UP Board Solutions for Class 2 English Awareness

UP Board Awareness Class 2 English Book Solutions Guide Pdf free download are the part of UP Board Solutions for Class 2. Here we have given UP Board Class 2nd English Awareness Text Book Solutions, Questions and Answers Pdf.

UP Board Solutions for Class 2 English Awareness

Awareness Class 2 English Book Solutions

We hope the given UP Board Awareness Class 2 English Book Solutions Guide Pdf free download will help you. If you have any query regarding UP Board Class 2nd English Awareness Text Book Solutions, Questions and Answers Pdf, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 17 जुल्म बढ़ा, लड़ाई बढ़ी, आजादी मिली

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 17 जुल्म बढ़ा, लड़ाई बढ़ी, आजादी मिली

जुल्म बढ़ा, लड़ाई बढ़ी, आजादी मिली अभ्यास

प्रश्न १.
इन प्रश्नों के उत्तर दें –
(क) लोग जलियाँवाला बाग में सभा क्यों कर रहे थे?
उत्तर:
अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानून का विरोध करने के लिए लोग जलियाँवाला बाग में सभा कर रहे थे।

(ख) चौरी-चौरा नामक स्थान पर क्या घटना हुई थी?
उत्तर:
चौरी-चौरा नामक स्थान पर आन्दोलनकारियों ने पुलिस पर हमला किया और थाने में आग लगा दी।

(ग) वल्लभभाई पटेल ने किसके आन्दोलन का नेतृत्व किया?
उत्तर:
वल्लभभाई पटेल ने गुजरात में किसानों के आन्दोलन का नेतृत्व किया।

(घ) सत्याग्रह का क्या अर्थ है?
उत्तर:
अपनी किसी बात को मनवाने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आग्रह करना सत्याग्रह है।

(ङ) नौसेना के सिपाहियों ने किसका आदेश मानने से इंकार कर दिया?
उत्तर:
नौसेना के सिपाहियों ने अंग्रेज कमांडर का आदेश मानने से इनकार कर दिया।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 17 जुल्म बढ़ा, लड़ाई बढ़ी, आजादी मिली

प्रश्न २.
सही उत्तर के आगे (✓) का निशान लगाएँ (सही का निशान लगाकर) –
भारत में साइमन कमीशन का विरोध इसलिए हुआ कि –
(क) यह भारत की भलाई के लिए बना था।
(ख) इसमें एक भी भारतीय नहीं था। (✓)
(ग) इसका सारा कार्य भारतीयों ने किया।
(घ) इसे अंग्रेजों ने नहीं बनाया था।

असहयोग आन्दोलन का अर्थ था –
(क) हथियार उठाकर दुश्मन से लड़ना
(ख) अपना सिर झुका लेना
(ग) मैदान छोड़कर भाग जाना
(घ) शान्त रहना पर कोई सहयोग न करना (✓)

प्रश्न ३.
निम्नलिखित वाक्यों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
(क) महात्मा गांधी ने समुद्र के किनारे डांडी नामक स्थान पर नमक कानून तोड़ा।
(ख) स्वदेशी आन्दोलन के कारण देश में खादी वस्त्रों का उपयोग बढ़ गया।
(ग) सन् १६४२ में गांधी जी के आह्वान पर जनता ने भारत छोड़ो आन्दोलन शुरू किया।
(घ) बिरसा मुंडा आदिवासियों के नेता थे।
(ङ) हमारा देश १५ अगस्त, १६४७ को आजाद हुआ।

  • प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

कितना सीखा-चार

प्रश्न १.
नीचे दी गई पुस्तकों/पत्रिकाओं और गीत के साथ उनके लेखक का नाम लिखो-
उत्तर:
आनन्दमठ – बंकिमचन्द्र चटर्जी, वन्देमातरम् – बंकिमचन्द्र चटर्जी, स्वदेश मित्रम् – सुब्रह्मण्यम् भारती, गीतांजलि – रबीन्द्रनाथ टैगोर, गोदान – मुंशी प्रेमचन्द्र, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झण्डा ऊँचा रहे हमारा – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 17 जुल्म बढ़ा, लड़ाई बढ़ी, आजादी मिली

