UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 7 इसमें क्या शक है?

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 7 इसमें क्या शक है?

इसमें क्या शक है? शब्दार्थ

होशियार = बुद्धिमान
शक = सन्देह
शत्रु = दुश्मन
रट लगाना = बार-बार एक ही बात कहना।

इसमें क्या शक है? पाठ का सार (सारांश)

तोता बेचने वाला तोता बेच रहा था। तोता बोल सकता था। राजा ने तोते से पूछा, “क्या तुम बोल सकते हो।” तोता बोला, “इसमें क्या शक है?” राजा तोते को खरीदकर महल में ले आया।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 7 इसमें क्या शक है?

एक दिन राजा ने तोते से पूछा, “क्या मैं अच्छा राजा हूँ? क्या मेरी प्रजा मुझसे प्रेम करती है? क्या मेरा कोई शत्रु है? क्या तुम उसे जानते हो? क्या उसका नाम बताओगे?”

राजा के इन सब प्रश्नों के उत्तर में तोते का एक ही जवाब था- इसमें क्या शक है? राजा ने देखा कि तोते ने एक ही रट लगा रखी थी। राजा बोला कि उसने उस तोते को खरीदकर बेवकूफी की है। तोते ने इस पर भी कहा कि इसमें क्या शक है।।

इसमें क्या शक है? अभ्यास

प्रश्न 1.
बताओ
(क) तोते वाले आदमी ने राजा से क्या कहा?
उत्तर:
तोते वाले आदमी ने राजा से कहा कि महाराज, यह बड़ा होशियार तोता है। आपसे बात भी कर सकता है।

(ख) तोते ने राजा के हर प्रश्न का क्या उत्तर दिया?
उत्तर:
तोते ने राजा के हर प्रश्न का एक ही उत्तर दिया कि इसमें क्या शक है?

(ग) राजा ने तोते को बेवकूफ क्यों कहा?
उत्तर:
राजा ने तोते को बेवकूफ इसलिए कहा, क्योंकि वह हर बार एक ही बात बोलता था- ‘इसमें क्या शक है।’ .

प्रश्न 2.
‘राजा उधर से जा रहा था।’ ‘राजा उधर से जा रहा है।’ ‘राजा उधर से जाएगा।’ ऊपर दिए गए उदाहरण की तरह ही नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा करो
उत्तर:
मोहन अमरूद खा रहा था। – मरियम गाना गा रही थी।
मोहन अमरूद खा रहा है। – मरियम गाना गा रही है।
मोहन अमरूद खाएगा। – मरियम गाना गाएगी।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 7 इसमें क्या शक है?

प्रश्न 3.
‘भाई लड्डू खाता है।’ ‘बहन लड्डू खाती है।’ नीचे दी गई सूची में इसी आधार पर ‘लड्डू खाता है’, ‘लडडू खाती है’ का प्रयोग करो
उत्तर:
राजा लड्डू खाता है। – माँ लड्डू खाती है।
रानी लड्डू खाती है। – सलीम लड्डू खाता है।

प्रश्न 4.
नोट– विद्यार्थी स्वयं लिखें।

प्रश्न 5.
अनावश्यक शब्द ढूँढ़ो
कभी-कभी हम बात करते हुए ऐसे शब्द बोल देते हैं, जिनकी वाक्य में कोई आवश्यकता नहीं होती है। नीचे दिए गए वाक्यों में भी कुछ शब्द अनावश्यक हैं। . उन्हें ढूँढ़कर अलग करो
उत्तर:
बाजार से एक पका पीला पपीता लाना। – पीला
अरे! शरबत में इतनी सारी ठंडी बर्फ क्यों डाल दी? – ठंडी
खेत से हरा ताजा पालक ले आना। – हरा

अपने आप – 1

खरगोश और हाथी

खरगोश और हाथी शब्दार्थ

झुण्ड = समूह
भूमि = जमीन
प्रतिबिम्ब = परछाईं
भयभीत = डरा हुआ
परिवार = कुटुम्ब, एक ही कुल के कई लोगों का समूह, जो साथ-साथ रहते हैं।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 7 इसमें क्या शक है?

खरगोश और हाथी पाठ का सार (सारांश)

जंगल में हाथियों का झुण्ड रहता था। सूखा पड़ने पर तालाब सूख गए। हाथी दूर जंगल में एक बड़े तालाब पर पहुँच गए। उस तालाब के निकट खरगोश बिल बनाकर रहते थे। कुछ बिल हाथियों के पैरों के नीचे दब गए और कई खरगोश मारे गए। इस कारण खरगोश हाथियों को वहाँ से भगा देना चाहते थे। लम्बकर्ण नामक खरगोश ने हाथियों से कहा कि वे वहाँ से चले जाएँ: क्योंकि तालाब का स्वामी चन्द्रमा उनसे नाराज है। खरगोश चन्द्रमा की प्रजा थे, जिसे हाथियों ने पैरों से दबाकर मार दिया था। लम्बकर्ण ने हाथियों के राजा को तालाब में चन्द्रमा का प्रतिबिम्ब दिखा दिया। हाथियों का राजा भयभीत हो गया। वह अपने परिवार के हाथियों के साथ दूसरी जगह चला गया और खरगोश आनन्द से रहने लगे।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले

सबसे पहले शब्दार्थ

डैना = पंख
सुनहले = सुनहरे रंग का
पंछी = पक्षी

आज उठा …………………………………………………..… मैं सबसे पहले।

अर्थ – आज मैं सबसे पहले उठ गया हूँ। इसलिए आज मैं ही सबसे पहले चिड़िया का पंख फड़फड़ाकर फर फर करके उड़ते हुए चहकना सुनूँगा। मैं ही पूरब में फैले हुए लाल, पीले सुनहले बादलों को सबसे पहले देखूगा। क्योंकि आज मैं सबसे पहले उठा हूँ।

सबसे पहले ………………………………………..…………….. मैं सबसे पहले।

अर्थ –  मैं ही आज प्रत्येक पौधे की डाली पर खिले सुंदर-सुंदर फूल चुनूँगा। और पूरब में जो लाल-पीले, सुनहले बादल हैं, उन्हें सबसे पहले मैं ही देलूँगा। क्योंकि आज मैं सबसे पहले उठा हूँ।

सबसे कहता …………………………………………….…….. मैं सबसे पहले।

अर्थ – आज मैं सबसे कहता फिरूँगा कि कैसे पहला पत्ता हिला, कैसे पहला पंछी बोला और कैसे पूरब में लाल, पीले, सुनहले बादल फैले। क्योंकि आज मैं ही सबसे पहले उठा हूँ।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले

सबसे पहले अभ्यास

प्रश्न 1.
बताओ कवि सबसे पहले उठकर
क्या सुनना चाहता है?
उत्तर:
चिड़िया की चहचहाहट।

क्या देखना चाहता है?
उत्तर:
पूरब में फैले पीले, लाल, सुनहले बादल।

क्या चुनना चाहता है?
उत्तर:
डाली पर खिले सुंदर-सुंदर फूल।

क्या-क्या कहना चाहता है?
उत्तर:
कैसे पहला पत्ता डोला, कैसे पहला पछी बोला और कैसे पूरब में पीले, लाल सुनहले बादल फैले।

नोट – प्रश्न 2. से प्रश्न 5. तक बच्चे स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले

प्रश्न 6.
समझो, लिखो
उत्तर:
सुनती हूँ – सुनूँगी
खेलता हूँ – खेलूँगा
पढ़ती हूँ – पढूंगी
लिखता हूँ – लिलूँगा

प्रश्न 7.
कविता में से ऐसे शब्द ढूँढकर लिखो, जो ‘सुनूँगा’ जैसे लगते हैं
उत्तर:
चुनूँगा
देखुंगा
फिरूँगा।

प्रश्न 8.
मिलाओ, कौन, कहाँ
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले 1

प्रश्न 9.
शब्दों से वाक्य बनाओ
उत्तर:
फर-फर – चिड़िया फर-फर करके उड़ती है।
चहक-चहक – चिड़िया चहक-चहक कर गाती है।
सुंदर-सुंदर – डालियों पर सुंदर-सुंदर फूल खिले हैं।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

साहसी सीमा शब्दार्थ

तीज = एक विशेष त्योहार
दीदी = बड़ी बहन
आँगन = घर के मध्य का खुला भाग
जान = प्राण
उदासी = परेशानी
चिंता = फिक्र
भोजन = खाना

साहसी सीमा पाठ का सार (सारांश)

सीमा के माता-पिता तीज का सामान लेकर उसकी दीदी के पास गए थे। सीमा और उसका छोटा भाई दोनों घर में थे। रात में अचानक बाढ़ आ गई। कमर तक पानी देखकर सीमा ने पहले अपने भाई को सीढ़ी से छत पर चढ़ाया और फिर खुद भी छत पर चढ़ गई। रातभर सीमा अपने भाई के साथ छत पर बैठी रही। सुबह पड़ोस में रहने वाले रहीम चाचा ने मजबूत रस्सी के सहारे सीमा और उसके भाई को अपने पक्के मकान की छत पर खींच लिया। बचाव कार्य के लिए दो नावें और एक मोटरबोट आ गई। पन्द्रह लोगों के साथ सीमा और उसके भाई को भी सुरक्षित जगह पर पहुँचाया गया। सीमा के माता-पिता दोनों बच्चों से मिलकर बहुत खुश हुए।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

साहसी सीमा अभ्यास

प्रश्न 1.
सोचो और लिखो
(क) सीमा के माता-पिता कहाँ गए थे?
उत्तर:
सीमा के माता-पिता तीज का सामान लेकर उसकी दीदी के घर गए थे।

(ख) सीमा ने घर के किन-किन सामानों को ऊँचाई पर रखा होगा?
उत्तर:
सीमा ने उठ सकने लायक हर सामान को ऊँचाई पर रखा होगा।

(ग) सीमा की अपने माता-पिता से फोन पर बात क्यों नहीं हो पाई?
उत्तर:
बाढ़ के कारण फोन का नेटवर्क काम नहीं कर रहा होगा, इसलिए सीमा की अपने माता-पिता से बात नहीं हो पाई।

(घ) माता-पिता से मिलने पर सीमा की क्या-क्या बातें हुई होंगी?
उत्तर:
माता-पिता से मिलने पर सीमा ने उन्हें बताया होगा कि कैसे उसने सामानों को ऊँचाई पर रखा, छोटे भाई को जगाया और फिर उसे छत पर चढ़ाया, उसे कितना डर लग रहा था और उसे उन दोनों की चिंता सता रही थी आदि-आदि।

प्रश्न 2.
आपदाएँ अचानक आती हैं, जैसे- भूकंप, बाढ़, आग लग जाना, बादल फटना, बिजली गिरना। सोचो और बताओ- ऐसे समय में हमें क्या-क्या करना चाहिए?
उत्तर:
ऐसे समय में हमें घबराना नहीं चाहिए और इन सभी आपदाओं से बचाव संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए तथा घर के बड़े लोगों के साथ रहना चाहिए।

प्रश्न 3.
रात को ‘रात्रि’ भी कहते हैं, इसी प्रकार दरवाजा को ‘द्वार’। नीचे दिए गए शब्दों को और क्या-क्या कहते हैं, लिखो।
उत्तर:
नाव – नौका
भाई – भ्राता
गाँव – ग्राम
काम – कार्य
घर – गृह

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

प्रश्न 4.
नोट – बच्चे स्वयं करें।

प्रश्न 5.
‘सीमा उठी’, ‘दरवाजा खोला’, ‘घर में लौटी’, उठी, खोली, लौटी से किसी कार्य के होने का पता चल रहा है। ऐसे शब्दों को क्रिया शब्द कहते हैं। दिए गए वाक्यों से क्रिया शब्द छाँटो (क्रिया शब्द छाँटकर )
उत्तर:
वाक्य – क्रिया शब्द
(क) सीमा बरामदे में आई। – आई
(ख) रातभर छत पर बैठी रही। – बैठी रही
(ग) वह चारों ओर देख रही थी। –  देख रही थी

प्रश्न 6.
शब्दों को पढ़ो और अपने वाक्यों में प्रयोग करो
उत्तर:
अचानक – अचानक डाली टूटने से बन्दर पानी में गिर पड़े।
खुश – सीमा के माता-पिता उससे मिलकर खुश हुए।
सुरक्षित – सीमा अपने भाई के साथ नाव में बैठकर सुरक्षित पहुँच गई।
सीढ़ी – सीमा ने सीढ़ी के सहारे अपने भाई को छत पर

प्रश्न 7.
पूछो और पता लगाओ
(क) नाव और मोटरबोट में क्या अन्तर है?
उत्तर:
नाव पतवार के सहारे चलती है, जबकि मोटरबोट में इंजन लगा है। धीरे चलती है, जबकि मोटर बोट बहुत तेज गति से चलती है।

(ख) बाढ़ किन-किन कारणों से आती है?
उत्तर:
वर्षा की अधिकता या बाँध/नहर आदि के कट जाने से बाढ़

(ग) बाढ़ से क्या-क्या नुकसान होता है?
उत्तर:
बाढ़ आने से गाँव, नगर जलमग्न हो जाते हैं, फसलें नष्ट हो जन-धन की बहुत हानि होती है।

प्रश्न 8.
सोचो और लिखो- बाढ़ खत्म हो जाने पर गाँव में क्या
उत्तर:
बाढ़ खत्म हो जाने पर लोग घरों की मरम्मत करते हैं और जान तरफ ध्यान देते हैं। सरकारी सहायता भी यथासम्भव मिलती है। स्वयंसेवी संस् अभियान में शामिल होती हैं। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाती है। उक्त गाँवो दुश्य रहा होगा।

प्रश्न 9.
मैं, तुम, वह, यह, आदि वे शब्द हैं जो संज्ञा शब्दों के स्थान पर आते हैं। इन्हें सर्वनाम शब्द कहते हैं। इस पाठ में आए उन शब्दों को छाँटो जो . सर्वनाम शब्द हैं।
उत्तर:
पाठ में आए कुछ सर्वनाम शब्द निम्नलिखित हैं
उसका, उसकी, उसे, उसने, स्वयं, वह, उनका, उसके आदि।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

प्रश्न 10.
‘सीमा बरामदे में आई तो उसे लगा कि वह पानी में डूब जाएगी।’ इसी आधार पर नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा करो (पूरा करके)
उत्तर:
(क) अहमद छत पर खड़ा था। अचानक जोर से हवा चलने लगी। उसे लगा कि वह छत से गिर जाएगा।
(ख) गाँव में आग लग गई। शबाना घर में सोई थी। जैसे ही वह बाहर निकली, तो उसे लगा कि वह आग में जल जाएगी।

प्रश्न 11.
तुम्हारे पास-पड़ोस में भी कोई ऐसी घटना हुई होगी, जब किसी बच्चे ने बहादुरी का परिचय दिया होगा। उस घटना को अपनी अभ्यास-पुस्तिका में लिखो।
नोट -विद्यार्थी अपने पास-पड़ोस की ऐसी घटना की जानकारी स्वयं लिखें। .

कितना सीखा?

प्रश्न 1.
नोट– बच्चे स्वयं करें।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के अर्थ लिखो (अर्थ लिखकर)
उत्तर:
माटी –  मिट्टी
जल – पानी
जगत – संसार
खुश – प्रसन्न
सुलह – समझौता
खबर – समाचार

प्रश्न 3.
शब्दों से वाक्य बनाओ (वाक्य बनाकर)
उत्तर
सुरक्षित – सीमा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
बादल – बादल पानी बरसाते हैं।
गाँव – गाँव की सडक प्रायः कच्ची होती है।
चिंता – बाढ़ आने से सीमा की चिन्ता बढ़ गई।
भयानक – बाढ़ आने से गाँव का दृश्य भयानक हो गया।

प्रश्न 4.
शब्दों के समान अर्थ वाले (समानार्थी) दो-दो शब्द लिखो (लिखकर)
उत्तर:
सूरज – सूर्य, रवि
हवा – पवन
वायु चाँद – चन्द्रमा, शशि

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए स्थान में तीन-तीन संज्ञा शब्दों को लिखो
उत्तर:

वस्तुओं के नाम प्राणियों के नाम स्थान/ जगहों
गेंद कुसुम लखनऊ
कुरसी सीमा भारत
गिलास रोहन जापान

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम (विपरीत अर्थवाले) शब्द लिखो (लिखकर)
उत्तर:
दिन – रात
उदास – प्रसन्न
बहादुर – डरपोक
डूबना – तैरना

प्रश्न 7.
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 8.
उत्तर दो
(क) मुर्गे ने लोमड़ी से क्यों कहा कि शिकारी कुत्ते इस ओर दौड़े आ रहे हैं?
उत्तर:
मुर्गा लोमड़ी को वहाँ से भगाना चाहता था। वह जानता था कि लोमड़ी शिकारी कुत्तों से डरती है। इसलिए उसने लोमड़ी को डराने के लिए ऐसा कहा।

(ख) बन्दरों ने चाँद को पकड़ने के लिए क्या योजना बनाई?
उत्तर:
बन्दरों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ पेड़ से लटककर चाँद को पकड़ने की योजना बनाई।

(ग) अगर पेड़ की डाल न टूटी होती, तो क्या होता?
उत्तर:
अगर पेड़ की डाल न टूटी होती तो बंदर रात भर तालाब में चाँद की परछाई को पकड़ने के लिए परेशान रहते।

(घ) सीमा ने बाढ़ के पानी से बचाव कैसे किया?
उत्तर:
सीमा सीढ़ी पर चढ़कर छत पर पहुँच गई। सुबह पड़ोस में रहने वाले रहीम चाचा ने मजबूत रस्सी के सहारे उसे अपने पक्के मकान की छत पर पहुँचाया।

(ङ) सीमा की जगह तुम होते तो क्या करते?
उत्तर:
सीमा की जगह हम होते, तो वही करते जो उसने किया।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 5 साहसी सीमा

प्रश्न 9.
पढ़ो और उत्तर दो
गुब्बारे ले लो। दोपहर तक उसका एक भी गुब्बारा नहीं बिका। वह बहत निराश हो गया था। तभी उसे एक कार आती दिखाई दी। वह फिर ऊँची आवाज में बोला- ‘गुब्बारे ले लो’। कार उसके पास आकर रुक गई।

कार से उतरे आदमी ने गुब्बारे वाले से पूछा- “बाबा! आज कितने गुब्बारे बिके”? गुब्बारे वाले ने कहा- “एक भी नहीं”। कार वाले ने पूछा- “आपके गुब्बारे कुल कितने रुपये के हैं”? “सिर्फ 100 रुपये के”, गुब्बारे वाला बोला। कार वाले ने 100 रुपये देकर सारे गुब्बारे खरीद लिए और मैदान में खेल रहे बच्चों में बाँट दिए।

बताओ

गुब्बारे वाला क्या आवाज लगा रहा था?
उत्तर:
गुब्बारे वाला आवाज लगा रहा था- गुब्बारे ले लो, गुब्बारे ले लो।

“बाबा! आज कितने गुब्बारे बिके”? यह किसने पूछा?
उत्तर:
कार से उतरनेवाले आदमी ने।

एक भी गुब्बारा नहीं बिका, सुनकर कार वाले ने क्या किया?
उत्तर:
कारवाले ने सारे गुब्बारे खरीद लिए।

सारे गुब्बारे बिक जाने पर गुब्बारे वाले ने अपने मन में क्या सोचा होगा?
उत्तर:
वह खुश हुआ होगा और उस आदमी को मन-ही-मन दुआ दी होगी।

कार वाले ने गुब्बारे बच्चों को क्यों दिए?
उत्तर:
क्योंकि बच्चों को गुब्बारे बहुत पसंद होते हैं।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 20 भारत है मेरा घर

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 20 भारत है मेरा घर

भारत है मेरा घर शब्दार्थ

बिटिया = बेटी, पुत्री
लौट चली = वापस चली
सरासर = बिलकुल

रानी बिटिया ………………………………………… आई घर।

अर्थ – रानी बिटिया दिल्ली से घूमने निकली। वह पहले चंडीगढ़ पहुँची। वहाँ से वह जयपुर गई, फिर रामेश्वर (सुदूर दक्षिण) गई। रामेश्वर से वापस वह घर दिल्ली लौट आई।

माँ ने पूछा …………………………………………… मेरा घर।

अर्थ – माँ ने रानी बिटिया से पूछा कि वह बाहर कहाँ गई थी। बिटिया ने उत्तर दिया कि वह कहीं बाहर नहीं गई थी। वह घर के अन्दर ही थी। माँ ने रानी बिटिया से कहा कि वह घर के अन्दर नहीं थी। वह सरासर झूठ बोल रही है। बिटिया ने समझाकर बताया कि मैं झूठ नहीं बोल रही, सम्पूर्ण भारत ही मेरा घर है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 20 भारत है मेरा घर

भारत है मेरा घर अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर दो-
(क) रानी बिटिया कहाँ से चली थी?
उत्तर:
रानी बिटिया दिल्ली से चली थी।

(ख) रामेश्वर के पहले वह कहाँ-कहाँ गई?
उत्तर:
रामेश्वर से पहले वह चण्डीगढ़ और जयपुर गई।

(ग) माँ ने रानी बिटिया से क्या पूछा?
उत्तर:
माँ ने रानी बिटिया से पूछा, ‘बाहर कहाँ गई थी?’

(घ) बिटिया ने बाहर जाने को ‘घर के अन्दर’ क्यों कहा?
उत्तर:
क्योंकि सारा भारत ही उसका घर है। इस कारण बाहर जाने को बिटिया ने ‘घर के अन्दर’ कहा।।

प्रश्न 2.
एक जैसे तुक वाले नगरों के जोड़े बनाओ (जोड़े बनाकर)
उत्तर:
चण्डीगढ़ – बल्लभगढ़
जयपुर – जोधपुर
इलाहाबाद – फैजाबाद
चेन्नई – मुम्बई

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 20 भारत है मेरा घर

प्रश्न 3.
विलोम लिखो (विलोम लिखकर)
उत्तर:
कड़ा – नर्म
झूठ – सच
आग – पानी
सन्तोष – असन्तोष

प्रश्न 4.
‘बेटी’ का बहुवचन ‘बेटियाँ’ हैं। ऐसे ही इन शब्दों का बहुवचन भी लिखो (बहुवचन लिखकर)
उत्तर:
मिठाई – मिठाइयाँ
सीढ़ी – सीढ़ियाँ
चूड़ी – चूड़ियाँ
कहानी – कहानियाँ
गाड़ी – गाड़ियाँ

प्रश्न 5.
सही जगह पर विराम चिह्न लगाओ (विराम चिह्न लगाकर)
उत्तर:
रजिया बाजार गई। उसके साथ छोटा भाई था। उन्होंने बहुत सारा सामान खरीदा। बाजार में वे दोनों बहुत देर तक घूमते रहे। सामान लेकर वे दोनों घर लौटे, तो माँ ने पूछा, “इतनी देर तक कहाँ थे?”

प्रश्न 6.
शिक्षक की सहायता से कविता में दिए गए चित्रों के बारे में पता करो।
नोट – विद्यार्थी अध्यापक/अध्यापिका की मदद से चित्रों की पहचान स्वयं करें।

प्रश्न 7.
क्या तुम्हें देशप्रेम की कोई कविता याद है? अपनी कक्षा में गाकर सुनाओ।
नोट – विद्यार्थी स्वयं कक्षा में सुनाएँ।

प्रश्न 8.
इस कविता को अपनी पुस्तिका में लिखो।
उत्तर:
कविता विद्यार्थी अपनी पस्तिका में स्वयं लिखें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 20 भारत है मेरा घर

प्रश्न 9.
ऐसे वाक्यों की रचना करो जिनमें
(क) ‘और’, ‘किन्तु’, ‘या’ शब्द का प्रयोग हुआ हो। .
उत्तर:
राम और श्याम घर गए; किन्तु दरवाजा बंद था आवाज लगाने पर माँ या बहन ने दरवाजा खोला।

(ख) ‘यह’, ‘वह’, ‘इसमें’, ‘उसने’ तथा ‘तुम’ सर्वनाम शब्दों का प्रयोग हुआ हो।
उत्तर:
यह वह किताब है, जो चाचा जी ने दी थी। इसमें अच्छी-अच्छी बातें हैं। तुम भी मेरी किताब पढ़ो क्योंकि उसने तो यह पढ़ ली है।

प्रश्न 10.
इसे भी पढ़ो
एक सड़क …………………………… गुलाबी फूल।
नोट – विद्यार्थी उक्त कविता को स्वयं पढ़ें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 3 किस्मत का खेल

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 3 किस्मत का खेल

किस्मत का खेल शब्दार्थ

स्वांग = ढोंग, नकल
किस्मत = भाग्य
जिक्र = उल्लेख
उम्मीद = आशा

किस्मत का खेल पाठ का सारांश

प्रत्येक वर्ष एक बड़े मंदिर में वर्षा ऋतु का उत्सव होता था। यहाँ मेला भी लगता था। मैं मामा जी और अपने मित्र नानू के साथ मेला देखने लगा। मामा जी अपने मित्रों के साथ चले गए। उन्होंने मुझे कुछ भी न खरीदने के लिए कहा।

नानू और मैं मेले में घूमते हुए एक ऐसी दुकान पर आए, जहाँ किस्मत का खेल चल रहा था। कई लोगों ने भाग्य आजमाया और इनाम पाया।

बड़ा इनाम पाने की उम्मीद रखकर मैंने भी भाग्य आजमाया। मेरे सारे पैसे खर्च हो गए। हर बार मुझे छोटी चीज मिली। लोग मेरी हँसी उड़ा रहे थे। मामा जी को पता चला, तो उन्होंने मुझे समझाया कि करन तुम ठगे गए। इनाम पाने वाले दुकानदार के ही आदमी थे। ये सब मिलकर लोगों को लालच देकर उन्हें ठग लेते हैं। यह सब उन लोगों की चाल होती है, किस्मत का खेल नहीं।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 3 किस्मत का खेल

किस्मत का खेल अभ्यास प्रश्न

शब्दों का खेल

प्रश्न १.
दिए गए अंश में उचित विराम चिह्न लगाओ (उचित विराम चिह्न लगाकर)-
फाटक से ही शंख, घड़ियाल, नगाड़ा, ढोल और खंजड़ी की आवाज सुनाई पड़ने लगीं। पुजारी गला फाड़-फाड़कर मन्त्र पाठ करने लगे।
भतीजों ने मुस्कराकर कहा, ‘महाराज! इसके बारे में आपका क्या ख्याल है?”
राजा बोले, “यह तो शिक्षा का महान सिद्धांत जान पड़ता है।”
पीछे से किसी ने कहा, “महाराज, आपने चिड़िया को भी देखा है।”

प्रश्न २.
ऐसे वाक्य की रचना करो
(क) जहाँ दो शब्दों के बीच में योजक चिह्न (-) का प्रयोग हुआ हो।
(ख) जिसके अंत में प्रश्नवाचक चिहन (?) का प्रयोग हुआ हो।
(ग) जिसमें अल्पविराम चिह्न (,) का प्रयोग हुआ हो।
(घ) जिसमें विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का प्रयोग हुआ हो।
उत्तर:
(क) माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।
(ख) संसार को चलाने वाला कौन है?
(ग) आँधी आई, पेड़ गिरे और हलचल मच गई।
(घ) अहा! कितना सुंदर हिरण है।

प्रश्न ३.
नीचे लिखे शब्दों का प्रयोग करते हुए दो-दो वाक्य बनाओ (वाक्य बनाकर)
(१) मेले में तरह-तरह के खिलौने बिक रहे थे।
गिरगिट तरह-तरह के रंग बदलता है।

(२) आदिमानव ने धीरे-धीरे उन्नति की ओर कदम बढ़ाया।
यह संसार धीरे-धीरे पतन की राह पर बढ़ रहा है।

(३) खानाबदोशों की जिंदगी भागते-भागते ही कट जाती है।
इस दुनिया से भागते-भागते भी मानव मोह नहीं छोड़ पाता।

(४) रोते-रोते जीवन गुजारने वाला कभी सुखी नहीं रहता।
रोते-रोते हँसना तो कोई आप से सीखे।

(५) कारगिल के युद्ध में सैनिकों ने हँसते-हँसते प्राण न्योछावर कर दिए।
भगत सिंह जैसे देशभक्त हँसते-हँसते फाँसी के फंदे पर झूल गए।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 3 किस्मत का खेल

प्रश्न ४.
नीचे कुछ वाक्य दिए गए हैं, इन्हें प्रश्नवाचक वाक्य में बदलो
(क) दो राजाओं के बीच हुए युद्ध की याद में नकली युद्ध किया जाता था।
(ख) वह मामा जी के पीछे-पीछे चल रहा था।
(ग) नानू ने मामा जी को सारी बात बता दी।
उत्तर:
(क) क्या दो राजाओं के बीच हुए युद्ध की याद में नकली युद्ध किया जाता था?
(ख) क्या वह मामा जी के पीछे-पीछे चल रहा था?
(ग) क्या नानू ने मामा जी को सारी बात बता दी?

प्रश्न ५.
इन उदाहरणों को पढ़ो और समझो
(क) दीपिका और गीतिका ने अलग-अलग चित्र बनाए।
(ख) यह गीत दीपिका या गीतिका सुना सकती है।
(ग) दीपिका ने कहानी सुनाई, परंतु गीतिका ने नहीं।
(घ) मैं कल आया था, लेकिन तुम नहीं आए।
(ङ) बादल खूब गरजे, किंतु वर्षा नहीं हुई।
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न ६.
अब एक-एक वाक्य तुम बनाओ जिसमें ‘और’, ‘अथवा’, ‘किंतु’, ‘परंतु’ और ‘लेकिन’ का प्रयोग हुआ हो।
उत्तर:
(क) श्याम और मैं मेला देखने गए।
(ख) यह काम सोहन अथवा मोहन कर सकता है।
(ग) मुनिया ने गाना गाया, परंतु चुनिया ने नहीं।
(घ) बादल खूब गरजे, किंतु वर्षा नहीं हुई।
(ङ) मैं शाम को आपसे मिलने आया था; लेकिन आप नहीं मिले।

बोध प्रश्न

प्रश्न १.
उत्तर दो
(क) वर्षा-ऋतु के उत्सव में लोग युद्ध स्वाँग किस प्रकार करते थे?
उत्तर:
वर्षा-ऋतु के उत्सव में लोग दो गुटों में बँटकर ढाल, तलवार से नकली युद्ध करते थे। इसमें न कोई मरता था, न कोई घायल होता था।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 3 किस्मत का खेल

(ख) करन मेला किसके साथ गया तथा वह मेले से क्या-क्या खरीदना चाहता था?
उत्तर:
करन मामा के साथ मेला गया। वह छतरी खरीदना चाहता था।

(ग) करन के पहले किन-किन लोगों ने बाजी लगाई?
उत्तर:
करन के पहले एक बुड्ढे और एक लड़के ने बाजी लगाई।

(घ) करन से पहले चार बार बाजी लगाने वाले लड़के को क्या वस्तुएँ मिली?
उत्तर:
करन से पहले लड़के को चार बाजियों में क्रमशः कंघी, फाउंटेन पेन, कलाई घड़ी और टेबल लैंप मिली।

(ङ) मामा जी ने किस्मत के खेल के विषय में क्या समझाया?
उत्तर:
मामा जी ने बताया कि यह किस्मत का खेल नहीं, ठगी का खेल था।

(च) करन की बाजी हारने के विषय में पहले क्या राय थी?
उत्तर:
पहले करन के विचार में यह किस्मत का खेल ही था कि भाग्य में जो होता है, वही मिलता है।

प्रश्न २.
सोचो और बताओ
(क) खेल में पहले बाजी लगाने वाले क्यों लगातार बाजी जीतते गए?
उत्तर:
खेल में पहले बाजी लगाने वाले दुकानदार के ही आदमी थे। इसलिए लगातार जीत रहे थे।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 3 किस्मत का खेल

(ख) करन की जगह तुम होते तो क्या बाजी जीत जाते? यदि ‘हाँ’ तो क्यों और ‘नहीं’ तो क्यों?
उत्तर:
करन की जगह हम होते, तो हम भी नहीं जीत सकते थे; क्योंकि यह ठगी का मामला था। इसमें जो बहकता, वही बाजी हारता। यदि हम बाजी जीत जाते, तो यह भाग्य का उपकार होता।

(ग) यदि बूढ़ा आदमी और एक छोटा लड़का पहले बाजी नहीं जीतते, तो किस्मत के खेल पर क्या प्रभाव पड़ता?
उत्तर:
यदि बूढ़ा आदमी और एक छोटा लड़का पहले बाजी नहीं जीतते, तो करन भी बाजी नहीं लगाता।

प्रश्न ३.
नीचे कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। इन्हें कहानी के क्रम में लिखो (लिखकर)
उत्तर:
उत्सव के दिनों में बहुत बड़ा मेला भी लगता। मामा जी मुझे मेला ले गए। फिर उस दुकान पर आए, जहाँ भाग्य का खेल चल रहा था। एक बूढ़े आदमी ने अपनी किस्मत आजमाई। मैं बार-बार अठन्नी देकर किस्मत आजमाता रहा। घर जाते हुए रास्ते में मामा जी ने बताया कि किस्मत के खेल वाले आदमी ने तुम्हें ठग लिया था।

प्रश्न ४.
नीचे बायाँ स्तंभ ‘कारण’ और दायाँ स्तंभ ‘परिणाम’ के लिए बना है, किंतु कहीं ‘कारण’ गायब है तो कहीं “परिणाम’। पाठ के आधार पर सोचो और भरो- (सोच और भरकर)

क्योंकि (कारण) इसलिए (परिणाम)
उत्सव में युद्ध का स्वाँग होता था। इसलिए इस लड़ाई में न कोई घायल होता और न कोई मरता था।
उत्सव के दिनों में बहुत बड़ा मेला भी लगता। लोग साल भर की चीजें खरीदने के लिए इस मेले का इंतजार करते।
रास्ते में मामा जी के कुछ दोस्त मिल गए।  उन्हें अपने साथ ले गए।
दुकानदार ने चार रुपयों में बूढ़े से घड़ी खरीद ली।  बूढा खुश होकर चला गया।
लोग मेरे ऊपर हँस रहे थे। मैं परेशानी में चुप रहा।
मैंने खुद देखा था कि बुड्ढे को घड़ी और एक लड़के को दो-तीन कीमती चीजें मिलीं।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 3 किस्मत का खेल

तुम्हारी कलम से

प्रश्न १.
इन्हें करते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए
(क) मेला जाते समय रास्ते में।
(ख) मेले में घूमते समय।
(ग) मेले में कुछ खाते-पीते समय।
(घ) मेले में कुछ खरीदते समय।
(ङ) मेले के खेल-तमाशों को देखते समय।
उत्तर:
(क) मेले में सदैव अपने बड़ों के साथ जाना चाहिए और ट्रक, कार, मोटरसाइकिल आदि से बचकर सड़क के बाईं ओर चलना चाहिए।
(ख) मेले में घूमते समय अपने बड़ों के साथ रहना चाहिए।
(ग) मेले में सदैव ढकी हुई और अच्छी वस्तुएँ ही खानी चाहिए।
(घ) मेले से सदैव अच्छी और टिकाऊ वस्तुएँ ही खरीदनी चाहिए।
(ङ) मेले में खेल-तमाशे सावधानीपूर्वक देखने चाहिए।

अब करने की बारी

(क) कहानी को संक्षेप में अपने शब्दों में सुनाओ।
(ख) किसी मेले में इस तरह के कितने खेल तुमने देखे हैं, जिनमें कुछ लोग ठगते हैं? उनकी सूची बनाओ।
(ग),तुम कहाँ-कहाँ मेले में गए हो तथा क्या-क्या खरीदा है? सूची बनाओ।
नोट – ये तीनों प्रश्न विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav