UP Board Class 6 Geography Model Paper भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन

UP Board Class 6 Geography Model Paper are part of UP Board Class 6 Model Papers. Here we have given UP Board Class 6 Geography Model Paper.

Board UP Board
Class Class 6
Subject Geography
Model Paper Paper  1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 6 Geography Model Paper भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन

सत्र परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-सामाजिक अध्ययन
पृथ्वी और हमारा जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सौरमण्डल में कितने ग्रह हैं?
उत्तर:
सौरमण्डल में आठ ग्रह हैं।

प्रश्न 2.
पृथ्वी का उपग्रह क्या है?
उत्तर:
चंद्रमा।

प्रश्न 3.
तारे क्या हैं?
उत्तर:
तारे वे आकाशीय पिण्ड हैं, जिनमें स्वयं का प्रकाश व ऊष्मा होती है।

प्रश्न 4.
चन्द्रमा तारों की तुलना में बड़ा क्यों दिखाई देता है?
उत्तर:
चन्द्रमा तारों की तुलना में पृथ्वी के अधिक निकट है, इसलिए यह बड़ा दिखाई देता है।

प्रश्न 5.
अभी हाल ही में किस ग्रह को सौरमण्डल के ग्रहों की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है?
उत्तर:
प्लूटो।

प्रश्न 6.
नीहारिका किसे कहते हैं?
उत्तर:
आकाशगंगा को बनानेवाले, हाइड्रोजन, हीलियम तथा धूलकणों से बने विशाल बादलों को नीहारिका कहते हैं।

प्रश्न 7.
अक्षांशवृत्त किसे कहते हैं?
उत्तर:
भूमध्य रेखा से ध्रुवों तक पृथ्वी के चारों ओर स्थित सभी वृत्तों को अक्षांश वृत्त कहते हैं।

प्रश्न 8.
चन्द्रमास किसे कहते हैं?
उत्तर:
चन्द्रमा की कलाओं के पूरा होने के समय को।

प्रश्न 9.
अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय कौन थे?
उत्तर:
राकेश शर्मा।

प्रश्न 10.
मानव निर्मित उपग्रह क्या है?
उत्तर:
मानव द्वारा बनाए गए उपग्रह जो पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं, मानव निर्मित उपग्रह कहलाते हैं।

प्रश्न 11.
तारामण्डल कैसे बनते हैं?
उत्तर:
ब्रह्मांड में कई सौरमण्डल मिलकर एक तारामण्डल बनाते हैं।

प्रश्न 12.
पृथ्वी का अपनी धुरी पर घूमना कौन-सी गति है?
उत्तर:
परिभ्रमण गति

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
पृथ्वी के आकार को भूआभ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
पृथ्वी लगभग गोल आकार की है। यह ध्रुवों पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ी उभरी हुई है। इसलिए इसके आकार को भूआभ कहा जाता है।

प्रश्न 14.
क्षुद्रग्रह से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
मंगल एवं बृहस्पति की कक्षाओं के बीच असंख्य छोटे-छोटे पिण्ड पाए जाते हैं। ये भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। इन्हें क्षुद्रग्रह कहते हैं। खगोलविदों के अनुसार क्षुद्रग्रह ग्रहों के टुकड़े हैं जो करोड़ों वर्ष पूर्व विस्फोट से बिखर गए थे।

प्रश्न 15.
सूर्यग्रहण क्यों होता है?
उत्तर:
जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस स्थिति को युति कहते हैं। यह अमावास्य को होती है। इस स्थिति में चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है, जिसे चंद्रग्रहण कहते हैं।

प्रश्न 16.
सूर्यग्रहण एवं चद्रग्रहण की वैज्ञानिक व्याख्या किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर:
सूर्यग्रहण एवं चद्रग्रहण की वैज्ञानिक व्याख्या आर्यभट्ट ने की थी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
पृथ्वी के ताप कटिबन्धों का वर्णन कीजिए?
उत्तर:
कर्क रेखा मकर रेखा के बीच सभी अक्षांशों पर मध्याह्न का सूर्य वर्ष में कम से कम एक बार ठीक सिर के ऊपर होता है। इसलिए यह सूर्य से सर्वाधिक सूर्याप्त प्राप्त करता है। अत: इसे उष्ण  कटिबन्ध (Tropical Zone) कहते हैं।

कर्क रेखा के उत्तर और मकर रेखा के दक्षिण में मध्याह्न का सूर्य कभी भी सिर के ठीक ऊपर नहीं होता है। ध्रुवों की ओर जाने पर सूर्य की किरणों का तिरछापन बढ़ता जाता है। जिससे उत्तरी गोलाद्र्ध में कर्क रेखा और आर्कटिक वृत्त एवं दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा और अंटार्कटिक वृत्त के बीच मध्यम तापमान रहता हैं इसीलिए इस क्षेत्र को शीतोष्ण कटिबन्ध (Temperate Zone) कहते हैं।

उत्तरी गोलार्ध में आर्कटिक वृत्त के उत्तर और दक्षिणी गोलार्ध में अंटार्कटिक वृत्त के दक्षिण के क्षेत्रों में बहुत ठंड होती है। यहाँ सूर्य कभी भी क्षितिज से ज्यादा ऊपर नहीं दिखाई देता। इस क्षेत्र को शीत कटिबन्ध (Frigid Zone) कहते हैं।

प्रश्न 18.
जब भारत में शीत ऋतु होती है तब आस्ट्रेलिया में गर्मी पड़ती है। क्यों?
उत्तर:
सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी का जो हिस्सा सूर्य की तरफ आ जाता है उस हिस्से में गर्मीपड़ती है और जो हिस्सा सूर्य से दूर हो जाता है, उस हिस्से में सर्दी पड़ती है, भारत पृथ्वी के उत्तरी अक्षांश में है जबकि ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी अक्षांश में। इसलिए दिसंबर में उत्तरी अक्षांश जब सूर्य से दूर हो जाता है तो उस समय भारत में सर्दी पड़ती है। और दक्षिणी अक्षांश सूर्य के सामने हो जाता है। तो ऑस्ट्रेलिया में गर्मी पड़ती है।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-सामाजिक अध्ययन
पृथ्वी और हमारा जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रदीप्ति वृत्त या प्रकाश वृत्त किसे कहते हैं?
उत्तर:
ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन-रात को विभाजित करता है, उसे प्रदीप्ति वृत्त या प्रकाश वृत्त कहते हैं।

प्रश्न 2.
वसन्त विषुव कब होता है?
उत्तर:
वसन्त विषुव 21 मार्च को होता है।

प्रश्न 3.
पैमाना या मापक क्या होता है?
उत्तर:
पैमाना, स्थल की वास्तविक दूरी और मानचित्र पर दिखाई गई दूरी का अनुपात होता है।

प्रश्न 4.
जापान देश किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर:
जापान एशिया महाद्वीप में स्थित है।

प्रश्न 5.
यूरेशिया किसे कहते हैं।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप के पश्चिम में यूरोप महाद्वीप है, यूरोप तथा एशिया मिलकर यूरेशिया कहलाते हैं।

प्रश्न 6.
विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है?
उत्तर:
नील नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी है।

प्रश्न 7.
भूमध्य रेखा किस महाद्वीप से होकर जाती है?
उत्तर:
भूमध्य रेखा दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका तथा दक्षिणी एशिया से होकर जाती है।

प्रश्न 8.
‘दुनिया की छत’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
‘दुनिया की छत’, तिब्बत के पठार को कहते हैं।

प्रश्न 9.
वेस्टइण्डीज की खोज किसने की?
उत्तर:
वेस्टइण्डीज की खोज कोलम्बस ने की।

प्रश्न 10.
पृथ्वी पर कितने महासागर हैं और सबसे बड़ा महासागर कौन-सा है?
उत्तर:
पृथ्वी पर कुल पाँच महासागर है। इनमें सबसे बड़ा प्रशांत महासागर है।

प्रश्न 11.
पृथ्वी के चार परिमण्डलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पृथ्वी के चार परिमण्डल- जैवमण्डल, वायुमण्डल, स्थलमण्डल और जलमण्डल।

प्रश्न 12.
कंगारुओं का देश किसे कहा जाता है?
उत्तर:
कंगारुओं का देश ऑस्ट्रेलिया को कहा जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
पृथ्वी के परिभ्रमण एवं परिक्रमण में अन्तर बताइए?
उत्तर:
पृथ्वी का अपनी धुरी पर घूमना (घूर्णन) पृथ्वी का परिभ्रमण (Rotation) कहलाता है। इसी प्रकार पृथ्वी द्वारा अपनी कक्षा में सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करना परिक्रमण (Revolution) कहलाता है।

प्रश्न 14.
मानचित्र क्या है? मानचित्र के दो प्रयोग लिखिए।
उत्तर:
किसी भी स्थान का मानक चित्र ही मानचित्र कहलाता है। मानचित्र के प्रयोग- गाँव, कस्बा, जिला, राज्य एवं देश को मानचित्र द्वारा दर्शाया जाता है। हम विश्व का अथवा इसके किसी एक भाग का मानचित्र तैयार कर सकते हैं और उसमें जो चाहे दर्शा सकते हैं।

प्रश्न 15.
वायुमण्डल किसे कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के चारों ओर एक आवरण है, जिसमें नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑर्गन इत्यादि गैसें हैं। ये सभी गैसें पृथ्वी के चारों ओर एक आवरण बनाती है। यही गैसीय आवरण जो आकाश में लगभग 1600 किमी ऊँचाई तक फैला है और पृथ्वी के साथ-साथ बराबर घूमता रहता है, गैसीय आवरण कहलाता है।

प्रश्न 16.
भौतिक मानचित्र और राजनैतिक मानचित्र में क्या अंतर है?
उत्तर:
पृथ्वी के प्राकृतिक स्वरूप जैसे- पर्वत, पठार, मैदान, नदी, महासागर आदि को दर्शाने वाले मानचित्रों को भौतिक मानचित्र कहा जाता है। राज्य नगरों, शहरों तथा गाँवों और विश्व के विभिन्न देशों, राज्यों तथा उनकी सीमाओं को दर्शानेवाने मानचित्र को राजनैतिक मानचित्र कहा जाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
मानचित्र किसे कहते हैं? मानचित्र के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सामान्य रूप से पृथ्वी या उसके किसी भाग का चपटी सहत । समतल) पर समान अनुपात में प्रदर्शन मानचित्र कहलाता है। मानचित्र विभिन्न प्रकार के होते हैं

  1. भौतिक मानचि- पृथ्वी के प्राकृतिक स्वरूप जैसे- पर्वत, पठार, मैदान, नदी, महासागर आदि को दर्शाने वाले मानचित्रों को भौतिक मानचित्र कहा जात है।
  2. राजनैतिक मानचित्र–  राज्यों, नगरों, शहरों तथा गाँवों और विश्व के विभिन्न देशों, राज्यों तथा उनकी सीमाओं को दर्शाने वाले मानचित्र को राजनैतिक मानचित्र कहा जाता है।
  3. थिमैटिक मानचित्र-  कुछ मानचित्र विशेष जानकारियाँ प्रदान करते हैं; जैसे- सड़क मानचित्र, वर्षा मानचित्र, वन तथा उद्योगों आदि के वितरण दर्शाने वाले मानचित्र इत्यादि। इस प्रकार के मानचित्र को थिमैटिक मानचित्र कहा जाता है।

प्रश्न 18.
चन्द्रमा की कलाएँ से आप क्या-क्या समझते हैं?
उत्तर:
यह एक हँसिया जैसी आकृति से शुरू होकर हर रात बड़ा होते-होते थाली सा गोल हो जाता है। इसके बाद यह घटना शुरू करता है और घटते-घटते बिल्कुल छिप जाता है। इसके बाद यह फिर बढ़ना शुरू करता है और यह क्रम चलता रहता है। जिस रात चन्द्रमा थाली सा गोल दिखाई देता है, उस रात को पूर्णिमा (Full Moon) कहते हैं। जिस रात चन्द्रमा बिल्कुल नहीं दिखाई देता, उस रात को अमावस्या (New Moon) कहते हैं। एक महीने में एक बार पूर्णिमा और एक बार अमावस्या होती है। चन्द्रमा के आकार में प्रतिदिन आने वाले इस बदलाव को हम ‘चन्द्रमा की कलाएँ’ कहते हैं।

वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-सामाजिक अध्ययन
पृथ्वी और हमारा जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रायद्वीप किसे कहते हैं?
उत्तर:
स्थल का वह भाग जो तीनों ओर से समुद्र से घिरा हो, प्रायद्वीप कहलाता है, जैसे- भारत।

प्रश्न 2.
भारत प्रायद्वीपीय देश क्यों कहलाता है?
उत्तर:
भारत तीनों ओर से समुद्र से घिरा है इसलिए भारत प्रायद्वीपीय देश कहलाता है।

प्रश्न 3.
‘व’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
पहाड़ियों के बीच से जो रास्ता बनता है, उसे दर्रा कहते हैं।

प्रश्न 4.
उत्तर भारत में बहने वाली नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
उत्तर भारत में बहने वाली नदियाँ – गंगा, यमुना, सतलुज, व्यास, झेलम, गोमती, रावी आदि।

प्रश्न 5.
भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर:
भारत की कुल क्षेत्रफल 32 87 263 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 6.
भारत में कितने राज्य तथा कितने केन्द्रशासित प्रवेश हैं?
उत्तर:
भारत में 29 राज्य तथा 7 केन्द्रशासित प्रदेश हैं।

प्रश्न 7.
भारत का कौन-सा प्राकृतिक भाग सबसे नीचों और कौन-सा प्राकृतिक भाग सबसे ऊँचा है?
उत्तर:
भारत का तटवर्ता मैदान सबसे नोचा और उत्तर का पर्वतीय भाग सबसे ऊँचा है।

प्रश्न 8.
कौन-सी ऋतु में सबसे अधिक वाष्प बनती है?
उत्तर:
ग्रीष्म ऋतु में।

प्रश्न 9.
पूर्वी तटीय मैदान में कौन-सी फसल अधिक होती है?
उत्तर:
चावल।

प्रश्न 10.
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की शाखाएँ कहाँ गिरती हैं?
उत्तर:
हिन्द महासागर में।

प्रश्न 11.
मानसूनी वनों में पाए जाने वाले दो वृक्षों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सागवान, पीपल।

प्रश्न 12.
गौरेया चिड़ियाँ कम क्यों हो गई हैं?
उत्तर:
वनों के लगातार कटने के कारण।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
भाप भरी हवा वर्षा के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर:
भाप भरी हवा ठंडी होकर बादल बनकर वर्षा करवाती है। अतः भाप भरी हवा वर्षा के लिए महत्त्वपूर्ण है।

प्रश्न 14.
बरसात के मौसम में कपड़े बेर से क्यों सूखते हैं?
उत्तर:
बरसात के मौसम में वाष्पीकरण के साथ-साथ हवा में आर्द्रता अधिक होती है, इसलिए कपड़े देर से सूखते हैं।

प्रश्न 15.
पठार और पर्वत में अन्तर बताइए।
उत्तर:
धरातल का वह भाग जो पर्वत से नीचे और मैदान से ऊपर होता है तथा जिसका ऊपरी भाग सपाट हो, ढाल सामान्य हो तथा किनारों का ढाल तीव्र हो, पठार कहलाता है। पर्वत- धरातल का वह भाग जो आस-पास के क्षेत्र से बहुत ऊँचा हो तथा जिसका आधार बहुत चौड़ा और शिखर नुकीला हो, पर्वत कहलाता है।

प्रश्न 16.
महाद्वीप एवं महासागर में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
महाद्वीप-समुद्रतल से ऊपर उठे हुए विशालतम भूभाग को महाद्वीप कहते हैं जैसे- एशिया। महासागर पृथ्वी के ऊपरी धरातल पर बड़ी-बड़ी खाइयाँ एवं खड्ड आपस में मिले हुए हैं, जो खारे पानी से भरे हैं। ये विशाल जल-राशियाँ ही महासागर कहलाते हैं जैसे- प्रशांत महासागर।।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
जैवमंडल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के धरातल पर एक सीमित क्षेत्र है जहाँ तीनों मण्डल (स्थल, जल एवं वायु) एक-दूसरे के सम्पर्क में आते हैं। इनकी पारस्परिक अन्तः क्रिया के कारण जीवन की अनुकूल परिस्थितियाँ पाई जाती हैं। यहाँ विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तु एवं पेड़-पौधे पाए जाते हैं। यह क्षेत्र धरातल के
ऊपर तथा कुछ नीचे जल एवं वायु में फैला है। इस सीमित क्षेत्र को जैवमण्डल कहते हैं।

प्रश्न 18.
अफ्रीका महाद्वीप पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर:
यह एशिया के बाद दूसरा सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला महाद्वीप है। इसका अधिकांश भाग पठार है। यहाँ
खनिज पदार्थ एवं शक्ति के साधन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। विषुवत रेखा, कर्क रेखा एवं मकर रेखा इस महाद्वीप से गुजरती हैं उष्ण कटिबन्ध में होने के कारण यह अत्यन्त गर्म महाद्वीप है। यहाँ विषुवतरेखीय घने वन, विस्तृत घास के मैदान एवं विशाल मरुस्थल पाए जाते हैं।

इस महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में एटलस पर्वत, उत्तर में सहारा का मरुस्थल स्थित है। इस महाद्वीप के मिस्र देश में विश्व की सबसे लम्बी नदी नील बहती है। इस महाद्वीप की प्रमुख नदियों में नाइजर, कांगो, लिम्पोपो प्रमुख हैं। कांगों नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है जबकि लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है। यहाँ का विक्टोरिया जलप्रपात विश्व प्रसिद्ध है, जो अपनी सुन्दर प्राकृतिक छटाओं के लिए जाना जाता है। मिस्र देश में विश्व प्रसिद्ध पिरामिड हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सबसे पहले मानव का जन्म तथा विकास इसी महाद्वीप पर हुआ। मानव यहीं से जाकर दूसरे महाद्वीपों में बसे हैं। इस महाद्वीप का दो तिहाई भाग भूमध्य रेखा के उत्तर तथा एक तिहाई भाग भूमध्य रेखा के दक्षिण में पड़ता है।

We hope the UP Board Class 6 Geography Model Paper (भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन), help you. If you have any query regarding UP Board Class 6 Geography Model Paper (भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 7 Geography Model Paper भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन

UP Board Class 7 Geography Model Paper are part of UP Board Class 7 Model Papers. Here we have given UP Board Class 7 Geography Model Paper.

Board UP Board
Class Class 7
Subject Geography
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 7 Geography Model Paper भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-सामाजिक अध्ययन
पृथ्वी और हमारा जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पृथ्वी की ऊपरी परत को क्या कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत को भूपर्पटी कहते हैं।

प्रश्न 2.
पृथ्वी का सूखा भाग क्या कहलाता है?
उत्तर:
पृथ्वी का सूखा भाग स्थलमण्डल कहलाता है।

प्रश्न 3.
पृथ्वी अभी तक अन्दर से कैसी है?
उत्तर:
पृथ्वी अभी तक अन्दर से गर्म है।

प्रश्न 4.
भूपर्पटी की सबसे ऊपरी परत को क्या कहते हैं?
उत्तर:
सियाल।

प्रश्न 5.
‘आग्नेय’ किस लैटिन शब्द का रूपांतरण है?
उत्तर:
‘इग्निस’

प्रश्न 6.
भूकम्प किसे कहते हैं?
उत्तर:
जब पृथ्वी की सतह पर अचानक कंपन होता है, तब उसे भूकंप कहते हैं।

प्रश्न 7.
सुषुप्त ज्वालामुखी का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
सुषुप्त ज्वालामुखी का उदाहरण – जापान का फ्यूजीयामा ज्वालामुखी।

प्रश्न 8.
करोड़ों वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाए जाने वाले एकमात्र महाद्वीप का क्या नाम था?
उत्तर:
पैन्जिया महाद्वीप।

प्रश्न 9.
गॉर्ज किसे कहते हैं?
उत्तर:
पर्वतीय क्षेत्रों में गहरी, सँकरी घाटी को गॉर्ज कहते हैं।

प्रश्न 10.
अपक्षय क्या है?
उत्तर:
चट्टानों के अपने स्थान पर टूटने-फूटने की क्रिया अपक्षय कहलाती हैं।

प्रश्न 11.
हिमनद किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऊँचे पर्वतों पर बड़े बर्फ के खण्ड का ढाल पर खिसकना हिमनद कहलाता है।

प्रश्न 12.
विसर्प किसे कहते हैं?
उत्तर:
जहाँ बहती हुई नदी मोड़ बनाती है, उस स्थान को विसर्प कहते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
मोड़दार पर्वत का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:
जब आन्तरिक बल आमने सामने कार्य करता है, तब दबाव की क्रिया होती है। इससे धरातल में मोड़ पड़ जाते हैं और मोड़दार (वलित) पर्वतों का निर्माण होता है।

प्रश्न 14.
अपरदन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
जब प्रवाहित जल, पवन, समुद्री लहरें, हिमानी आदि शक्तियाँ चट्टानों में तोड़-फोड़ करती हैं। तथा परिवहन द्वारा उन्हें दूसरी जगह ले जाती हैं तो इस क्रिया को अपरदन कहते हैं।

प्रश्न 15.
‘भृगु’ क्या है?
उत्तर:
समुद्र की लहरों के तट पर बार-बार टकराने से तट का निचला भाग कट जाता है लेकिन तट का ऊपरी भाग खड़ा रह जाता है या समुद्र की ओर झुक जाता है, जिसे भृगु कहते हैं।

प्रश्न 16.
परतवार शैलों का निर्माण कैसे होता है? परतदार शैलों की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
परतदार शैलों का निर्माण अवसादों या मलबा जमा होने के कारण होता है। शैलों के छोटे-छोटे कणों को पवन, बहता पानी या हिमानियाँ अपने साथ उठाकर या बहाकर ले जाते हैं और उन्हें समुद्र-तल या भू-भाग पर परतों में जमा करते हैं। इन जमी परतों की मोटाई हजारों मीटर होती है।
परतदार शैलों की विशेषताएँ

  •  परतदार शैल का निर्माण चट्टान चूर्ण तथा जीवावशेषों एवं वनस्पतियों के एकत्रीकरण से होता है। अतः परतदार शैल में जीवाश्म पाए   जाते हैं।
  •  परतदार शैलों में परतें पाई जाती हैं, परन्तु ये शैल रवेदार नहीं होते हैं।
  •  परतदार शैल प्रायः मुलायम होती है, जैसे चीका मिट्टी, पंक, परन्तु कुछ चट्टानें कड़ी भी होती हैं, जैसे बलुआ पत्थर।
  •  परतदार चट्टानों में खनिज तेल, कोयला एवं अन्य प्रकार के बहुमूल्य खनिज पाए जाते हैं।

प्रश्न 17.
‘मैग्मा’ या ‘लावा’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के भीतर क्रस्ट के निचले भाग में लाल, गर्म, तरल चट्टान पाई जाती हैं, जिसे मैग्मा या लावा कहते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 18.
भौतिक अपक्षय और रासायनिक अपक्षय में क्या अंतर है?
उत्तर:

  •  भौतिक अपक्षय (Physical weathering)- चट्टानें दिन में सूर्य की गर्मी से गर्म होकर
    फैल जाती हैं और रात में तापमान कम होने के कारण सिकुड़ जाती हैं। इससे चट्टानें ध रे-धीरे कमजोर पड़ने लगती हैं और टूट जाती     हैं, जैसे जलती लालटेन के शीशे पर पानी की छीटें पड़ने पर शीशा चटक जाता है। इससे चट्टानें छोटे-छोटे कणों में टूटकर बिखरने         लगती हैं। हवा भी अपने प्रभाव से चट्टानों को तोड़ोड़ देती है। चट्टानों के इस प्रकार टूटने को ‘भौतिक अपक्षय’ कहते हैं।
  •  रासायनिक अपक्षय (Chemical weathering)- चट्टानों में अनेक प्रकार के खनिजों का सम्मिश्रण पाया जाता है। पानी के सम्पर्क से       इन तत्वों में परिवर्तन होता रहता है। इस परिवर्तन से शैल (चट्टान) के बन्धन ढीले पड़ जाते हैं और रासायनिक प्रक्रिया से चट्टानें टूटने     लगती हैं। इस प्रक्रिया को ‘रासायनिक अपक्षय’ कहते हैं। जैसे- वर्षा ऋतु में लोहे में जंग लग जाता है, बाद में यह जंग लोहे की परत को ढीला करके अलग कर देता है।

प्रश्न 19.
निक्षेपण क्या होता है?
उत्तर:
निक्षेपण अपरदन का परिणाम होता है। ढाल में कमी के कारण जब अपरदन के कारकों के वेग में कमी आ जाती हैं तो उनके द्वारा बहाकर लाए जा रहे मलबे का किसी स्थान पर एकत्रीकरण, निक्षेपण कहलाता है।

प्रश्न 20.
पर्वत एवं पहाड़ी में क्या अंतर है? पर्वतों के विभिन्न प्रकार एवं उनके उदाहरण लिखें।
उत्तर:
सामान्यत: आस-पास के धरातल से ऊँची स्थलाकृतियों को पर्वत कहते हैं तथा उससे कम ऊँचाई वाले स्थलाकृतियों को पहाड़ी कहते हैं। उत्पत्ति के अनुसार पर्वत मुख्यत: तीन प्रकार के होते हैं

  •  वलित या मोड़दार पर्वत- जब चट्टानों में पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों के कारण मोड़ या वलन पड़ जाता है, तो उसे वलित मोड़दार पर्वत   कहते हैं। हिमालय, आल्प्स, एटलस, रॉकीज आदि इसके उदाहरण हैं।
  •  खण्ड या अंश पर्वत- विशालकाय चयनी खंडों में भ्रंश या दरार पड़ने पर खण्ड या अंश पर्वत का निर्माण होता है। वास्जेस, ब्लैक   फॉरेस्ट, सिएरा नेवादा आदि अंश पर्वत के उदाहरण हैं।
  •  ज्वालामुखी पर्वत- ज्वालामुखी के चारों ओर लावा एकत्र होने से शंकु के आकर की आकृति बनती है, जिसे ज्वालामुखी पर्वत कहते हैं। मोना, लोवा, चिम्बोराजों, क्रोकतोआ, विसूवियस आदि पर्वत इसके उदाहरण हैं।

अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-7
विषय-सामाजिक अध्ययन
पृथ्वी और हमारा जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्तरी पश्चिमी यूरोप में बन्दरगाह वर्ष भर क्यों खुले रहते हैं? ।
उत्तर:
गर्म हवाओं के प्रभाव के कारण उत्तर-पश्चिमी यूरोप में बन्दरगाह वर्ष भर खुले रहते हैं।

प्रश्न 2.
महासागरीय जल की गतियों का नाम बताइए।
उत्तर:
महासागरीय जल की गतियाँ-

  •  लहरें
  •  ज्वार-भाटा
  •  धाराएँ
  •  सुनामी

पश्न 3.
‘गर्म धारा’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो धाराएँ भूमध्य रेखा (गर्म क्षेत्र) से ध्रुवों (ठण्डे क्षेत्र) की ओर चलती हैं, उनका जल गर्म होता है। अतः उन्हें गर्म धारा कहते हैं।

प्रश्न 4.
‘आइसबर्ग’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
सागर में तैरते हुए बर्फ के विशाल खण्डों को आइसबर्ग कहते हैं।

प्रश्न 5.
लहरें कैसे बनती हैं?
उत्तर:
लहरें समुद्र की सतह पर पवनों द्वारा जल को ढकेले जाने की प्रक्रिया के कारण बनती हैं।

प्रश्न 6.
महासागरीय धाराएँ किसे कहते हैं?
उत्तर:
महासागरों की सतह पर एक निश्चित दिशा में निरन्तर बहने वाली जल सरिताएँ महासागरीय धाराएँ कहलाती हैं।

प्रश्न 7.
ज्वार-भाटा किसे कहते हैं?
उत्तर:
समुद्री जल स्तर का प्रतिदिन निश्चित अन्तराल पर दो बार चढ़ना और उतरना ज्वार-भाटा कहलाता है।

प्रश्न 8.
सूर्यातप किसे कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी को प्राप्त होने वाली सौर विकिरण को सूर्यातप कहते हैं।

प्रश्न 9.
विक्षेपण किसे कहते हैं?
उत्तर:
वायु के अपने मार्ग से विचलित होने की प्रक्रिया को विक्षेपण कहते हैं।

प्रश्न 10.
बैरोमीटर क्या है?
उत्तर:
वायुदाब को मापने वाले यन्त्र को बैरोमीटर कहते हैं।

प्रश्न 11.
तापमान किसे कहते हैं?
उत्तर:
वायु की गरमाहट (ऊष्मा) या ठण्डेपन की मात्रा को तापमान कहते हैं।

प्रश्न 12.
पवन क्या है?
उत्तर:
पृथ्वी के धरातल के निकट वायु की क्षैतिज गति पवन कहलाती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
पूर्णमासी और अमावस्या को दीर्घ ज्वार आता है, क्यों?
उत्तर:
पूर्णमासी और अमावस्या को पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा परिक्रमा के दौरान एक सीध में होते हैं जिससे सूर्य एवं चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति का प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है और दीर्घ ज्वार आता है।

प्रश्न 14.
प्रशान्त महासागर की पाँच प्रमुख धाराओं के नाम बताइए।
उत्तर:

  •  क्यूराइल की धारा
  •  क्यारोशियू की धारा
  •  उत्तर विषुवती रेखीय धारा
  •  दक्षिण विषुवती रेखीय धारा
  •  पीरू की धारा

प्रश्न 15.
सुनामी लहरें क्या हैं? सुनामी का क्या अर्थ है?
उत्तर:
सुनामी लहरें महासागरीय जल की एक गति हैं। ‘सुनामी’ जापानी शब्द है जिसका अर्थ होता है विनाशकारी लहरें, जो भूकम्प द्वारा उत्पन्न होती हैं। यह तटीय भागों पर विनाश करती हैं।

प्रश्न 16.
अनियतवाही हुवा किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो हवाएँ परिवर्तन के अनुसार अपनी दिशा बदलती रहती हैं, उन्हें अनियतवाही हवाएँ कहते हैं। जैसे- मानसूनी हवा।

प्रश्न 17.
लेब्रोडोर की धारा क्या है?
उत्तर:
लेब्रोडोर की धारा एक ठण्डी धारा हैं जो उत्तरी ध्रुव सागर से प्रारम्भ होकर न्यूफाउण्डलैंड के पास गल्फस्ट्रीम से मिलती है। यह कनाडा के लेडोर पठार के पूर्वी तट के किनारे से बहती है। अत: इसे लेब्रोडोर की धारा के नाम से जाना जाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 18.
चक्रवाते और प्रतिचक्रवात में क्या अंतर है?
उत्तर:
वायुमण्डल में स्थानीय दशाओं के कारण भंवर उत्पन्न हो जाते हैं जो भयंकर झंझावातों का रूप धारण कर लेते हैं, इन्हें चक्रवात कहते हैं। ये विभिन्न आकार के होते हैं। इनका आकार 80 कि.मी. से 300 कि.मी. तक होता है। चक्रवातों में पवनें बाहर से केन्द्र की ओर चलती हैं। प्रतिचक्रवात में वायु की दिशा चक्रवात के विपरीत होती है। इसमें केन्द्र में उच्चवायुदाब रहता है और बाहर की ओर वायुदाब क्रमशः कम होता जाता है। इसमें पवन की गति धीमी पड़ जाती है। मौसम सामान्य हो जाता है। प्रतिचक्रवात की उपस्थिति, चक्रवात की समाप्ति का सूचक है।

प्रश्न 19.
ज्वार-भाटा किसे कहते हैं? वृहद् ज्वार और लघु ज्वार का निर्माण कैसे और कब होता
उत्तर:
सूर्य तथा चन्द्रमा की आकर्षण शक्तियों के कारण सागरीय जल के ऊपर उठकर आगे बढ़ने को ‘ज्वार’ तथा सागरीय जल के नीचे गिरकर पीछे लौटने को ‘भाटा’ कहते हैं। परिक्रमा करते हुए जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक सीध में आ जाते हैं तो सूर्य और चन्द्रमा की सम्मिलित आकर्षण शक्ति का प्रभाव पृथ्वी पर पड़ता है। अत: उस समय सबसे अधिक ऊँचे ज्वार आते हैं जिन्हें दीर्घ ज्वार कहते हैं। यह स्थिति महीने में दो बार पूर्णमासी तथा अमावस्या को होती है।

इसके विपरीत, जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा मिलकर समकोण बनाते हैं तो सूर्य और चंद्रमा के आकर्षण बल एक-दूसरे के विपरीत कार्य करते हैं, जिसके कारण निम्न या लघु ज्वार आता है। यह स्थिति प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष एवं शुक्ल पक्ष की सप्तमी-अष्टमी को होती है।

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-7
विषय-सामाजिक अध्ययन
पृथ्वी और हमारा जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
प्राकृतिक प्रदेशों के विभाजन का आधार क्या है?
उत्तर:
विश्व के प्राकृतिक प्रदेशों के विभाजन का आधार जलवायुमानव जीवन, रहन-सहन, वनस्पति तथा पर्यावरण है।

प्रश्न 2.
हमें प्रकृति से क्या-क्या प्राप्त होता है?
उत्तर:
हमें प्रकृति से जल, वायु, वनस्पतियाँ, जीव, जन्तु, मिट्टी आदि प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 3.
जलवायु किसे कहते हैं?
उत्तर:
वर्षा, तापमान, आर्द्रता, वायुदाब इत्यादि के दीर्घकालीन सम्मिलित रूप को जलवायु कहते हैं।

प्रश्न 4.
नीजार्ड क्या है?
उत्तर:
टुण्ड्रा प्रदेश में चलने वाली बर्फीली हवाओं को लीजार्ड कहते हैं।

प्रश्न 5.
उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?
उत्तुर:
रॉबर्ट पियरे, उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति थे।

प्रश्न 6.
सम्पूर्ण पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर:
सम्पूर्ण पृथ्वी का क्षेत्रफल 51 करोड़ वर्ग किमी. है।

प्रश्न 7.
दिन-रात होने के क्या कारण हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने के कारण ही दिन-रात होते हैं।

प्रश्न 8.
भूमध्यरेखीय प्रदेश में पूरे साल वर्षा क्यों होती है?
उत्तर:
भूमध्यरेखीय प्रदेश में अमेजन घाटी में पूरे साल तापमान अधिक और एकसमान रहता है। इसलिए इस क्षेत्र में वर्षा भी खूब होती है।

प्रश्न 9.
गिनी तट को ‘श्वेत निवासियों की कब्र’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
गिनी तट को बीमारियों के कारण ‘श्वेत निवासियों की कब्र’ कहा जाता है।

प्रश्न 10.
कुनैन किस वृक्ष की छाल से बनाया जाता है।
उत्तर:
कुनैन, सिनकोना वृक्ष की छाल से बनाया जाता है।

प्रश्न 11.
‘सैन्ड-ड्यून’ क्या है?
उत्तर:
मरुस्थल में पाए जाने वाले बालू के टीलों को ‘सैन्ड ड्यून’ कहते हैं।

प्रश्न 12.
टण्डा प्रदेश में कौन-कौन से जीव-जन्तु पाए जाते हैं?
उत्तर:
टुण्ड्रा प्रदेश में रेडियर, ध्रुवीय भालू, आर्कटिक लोमड़ी, केरिबू आदि जीव-जन्तु पाए जाते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
विषुवतीय प्रदेश का विस्तार किन-किन महाद्वीपों में है?
उत्तर:
विषुवतीय प्रदेश का विस्तार दक्षिण अमेरिका की अमेजन घाटी व उत्तरी-पश्चिमी तट, अफ्रीका की कांगो घाटी, गिनी तट व पूर्वी एशिया के पूर्वी द्वीप समूह क्षेत्र तक है।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए –
UP Board Class 7 Geography Model Paper भूगोल पृथ्वी और हमारा जीवन 1
उत्तर:
(i) ग
(ii) घ
(iii) क
(iv) ख

प्रश्न 15.
विषुवतीय प्रदेश के लोगों का जीवन सुधारने के क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
उत्तर:
विषुवतीय प्रदेश खनिजों में धनी है। अत: यहाँ बॉक्साइट, निकेल, टिन आदि खनिजों को निकालने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। अनाज उगाने के लिए बड़े-बड़े फार्म बनाए जा रहे हैं।

प्रश्न 16.
सदाबहार वनों की विशेषता लिखिए।
उत्तर:
विषुवतीय प्रदेश में गर्मी व वर्षा होने के कारण सदाबहार वन पाए जाते हैं। ये वन हमेशा हरे-भरे रहते हैं तथा इतने घने व ऊँचे होते हैं कि सूर्य की किरणें पृथ्वी की सतह तक नहीं पहुँच पाती हैं।

प्रश्न 17.
उष्ण कटिबंधीय सवाना प्रदेश का विस्तार कहाँ से कहाँ तक है? यहाँ किस प्रकार की वनस्पति एवं कैसे जीव-जंतु पाए जाते हैं?
उत्तर:
उष्ण कटिबंधीय सवाना प्रदेश का विस्तार उत्तरी व दक्षिणी गोलार्द्ध में 5 से 20 अक्षांशों के बीच महाद्वीपों के भीतरी भागों में पाया जाता है। वर्ष के अधिकांश महीने शुष्क होने के कारण 3 मीटर तक लंबी, मोटी कड़ी घास, यहाँ की विशेष प्रकार की वनस्पति है। इन घासों में सबसे महत्वपूर्ण हाथी-घास है, जिसका आकार गुच्छेदार होता है। इसे पार्कलैण्ड या बुश वेल्ड कहते हैं। इसके अलावा सवाना में कुछ पतझड़ वृक्ष भी पाए जाते हैं। जिनकी ऊँचाई काफी कम होती हैं। यहाँ जेब्रा, जिराफ, गैंडा, हाथी जैसे शाकाहारी जन्तु खूब पाए जाते हैं, साथ ही चीता, शेर जैसे मांसाहारी जन्तु भी बड़ी संख्या में पाए जाते है। सवाना प्रदेश में शतुर्मुर्ग, गेमबर्ड, गैजेल्स और न उड़ने वाला पक्षी एमू भी पाया जाता है।

प्रश्न 18.
सुनामी क्या है तथा यह तरंग से किस प्रकार भिन्न है ?
उत्तर:
सुनामी महासागरीय जल की एक गति है। सुनामी जापानी शब्द है जिसका अर्थ होता है विनाशकारी लहरें। जल की सतह से टकराकर पवनें उसे विभिन्न स्थानों से उठा देती हैं जिससे मोड़ों के रूप में जल ऊपर-नीचे होता है, इन्हें तरंगें कहते हैं। तरंगें समुद्र की सतह पर पवनों द्वारा जले को ढकेले जाने की प्रक्रिया के कारण उत्पन्न होती हैं। जबकि सुनामी लहरें समुद्र की तलहटी में भूकंप आने से उत्पन्न होती हैं।

प्रश्न 19.
टैगा प्रदेश की जलवायु के विषय में सविस्तार लिखिए।
उत्तर:
टैगा प्रदेश की जलवायु विषम है। शीतऋतु लंबी कठोर और ठंडी होती है। शीत ऋतु में बर्फीली आँधियाँ चलती है। नदियाँ और जलाशय 6-7 माह बर्फ से ढके रहते हैं। इस प्रदेश में शंक्वाकार वन पाए जाते है। इन वनों के वृक्ष लम्बे, सीधे, पतले और नुकीली पत्तियों वाले होते हैं। ये वन सदैव हरे-भरे रहते हैं। वर्ष के अधिकांश समय धरातल पर स्थाई रूप से बर्फ जमे रहने और कम वर्षा के कारण यहाँ मिट्टी का विकास नहीं हो पाता, जिस कारण यहाँ की मिट्टी पथरीली है। यह मिट्टी कृषि की दृष्टि सक अनुपजाऊ है।

प्रश्न 20.
टुण्ड्रा प्रदेश की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
टुण्ड्रा प्रदेश की प्रमुख विशेषताएँ निम्नांकित हैं–

  •  टुण्ड्रा प्रदेश आर्कटिक महासागर का एक हिस्सा है जो पूरे साल बर्फ से ढका रहता है।
  •  यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ कई महीने लगातार रात रहती है और कई महीने लगातार दिन।
  •  इस क्षेत्र में मुख्य रूप से बोनी झाड़ियाँ, घास, लाइकेन, काई और दलदली पौधे उगते हैं। विश्व के कुछ टुण्ड्रा प्रदेशों में छितरे हुए वृक्ष   भी पाये जाते हैं। उत्तरी अमेरिका के टुण्ड्रा निवासियों को ‘एस्किमो’ तथा यूरेशिया के टुण्ड्रा निवासियों
    को ‘लैप्स’, ‘फिन’ या ‘याकूत’ कहा जाता है।
  •  टुण्ड्रा प्रदेश में उगने वाले वृक्षों की बढ़ोतरी कम तापमान और अपेक्षाकृत छोटे मौसम के कारण प्रभावित होती है।
  •  इस क्षेत्र के निवासी लैप, सैमोयेद तथा एस्किमो, अपने भोजन में मछली के अतिरिक्त रेनडीयर के मांस तथा दूध का उपयोग करते हैं।
  •  इस इलाके में रेनडीयर, कैरिबो, ध्रुवीय भालू, लोमड़ी मस्क बैल तथा खरगोश आदि स्थानीय जीव पाये जाते हैं। यहाँ सील, ह्वेल और   वालरस आदि जीव हैं। ग्रीष्म में अनेक प्रकार के पक्षी भी यहाँ पाए जाते हैं।

We hope the UP Board Class 7 Geography Model Paper, help you. If you have any query regarding UP Board Class 7 Geography Model Paper, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा

UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा

कम्प्यूटर परिचय बच्चो, इस चित्र को देखो, इस मशीन को कम्प्यूटर कहते हैं-
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 1

  • कम्प्यूटर कार्य को बहुत ही तेजी से पूरा करने में हमारी सहायता करते हैं।
  • कम्प्यूटर कभी भी कोई गलती नहीं करता है। इसलिए हम इस मशीन पर निर्भर हो सकते हैं।
  • जो कार्य करने में हमें कई दिन लग सकते हैं कम्प्यूटर उसे सेकंडों में ही पूरा कर देता है।
  • जिस कम्प्यूटर को हम अपने स्कूल में देखते हैं उसे पी०सी० या फिर पर्सनल कम्प्यूटर कहा जाता है।
  • कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो बिजली की शक्ति से चलती है।

हम कम्प्यूटर से क्या-क्या कर सकते हैं?
हम कम्प्यूटर का इस्तेमाल कई कार्यों में कर सकते हैं। इनमें से कुछ निम्न हैं-
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 2

  • हम कम्प्यूटर पर ड्रॉइंग बनाकर उसमें रंग भर सकते हैं।
  • हम कम्प्यूटर पर पत्र लिख सकते हैं।
    UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 3
  • हम कम्प्यूटर पर गणना कर सकते हैं।
  • हम कम्प्यूटर पर गाने सुन सकते हैं और फिल्म भी देख सकते हैं।
    UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 4
  • हम कम्प्यू टर पर गेम भी खेल सकते हैं।
  • हम कम्प्यूटर से ई-मेल भेज सकते हैं।
  • हम कम्प्यूटर से बहुत दूर बैठे व्यक्ति से इस तरह से बात कर सकते हैं जैसे वह हमारे सामने ही हो।

कक्षा में आपस में पछे

  • क्या कम्प्यूटर एक मशीन है?
  • क्या कम्प्यूटर को आदमी ने बनाया है?
  • क्या हम कम्प्यूटर पर गाने सुन सकते हैं?
  • क्या पी०सी० का पूरा नाम पब्लिक कम्प्यूटर है?
  • क्या कम्प्यूटर पर फिल्म देख सकते हैं?
  • क्या कम्प्यूटर जोड़ने और घटाने जैसे कार्य कर सकते हैं?

कम्प्यूटर के प्रयोग क्षेत्र

‘बच्चो, अभी तक आप यह तो जान ही गये होंगे कि कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है और यह बिजली से चलती है। इसके अलावा यह बहुत तेजी से पूरी शुद्धता के साथ बिना गलती किये हुए कार्य को पूरा करता है। इसकी इन्हीं खूबियों की वजह से कम्प्यूटर का प्रयोग आज हमारे जीवन के कई क्षेत्रों में सफलतापूर्वक हो रहा है। इसे रोजमर्रा की जिंदगी में इसकी खूबियों की वजह से अलग-अलग कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए अब उन क्षेत्रों के बारे में जानें जहाँ पर कम्प्यूटर का इस्तेमाल होता है।
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 5

स्कूलों में (शिक्षा के लिये):
बच्चो, आपने अपने स्कूल में कम्प्यूटर देखे होंगे। अध्यापक आपको कम्प्यूटर पर चित्र बनाना सिखाते हैं। इसके अलावा आपको यह भी सिखाते हैं कि आप अंकों को कम्प्यूटर पर आपस में कैसे जोड और घटा सकते हैं और डॉइंग इत्यादि कैसे बना सकते हैं।
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 6

स्कूलों में:
कम्प्यूटर का प्रयोग कई विषयों को पढ़ाने के लिए भी होता है। जैसे-गणित, अंग्रेजी और विज्ञान। इनके द्वारा पढ़ाई बहुत ही आसान और रोचक बन जाती है।

घरों में:
घरों में कम्प्यूटर का प्रयोग कई अलग- अलग कार्यों के लिए किया जाता है आप इन पर गेम खेल सकते हैं। कम्प्यूटर पर ड्राइंग बनाने का अभ्यास कर सकते हैं। खाली समय में गाने सुन सकते हैं और फिल्म देख सकते हैं। आपके बड़े भाई या मम्मी-पापा कम्प्यूटर से ई-मेल भी करते होंगे।

बैंकों में:
बैंकों में कम्प्यूटर खाते सँभालने के काम में प्रयोग किए जाते हैं। अगर आप अपने मम्मी-पापा के साथ कभी बैंक गए हैं तो आपने अवश्य ही बैंक अधिकारी को कम्प्यूटर पर काम करते देखा होगा। कम्प्यूटर की वजह से बैंकों में अब काम तेजी से पूरा होने लगा है।
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 7

कायर्यालयों में:
कार्यालयों में कम्प्यूटर का प्रयोग पत्र लिखने, खाते सँभालने, बजट बनाने, ई-मेल करने जैसे कार्यों के लिए किया जाता है। हमारे देश में भी अब कार्यालयों में कम्प्यूटर का इस्तेमाल दिनोंदिन लगातार बढ़ रहा है। इससे कार्य क्षमता में वृद्धि हुई है।

दुकानों में:
दुकानों में कम्प्यूटर का इस्तेमाल बिल बनाने से लेकर हिसाब-किताब रखने के लिए किया जाता है। कम्प्यूटर की वजह से दुकानदार कुछ सेकंडों में ही यह पता लगा लेता है कि उसकी कितनी बिक्री हुई है और दुकान में कौन-सा सामान कितना रह गया है।

रेलवे स्टेशन/एयरपोर्ट

रेलवे स्टेशनों पर कम्प्यूटर के द्वारा टिकट बुक कराने का काम होता है। इसके अलावा यदि आप एयरपोर्ट गए हैं तो आपने जरूर ही देखा होगा कि उड़ानों की सूचना कम्प्यूटर पर ही दर्शायी जाती है। रिजर्वेशन जैसे कार्य कम्प्यूटर की वजह से बहुत ही तेजी से संपन्न होने लगे हैं।
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 8

अस्पतालों में;
अस्पतालों में कम्प्यूटर का इस्तेमाल मरीजों का रिकार्ड रखने से लेकर बीमारियों की खोज तक में किया जाता है। जिन मशीनों के द्वारा ECG और अल्ट्रासाउंड जैसे काम होते हैं वह भी कम्प्यूटर से ही संचालित होते हैं।
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 9

कम्प्यूटर के मुख्य भाग

जिस तरह से हमारे शरीर में सोचने का काम दिमाग करता है, देखने का काम आँखें करती हैं और बोलने का काम मँह करता है ठीक इसी तरह से कम्प्यूटर के भी कई अलग-अलग भाग होते हैं जोकि अलग-अलग कार्यों को पूरा करते हैं।

इस चित्र को ध्यान से देखिए, इसमें कम्प्यूटर के मुख्य भागों को दर्शाया गया है-
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 10

कम्प्यूटर के मुख्य भाग ये हैं-

  • मॉनीटर
  • की-बोर्ड
  • सी०पी०यू०
  • माउस

मॉनीटर (विजुअल डिस्प्ले यूनिट)

यह एक मॉनीटर है। मॉनीटर देखने में टेलीविजन की तरह से दिखाई देता है। मॉनीटर के जिस भाग पर हमें चित्र या अक्षर दिखाई देते हैं, उसे स्क्रीन कहते हैं। की-बोर्ड के द्वारा जो भी टाइप किया जाता है, वह मॉनीटर पर ही दिखाई देता है। काम पूरा होने पर हमें परिणाम भी मॉनीटर पर ही दिखाई देते हैं। इसीलिए इसे आउटपुट डिवाइस कहा जाता है।
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 11

की-बोर्ड:
यह कम्प्यूटर का दूसरा मुख्य भाग है। चित्र में आप इसे देख सकते हैंकी-बोर्ड देखने में टाइपराइटर जैसा होता है।
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 12

की-बोर्ड के द्वारा आप कम्प्यूटर में कुछ भी लिख सकते हैं। इसके लिए इसमें बहुत से बटन होते हैं। जिन्हें कीज़ कहा जाता है। प्रत्येक अक्षर और अंक के लिए अलग-अलग कीज़ होती हैं, की-बोर्ड में कुछ विशेष कीज़ होती हैं जिन्हें दबाने पर टाइप की हुई सूचना कम्प्यूटर में जाती है। इसीलिए इसे इनपुट डिवाइस या इनपुट यूनिट कहा जाता है।

अपने कम्प्यूटर के की-बोर्ड की कीज़ की गिनती करके निम्न में से सही (√) पर निशान लगाएँ
हमारे की-बोर्ड में 101 कीज़ हैं।
हमारे की-बोर्ड में 104 कीज़ हैं। (√)
हमारे की-बोर्ड में 112 कीज़ हैं।
इनमें से कोई नहीं।

जब भी की-बोर्ड की कोई की दबायी जाती है तो इसका परिणाम तुरंत ही मॉनीटर पर दिखाई देता है। कीज से जुड़ा अक्षर स्क्रीन पर आ जाता है। अभ्यास के लिये आप की-बोर्ड की अलग-अलग कीज़ को दबाकर देख सकते हैं कि किससे कौन-सा अक्षर बन रहा है।

जब भी आप कम्प्यूटर में किसी की को दबाएँ, तो ज्यादा ताकत न लगाएँ। कीज़ को आराम से दबाएँ अन्यथा की-बोर्ड खराब हो सकता है।

सी पी व्यू (CPU)

CPU का पूरा नाम होता है सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट। वास्तव में सी॰पी॰य. एक आयताकार बॉक्स के अंदर होता है जिसे कैबिनेट कहते हैं। देखने में यह कैबिनेट इस तरह से दिखाई देती है-

CPU सभी तरह की सूचनाओं (डेटा) और निर्देशों को याद रखता है। इसका अर्थ यह हुआ कि कम्प्यूटर का दिमाग (मेमोरी) CPU (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) में ही होता है।

सभी तरह की गणनाओं को CPU (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) के द्वारा ही पूरा किया जाता है। इसीलिए इसे कम्प्यूटर का दिमाग कहते हैं।
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 13

जब हम की-बोर्ड की किसी भी की को दबाते हैं, तो सबसे पहले वह अक्षर सी०पी०यू० में जाता है, इसके बाद मॉनीटर पर दिखाई देता है। मॉनीटर और की-बोर्ड दोनों ही सीपीयू से जुड़े होते हैं।

माउस (Mouse)

इस चित्र में आप माउस को देख सकते हैं- माउस भी कम्प्यूटर की इनपुट डिवाइस है। इसके ऊपर दो या तीन बटन होते हैं और यह एक तार के द्वारा CPU से जुड़ा रहता है। (आजकल बिना तार के माउस भी आ गए हैं।)
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 14

माउस को एक पैड पर रखा जाता है। इसे माउस पैड कहते हैं। जब आप माउस पैड पर माउस को घुमाएँगे तो एक तीर के निशान की तरह का संकेतक (प्वाइंटर) मॉनीटर पर हिलता हुआ दिखाई देगा।

इसे आम बोलचाल की भाषा में माउस प्वाइंटर कहा जाता है। माउस के द्वारा आप गोला, आयत और तरह-तरह की आकृतियाँ भी बना सकते हैं। इसके अलावा कम्प्यूटर को निर्देश देने का काम भी इससे किया जाता है। इसीलिए यह भी एक इनपुट डिवाइस है।

कम्प्यूटर के सहायक उपकरण

बच्चो, अभी आपने कम्प्यूटर के उन भागों के बारे में जाना जोकि अनिवार्य होते हैं। कम्प्यूटर में कई और भी उपकरण प्रयोग किए जाते हैं। जिन्हें हम सहायक उपकरण कह सकते हैं। आइए, ऐसे ही कुछ सहायक उपकरणों के बारे में जाने

फ्लॉपी (Floppy):
फ्लॉपी का प्रयोग अक्षरों और नंबरों इत्यादि को स्थायी रूप से स्टोर करने के लिए किया जाता है। आप की-बोर्ड से जो भी टाइप करते हैं, उसे फ्लॉपी में भी स्टोर कर सकते हैं।
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 15

सी डी. (CD)

CD का चलन वर्तमान समय में सर्वाधिक है। इसे भी आपने कम्प्यूटर की क्लास में जरूर देखा होगा। चित्र में देखकर आप इसे पहचान सकते हैं-
सी०डी० (CD) का पूरा नाम कॉम्पैक्ट डिस्क होता है। यह गोल होती है। इसमें आप बहुत-सी सूचनाओं (डेटा) को स्टोर कर सकते हैं। इसमें अक्षर और अंकों के अलावा पिक्चर भी स्टोर होती है। . बच्चो, क्या आप जानते हैं कि एक सी०डी० में 4000 फ्लॉपियों से ज्यादा जगह होती है।
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 16

इन बातों का ध्यान रखें-
कभी भी फ्लॉपी या सी०डी० को मोड़ें नहीं।

  • फ्लॉपी और सी०डी० पर कुछ भी न लिखें।
  • फ्लॉपी और सी०डी० को सूरज की रोशनी से दूर रखें।
  • फ्लॉपी और सी डी० को चुंबक से भी दूर रखें।
  • फ्लॉपी और सी०डी० को हमेशा कवर में रखें।

प्रिंटर (Printer)

बच्चो, प्रिंटर का इस्तेमाल करके आप स्क्रीन पर दिखाई दे रही सचनाओं को कागज पर छाप सकते हैं। देखने में प्रिंटर लगभग इस तरह का होता है यदि आपने किसी ड्राइंग को बनाया है तो उसे भी प्रिंटर के द्वारा कागज पर प्रिंट कर सकते हैं। इसीलिए इसे आउटपुट डिवाइस कहा जाता है। प्रिंटर को एक तार के द्वारा CPU से जोड़ा जाता है।
UP Board Class 5 Computer Education कम्प्यूटर शिक्षा 17

UP Board Solutions for Class 5

UP Board Class 2 English Model Paper

UP Board Class 2 English Model Paper

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा – 2
विषय – English (English Awareness)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
‘माता’ को अंग्रेज़ी में क्या लिखेंगे?
उत्तर:
Mother

प्रश्न 2.
Brother की हिन्दी क्या होगी?
उत्तर:
भाई

प्रश्न 3.
‘बहन’ को अंग्रेज़ी में क्या लिखेंगे?
उत्तर:
Sister

UP Board Class 2 English Model Paper

प्रश्न 4.
‘पिताजी’ शब्द को अंग्रेज़ी में क्या लिखेंगे?
उत्तर:
Father

प्रश्न 5.
‘Banana’ का हिन्दी शब्दार्थ लिखिए।
उत्तर:
केला

प्रश्न 6.
Spelling पूरी कीजिए-
(a) C___w = गाय
(b) D___g = कुत्ता
उत्तर:
(a) Cow
(b) Dog

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7.
मिलान कीजिए-
UP Board Class 2 English Model Paper 1
उत्तर:
(a) – (iii),
(b) – (iv),
(c) – (i),
(d)- (ii)

UP Board Class 2 English Model Paper

प्रश्न 8.
किन्हीं चार फूलों के नाम अंग्रेज़ी में लिखिए।
उत्तर:

  1. Rose
  2. Lotus
  3. Jasmine
  4. Marigold

प्रश्न 9.
किन्हीं तीन रंगों के नाम अंग्रेज़ी में लिखिए।
उत्तर:

  1. Blue
  2. Green
  3. Black

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10.
मिलान कीजिए-
UP Board Class 2 English Model Paper 2
उत्तर:
(1) – (c),
(2) – (a),
(3) – (b)

UP Board Class 2 English Model Paper

प्रश्न 11.
बड़े अक्षरों को छोटे अक्षरों से मिलाइए-
A – n
N – a
N – n
Q – g
G – ?
उत्तर:
A – a
N – n
Q – q
G – g

प्रश्न 12.
पूरा कीजिए-
(a) D for
(b) M for
(c) K for
(d) L for
उत्तर:
(a) Dog
(b) Mango
(c) Kite
(d) Lion

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा – 2
पूर्णांक : विषय -English (English Awareness)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
‘टमाटर’ को अंग्रेज़ी में क्या लिखेंगे?
उत्तर:
Tomato

प्रश्न 2.
Moon की हिन्दी क्या होगी?
उत्तर:
चन्द्रमा

प्रश्न 3.
‘कौआ’ को अंग्रेज़ी में क्या लिखेंगे?
उत्तर:
Crow

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
This के प्रयोग से दो वाक्य बनाइए।
उत्तर:

  1. This is a kite.
  2. This is a pen.

प्रश्न 5.
That के प्रयोग से दो वाक्य बनाइए।
उत्तर:

  1. That is a monkey.
  2. That is my house.

UP Board Class 2 English Model Paper

प्रश्न 6.
मिलान कीजिए-
UP Board Class 2 English Model Paper 3
उत्तर:
(1) – (b),
(2) – (a),
(3) – (d),
(4) – (c)

प्रश्न 7.
D से शुरू होने वाले कोई चार शब्द अंग्रेजी में लिखिए।
उत्तर:

  1. Dog
  2. Duck
  3. Doll
  4. Door

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 8.
Spelling पूरी करो व हिन्दी अर्थ लिखो।
(a)S_ip =___
(b)S_eep = ____
उत्तर:
(a) Ship = जहाज
(b) Sheep = भेड़

प्रश्न 9.
निम्नलिखित अक्षरों का क्रम ठीक करें व शब्द बनाएँ।
(a) OWC
(b) ALLB
(c) AEGT
(d) OHLE
उत्तर:
(a) cow
(b) BALL
(c) GATE
(d) HOLE

UP Board Class 2 English Model Paper

प्रश्न 10.
Poem पूरी कीजिए।

Johny, Johny, Yes, Papa.
__________
Telling lies? No, Papa.
Open ____ Ha ___
उत्तर:
Johny, Johny, Yes, Papa.
Eating sugar? No, Papa.
Telling lies? No, Papa.
Open Your mouth. Ha Ha Ha!

प्रश्न 11.
सुबह, शाम और रात को अंग्रेजी में क्या लिखते हैं?
उत्तर:
सुबह – Morning
शाम – Evening
रात – Night

प्रश्न 12.
Spelling पूरी करो-
N_SE = नाक
E_E = आँख
F_ _T= पैर
H_ND = हाथ
उत्तर:
NOSE = नाक
EYE = आँख
FOOT = पैर
HAND = हाथ

UP Board Class 2 Model Papers

UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

सत्र परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – गणित (गिनतारा)
कक्षा – 3

 प्रश्न 1.
शब्दों में लिखो
हल:
(क) 2655 – दो हजार छः सौ पचपन
(ख) 7039 – सात हजार उनचालीस

प्रश्न 2.
अंकों में लिखो
हल:
(क) पाँच हजार चार सौ दस – 5410
(ख) छः हजार बयालीस – 6042

प्रश्न 3.
जोड़ो
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 1

UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 4.
घटाओ
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 2

प्रश्न 5.
स्थानीय मान बताओ
हल:
(क) 945 में 9 का – 900
(ख) 5320 में 3 का – 300

प्रश्न 6.
गुणनफल ज्ञात करो
(क) 630 × 48
(ख) 535 × 35
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 3

प्रश्न 7.
खाली जगह भरो:
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 4

प्रश्न 8.
यदि किसी टेलीविजन सेट का मूल्य 9548 और मोबाइल सेट का मूल्य 7485 रुपये हो तो किसका मूल्य अधिक है और कितना?
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 5
टेलीविजन सेट का मूल्य अधिक है।

प्रश्न 9.
कमला ने 4 कुर्सियाँ तथा 2 मेजें 2348 रुपये में खरीदी। यदि चारों कुर्सियों का मूल्य 824 रुपये हो तो दोनों मेजों का मूल्य बताओ।
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 6

प्रश्न 10.
मोहन साइकिल से 1 घंटे में 5 किमी चलता है। उसी चाल से 16 घंटे में वह कितने किमी चलेगा?
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 7

UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – गणित (गिनतारा)
कक्षा – 3

प्रश्न 1:
खाली स्थान भरो
हल:
(क) 3435 – तीन हजार चार सौ पैंतीस
(ख) 5041 – पाँच हजार इकतालीस

प्रश्न 2.
अंकों में लिखो
हल:
(क) सात हजार आठ सौ बारह – 7812
(ख) नौ हजार अट्ठाइस – 9028

प्रश्न 3.
जोड़ो
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 8

प्रश्न 4.
घटाओ
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 9

प्रश्न 5.
स्थानीय मान बताओ
हल:
(क) 8045 में 8 का – 8000
(ख) 2345 में 4 का – 40

UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 6.
भागफल ज्ञात करो
(क) [latex]\frac{230}{10}[/latex]
(ख) [latex]\frac{644}{2}[/latex]
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 10

प्रश्न 7.
खाली जगह भरो:
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 11

प्रश्न 8.
एक बच्चे के पास 5 पुस्तकें हैं। हर पुस्तक में 88 पन्ने हैं। पाँचों पुस्तकों में कुल कितने पन्ने हैं?
हल:
88 × 5 = 440

प्रश्न 9.
एक नाव एक बार में 6 लोगों को पार ले जा सकती है। यह 136 लोगों को कितनी बार में पार ले जा पाएगी? आखिरी बार में कितने लोग जाएँगे?
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 12
अतः 22 + 1 = 23 बार में पार ले जा पाएगी।
तथा आखिरी बार में नाव में 4 लोग जाएँगे।

प्रश्न 10.
आदित्य को दो कमरों का घर बनाना है। एक कमरे में 4600 ईंटें लगती हैं। उसके पास 2500 ईंटें हैं, उसे कितनी ईंटें और चाहिए?
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 13

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – गणित (गिनतारा)
कक्षा – 3  

 प्रश्न 1.
खाली स्थान भरो
हल:
(क) 22 × 3 = 66
(ख) 64 × 10 = 640

UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 2.
पैटर्न देखकर आगे की संख्या लिखो
(क) 3, 6, 9, 12, 15, 18
(ख) 30, 60, 90, 120, 150, 180

प्रश्न 3.
हल करो
(क) 42 × 23
(ख) 54 × 12
हलः
(क) 42 × (20 +3)
= 42 × 20 + 42 × 3
= 840 + 126
=966

(ख) 54 × (10 + 2)
= 54 × 10 + 54 × 2
= 540 + 108
= 648

प्रश्न 4.
भागफल और शेष बताओ
(क) 50 टॉफी को 6 जगह पर बराबर-बराबर बाँटने पर
(ख) 67 पेंसिल को 9 जगह पर बराबर-बराबर बाँटने पर
हलः
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 14

प्रश्न 5.
चित्र देखो, भिन्न लिखो
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 15
हलः
(क) [latex]\frac{1}{2}[/latex]
(ख) [latex]\frac{2}{3}[/latex]
(ग)  [latex]\frac{6}{8}[/latex]

प्रश्न 6.
भिन्नों को जोड़ो
(क) [latex]\frac{5}{7}+\frac{1}{7}[/latex]
(ख) [latex]\frac{3}{8}+\frac{4}{8}[/latex]
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 16

UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 7.
भिन्नों को घटाओ
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 17
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 18

प्रश्न 8.
मोहिनी के पिता ने उससे 4 किग्रा. 250 ग्राम दाल लाने को कहा। वह भूल से 3 किग्रा 750 ग्राम दाल ले आई। वह कितनी दाल कम लाई?
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 19
अतः मोहिनी 500 ग्राम दाल कम लाई।

प्रश्न 9.
रीना ने ₹ 75 का पर्स खरीदा। उसने दुकानदार को ₹100 का एक नोट दिया। दुकानदार उसे कितने रुपये वापस करेगा?
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 20

प्रश्न 10.
सरोज के पास 6 संतरे हैं। सभी संतरों में आठ-आठ फाँकें हैं। छहों संतरों की सभी फाँकें यदि 4 बच्चों में बराबर बाँटी जाए तो हर बच्चे को कितनी फाँकें मिलेंगी?
हल:
UP Board Class 3 Maths Model Paper गणित गिनतारा 21

UP Board Class 3 Model Papers