UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 12 छाया और ग्रहण

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 12 छाया और ग्रहण

छाया और ग्रहण अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
सही उत्तर पर सही (✓) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर) – प्रकाशस्रोत से निकट होने पर वस्तु की छाया –
(क) बड़ी होती है।  (✓)
(ख) वस्तु से छोटी होती है।
(ग) वस्तु के बराबर होती है।
(घ) वस्तु से कभी छोटी होती है कभी बड़ी।

प्रश्न २.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों को कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द से भरें। (बीच, चन्द्रमा, अमावस्या, पूर्णिमा, नहीं)
(क) सूर्यग्रहण में चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है।
(ख) चन्द्रग्रहण में पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है।
(ग) सूर्यग्रहण को नग्न आँखों से नहीं देखना चाहिए।
(घ) चन्द्रग्रहण पूर्णिमा को होता है।
(ङ) सूर्यग्रहण अमावस्या को होता है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 12 छाया और ग्रहण

प्रश्न ३.
कॉलम ‘क’ को कॉलम ‘ख’ की सहायता से पूरा कीजिए (पूरा करके) –
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 12 छाया और ग्रहण 1

प्रश्न ४.
नीचे दिए गए कथनों में सही कथन पर (✓) का और गलत कथन पर (✗) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर) –
(क) भारतवर्ष में धूप घड़ियाँ नहीं हैं।  (✗)
(ख) ठीक दोपहर में वस्तु की छाया सबसे छोटी होती है।  (✓)
(ग) छाया का आकार वस्तु से प्रकाश स्रोत की दूरी पर निर्भर करता है।  (✓)
(घ) दीपावली का त्योहार पूर्णिमा को मनाया जाता है।  (✗)

प्रश्न ५.
छाया किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी प्रकाश स्रोत के सामने कोई अपारदर्शी वस्तु रखने पर कुछ भाग में प्रकाश स्रोत का प्रकाश नहीं पड़ता, इस भाग को छाया कहते हैं।

प्रश्न ६.
हर अमावस्या को सूर्यग्रहण नहीं होता है, क्यों?
उत्तर:
हर अमावस्या को सूर्यग्रहण नहीं होता है, क्योंकि हर अमावस्या को सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी ठीक एक सीध में नहीं आते।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 12 छाया और ग्रहण

प्रश्न ७.
घर पर करें।
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 11 सरल मशीनें

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 11 सरल मशीनें

निम्नलिखित सारणी में ऐसे साधनों की सूची बनाएँ –

नोट – विद्यार्थी स्वयं सूची बनाएँ।

सरल मशीनें अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
सही विकल्प पर सही (✓) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर) – मशीन से कार्य –
(क) केवल आसानी से होता है
(ख) कठिनाई से होता है
(ग) केवल जल्दी होता है
(घ) आसानी से और जल्दी होता है (✓)

प्रश्न २.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द से खाली स्थान भरें (आसान, जटिल, आलम्ब, सरल) (खाली स्थान भरकर)
(क) ट्रक पर भारी बोझ को झुके तख्त की सहायता से चढ़ाना आसान है।
(ख) उत्तोलक जिस बिन्दु पर टिका रहता है, उसे आलम्ब कहते हैं।
(ग) सिलाई मशीन उदाहरण है जटिल मशीन का।
(घ) पच्चड़ एक प्रकार की सरल मशीन है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 11 सरल मशीनें

प्रश्न ३.
सही कथन के सामने (✓) और गलत कथन के सामने (✗) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर) –
(क) दण्ड तुला उत्तोलक का उदाहरण है।   (✓)
(ख) चिमटा प्रथम प्रकार का उत्तोलक है।   (✗)
(ग) पेचदार जैक से ट्रक उठाने में आसानी होती है।  (✓)
(घ) घिरनी की सहायता से कार्य करना कठिन होता है।  (✓)

प्रश्न ४.
सरल मशीन किसे कहते हैं? दो उदाहरण दें।
उत्तर:
सरल मशीन ऐसी मशीन है, जिससे कार्य जल्दी और आसानी से हो जाता है, जैसे – कैंची, चाकू।

प्रश्न ५.
द्वितीय प्रकार के उत्तोलक में आलम्ब की स्थिति उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
उत्तर:
द्वितीय प्रकार के उत्तोलक में भार, आलम्ब और आयास के बीच होती है, जैसे – ठेला, सरौता।

प्रश्न ६.
सभी उत्तोलक एक ही तरह के नहीं होते हैं। क्यों?
उत्तर:
कार्य के सरलता के आधार पर उत्तोलकों के भार, आलम्ब और आयास की स्थितियाँ अलग-अलग होती हैं। इसलिए सभी उत्तोलक एक तरह के नहीं होते हैं।

प्रश्न ७.
बड़ी और जटिल मशीनें अधिकतम कितने प्रकार की सरल मशीनों से मिलकर बनी होती हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
बड़ी और जटिल मशीनें अधिकतम छह सरल मशीनों से मिलकर बनी होती हैं –
(१) पच्चड़
(२) उत्तोलक
(३) पहिया और धुरी
(४) पेच
(५) घिरनी और
(६) नत तल।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 11 सरल मशीनें

प्रश्न ८.
कारण बताएँ।
(क) घरों के दरवाजों के सामने ढाल क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर:
मकान के अंदर साइकिल /स्कूटर इत्यादि वाहनों को चढ़ाने के लिए दरवाजों के सामने ढाल बनाए जाते हैं।

(ख) कुएँ से पानी निकालने में तथा क्रेन से भारी बोझ उठाने में घिरनी का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर:
घिरनी एक सरल मशीन है जिसकी सहायता से कुएँ से पानी निकालने में तथा क्रेन से भारी बोझ उठाने में लगाए गए बल की दिशा बदल जाती है जिससे सुविधा होती है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 10 बल, कार्य और ऊर्जा

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 10 बल, कार्य और ऊर्जा

क्रियाकलाप –

ऐसे कुछ उदाहरण दें, जिनमें पेशीय बल लगता हो –
जैसे- ताँगा खींचने में घोड़े द्वारा पेशीय बल लगाया जाता है।

  • ईंट को उठाने में पेशीय बल लगता है।
  • साइकिल चलाने में पेशीय बल लगता है।
  • क्रियाकलाप

नीचे कुछ क्रियाकलाप दिए गए हैं। लगने वाले बलों को उनके सम्मुख लिखें (लिखकर) –

क्र.सं. क्रियाकलाप बल का नाम
साइकिल चलाने में पेशीय बल
सूखे बालों में कंघा रगड़ने में विद्युतीय बल
बैलों द्वारा गाड़ी खींचने में पेशीय बल
ऊपर फेंकी गेंद के पृथ्वी पर गिरने में गुरुत्व बल
चुम्बक द्वारा लोहे की वस्तुएँ आकर्षित होने में चुम्बकीय बल

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 10 बल, कार्य और ऊर्जा

बल, कार्य और ऊर्जा अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। सही कथन के सामने (✓) और गलत कथन के सामने (✗) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर) –
(क) बल लगाकर गतिमान वस्तु की गति की दिशा बदल नही सकते हैं।
(ख) बल लगाकर गतिमान वस्तु की गति तेज अथवा धीमी की जा सकती है।
(ग) हमें कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता नहीं होती है।
(घ) बल लगाकर गतिमान वस्तुओं को स्थिर करते हैं।

प्रश्न २.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही उत्तर पर (✓) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर) –
(क) ईंट को ऊपर उठाने में बल कार्य करता है –

  • चुम्बकीय बल
  • पेशीय बल (✓)
  • गुरुत्वीय बल
  • विद्युत् बल

(ख) पृथ्वी की ओर वस्तु के गिरने का कारण है –

  • चुम्बकीय बल
  • पेशीय बल
  • गुरुत्वीय बल (✓)
  • विद्युत् बल

(ग) वस्तु की गति की दिशा में बल लगाने पर वस्तु की गति –

  • तेज हो जाती है (✓)
  • धीमी हो जाती है
  • की दिशा बदल जाती है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 10 बल, कार्य और ऊर्जा

प्रश्न ३.
रिक्त स्थानों को पूरा करें (पूरा करके) –

क्र.सं. वस्तु ऊर्जा स्रोत क्र. सं. वस्तु ऊर्जा स्रोत
(१) स्टोव मिट्टी का तेल (२) पवन चक्की वायु
(३) जल विद्युत् गृह जल (४) गैस चूल्हा गैस
(५) सौर कुकर सूर्य (६) मोटर कार पैट्रोल अथवा डीजल

प्रश्न ४.
ऐसे चार उदाहरण लिखें, जिनमें बल लगने पर वस्तुएँ गति करती हैं।
उत्तर:
साइकिल चलाने पर, गेंद फेंकने पर, ठेला खींचने पर, रिक्शा चलाने पर।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 10 बल, कार्य और ऊर्जा

प्रश्न ५.
ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत क्या हैं? ऐसे दो स्रोतों के नाम बताएँ।
उत्तर:
गोबर गैस संयंत्र व पवन चक्की।

  • घर पर करें –

नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण

वायु प्रदूषण अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
सही विकल्प पर सही का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर) –
(क) वायु में
(अ) केवल नाइट्रोजन गैस होती है।
(ब) केवल ऑक्सीजन गैस होती है।
(स) केवल कार्बन डाइआक्साइड गैस होती है।
(द) नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइआक्साइड और कुछ अन्य गैसें होती हैं।  (✓)

(४) (ख) वायु प्रदूषण कम होता है –
(अ) पेड़-पौधों की संख्या कम करने से।
(ब) पेड़-पौधों की संख्या अधिक करने से।   (✓)
(स) धुआँ उत्पन्न करने से।
(द) परिवेश गंदा होने से।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण

प्रश्न २.
सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर)

(क) प्रदूषित वायु स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।  (✓)
(ख) प्रदूषित वायु से पेड़-पौधों को कोई हानि नहीं होती है।   (✗)
(ग) धुआँ रहित चूल्हे का उपयोग करने से वायु प्रदूषण कम होता है।  (✓)
(घ) आबादी बढ़ने से वायु प्रदूषण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।  (✗)

प्रश्न ३.
खाली स्थानों को कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द से भरें। (अनेक, मुरझा, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड) (भरकर)
(क) धुएँ में मुख्यतः कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है।
(ख) वायु प्रदूषण से अनेक बीमारियाँ होती हैं।
(ग) वायु प्रदूषण से पेड़-पौधों की पत्तियाँ मुरझा जाती हैं।
(घ) पेड़-पौधों की संख्या अधिक होने से ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है।

प्रश्न ४.
स्तम्भ ‘क’ और ‘ख’ की सहायता से सही वाक्य बनाइए (वाक्य बनाकर) –
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण 1

प्रश्न ५.
वायु प्रदूषण के दो कारण बताइए।
उत्तर:
फैक्टरी से निकलने वाला धुआँ व वाहनों आदि से निकलने वाला धुआँ ।

प्रश्न ६.
पेड़-पौधों की संख्या अधिक होने से वायु प्रदूषण कम हो जाता है। क्यों?
उत्तर:
वायु प्रदूषण से कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है। पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं। इस कारण पेड़-पौधों की संख्या अधिक होने से वायु प्रदूषण कम हो जाता है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण

प्रश्न ७.
वायु प्रदूषण को कम करने के दो उपाय बताएँ।
उत्तर:
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएँ तथा वाहनों, फैक्टरियों आदि को नियंत्रित करने से वायु प्रदूषण कम हो जाएगा।

  • घर पर करें –

नोट – विद्यार्थी स्वयं तैयार करें।

कितना सीखा-३

प्रश्न १.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके) –
(क) ऑक्सीजन श्वसन में सहायक गैस है। (ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड)
(ख) वायू में सर्वाधिक प्रतिशत नाइट्रोजन गैस का होता है। (ऑक्सीजन, नाइट्रोजन)
(ग) वायु प्रदूषण से साँस से संबंधित बीमारियाँ हो जाती हैं। – (साँस से, हड्डी)
(घ) जनसंख्या नियंत्रण के द्वारा वायु प्रदूषण को रोका जा सकता है। – (पेड़ों की कटाई, जनसंख्या नियंत्रण)
(ङ) वायु की ऑक्सीजन गैस जलने में सहायक है। (ऑक्सीजन, नाइट्रोजन)

प्रश्न २.
निम्नांकित कथनों के सम्मुख ‘सत्य’ अथवा ‘असत्य’ लिखिए (लिखकर) –
(क) मृदा अपरदन से मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है। (सत्य)
(ख) आँधी से मृदा अपरदन नहीं होता है। (असत्य)
(ग) वायु अनेक गैसों का मिश्रण है। (सत्य)
(घ) यूरिया खाद बनाने में ऑक्सीजन का प्रयोग होता है। (असत्य)
(ङ) वायु में ७८ प्रतिशत नाइट्रोजन गैस पाई जाती है। (सत्य)
(च) कार्बन डाई ऑक्साइड गैस का प्रयोग हम साँस लेने में करते हैं। (असत्य)
(छ) वायु स्थान घेरती है। (सत्य)

प्रश्न ३.
स्तम्भ ‘क’ तथा ‘ख’ का मिलान करें (मिलान करके) –
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण 2

प्रश्न ४.
सही विकल्प को चुनिए (विकल्प चुनकर) –
(क) पेड़-पौधे लगाने से मिट्टी का अपरदन –
(१) कम हो जाता है (✓)
(२) अधिक हो जाता है।
(३) पहले की ही तरह रहता है।

(ख) वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकता है –
(१) वृक्षारोपण द्वारा
(२) परिवेश को स्वच्छ रखकर
(३) कारखानों को शहर से बाहर ले जाकर
(४) इन सभी उपायों से (✓)

(ग) वायु प्रदूषण से होता है –
(१) फेफड़ों से संबंधित रोग (✓)
(२) मूत्र संबंधी रोग
(३) हड्डी संबंधी रोग
(४) पाचन संबंधी रोग

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण

(घ) पौधे की वृद्धि में सहायक गैस है
(१) ऑक्सीजन
(२) नाइट्रोजन
(३) कार्बन डाइऑक्साइड (✓)
(४) सल्फर डाइऑक्साइड

(ङ)
पदार्थों को जलाने में सहायक गैस है –
(१) नाइट्रोजन
(२) ऑक्सीजन (✓)
(३) कार्बन डाइऑक्साइड
(४) अन्य गैसें

प्रश्न ५.
क्या होता है जब –
(क) वायु में ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम होती है – तब वायु प्रदूषित होती है।
(ख) पेड़-पौधे अधिक संख्या में लगाते हैं – तो पर्यावरण स्वच्छ हो जाता है।
(ग) जलती हुई मोमबत्ती की ज्वाला को गिलास से ढका जाता है – तो मोमबत्ती बुझ जाती है।
(घ) चूने के पानी में नली के द्वारा मुँह से फूंक कर वायु प्रवाहित करते हैं – तो चूने के पानी का रंग दुधिया हो जाता है।
(ङ) एक गिलास में बर्फ के टुकड़े लेकर गिलास को कुछ देर के लिए रखते हैं – तो गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदे दिखाई देती हैं।

प्रश्न ६.
संकेतों के आधार पर निम्नांकित वर्ग पहेली में सोचकर शब्द लिखें (लिखकर) –
उत्तर:
बाएँ से दाएँ
१. वायु में सर्वाधिक मात्रा में उपस्थित गैस का नाम
२. वाहनों एवं कारखानों से निकलता है।
३. वायु में उपस्थित जलवाष्प को कहते हैं।

ऊपर से नीचे
४. चूने के पानी में नली से फूंकने पर चूने का पानी जिस रंग में परिवर्तित हो जाता है
५. वायु प्रदूषण के नियंत्रण का प्रमुख उपाय है
६. वायु में उपस्थित २१ प्रतिशत गैस का नाम
७. जिसके होने से वायु प्रदूषित हो जाती है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 9 वायु प्रदूषण

प्रश्न ७.
मिट्टी की ऊपरी परत की सुरक्षा और संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
मिट्टी की ऊपरी परत बहुत उपजाऊ होती है, इसलिए मिट्टी की ऊपरी परत की सुरक्षा और संरक्षण आवश्यक है।

प्रश्न ८.
पहाड़ों पर सीढ़ीनुमा खेत क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर:
पहाड़ों पर सीढ़ीनुमा खेत होने से मिट्टी कम बहती है, जिससे मृदा अपरदन रुक जाता है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 8 वायु – गुणा, संघटन एवं उपयोगिता

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 8 वायु – गुणा, संघटन एवं उपयोगिता

वायु – गुण, संघटन एवं उपयोगिता अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
मानव को जीवित रहने के लिए कौन-सी गैस की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
मानव को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन गैस की आवश्यकता होती है।

प्रश्न २.
वायु में कौन-कौन सी गैसें होती हैं?
उत्तर:
ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन आदि गैसें होती हैं।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 8 वायु - गुणा, संघटन एवं उपयोगिता

प्रश्न ३.
अधिक हवा भरने से गुब्बारा क्यों फट जाता है?
उत्तर:
गुब्बारे में अधिक वायु भरने से अंदर वायु का दाब अधिक हो जाता है, जिससे गुब्बारा फट जाता है।

प्रश्न ४.
रिक्त स्थान को सही शब्दों से भरो (शब्दों से भरकर) –
(क) वायु में ऑक्सीजन २१ प्रतिशत होती है।
(ख) वायु स्थान घेरती है।
(ग) हम साँस लेने में ऑक्सीजन लेते हैं।

प्रश्न ५.
सही विकल्प छाँटकर लिखिए (विकल्प छाँटकर, लिखकर) –
(क) ईंधन जलाने में मदद करने वाली गैस है –
(अ) नाइट्रोजन
(ब) ऑक्सीजन (✓)
(स) सल्फर डाइऑक्साइड
(द) कार्बन डाइऑक्साइड

(ख) यूरिया खाद बनाने में गैस प्रयोग होती है –
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड
(ब) ऑक्सीजन
(स) नाइट्रोजन (✓)
(द) जलवाष्प

(ग) आग बुझाने के लिए आवश्यक गैस है –
(अ) नाइट्रोजन
(ब) कार्बन डाइऑक्साइड (✓)
(स) ऑक्सीजन
(द) हाइड्रोजन

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 8 वायु - गुणा, संघटन एवं उपयोगिता

प्रश्न ६.
स्तम्भ ‘क’ एवं ‘ख’ में सही मिलान करें (मिलान करके) –
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 8 वायु - गुणा, संघटन एवं उपयोगिता 1

प्रश्न ७.
यह कैसे पता लगाएँगे कि वायु स्थान घेरती है?
उत्तर:
एक गिलास में एक रूमाल रखकर गिलास को उलटा करके पानी से भरी बालटी में डुबाते हैं। बाहर निकालने पर देखते हैं कि रूमाल बिल्कुल सूखा है। इसका कारण यह है कि गिलास में वायु उपस्थित. थी, जिसके कारण पानी से रूमाल गीला नहीं हुआ। इससे पता चलता है कि वायु स्थान घेरती है।

प्रश्न ८.
वायु के दो उपयोग बताएँ।
उत्तर:
वायु का उपयोग साइकिल, स्कूटर आदि में हवा भरने तथा पौधे-जन्तुओं के द्वारा साँस लेने में होता है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 8 वायु - गुणा, संघटन एवं उपयोगिता

  • घर पर करें –

नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh