UP Board Solutions for Class 2 Maths गणित गिनतारा

UP Board Gintara Class 2 Maths Book Solutions Guide Pdf free download गणित गिनतारा कक्षा 2 are the part of UP Board Solutions for Class 2. Here we have given UP Board Class 2nd Math Book Solutions, Questions and Answers Pdf Ganit.

UP Board Solutions for Class 2 Maths गिनतारा

Gintara Class 2 Maths Book Solutions

We hope the given UP Board Gintara Class 2 Maths Book Solutions Guide Pdf free download गणित गिनतारा कक्षा 2 will help you. If you have any query regarding UP Board Class 2nd Math Book Solutions, Questions and Answers Pdf Ganit, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 6 Environment Model Paper पर्यावरण : हमारा पर्यावरण

UP Board Class 6 Environment Model Paper are part of UP Board Class 6 Model Papers. Here we have given UP Board Class 6 Environment Model Paper.

Board UP Board
Class Class 6
Subject Environment
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 6 Environment Model Paper पर्यावरण : हमारा पर्यावरण

सत्र परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-हमारा पर्यावरण

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पर्यावरण का क्या अर्थ है?
उत्तर:
चारों ओर का आवरण।

प्रश्न 2.
सजीव घटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, जीव-जन्तु तथा मनुष्य।

प्रश्न 3.
प्रकृति में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत क्या है?
उत्तर:
सूर्य

प्रश्न 4.
जल के स्रोत कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
धरातलीय जल, भूमिगत जल, वर्षा तथा हिमनद्

प्रश्न 5.
मिट्टी किसे कहते हैं?
उत्तर:
भूमि की सबसे ऊपरी परत को मिट्टी कहते हैं।

प्रश्न 6.
मिट्टी के कितने प्रकार हैं?
उत्तर:
मिट्टी के मुख्य रूप से तीन प्रकार हैं- काली मिट्टी, लाल मिट्टी तथा लैटेराइट मिट्टी।

प्रश्न 7.
प्राणी साँस लेते समय कौन-सी गैस ग्रहण करते हैं?
उत्तर:
ऑक्सीजन

प्रश्न 8.
कारखानों की चिमनियों से कौन-सी गैस निकलती है?
उत्तर:
कार्बन डाइऑक्साइड

प्रश्न 9.
समुद्र का जल कैसा होता हैं?
उत्तर:
खारी

प्रश्न 10.
गंगा तथा यमुना नदियों का संगम कहाँ होता है?
उत्तर:
प्रयाग में।

प्रश्न 11.
दूषित जल से कौन-सी बीमारियाँ होती हैं?
उत्तर:
आंत रोग, टायफाइड, पेचिश आदि।

प्रश्न 12.
जलमण्डल क्या है?
उत्तर:
पृथ्वी का जल वाला भाग।

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
पारिस्थितिकी तंत्र किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी स्थान पर पाए जाने वाले जीव-जन्तु, पेड़-पौधे तथा वहाँ के वातावरण में पाई जाने वाली विभिन्न वस्तुओं के तंत्र को पारिस्थितिकी तंत्र कहते हैं।

प्रश्न 14.
आहार जाल किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी पारिस्थितिकी तंत्र में उपस्थित विभिन्न आहार श्रृंखलाएँ एक-दूसरे से सम्बद्ध होकर एक जाल रूपी संरचना का निर्माण करती हैं, जिसे आहार-जाल कहते हैं।

प्रश्न 15.
मृदा प्रदूषण किन करणों से होता हैं?
उत्तर:
मृदा प्रदूषण रासायनिक खादों तथा कीटनाशक दवाओं के अत्यधिक प्रयोग, परमाणु कचरे, पेड़-पौधों की अन्धाधुंध कटाई आदि के कारण होता है।

प्रश्न 16.
प्रकृति में जल किन-किन रूपों में विद्यमान हैं?
उत्तर:
प्रकृति में जल तीन रूपों में पाया जाता है-ठोस, द्रव और गैस। पहाड़ों पर जमी बर्फ जल का ठोस रूप है। नदियों, तालाबों, झरनों, समुद्रों आदि में बहता पानी जल का द्रव रूप है। वायुमण डल में उपस्थित जलवाष्प जल का गैसीय रूप है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
अपशिष्ट संग्रह के दुष्प्रभावों को उदाहरण सहित समझाइए।

प्रश्न 18.
वायुमण्डल क्या है? हमारे वायुमण्डल का संतुलन कैसे बिगड़ रहा है?

 

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-हमारा पर्यावरण

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
शेर कहाँ रहता हैं?
उत्तर:
माँद में

प्रश्न 2.
पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना किन-किन घटकों से मिलकर होती हैं?
उत्तर:
सजीव घटक तथा निर्जीव घटक।

प्रश्न 3.
मृत जीवधारियों से भोजन प्राप्त करने वाले जीव क्या कहलाते हैं?
उत्तर:
मृतोपजीवी

प्रश्न 4.
जो सजीव घटक अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
उत्तर:
स्वपोषी।

प्रश्न 5.
पेड़-पौधे अपना भोजन बनाते समय किस गैस का प्रयोग करते हैं?
उत्तर:
कार्बन डाइऑसाइड का।

प्रश्न 6.
जल के भाप बनकर उड़ने की क्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर:
वाष्पीकरण।

प्रश्न 7.
जनसंख्या में वृद्धि किस क्रम से होती है?
उत्तर:
ज्यामितीय क्रम से।

प्रश्न 8.
कोयला कैसा स्रोत हैं?
उत्तर:
अपूर्य स्रोत

प्रश्न 9.
वाहनों को चलाने के लिए न्यूनतम प्रदूषण वाला ईंधन कौन-सा है?
उत्तर:
सी०एन०जी०

प्रश्न 10.
वाहनों से निकलने वाले धुएँ में कौन-सी गैस पाई जाती है?
उत्तर:
कार्बन मोनो-ऑक्साइड

प्रश्न 11.
वायु में किस गैस की मात्रा सबसे अधिक है?
उत्तर:
नाइट्रोजन

प्रश्न 12.
घरों की नालियों का गंदा पानी किस प्रकार का अपशिष्ट है?
उत्तर:
द्रव अपशिष्ट

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
गैसीय अपशिष्ट पदार्थ के स्रोत क्या हैं ?
उत्तर:
गैसीय अपशिष्ट पदार्थ के स्त्रोत हैं- लकड़ी, कोयला, कारखाने, परिवहन के साधन, मरे हुए जीव-जंतु, अँगीठी, सिगरेट, बीड़ी आदि।

प्रश्न 14.
जनसंख्या पर माल्थस के विचार क्या हैं?
उत्तर:
माल्थस के अनुसार खाद्य सामग्री में वृद्धि सदैव अंकगणितीय क्रम (जैसे 1,2, 3, 4, 5…) में होती हैं, जबकि जनसंख्या वृद्धि ज्यामितीय क्रम (जैसे 2, 4, 8, 16, ..) में होती है।

प्रश्न 15.
ऊर्जा के कौन-कौन से स्रोत हैं?
उत्तर:
सूर्य का प्रकाश, कोयला, लकड़ी, पेट्रोल, डीजल, प्राकृतिक गैस, मिट्टी का तेल, गोबर गैस, गोबर के कंडे, बिजली आदि ऊर्जा से स्रोत हैं।

प्रश्न 16.
वन क्षेत्र में मिट्टी का कटाव क्यों कम होता है?
उत्तर:
वन तेज वर्षा में मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। वन-क्षेत्र में पेड़-पौधे पानी के वेग को कम करते हैं। तथा वायु की तीव्र गति को भी कम करते हैं, इससे वन-क्षेत्र में मिट्टी का कटाव कम होता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
जल कैसे प्रदूषित होता है?

प्रश्न 18.
अनुकूलन से आप क्या समझते हैं? मरुस्थलीय पौधे अपने वातावरण में किस प्रकार अनुकूलित रहते हैं?

 

वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-हमारा पर्यावरण

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अपशिष्ट पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
अपशिष्ट पदार्थ तीन प्रकार के होते हैं- ठोस अपशिष्ट, द्रव अपशिष्ट तथा गैस अपशिष्ट।

प्रश्न 2.
प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखें।
उत्तर:
भूकम्प, ज्वालामुखी उद्गार, भू-स्खलन, बादल फटना, बाढ़, सूखा आदि।

प्रश्न 3.
धरती की खुदाई क्यों की जा रही है?
उत्तर :
खनिजों को प्राप्त करने के लिए।

प्रश्न 4.
पराबैंगनी किरणों के कारण कौन-सा रोग फैलता है?
उत्तर:
केंसर

प्रश्न 5.
चमड़ा बनाने में किस रसायन का प्रयोग होता है?
उत्तर:
क्रोमियम

प्रश्न 6.
वायु प्रदूषण से होने वाले दो रोगों के नाम लिखो।
उत्तर:
दमा तथा कैंसर

प्रश्न 7.
भूजल स्तर नीचे क्यों गिरता है?
उत्तर:
वर्षा जल की कमी तथा जल की अधिक माँग के कारण।

प्रश्न 8.
भूजल में वृद्धि कैसे की जा सकती है?
उत्तर:
वर्षा जल का संचयन एवं पुनर्भरण करको

प्रश्न 9:
गैसीय अपशिष्ट के प्रमुख स्रोत कौन-से हैं?
उत्तर:
कारखानों की चिमनियाँ, वाहन, बीड़ी-सिगरेट आदि।

प्रश्न 10.
जलाने पर सबसे कम प्रदूषण करने वाला ऊर्जा का स्रोत कौन-सा है?
उत्तर:
एल०पी०जी०

प्रश्न 11.
भेड़ से हमें क्या प्राप्त होता है?
उत्तर:
ऊन।

प्रश्न 12.
आधुनिक कृषि में खरपतवारों को नष्ट करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर:
कल्टीवेटर

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
प्रवासी पक्षी किसे कहते हैं?
उत्तर:
मौसम से अनुकूलन बनाए रखने के लिए पक्षी हिमालय के बर्फीले क्षेत्रों साइबेरिया, ऑस्ट्रेलिया से हजारों किलोमीटर की यात्रा करके हमारे देश में आते हैं। इन पक्षियों को प्रवासी पक्षी कहते हैं।

प्रश्न 14.
ऑक्सीजन का जीवन में क्या महत्त्व है?
उत्तर:
ऑक्सीजन का जीवन में बहुत अधिक महत्त्व है। किसी भी प्राणी को जीवित रखने के लिए ऑक्सीजन अनिवार्य है इसलिए इसे प्राण वायु भी कहा जाता है। यह आग जलाने के लिए भी आवश्यक है।

प्रश्न 15.
वर्षा जल का संचयन एवं पुनर्भरण क्यों आवश्यक हैं ?
उत्तर:
वर्षा जल का संचयन एवं पुनर्भरण भू-जल आपूर्ति और भू-सतही जल द्वारा सभी कार्यों के लिए जल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 16.
प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
भूकम्प, ज्वालामुखी उद्गार, भू-स्खलन, बादल फटना, बिजली गिरना, बाढ़, सूखा, वनों की । आग, चक्रवात, सुनामी लहरें, तूफान, शीतलहर आदि प्राकृतिक आपदाएँ हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
ऊर्जा संरक्षण के उपाय लिखिए।

प्रश्न 18.
एड्स कैसे फैलता है? इसके बचाव के उपाय बताइए।

 

We hope the UP Board Class 6 Environment Model Paper (पर्यावरण : हमारा पर्यावरण), help you. If you have any query regarding UP Board Class 6 Environment Model Paper (पर्यावरण : हमारा पर्यावरण), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 6 Hindi Model Paper हिन्दी : मंजरी, महान व्यक्तिव

UP Board Class 6 Hindi Model Paper are part of UP Board Class 6 Model Papers. Here we have given UP Board Class 6 Hindi Model Paper.

Board UP Board
Class Class 6
Subject Hindi
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 6 Hindi Model Paper हिन्दी : मंजरी, महान व्यक्तिव

सत्र परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-हिन्दी ( मंजरी, अनिवार्य संस्कृत एवं महान व्यक्तित्व पर आधारित )

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कवि किसका प्रेमी बनना चाहता है?
उत्तर:
जो समान रूप से मनुष्य की भलाई करने वाला हो।

प्रश्न 2.
जादूगर की माँ और पिता किन परिस्थितियों में थे?
उत्तर:
जादूगर की माँ और पिता पूरी तरह प्रतिकूल परिस्थितियों में थे। माँ बीमार थी तो पिता सत्याग्रह के कारण जेल में बन्द थे।

प्रश्न 3.
कबीर मधुर वाणी की तुलना किससे करता है?
उत्तर:
औषधि से।

प्रश्न 4.
रामप्रसाद बिस्मिल ने अपनी माता की तुलना किससे की हैं?
उत्तर:
मेजिनी की माता से।

प्रश्न 5.
मोइना को पोस्ट मास्टर जी ने कौन-सा नाम दिया?
उत्तर:
क्यों-क्यों लड़की।

प्रश्न 6.
रहीम के अनुसार हमें अपना दुख किसी से क्यों नहीं कहना चाहिए?
उत्तर:
लोग हमारे दुख की कहानी सुनकर हमारा मजाक उड़ाते हैं, इसलिए हमें अपना दुख किसी से नहीं कहना चाहिए।

प्रश्न 7.
‘आप भले तो जगभला’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर:
श्रीमन्नारायण

प्रश्न 8.
बिस्मिल की माँ ने पढ़ना-लिखना कैसे सीखा?
उत्तर:
‘बिस्मिल’ की माँ ने घर पर ही सहेलियों की मदद से पढ़ना-लिखना सीखा।

प्रश्न 9.
राहुल के उत्तर से उसके स्वभाव के विषय में क्या पता चलता है?
उत्तर:
राहुल के उत्तर से पता चलता है कि उसका स्वभाव निष्पक्ष, विचारशील और दयाभाव रखने वाला था।

प्रश्न 10.
प्रधानाध्यापकः पुरस्काररूपेण किम् वितरन्ति?
उत्तर:
कन्दुक।

लघु उत्तरीय प्रश्न ।

प्रश्न 11.
नीचे लिखे वाक्य से सम्बन्धित दोहे लिखिए
(i) दुर्बल व्यक्ति को नहीं सताना चाहिए
(ii) परोपकारियों के साथ रहने मात्र से ही परोपकार का पुण्य मिल जाता हैं।
उत्तर:
(i) दुर्बल को…………… वैजाय।
(ii) वे रहीम………को रंग।
किताब से कबीर और रहीम का दोहा ले।

प्रश्न 12.
गाँधी जी ने अपने आश्रम को प्रयोगशाला क्यों कहा?
उत्तर:
गाँधी जी के आश्रम में केवल सैद्धांतिक बाते नहीं होती थी; वहाँ उनका व्यावहारिक प्रयोग भी होता था; जिसमें उनकी अहिंसात्मक प्रवृत्ति बहुत उपयोगी होती थी। यही कारण है कि उन्होंने अपने आश्रम को प्रयोगशाला कहा है।

प्रश्न 13.
वानरः कां हन्तुम् खगेन् प्रहारम् अकरोत्?
उत्तर:
वानर: मक्षिकाम् हन्तुम् खड्गन् प्रहारम् अकरोत्।

प्रश्न 14.
रामराज्य को आदर्श राज्य क्यों कहा गया है?
उत्तर:
रामचंद्र जी ने शासन की उत्तम व्यवस्था की। उन्होंने जनता की सुख-सुविधा का इतना प्रबंध किया कि किसी को कोई कष्ट नहीं था। सब स्वस्थ, सुखी व आनंदपूर्वक जीवन व्यतीत करते थे। इसलिए रामराज्य को आदर्श राज्य कहा गया है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
निम्न दोहों का भावार्थ लिखिए
बुरा जो ……………… न कोय।
जो बड़ेन को ………………… नाहि।
उत्तर:
कबीरदास जी कहते हैं कि में दूसरे लोगों में बुराई देखने चला; परन्तु मुझे कोई बुरा आदमी नहीं मिल सका। जब मैंने अपने दिल में झाँककर देखा; तब मुझे पता चला कि में सबसे बुरा हूँ; क्योंकि मुझमें अनेक अवगुण हैं। आशय यह है कि दूसरों की बुराई देखना ठीक नहीं। अपनी बुराई (दोष) देखकर उसे दूर करना चाहिए।
रहीम जी कहते हैं कि अगर कोई योग्य व्यक्ति की बुराई करता है तो वह अपनी हीनता को ही प्रदर्शित करता है क्योंकि जो वास्तव में अच्छा है वह किसी के कहने भर से बुरा नहीं हो जाएगा। अतः हमें किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए।

प्रश्न 16.
दुनिया ……………………….. हितकर होगा। इस कथन की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
प्रसंग – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘आप भले तो जग भला’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक श्रीमन्नारायण हैं। प्रस्तुत गद्यांश में लेखक ने बताया है कि आप दूसरों से जिस प्रकार का व्यवहार करेंगे, दूसरे मनुष्य भी वैसा ही व्यवहार आपके साथ करेंगे।

व्याख्या – लेखक कहता है कि सारा संसार काँच के महल जैसा है। जिस प्रकार, काँच के महल में अपना रूप साफ-साफ दिखाई देता है, उसी प्रकार, हमारी आदत को छाया ही हमें दिखाई देती है। आप अगर खुश हों, तो संसार भी विनम्र भाव और प्रेम से बात करेगा। अगर आप दूसरों को गलतियाँ ही देखते रहेंगे, उन्हें अपना शत्रु समझते रहेंगे, उनकी ओर भौंका करेंगे, तो वे भी आपकी ओर गुस्से से दौड़ेंगे। अँग्रेजी में एक कहावत है कि अगर आप खुश रहेंगे, तो दुनिया भी आपका साथ देने को तैयार रहेगी। यदि आपको गुस्सा करना और रोना हो, तो दुनिया से दूर किसी जंगल में चले जाना ही कल्याणकारी होगा।

प्रश्न 17.
निम्न का संस्कृत में अनुवाद कीजिए
(i) मेरी नाव कागज से बनी है।
(ii) मेरी नाव आगे चली गई।
(iii) छात्रों में खेल प्रतियोगिता हो रही है।
(iv) प्रधानाध्यापक मिठाई बाँटते हैं।
(v) रमेश गाँव जाते हैं।
उत्तर :
(i) पत्रनिर्मिती मम नौका।
(ii) मम नौका अग्ने चलिता।
(iii) छात्राणाम् परस्परम् क्रीडा प्रतियोगिता प्रचलति।
(iv) प्रधानाध्यापक: मिष्ठान्नम् वितरति।
(v) रमेशः ग्रामम् गच्छति।

प्रश्न 18.
भारत के महान खगोलविद् आर्यभट्ट पर अनुच्छेद लिखिए।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-हिन्दी ( मंजरी अनिवार्य संस्कृत एवं महान व्यक्तित्व पर आधारित )

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
लेखक सुदर्शन का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर:
बद्रीनाथ भट्ट।

प्रश्न 2.
“हिन्द महासागर में छोटा-सा हिन्दुस्तान’ किसके लिए कहा गया है?
उत्तर:
मॉरीशस के लिए।

प्रश्न 3.
हामिद के पास कितने पैसे थे?
उत्तर:
तीन पैसे।

प्रश्न 4.
मॉरीशस की राष्ट्रभाषा क्या है?
उत्तर:
अंग्रेजी।

प्रश्न 5.
हामिद ने चिमटा क्यों खरीदा?
उत्तर:
रोटी पकाते समय दादी की अंगुलियाँ जलने से बचाने के लिए हामिद ने चिमटा खरीदा।

प्रश्न 6.
आप भले तो जग भला’ का क्या आशय हैं?
उत्तर:
जो जिसके साथ जैसा व्यवहार करता है, वह बदले में वैसा ही पाता है।

प्रश्न 7.
बाबा भारती से घोड़ा लेने के लिए डाकू खड्गसिंह ने क्या किया?
उत्तर:
डाकू ने लँगडे भिखारी का वेश धारण कर बावा से सहानुभूति ली और घोड़े को छीन लिया।

प्रश्न 8.
बाबा भारती की प्रार्थना से डाकू खड्गसिंह पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
बाबा की बात से डाकू का हृदय पिघला और अन्त में उसने घोड़ा वापस कर दिया।

प्रश्न 9.
मॉरीशस के शिवालय में क्या होता हैं?
उत्तर:
रामचरितमानस का पाठ होता है।

प्रश्न 10.
नृपस्य नासिकायाः उपरि का उपविशत्?
उत्तर:
मक्षिका।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
लेखक ने मॉरीशस को ‘छोटे पैमाने पर भारत’ ही कहा है, क्यों?

प्रश्न 12.
ईय और इक प्रत्यय वाले पाँच-पाँच शब्द लिखिए।
उत्तर:
ईय प्रत्यय वाले शब्द – अकथनीय, अतुलनीय, दर्शनीय, असहनीय च सम्मानीय।
इक प्रत्यय वाले शब्द – सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, वार्षिक व मासिक।

प्रश्न 13.
बाबा भारती ने खड्गसिंह से इस घटना को किसी के सामने प्रकट न करने के लिए क्यों कहा?

प्रश्न 14.
राजेन्द्र चोल के समय गाँवों की व्यवस्था कैसी थी?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 15.
हामिव महँगे खिलौने न खरीद सकने पर अपने आपको कैसे समझा रहा था?

प्रश्न 16.
“मूर्खसेवकः’ पाठ का अनुवाद कीजिए।

प्रश्न 17.
‘हार की जीत’ पाठ का सारांश लिखिए।

प्रश्न 18.
अमीर खुसरो का परिचय अपने शब्दों में लिखिए।

 

वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-हिन्दी (मंजरी) एवं अनिवार्य संस्कृत

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भगत सिंह किस आर्मी के सदस्य थे?
उत्तर:
हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी।

प्रश्न 2.
लोकगीत किन-किन रागों पर आधारित होते हैं?
उत्तर:
ये पीलू, सारंग, दुर्गा, सावन, सोरठ आदि पर।

प्रश्न 3.
बारहमासा किसे कहते हैं?
उत्तर:
चैत्र से लेकर फाल्गुन तक के बारह महीनों का गीत।

प्रश्न 4.
कवि ने खग के माध्यम से मनुष्य को कौन-सा संदेश दिया है?
उत्तर:
जीवनभर क्रियाशील रहने का।

प्रश्न 5.
ज्यौनार क्या है?
उत्तर:
विवाह के समय खाना खाने की रस्म।

प्रश्न 6.
भगत सिंह को किस जुर्म में फाँसी दी गई?
उत्तर:
पुलिस अधीक्षक सांडर्स को गोली मारने तथा अदालत में बम फेंकने के जुर्म में।

प्रश्न 7.
साप्ताहिक धमाका क्यों निकाला गया?
उत्तर:
मोहल्ले में फैले भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए साप्ताहिक धमाका निकाला गया।

प्रश्न 8.
इन्कलाब जिन्दाबाद का नारा किसने दिया?
उत्तर:
भगत सिंह ने।

प्रश्न 9.
लोकगीत कब गाए जाते हैं?
उत्तर:
त्योहारों और विशेष अवसरों पर।

प्रश्न 10.
कस्य भवने बहवः पशवः आसन्?
उत्तर:
राज्ञस्य भवने बहवः पशवः आसन्।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
कैसे लोग जीवन भरी संसार की उपेक्षा और उपहास झेलते हैं?
उत्तर:
कार्य को बिना पूरा किए हुए छोड़कर लौट आने वाले लोग जीवन भर संसार की उपेक्षा और उपहास झेलते हैं।

प्रश्न 12.
पाठ के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके)।
(क) भोजनान्ते तक्र पिबेत्।
(ख) जीवने दुर्व्यसनं कदापि न कुर्यात्।।
(ग) तमालसेवनं सदा परिहरेत्।
(घ) दुर्जनानां सङ्गम् त्यजेत्।

प्रश्न 13.
सोहर, चैता तथा कजरी कब गाए जाते हैं?
उत्तर:
सोहर विवाह या बच्चे के जन्म आदि अवसर पर गाए जाते हैं। चैता चैत महीने में और कजरी बरसात के महीनों में गाई जाती है।

प्रश्न 14.
लोकगीतों में लोगों की दिलचस्पी कम होने से हमें क्या क्षति हो सकती है?
उत्तर:
लोकगीतों में लोगों की दिलचस्पी कम होने से हम अपनी सभ्यता, संस्कृति और ग्राम्य जीवन की सीधी-सरस शैली से दूर हो जाएँगे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
डॉ० विश्वेश्वरैया को आधुनिक भारत का भगीरथ क्यों कहा जाता है?

प्रश्न 16.
वर्षर्तुः पाठ का हिन्दी में अनुवाद कीजिए।

प्रश्न 17.
‘साप्ताहिक धमाका’ पाठ का सारांश लिखिए।

प्रश्न 18.
मंगल पाण्डे का जीवन परिचय लिखिए।

We hope the UP Board Class 6 Hindi  Model Paper, help you. If you have any query regarding UP Board Class 6 Hindi Model Paper, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow

UP Board Rainbow Class 5 English Book Solutions Gudie Pdf free download are the part of UP Board Solutions for Class 5. Here we have given UP Board Class 5th English Rainbow Text Book Solutions, Questions and Answers Pdf.

UP Board Solutions for Class 5 English Rainbow

Rainbow Class 5 English Book Solutions

We hope the given UP Board Rainbow Class 5 English Book Solutions Guide Pdf free download will help you. If you have any query regarding UP Board Class 5th English Rainbow Text Book Solutions, Questions and Answers Pdf, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 6 History and Civics Model Paper इतिहास : हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

UP Board Class 6 History and Civics Model Paper are part of UP Board Class 6 Model Papers. Here we have given UP Board Class 6 History and Civics Model Paper.

Board UP Board
Class Class 6
Subject History and Civics
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 6 History and Civics Model Paper इतिहास : हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

सत्र परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-सामाजिक अध्ययन
हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
इतिहास क्या है?
उत्तर:
इतिहास बीते हुए समय और उस समय के लोगों को समझने जानने का एक साधन है।

प्रश्न 2.
आग की खोज किस काल में हुई थी?
उत्तर:
आग की खोज पुरापाषाण काल में हुई थी।

प्रश्न 3.
प्राक् ऐतिहासिक काल किसे कहते हैं?
उत्तर:
वह समय जिसकी कोई भी लिखित सामग्री उपलब्ध नहीं है, प्राक् ऐतिहासिक काल कहलाता है।

प्रश्न 4.
मानव का प्रथम पालतू पशु कौन-सा है?
उत्तर:
कुत्ता।

प्रश्न 5.
‘मोहनजोदड़ो’ का क्या अर्थ है?
उत्तर:
मृतकों का टीला।

प्रश्न 6.
इतिहास की जानकारी कैसे प्राप्त होती हैं?
उत्तर:
पुरातात्विक खननों में प्राप्त वस्तुओं से।

प्रश्न 7.
विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य कौन-सा है?
उत्तर:
महाभारत।

प्रश्न 8.
पुरापाषाण काल के औजार कैसे होते थे?
उत्तर:
बेडौल एवं भौंडी आकृति के।

प्रश्न 9.
तमिलनाडु एवं केरल के पारम्परिक नृत्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:
तमिलनाडू – भरतनाट्यम,
केरल – कथकली.

प्रश्न 10.
ग्राम-पंचायत का सचिव कौन होता है?
उत्तर:
ग्राम-पंचायत का सचिव ग्राम-पंचायत अधिकारी होता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
सही कथन पर सही (✓) का निशान एवं गलत कथन पर गलत (✗) क्रा निशान लगाइए
उत्तर:
(क) प्राक् (पूर्व) इतिहास जानने के लिए हमारे पास लिखित सामग्री है। (✗)
(ख) प्राचीन काल के मानव कागज पर लिखते थे। (✗)
(ग) सिक्कों एवं अभिलेखों से भी ऐतिहासिक जानकारी मिलती है। (✓)
(घ) राजतरंगिणी कौटिल्य (चाणक्य) की रचना है। (✗)
(ङ) वेद धार्मिक साहित्य है। (✓)
(च) फाह्यान मौर्य काल में भारत आया था। (✗)

प्रश्न 12.
‘पुरातत्ववेत्ता’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
पुरातत्ववेत्ता सावधानी से जमीन की देख-रेख और समझ के आधार पर खुदाई कराते हैं। खुदाई से प्राप्त छोटी वस्तुओं से वे लिखित दस्तावेज तैयार करते हैं। इन्हीं वस्तुओं के आधार पर हमें अतीत की जानकारी प्राप्त होती है।

प्रश्न 13.
किस कारण सभी प्राचीन सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे हुआ? (नदियों से विशेष लाभ क्या थे?)
उत्तर:
खेती के लिए पानी की उपलब्धता ने अधिक अन्न उत्पादन में मदद की। इससे व्यापार को बढ़ावा मिला जिससे नगरों का विकास संभव हो सका। व्यापार के लिए जलमार्ग सुलभ था। साथ ही नदी मार्ग से व्यापार सस्ता, आसान तथा सुरक्षित था। नगरीय जीवन में कृषि की अपेक्षा अन्य काम-धंधों को अधिक महत्व मिला। इन काम-धंधों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता तथा उससे निर्मित वस्तुओं ने नगरीय जीवन को और उन्नत बनाया। यही कारण है कि सभी प्राचीन सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे ही हुआ।

प्रश्न 14.
खेती का विकास हो जाने के बाद आर्यों के जीवन में क्या परिवर्तन हुआ?
उत्तर:
खेती का विकास हो जाने के बाद आर्यों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए। अब आर्य जौ के साथ गेहूँ, धान, दाल आदि उगाने लगे और कृषि उनका मुख्य व्यवसाय बन गया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
इतिहास जानने के पुरातात्विक व साहित्यिक साधनों (स्रोतों) का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पुरातात्विक और साहित्यिक दोनों स्रोतों से हमें इतिहास की जानकारी प्राप्त होती है। इन स्रोतों की सहायता से इतिहासकार और पुरातत्वविद् अतीत का निर्माण करते हैं। इतिहासकार इन्ही स्रोतों से अतीत की कृषि, पशु-पालन, कामगार, शिल्प, काम-धंधे, व्यापार, नापतौल, लेन-देन, कर आदि के आधार पर आर्थिक स्थिति का वर्णन करते हैं। घर-परिवार, स्त्रियों की स्थिति, शिक्षा, रहन सहन, खान-पान, वेश-भूषा, मनोरंजन त्योहार, मैले आदि के आधार पर सामाजिक तथा शासक, प्रजा, प्रशासन, सुरक्षा व सैन्य व्यवस्था के आधार पर राजनीतिक स्थिति की जानकारी प्रदान करते हैं। इसी प्रकार कला, आचार, ज्ञान-विज्ञान की मान्यताएँ, धार्मिक विश्वास, देवी-देवता, पूजा-पाठ एवं परंपराओं के आधार पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थिति का वर्णन करते हैं।

प्रश्न 16.
आर्यों की सामाजिक व्यवस्था कैसी थी?
उत्तर:
आर्यों की सामाजिक व्यवस्था में समाज का आधार परिवार था। परिवार का वरिष्ठ सदस्य इसका मुखिया होता था, जिसको कुलप या गृहपति कहा जाता था। आरंभ में आर्य तीन वर्षों में विभाजित थे। राजा, पुरोहित तथा अन्य जन। यह विभाजन उनके व्यवसाय पर आधारित था। धीरे-धीरे यज्ञ करवाने वाला ब्राह्मण, युद्ध करनेवाला क्षत्रिय, व्यापार करनेवाला वैश्य कहलाने लगा। साथ ही चौथा वर्ण शूद्र भी आया जो युद्ध में हारे हुए लोग थे। यह व्यवस्था धीरे-धीरे कठोर होती गई। कार्य का स्वरूप वंशानुगत होता गया। महिलाओं को समाज में उच्च स्थान प्राप्त था, वे पुरूषों के समान ही शिक्षा प्राप्त करती थीं। आर्यों का घर घास-फूस तथा मिट्टी के बने होते थे। आर्य दूध एवं उससे बने पदार्थ का प्रयोग करते थे। अनाज में वे जौ, गेहूं, चावल का प्रयोग करते थे।

प्रश्न 17.
हड़प्पाकालीन नगरनिर्माण योजना तथा व्यापार का वर्णन करें|
उत्तर :
हड़प्पा कालीन नगर निर्माण योजना-  हड़प्पा कालीन नगरों का निर्माण एक निश्चित योजना के आधार पर किया गया था। सड़कें चौड़ी थीं तथा वे छोटी-छोटी सड़कों एवं गलियों से जुड़ी थीं। सड़कें पूर्व से पश्चिम की ओर तथा उत्तर से दक्षिण की ओर जाती थीं। सड़कों के किनारे पक्की नालियाँ बनी थीं। हर घर की नाली बड़े नालों से मिल जाती थी। हर नाली में हल्की सी ढाल होती थी ताकि पानी आसानी से बह सके। इससे पता चलता है कि इस सभ्यता के लोग साई” और स्वच्छता के प्रति जागरूक थे।

हड़प्पा कालीन व्यापार-  हड़प्पा के नगरों से पत्थर, हाथी दाँत, धातु एवं मिट्टी की बनी वस्तुएँ मिली हैं। कुछ विद्वान सोचते हैं कि ये वास्तव में व्यापारियों की मुहरें थीं। ये विभिन्न आकार की हैं। इन मुहरों पर आदमी की आकृतियाँ, कुछ पर जानवरों की, पौधों की और कुछ पर बर्तनों की आकृतियाँ बनी हुई हैं। व्यापारी जब एक जगह से दूसरी जगह सामान भेजते थे तो सामान बाँधकर उस पर गीली मिट्टी छापते होंगे और गीली मिट्टी पर अपनी मुहर से छाप बना देते होंगे ताकि उनके सामान की पहचान बनी रह सके। तौल और नाप के लिए बटखरे और पैमाने का प्रयोग करते थे। ऐसी मुहरें दूसरे देशों में भी पाई गई हैं- खासकर मेसोपोटामिया (इराक) में लगता है कि उन दिनों इराक और हड़प्पा के नगरों के बीच व्यापार होता था।

हड़प्पा कालीन रहन-सहन-  चावल, गेहूँ और जौ हड़प्पा वासियों के मुख्य भोज्य पदार्थ थे। ये लोग सूती एवं ऊनी दोनों प्रकार के वस्त्र पहनते थे। यहाँ के निवासी गेहूँ, जौ, कपास, मटर, तिल और चावल की खेती करते थे। ऊँचे कंधों वाले बैल, गाय, भैंस, बकरी, भेड़, सुअर, हाथी और ऊँट इनके पालतू पशु थे। हार, कंगन, पाजेब (पायल), बाली, अंगूठी उनके प्रिय आभूषण थे। मनका बनाने का कारखाना चन्दड़ों से प्राप्त हुआ है।

हड़प्पा कालीन देवी-देवता-
  हड़प्पावासी मिट्टी से देवी-देवता की मूर्तियाँ बनाते थे। इस प्रकार की एक मातृदेवी की मूर्ति खुदाई में प्राप्त भी हुई है। इसके अलावा पत्थर के चौकोर पट्टे पर एक आकृति के सिर पर भैंसे के सींग का चित्र भी मिला है। उसके चारों तरफ कई जानवर बने हैं। संभवत: सिंधुवासी इन्हें पशुओं का देवता मानकर पूजते थे। कुछ मुहरों पर पीपल की पत्तियाँ और साँप की आकृतियाँ भी बनी मिली हैं। शायद वे इनकी भी पूजा करते थे। इतिहासकार मानते हैं कि हड़प्पावासी मातृशक्ति की उपासना, शिव की पूजा, वृक्ष पूजा और पशु-पूजा करते थे।

प्रश्न 18.
ग्राम पंचायत के कार्य लिखिए।
उत्तर:
पंचायत की जिम्मेदारी गाँव की दशा सुधारने की है। ग्राम पंचायत यह देखती है कि गाँव की जनता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के द्वारा स्वास्थ्य की सुविधा प्राप्त कर रही है या नहीं। यह बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय की निगरानी करती है। गाँव की गलियों में खड़न्जा बिछवाने, सड़क बनवाने, पानी की निकासी के लिए नाली बनवाने, बिजली, पीने के पानी इत्यादि की व्यवस्था तथा जन्म और मृत्यु का ब्यौरा तैयार करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है। यह जरूरतमन्दों की पहचान करने और कार्यों की प्राथमिकता का निर्णय भी अपनी बैठकों में करती है।
गाँव की सार्वजनिक सम्पत्ति का रख-रखाव एवं इनके खरीदने तथा नीलामी का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा ही होता है। पंचायत अपनी आमदनी तथा खर्च का हिसाब-किताब रखती है। वर्ष में दो बार ग्राम पंचायत की बैठक होती हैं। बैठक में ग्राम पंचायत यह देखती है कि पंचायत समिति अपने कार्य ठीक ढंग से कर रही है या नहीं।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-सामाजिक अध्ययन
हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मेगस्थनीज ने कौन-सी पुस्तक लिखी?
उत्तर:
मेगस्थनीज ने ‘इण्डिका’ नामक पुस्तक लिखी।

प्रश्न 2.
कलिंग युद्ध के पश्चात् अशोक ने कौन-सा धर्म अपनाया?
उत्तर:
कलिंग युद्ध के पश्चात् अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया।

प्रश्न 3.
राजदूत किसे कहते हैं?
उत्तर:
राजा के दूत को राजदूत कहते हैं।

प्रश्न 4.
बौद्ध धर्म के दो सम्प्रदायों के नाम लिखिए।
उत्तर:
बौद्ध धर्म के दो सम्प्रदाय – हीनयान और महायान।

प्रश्न 5.
अजंता की गुफाओं में क्या चित्रित है?
उत्तर:
अजंता की गुफाओं में महात्मा बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित भित्ति चित्र अंकित हैं।

प्रश्न 6.
मगध महाजनपद वर्तमान में किस राज्य में स्थित है?
उत्तर:
झारखण्ड।

प्रश्न 7.
आम्भी कहाँ का राजा था?
उत्तर:
तक्षशिला का।

प्रश्न 8.
बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर:
महात्मा बुद्ध।

प्रश्न 9.
अष्टांगिक मार्ग किसने चलाया?
उत्तर:
महात्मा बुद्ध ने।

प्रश्न 10.
जिला पंचायत का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:
प्रदेश में कई जिले होते हैं। किसी एक जिले की सभी क्षेत्र पंचायतों को मिलाकर जिला पंचायत बनती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
अशोक ने बौद्ध धर्म क्यों अपनाया?
उत्तर:
कलिंग युद्ध में हजारों सैनिक मारे गए तथा बहुत बड़ी संख्या में घायल हुए। इससे अशोक बहुत दुखी हुआ तथा उसने निश्चय कर लिया कि वह भविष्य में कभी युद्ध नहीं करेगा और उसने बौद्ध धर्म अपना लिया तथा अहिंसा का पालन करने लगा।

प्रश्न 12.
सिन्धु घाटी के नगरों से मिलने वाली मुहरों के बारे में चार मुख्य बातें बताइए।
उत्तर:
सिन्धु घाटी के शहरों से प्राप्त मुहरों पर आदमी, जानवरों, पौधों और बर्तनों की आकृतियाँ बनी हुई हैं। एक मिट्टी की मूर्ति मिली है जो शायद उन लोगों की देवी की मूर्ति थी। एक आकृति के सिर पर भैंस का चित्र है। शायद यह पशुओं का देवता था जो पूजा जाता था। एक मुहर पर पीपल की पत्तियाँ और साँप बने हैं। शायद इनकी भी पूजा होती थी।

प्रश्न 13.
मेगस्थनीज की वृट में मौर्यकालीन समाज कैसा था?
उत्तर:
मेगस्थनीज के अनुसार मौर्यकालीन समाज के लोग सभ्य थे। वे अपने घरों में ताला नहीं लगाते थे। लोग झूटी गवाही नहीं देते थे और अपनी बातों पर अडिग रहते थे।

प्रश्न 14.
जिले के प्रमुख अधिकारी कौन-कौन होते हैं?
उत्तर:

  1. जिलाधिकारी
  2. जिलान्यायाधीश
  3. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
  4. मुख्य चिकित्साधिकारी
  5. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
  6. मुख्य विकास अधिकारी
  7. जेलर

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
मौर्यों के प्रशासन का वर्णन करो।

प्रश्न 16.
कुषाण कालीन कला की विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न 17.
नगर पंचायत के कार्य लिखिए।

प्रश्न 18.
गुप्तकाल में कला एवं विज्ञान की उन्नति का उल्लेख करिए।

 

वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-सामाजिक अध्ययन
हमारा इतिहास और नागरिक जीवन।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
गुप्त वंश के शासकों ने कितने वर्षों तक शासन किया?
उत्तर:
गुप्त वंश के शासकों ने लगभग 200 वर्षों तक शासन किया।

प्रश्न 2.
भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है?
उत्तर:
समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहा जाता है।

प्रश्न 3.
कालिदास की दो प्रमुख रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
कालिदास की दो प्रमुख रचनाएँ – अभिज्ञानशाकुन्तलम्, रघुवंशम्

प्रश्न 4.
गुप्त वंश के नाम से किस वंश को जाना जाता है?
उत्तर:
कुषाणों के पश्चात् एक नए वंश का उदय हुआ। वह राजवंश गुप्त वंश के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 5.
समुद्रगुप्त द्वारा बनवाए गए सोने के सिक्कों पर क्या अंकित है?
उत्तर:
अश्वमेघ के घोड़े।

प्रश्न 6.
विशाखदत्त द्वारा लिखी एक रचना का नाम लिखिए।
उत्तर:
मुद्राराक्षस।

प्रश्न 7.
सम्राट हर्ष द्वारा रचित संस्कृत नाटकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
नागानन्द, रत्नावली और प्रियदर्शिका।।

प्रश्न 8.
कोणार्क के सूर्य मन्दिर का निर्माण किसने करवाया
उत्तर:
गंग वंश के नरसिम्हा प्रथम ने।

प्रश्न 9.
जिले में प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था कौन करता है?
उत्तर:
जिले में प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी करता है।

प्रश्न 10.
नगर पंचायत तथा नगर पालिका कितने वर्ष के लिए चुनी जाती है?
उत्तर:
नगर पंचायत तथा नगर पालिका पाँच वर्ष के लिए चुनी जाती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
समुद्रगुप्त के विजय अभियान को किसने लिखा तथा इसे क्या कहा जाता है?
उत्तर:
समुद्रगुप्त के विजय अभियान को उसके दरबारी कवि हरिषेण ने इलाहाबाद के अशोक स्तम्भ पर खुदवाया, जिसे प्रयाग प्रशस्ति के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 12.
हर्ष का साम्राज्य विस्तार कहाँ से कहाँ तक था?
उत्तर:
हर्ष का साम्राज्य उत्तर में थानेश्वर से लेकर मध्य भारत के साँची तक तथा पूर्व में पुण्ड्रवर्धन से लेकर पश्चिम में बलभी तक फैला हुआ था।

प्रश्न 13.
संगम साहित्य किन राजवंशों की जानकारी देता है?
उत्तर:
संगम साहित्य तमिल भाषा का प्राचीनतम साहित्य है, जो प्रथम शताब्दी में लिखा गया था। इस साहित्य के द्वारा दक्षिण के तीन राजवंशों चोल (कोरोमण्डल तट), चेर (केरल) एवं पांड्य (दक्षिण छोर) के राज्यों के जीवन तथा युद्धों की जानकारी प्राप्त होती है।

प्रश्न 14.
राजपूतों के कला प्रेम पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजपूत कला प्रेमी थे। उन्होंने भव्य दुर्ग, राजभवन और मन्दिर बनवाए जैसे – भुवनेश्वर का लिंगराज मन्दिर, खजुराहो का कन्दरिया महादेव मन्दिर और  कोणार्क का सूर्य मन्दिर। ये मन्दिर धन-धान्य से पूर्ण थे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
भवन निर्माण की उत्तर भारतीय तथा दक्षिण भारतीय शैली के बारे में लिखिए।
उत्तर:
मोटे तौर पर भवन निर्माण की दो शैलियाँ थीं- उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय। इनमें भेद मुख्यत: मन्दिर के शिखर के आकार में देखा जाता है। उत्तर भारतीय शिखरों का आकार टेढी रेखाओं से घिरी हुई ठोस मीनार की भाँति रहता था। मध्य में खुला हुआ तथा ऊपर एक बिन्दु पर आकर समाप्त हो जाता था। उदाहरणत: लिंगराज मन्दिर, भुवनेश्वर।

दक्षिण भारतीय शिखर पिरामिड की तरह दिखते थे, जिसमें कई खण्ड होते थे। प्रत्येक खण्ड क्रमशः ऊपर की ओर अपने नीचे वाले खण्ड से छोटा होता जाता था, और सबसे ऊपर जाकर छोटे तथा गोलाकार टुकड़े में हो जाता था। दक्षिण भारत के मन्दिरों में स्तम्भों का मुख्य स्थान है जबकि उत्तर भारत के मन्दिरों में इनका सर्वथा अभाव दिखाई देता है।

प्रश्न 16.
भारत के विदेशों से सम्पर्क के कारण व्यापार, पहनावा, ज्ञान विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में क्या बदलाव आया ?
उत्तर- भारत का विदेशों से सम्पर्क के कारण व्यापार, पहनावा, ज्ञान-विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आए बदलाव निम्नलिखित हैं

व्यापार-
  मध्य एशिया व रोमन साम्राज्य से सम्पर्क के कारण भारी मात्रा में सोना प्राप्त हुआ। काँच के बर्तन बनाने की तकनीक में प्रगति हुई। नगरीकरण चोटी पर पहुँच गया। कनिष्क ने तक्षशिला, पुरुषपुर (पेशावर) और कनिष्कपुर आदि नगर बसाए। कुषाणों ने चीन से मध्य एशिया होते हुए रोमन साम्राज्य जाने वाले रेशममार्ग पर नियन्त्रण कर लिया, जिससे भारतीय व्यापार की वृधि हुई।

पहनावा-
  कुषाणों के प्रभाव के कारण भारत में पगड़ी, कुर्ती, पजामे, लम्बे जूते और लम्बे कोट का प्रचलन शुरू हुआ।

ज्ञान-विज्ञान और प्रौद्योगिकी- नाट्यमंच में पर्दा का प्रचलन विदेशियों के प्रभाव से हुआ। नए-नए शब्दों का आदान-प्रदान हुआ, जिससे व्याकरण समृद्ध हुआ। खगोल और ज्योतिषशास्त्र में प्रगति हुई। सप्ताह के दिनों को ग्रहों के नाम से पुकारना यूनानियों से सीखा। यूनानी औषध पद्धति के विषय में जानकारी हुई। कनिष्क के समय में चरक नामक चिकित्सक हुए। इन्होंने चरक संहिता में 600 से ज्याझ औषधियों के विषय में लिखा है। इसमें चिकित्सक के लिए मरीजों के प्रति निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रश्न 17.
अस्पृश्यता की भावना दूर करने में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया है उनमें से किन्हीं । दो के बारे में लिखिए।

प्रश्न 18.
रेल से यात्रा करते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

We hope the UP Board Class 6 History and Civics Model Paper (इतिहास : हमारा इतिहास और नागरिक जीवन), help you. If you have any query regarding UP Board Class 6 History and Civics Model Paper (इतिहास : हमारा इतिहास और नागरिक जीवन), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.