प्रश्न २.
इन प्रश्नों के उत्तर दें –
(क) महात्मा गांधी ने समाज सुधार के कौन-कौन से कार्य किए?
उत्तर:
गांधी जी ने जाति-पाति और छुआछूत मिटाने की कोशिश की तथा पिछड़ी जातियाँ और औरतों को समाज में सम्मान दिलाने के लिए काम किया।

(ख) बंगाल के दो भाग करने के खिलाफ लोगों ने क्या किया?
उत्तर:
बंगाल के दो भाग करने के खिलाफ लोगों ने स्वदेशी आन्दोलन शुरू किया।

(ग) सत्याग्रह का क्या अर्थ है?
उत्तर:
अपनी किसी बात को मनवाने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आग्रह करना सत्याग्रह है।

(घ) क्रान्तिकारी हथियार लेकर अंग्रेजों से लड़ने की बात क्यों करते थे?
उत्तर:
क्रान्तिकारी हथियार लेकर अंग्रेजों से लड़ने की बात इसलिए करते थे क्योंकि अंग्रेज भारत की जनता पर अत्याचार कर रहे थे और उन्हें सिर्फ माँगने से आजादी नहीं मिल सकती थी।

(ङ) जलियाँवाला बाग किस प्रदेश में है?
उत्तर:
जलियाँवाला बाग पंजाब में है।

(च) गांधी जी ने नमक कानून क्यों तोड़ा?
उत्तर:
गांधी जी ने नमक कानून इसलिए तोड़ा क्योंकि अंग्रेजों ने कानून बनाकर देश के लोगों का नमक बनाने का अधिकार छीन लिया था।

(छ) बिहार में मुण्डा विद्रोहियों के नेता कौन थे?
उत्तर:
बिहार में मुण्डा विद्रोहियों के नेता बिरसा मुंडा थे।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 17 जुल्म बढ़ा, लड़ाई बढ़ी, आजादी मिली

प्रश्न ३.
इन चित्रों को पहचानो और उनके नीचे उनके नाम लिखो –
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से चित्र पहचानें व स्वयं नाम लिखें।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 16 हमारे क्रान्तीकारी

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 16 हमारे क्रान्तीकारी

हमारे क्रान्तिकारी अभ्यास

प्रश्न १.
प्रश्नों के उत्तर दें –
(क) तीनों चापेकर भाइयों के नाम बताएँ।
उत्तर:
दामोदर, बालकृष्ण और वासुदेव चापेकर।

(ख) क्रान्तिकारी हथियार लेकर अंग्रेजों से लड़ने की बात क्यों करते थे?
उत्तर:
क्योंकि अंग्रेज भारत की जनता पर अत्याचार कर रहे थे और उन्हें सिर्फ माँगने से आजादी नहीं मिल सकती थी।

(ग) चन्द्रशेखर आजाद और उनके साथी क्या चाहते थे?
उत्तर:
चन्द्रशेखर आजाद और उनके साथी देश से अंग्रेजों को खदेड़ना चाहते थे।

(घ) पंजाब के जलियाँवाला बाग कांड का बदला किसने लिया?
उत्तर:
पंजाब के जलियाँवाला बाग कांड का बदला ऊधमसिंह ने लिया।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 16 हमारे क्रान्तीकारी

प्रश्न २.
किसका संबंध किससे है, जोड़ा मिलाओ (सही जोड़ा मिलाकर) –
चन्द्रशेखर आजाद – अल्फ्रेड पार्क
करतार सिंह सराभा – गदर पार्टी
सुभाषचन्द्र बोस – आजाद हिन्द फौज
भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु – सांडर्स

प्रश्न ३.
निम्नलिखित काम करने वालों के नाम बताओ (नाम बताकर) –
(क) सारे देश में एक साथ क्रान्ति की तैयारी – करतार सिंह सराभा
(ख) असेम्बली में बम फेंका – भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त
(ग) जापान की मदद से अंग्रेजी सेना पर आक्रमण किया – सुभाषचन्द्र बोस
(घ) जीते जी अंग्रेजों के हाथ नहीं आए – चन्द्रशेखर आजाद

प्रश्न ४.
सोचो और बताओ – क्या होता यदि –

  • भगत सिंह पकड़े न जाते।

उत्तर:
तो उनका स्वतंत्रता संघर्ष जारी रहता और शायद भारत को आजादी जल्दी मिल जाती।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 16 हमारे क्रान्तीकारी

प्रश्न.
सुभाषचन्द्र बोस अंग्रेजी सेना को हरा देते।
उत्तर:
तो भारत जल्दी आजाद हो जाता और भारत-पाकिस्तान का बँटवारा न होता।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 15 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 15 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अभ्यास

प्रश्न १.
उत्तर लिखो –
(क) अंग्रेजी सरकार ने बंगाल के दो टुकड़े क्यों किए?
उत्तर:
अंग्रेजी सरकार ने हिन्दू-मुसलमान में फूट डालने के लिए बंगाल के दो टुकड़े किए।

(ख) स्वदेशी आन्दोलन में लोग क्या करते थे?
उत्तर:
स्वदेशी आन्दोलन में लोग स्वदेशी सामान का ही प्रयोग करते थे तथा विदेशी कपड़ों की होली जलाते थे।

प्रश्न २.
निम्नलिखित वाक्यों को पूरा करें (वाक्य पूरा करके) –
(क) महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।
(ख) कांग्रेस की एक पुकार पर हजारों लोग इकट्ठा हो जाते।
(ग) बंगाल का बँटवारा (बंग-भंग) करने पर देश भर में आन्दोलन छिड़ गया।
(घ) जनता ने स्थान-स्थान पर विदेशी कपड़ों की होली जलाई।
(ङ) प्रथम विश्वयुद्ध में अंग्रेज भारत का सहयोग चाहते थे।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 15 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

प्रश्न ३.
सही उत्तर के सामने (✓) का निशान लगाओ (निशान लगाकर) –
कांग्रेस के नेता देश के कोने-कोने में जाते थे –
(क) अंग्रेजों की मदद करने के लिए
(ख) लोगों को आजादी की लड़ाई के लिए तैयार करने को

प्रश्न ४.
इन वाक्यों को समय के हिसाब से सही क्रम में रखो (सही क्रम में रखकर) –

  • ए०ओ० ह्यूम ने कांग्रेस बनाई।
  • अंग्रेजों ने बंगाल का बँटवारा किया।
  • पहला विश्व युद्ध हुआ।
  • गांधी जी अफ्रीका से भारत आए।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 14 हमारे लेखक और कवि

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 14 हमारे लेखक और कवि

हमारे लेखक और कवि अभ्यास

प्रश्न १.
प्रश्न.
(क) मुंशी प्रेमचन्द ने कौन-कौन सी प्रमुख कहानियाँ लिखीं?
उत्तर:
बड़े घर की बेटी, नमक का दरोगा, ईदगाह, पंच परमेश्वर, गुल्ली-डंडा।

(ख) रबीन्द्रनाथ टैगोर को ‘गीतांजलि’ पर कौन-सा पुरस्कार मिला था?
उत्तर:
नोबेल पुरस्कार।

(ग) बंकिमचन्द्र के प्रसिद्ध उपन्यास का नाम बताओ।
उत्तर:
आनन्दमठ।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 14 हमारे लेखक और कवि

(घ) सही जोड़ा बनाओ (सही जोड़ा बनाकर) –
उत्तर:
बंकिमचन्द्र – आनन्दमठ
मंशी प्रेमचन्द – गोदान
रबीन्द्रनाथ टैगोर – गीतांजलि
सुब्रहमण्यम् भारती – स्वदेश मित्रम्
अरविन्द घोष – युगान्त
प्रोजेक्ट कार्य – नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh