Board Solutions

(ङ) अपने गाँव में चल रही किसी सरकारी योजना का नाम व उसके कार्य लिखिए।
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं लिखें।

(च) यदि आपके गाँव में पंचायत न होती तो क्या कठिनाई होती ?
उत्तर :
ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी गाँव की दशा सुधारने की है। उनका कार्य है – प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा दी जाने वाली सुविधा गाँव की जनता को उपलब्ध करवाना, बिजली-पानी की व्यवस्था करवाना, सड़कें एवं नाली बनवाना तथा जन्म एवं मृत्यु का ब्योरा तैयार करवाना इत्यादि। यदि हमारे गाँव में (UPBoardSolutions.com) पंचायत नहीं होती, तो हमें इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता और बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता।

प्रश्न 5.
ग्राम पंचायत के सदस्यों को चुनने के लिए आप वोट क्यों नहीं दे सकते ?
उत्तर :
क्योंकि ग्राम पंचायत का सदस्य चुनने के लिए मतदाता की उम्र कम-से-कम 18 वर्ष होनी ” चाहिए।

समूह गतिविधि – विद्यालय में बाल सरकार का गठन करवाएँ। चुनाव की प्रक्रिया ग्राम प्रधान के चुनाव जैसी हो।
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क –
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 2 ग्रामीण स्थानीय स्वशासन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 2 ग्रामीण स्थानीय स्वशासन , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.