UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 1 हमारा सौरमण्डल

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 1 हमारा सौरमण्डल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 1 हमारा सौरमण्डल.

हमारा सौरमण्डल

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-
(क) आकाशीय पिण्ड से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
पृथ्वी से आकाश में दिखाई देने वाली सभी (UPBoardSolutions.com) चमकती हुई आकृतियाँ, आकाशीय पिण्ड या खगोलीय पिण्ड (Celestial Bodies) कहलाते हैं। इनमें सूर्य, चन्द्रमा, तारे आदि शामिल हैं।

UP Board Solutions

(ख) ग्रह और उपग्रह में क्या अन्तर है?
उत्तर
ग्रह और उपग्रह में निम्नलिखित अन्तर हैं –
UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 1 हमारा सौरमण्डल img-1
(ग) कुडपर बेल्ट क्या है?
उत्तर
नेपच्यून के पार सौरमंडल के आखिरी सिरों पर एक तश्तरीनुमा विशाल पट्टी है, जिसे कुइपर बेल्ट या मेखला कहा जाता है। इसमें असंख्य खगोलीय पिंड उपस्थित हैं, जिनमें कई बर्फ से बने हैं। धूमकेतु इसी क्षेत्र से आते हैं।

(घ) निहारिका से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर
बिग बैंग की घटना के कुछ करोड़ वर्ष के बाद तारों और आकाशगंगाओं का निर्माण होने लगा। वास्तव में आकाशगंगा का निर्माण हाइड्रोजन, हीलियम गैसों तथा धूलकणों से बने (UPBoardSolutions.com) विशाल बादल के इकट्ठा होने से हुआ है। आकाशगंगा को बनाने वाले इन बादलों को निहारिका (Nebula) कहते हैं।

UP Board Solutions

(ङ) आकाशगंगा किसे कहते हैं ? हमारा सौरमण्डल किस आकाशगंगा में है ?
उत्तर
आकाश में एक ओर से दूसरी ओर तक फैली चौड़ी सफेद पट्टी की तरह एक चमकदार पथे जो असंख्य तारों का समूह है, आकाश गंगा कहलाता है। हमारा सौरमंडल मंदाकिनी’ नामक आकाश गंगा में है।

प्रश्न 2.
सही जोड़े बनाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 1 हमारा सौरमण्डल img-2

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) तारे गर्म गैसों से बने गोले हैं।
(ख) हमारे सौर मण्डल में आठ ग्रहे हैं।
(ग) हमारी पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चन्द्रमा है।
(घ) क्षुद्र ग्रह मंगल एवं बृहस्पति ग्रह के मध्य पाये जाते हैं।

भौगोलिक कुशलताएँ-                नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य (Project work)

यम को ग्रह की श्रेणी से क्यों हटा दिया गया? इसकी जानकारी प्राप्त कीजिए।
उत्तर
अगस्त 2006 तक यम हमारे सौरमंडल का नवाँ ग्रह माना जाता था। यम यानी प्लूटो नेपच्यून की कक्षा का अतिक्रमण करता था। अतः 24 अगस्त 2006 को अंतरराष्ट्रीय (UPBoardSolutions.com) खगोलीय संघ द्वारा यम यानी प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से हटा दिया गया।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 1 हमारा सौरमण्डल help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 1 हमारा सौरमण्डल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 3 क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 3 क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 3 क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत

अभ्यास

प्रश्न 1.
दिए गए कथनों में जो सही हों उनके आगे सही (✓) और जो कंथन गलत हों उनके आगे गलत (✗) का चिह्न लगाइए –

  1. एक ग्राम सभा के लिए एक क्षेत्र पंचायत बनाई जाती है। (✗)
  2. सांसद और विधायक क्षेत्र पंचायत के सदस्य होते हैं। (✓)
  3. क्षेत्र पंचायत का प्रमुख ब्लॉक प्रमुख होता है। (✓)
  4. क्षेत्र पंचायतों के सदस्य मिलकर अपना एक ग्राम प्रधान चुनते हैं। (✗)

UP Board Solutions

नोट – प्रश्न 2 एवं 3 के उत्तर विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रोजेक्ट कार्य –
नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 3 क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 3 क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 14 रक्षाबन्धनम्

UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 14 रक्षाबन्धनम्

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 14 रक्षाबन्धनम्

शब्दार्थाः 

पूर्णिमायां तिथौ = पूर्णिमा तिथि को
स्नाजानाम् = अपने छोटे भाइयों के
अग्रजः = पहले जन्मे हुए
बध्यन्ति = बाँधते हैं
या कापि = जो कोई
यस्य कस्यापि = न किये जाने वाले कर्मों को
निषिद्धकार्याणि = जिनको नहीं किया जाना चाहिए
अनुस्मरन्ति = याद करते हैं
प्रायश्चित्तम् = किये गये निषिद्ध कर्मों का परिशोधन
अनुलेपन् = बाद में लेपन करना
असत्यकार्याणि = अनुचित कार्य
खलु = निश्चय ही
संस्कृतदिवसरूपेणोद्घोषितः = संस्कृत-दिवस के रूप में घोषित।

UP Board Solutions

रक्षाबन्धनं पर्व …………………………………….. करोति।

हिन्दी अनुवाद – रक्षाबंधन पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि में होता है। इस तिथि में बहनें अपने छोटे भाइयों और बड़े भाइयों के दाहिने हाथों पर रक्षासूत्र (राखियाँ) बाँधती हैं। बहनें भाइयों को, छात्राएँ छात्र को, देश के नागरिक सैनिकों को राखियाँ बाँधकर एक दूसरे की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। इस दिन जो कोई भी लड़की जिस किसी भी पुरुष के हाथ में राखी बाँधती है, वह पुरुष उस लड़की के प्रति भाई जैसा व्यवहार करता है।

भारतस्ये ………………………………………… अकरोत्

हिन्दी अनुवाद – भारत के मध्यकाल के इतिहास में रक्षाबन्धन है। चित्तौड़ नगर की हिन्दू रानी कर्मवती ने हुमायूँ नाम के मुसलमान शासक को अपना भाई मानकर उसके पास राखी भेजी। उस सम्मट (हुमायूँ) ने राखी स्वीकर करके उस (कर्मवती) के सम्मान की रक्षा की। गुजरात नरेश के साथ युद्ध में (हुमायूँ) चित्तौड़ नगर की सहायता की।

रक्षाबन्धनदिवसे …………………………………..बहनाति।

हिन्दी अनुवाद – रक्षाबन्धन के दिन ही ‘उपाकर्म संस्कार का भी विधान है। इसके लिए धार्मिक लोग पुरोहित के साथ नदी किनारे या पवित्र तालाब जाते हैं। वहाँ पूरे वर्ष किये गये निषिद्ध कार्यों को (जो कि करने नहीं चाहिए थे, पर किये गये) याद करते हैं। और फिर से वे असत् कार्य (निषिद्ध कार्य न हों, ऐसा प्रायश्चित करते हैं व औषधियों का अनुलेपन करके जल में बहुत (कई बार स्नान करते हैं। इसका (ऐसा) महत्व जानकर भारत सरकार द्वारा यह दिवस (संस्कृत दिवस) के रूप में उद्घोषित है। क्योंकि संस्कृत पूरे देश को एकता के सूत्र में बाँधती है।

अभ्यासः

प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत –
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
एकपदेन उत्तरत

(क) रक्षाबन्धन पर्व श्रावणमासस्य कस्यां तिथौ भवति?
उत्तर : पूर्णिमायां।

(ख) श्रावणीपर्वणि हिन्दुजनाः केषां पूजनं कुर्वन्ति?
उत्तर : सप्तर्षीणाम्।

(ग) भगिन्यः स्वानुजानाम् अग्रजानाञ्च दक्षिणहस्तेषु कानि बघ्नन्ति?
उत्तर : रक्षासूत्राणिं।

(घ) हिन्दूराज्ञी कर्मवती कस्य पाश्र्वे रक्षासूत्रं प्रेषितवती?
उत्तर : हुमायूँशासकस्यपावें।

प्रश्न 3.
एकवाक्येन उत्तरत –

(क) हुमायूँ सम्राट् रक्षासूत्रं स्वीकृत्य किम् अकरोत?
उत्तर :
हुमायूँ सम्राट् रक्षासूत्रं स्वीकृत्य कर्मवत्यः सम्मानरक्षाम् अकरोत्

UP Board Solutions

(ख) रक्षाबन्धन दिवसे एव कस्य संस्कारस्य विधानमस्ति?
उत्तर :
रक्षाबन्धन दिवसे एव उपाकर्म संस्कारस्यापि विधानमस्ति।

(ग) भारतशासनेन अयं दिवसः केन रूपेणोदृघोषितः?
उत्तर :
भारतशासनेन अयं दिवसः ‘संस्कृतदिवसः’ रूपेणोद्घोषितः अस्ति।

(घ) रक्षाबन्धनदिवसे कस्याः भाषायाः दिवसो भवति?
उत्तर :
रक्षाबन्धनदिवसे संस्कृतभाषायाः दिवसोः भवति।

प्रश्न 4.
‘क’ स्तम्भम् ‘ख’ स्तम्भेन योजयत (मिलान करके) –
UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 14 रक्षाबन्धनम् 1

प्रश्न 5.
अधोलिखित-क्रियापदानाम् धातुम् लकारम्, पुरुषम्, वचनं च लिखत (लिखकर) –
UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 14 रक्षाबन्धनम् 2

प्रश्न 6.
अथोलिखितपदानां विभक्तिं वचनं लिखत (लिखकर) –
UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 14 रक्षाबन्धनम् 6

प्रश्न 7.
प्रतीकचिह्नानाम् आधारे पर्वणां नामानि तत्सम्बधी द्वे द्वे वाक्ये च लिखत (लिखकर) –
UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 14 रक्षाबन्धनम् 3
UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 14 रक्षाबन्धनम् 4
UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 14 रक्षाबन्धनम् 5

उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं करें

UP Board Solutions

नोट – विद्यार्थी ‘शिक्षण-सङ्केतः’ और ‘एतदपि जानीत’ स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 14 रक्षाबन्धनम् help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sanskrit Chapter 14 रक्षाबन्धनम्, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 5 सहसा विदधीत न क्रियाम् (अनिवार्य संस्कृत)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 5 सहसा विदधीत न क्रियाम् (अनिवार्य संस्कृत)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 5 सहसा विदधीत न क्रियाम् (अनिवार्य संस्कृत).

ईस्वीवर्षस्य ……………………………………………………….. प्रसिद्धर्वते।

हिन्दी अनुवाद – सातवीं शताब्दी में महाराष्ट्र प्रान्त में विष्णुवर्धन राजा था। उसकी राज्यसभा में.. महाकवि भारवि राजकवि था। उसको महाकाव्य ‘किरातार्जुनीय’ प्राचीनकाल से ही अत्यन्त प्रसिद्ध है।

UP Board Solutions

भारविः भारविः ……………………………………………………….. चतुर्दिक्षु प्रासरत्।

हिन्दी अनुवाद – भारवि ने बाल्यकाल में बहुत परिश्रम से विद्या प्राप्त की। उसकी विलक्षण बुद्धि काव्य रचना में भी प्रवृत्त थी। वह हमेशा विद्वानों की सभाओं में उपस्थित होता था। वहाँ पण्डितों के साथ अनेक बार चतुराई से शास्त्रार्थ करता था। वह कवि सम्मेलनों में निरन्तर कविता सुनाता था। श्रोता लोग उसकी सुन्दर कविता सुनकर बहुत प्रशंसा करते थे। इस प्रकार काव्यकला में उसका यश अल्पकाल में ही चारों दिशाओं में फैल गया।

भारवेः पिता ……………………………………………………….. सम्पदः।

हिन्दी अनुवाद – भारवि का पिता पुत्र के काव्य यश से मन में अत्यन्त प्रसन्न और सन्तुष्ट था। तब भी वाणी से भारवि की प्रशंसा नहीं करता था। बल्कि वह कभी-कभी उसके पाण्डित्य की आलोचना करता था। इससे भारवि चिन्तित और खिन्न होता था। एक बार उसके पिता ने कविता सुनकर राज्यसभा में ही आलोचना की और तिरस्कार किया। उस अपमान से भारवि पिता से अत्यधिक नाराज और उद्विग्न हुआ। उसे चिन्ता से रात्रि भर नींद नहीं आई (अर्थात् सोया नहीं)। घर से इधर-उधर घूमते (UPBoardSolutions.com) हुए वह रात्रि में कुछ समय, तक पिता के कमरे से बाहर रहा। तब अपने विषय में माता-पिता का वार्तालाप सुना। “हमारा पुत्र महाकवि और महापण्डित है। उसका यश निरन्तर बढ़ रहा है। वह समाज में हमारा गौरव स्थापित करता है। किन्तु वह और अधिक कवित्व और यश प्राप्त करे, ऐसा विचार करके सभा में आज मेरे द्वारा उसका तिरस्कार किया गया।”

ऐसा सुनकर भारवि गुस्से से निवृत्त हुए। पिता के प्रति झूठे रोष से उसके हृदय में अत्यधिक ग्लानि उत्पन्न हुई। उसने रात्रि में पश्चात्ताप करके इस पद्य की रचना की

कोई कार्य अचानक नहीं करना चाहिए क्योंकि विचार को अभाव बड़ी आपत्ति का स्थान है। सम्पदा गुणों से मिलती है। वह विचारपूर्वक कार्य करने वालों को अपने आप वरण कर लेती है।

UP Board Solutions

अभ्यास

प्रश्न 1.
उच्चारण करें
नोट- विद्यार्थी स्वयं उच्चारण करें।

प्रश्न 2.
एक पद में उत्तर दें
(क) भारवेः महाकाव्यस्य किं नाम?
उत्तर : किरातार्जुनीय।
(ख) भारविं वचसा कः न प्राशंसत्?
उत्तर : भारवैः पिता।
(ग) से कविसम्मेलनेषु किम् अकरोत्?
उत्तर : काव्यम् अश्रावयत्।
(घ) भारविः पित्रे कथं रुष्टः?
उत्तर : अपमानेन।
(ङ) तस्यान्तःकरणे का उत्पन्ना?
उत्तर : महती ग्लानि।

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए क्रियापदों के लकार, पुरुष एवं वचन लिखें
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 5 सहसा विदधीत न क्रियाम् (अनिवार्य संस्कृत) 1
प्रश्न 4.
अधोलिखित पदों में लगे उपसर्गों को लिखें
उत्तर :
पद                              उपसर्गों
परिश्रमेण                        परिः
विलक्षणा                          विः
प्रतिनिवृन्तः                      प्रतिः
नियोजितवान                    निः

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
मजूषा से उचित पदों को चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके)
(क) महाकविः भारविः राजकविः
आसीत्।

(ख)
स सर्वदा विद्वत्सभासु सोत्साहम्
उपतिष्ठत्।

(ग)
स्वविषये मातापित्रोः वार्तालापं
अशृणोत्।

(घ)
अपमानेन भारविः पित्रेः
अत्यधिकं रुष्टः।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
संस्कृत में अनुवाद करेंप्रश्न
(क) वह नियम से विद्यालय में जाता है।
अनुवाद : सः नियमेन् विद्यालयं गच्छति।।

(ख)
मैं अपने अध्यापक की प्रशंसा करता हूँ।
अनुवाद : अहं स्वः अध्यापकं प्रशंसाम् करिष्यामि।

(ग)
तुम घर के बाहर खड़े रहो।
अनुवाद : त्वं गृहात् बहिः स्थितः भवसि।

(घ)
करीम कक्षा में प्रथम है।
अनुवाद : करीम: कक्षायाम् प्रथमं अस्ति।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
जिसके प्रति कोप किया जाता है उसमें चतुर्थी विभक्ति का प्रयोग होता है, जैसे-पित्रे रुष्टः। कोष्ठक में दिए शब्दों में विभक्ति लगाकर रिक्त स्थान भरें (रिक्त स्थान भरकर)
(क) त्वं राक्षसे क्रुध्यसि। (UPBoardSolutions.com)
(ख) अहं हरयै नैव कुप्यामि।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 5 सहसा विदधीत न क्रियाम् (अनिवार्य संस्कृत) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 5 सहसा विदधीत न क्रियाम् (अनिवार्य संस्कृत), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत).

एकस्मिन् ग्रामे …………………………………………………… निवसतः।

हिन्दी अनुवाद – एक ग्राम में जगत्पाल नाम का एक सज्जन रहता है। उसकी पत्नी कला है। जगत्पाल सैंतीस वर्ष का और कला बत्तीस वर्ष की है। जगत्पाल का हृदय अत्यन्त उदार और कला का स्वभाव भी अत्यन्त मधुर है। दोनों दम्पत्ति सुख से रहते हैं।

UP Board Solutions

तयोः द्वे …………………………………………………….. तृतीया कक्षायां च।

हिन्दी अनुवाद – उनकी दो सन्तानें हैं- एक पुत्र और एक पुत्री। पुत्र का नाम विवेक तथा पुत्री को नाम प्रतिभा है। विवेक ग्यारह वर्ष का और प्रतिभा सात वर्ष की है। विवेक सातवीं कक्षा में पढ़ता है और प्रतिभा तीसरी कक्षा में।

आप्र-निम्ब …………………………………………………… ददाति

हिन्दी अनुवाद – आम, नीम और महुआ आदि वृक्षों की छाया में जगत्पाल का घर अत्यन्त सुन्दर है। जगत्पाल एक परिश्रमी और कुशल किसान है। वह हमेशा खेती के कार्यों में लगा हुआ अपने कर्तव्य का (UPBoardSolutions.com) पालन करता है। वह परिश्रम करके अपने खेतों में पर्याप्त अन्न, सब्जियाँ और फल पैदा करता है। उसके घर में एक सफेद रंग की गाय है। वह पर्याप्त दूध देती है।

जगत्पालो ………………………………………………….. कुरुतः।

हिन्दी अनुवाद – जगत्पाल जैसा अपने बेटे विवेक से प्यार करता है, वैसा ही बेटी प्रतिभा से भी। इसी प्रकार कला का स्नेह भी पुत्र और पुत्री में समान है। वे दोनों सन्तान के सुख के लिए हमेशा प्रयास करते हैं।

विवेकः ………………………………………………….. गच्छतः।

हिन्दी अनुवाद – विवेक और प्रतिभा स्वास्थ्यप्रद और पौष्टिक भोजन करते हैं। उनमें शोक और फल का आधिक्य होता है। वे दोनों भाई-बहन पर्याप्त दूध पीते हैं। स्वच्छ वस्त्रों को पहनकर, प्रसन्न और स्वस्थ, वे दोनों माता और पिता को प्रणाम करके अपने विद्यालय में पढ़ने के लिए जाते हैं।

UP Board Solutions

कला एका ………………………………………………….. अर्हति।

हिन्दी अनुवाद – कला एक स्वस्थ और आदर्श गृहिणी है। वह सदा अपने कार्यों को करती है। और पति और सन्तान के स्वास्थ्य के विषय में सावधान रहती है। पति जगत्पाल भी अपनी पत्नी कला को बहुत मानता है। इस प्रकार से परस्पर स्नेह और सौहार्द से बँधा यह लघुपरिवार एक आदर्श परिवार है। लघुपरिवार ही (UPBoardSolutions.com) सुखी परिवार होता है। भोजन की, वस्तु की और घर की व्यवस्था लघुपरिवार में , ही समुचितरूप से हो सकती है। लघुपरिवार से ही समाज का और राष्ट्र का कल्याण होना सम्भव है।

अभ्यास

प्रश्न 1.
उच्चारण करें
नोट – विद्यार्थी स्वयं उच्चारण करें।

प्रश्न 2.
एक पद में उत्तर दें
(क) जगत्पालस्य परिवारः कीदृशः?
उत्तर : आदर्शपरिवारः।
(ख) जगत्पालः कीदृशः कृषकः अस्ति?
उत्तर : उद्योगी।
(ग) कला कीदृशी गृहिणी अस्ति?
उत्तर : स्वस्थ, आदर्श।
(घ) लघुपरिवारः कीदृशः परिवारः अस्ति?
उत्तर : सुखी।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित पदों के लिङ्ग, विभक्ति एवं वचन लिखें
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत) 1
प्रश्न 4.
निम्नलिखित पदों का सन्धि-विच्छेद करें
(क) चाधिक्यम् = आधिक्यम् + च।
(ख) लघुपरिवारेणैव = लघुपरिवारेण + एव।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके)
(क) तस्य पत्नी कला अस्ति।
(ख) तयोः द्वे सन्तती स्तः।।
(ग) विवेकः एकादश वर्षीयः अस्ति।
(घ) तस्य गृहे एका श्वेतवर्णा धेनुः वर्तते।

प्रश्न 6.
हिन्दी में अनुवाद करें
(क) अयं लघुपरिवारः एकः आदर्शपरिवारः अस्ति।
हिन्दी अनुवाद – यह छोटा परिवार एक आदर्श परिवार है।
(ख) विवेकः प्रतिभा च कीदृशं भोजनं कुरुतः।
हिन्दी अनुवाद – विवेक और प्रतिभा कैसा भोजन करते हैं।
(ग) आहारस्य वस्त्रस्य गृहस्य च व्यवस्था समुचितरूपेण भवति।।
हिन्दी अनुवाद – आहार, वस्त्र और घर की व्यवस्था समुचित रूप से होती है।
(घ) लघुपरिवारेणैव समाजस्य राष्ट्रस्य च कल्याणं भवितुमर्हति।
हिन्दी अनुवाद – लघुपरिवार से ही समाज का और राष्ट्र का कल्याण होना सम्भव है।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
संस्कृत में अनुवाद करें-
(क) उसकी पत्नी का नाम कला है।
अनुवाद : तस्य पत्नी नामः कला अस्ति।

(ख) दोनों दम्पत्ति सुख से निवास करते है।
अनुवाद : तौ दम्पत्ति सुखेन निवसतः।

(ग) विवेक ग्यारह वर्ष का है और प्रतिभा प्रतिभा सात वर्ष की है।
अनुवाद : विवेकः एकादश वर्षीयः सप्तवर्षीया च।

(घ) जगत्पाल एक उद्योगी एवं कुशल कृषक है।
अनुवाद : जगत्पालः एकः उद्योगी कुशलश्च  कृषकः अस्ति।

UP Board Solutions

(ङ) उसके घर में एक सफेद रंग की गाय है।
अनुवाद : तस्य गृहे एका श्वेतवर्णा धेनुः वर्तते।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.